Subhas Chandra Bose - Sach Kahoon Hindi

Basant Panchami: नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष जयंती
शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित किये गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर एवं क्षेत्र में बसंत पंचमी का त्योहार, वीर हकीकत राय बलिदान दिवस तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं व सामाजिक संगठनों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। Kairana News

शुक्रवार को कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे के जन्मोत्सव के अवसर पर वैदिक हवन यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अवधेश मित्तल, ऋचांशु, प्रदीप, सन्नी सिंघल, वीरेंद्र सैनी, सोनू इत्यादि मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हवन यज्ञ के पुरोहित सुदेश आर्य रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं मां शारदे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व वीर हकीकत राय बलिदान दिवस के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आचार्य कुलदीप, शियानंद, रामनाथ, सुनील, दीपक, अंकित, कुमारी शिवांगी, पूजा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं, कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती व बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा, नेताजी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का देश की आजादी में योगदान रखा गया। निबंध प्रतियोगिता में तन्वी वर्मा, काकुल व नायला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य के द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप कौशिक, शुभम कर्णवाल, अमित वर्मा, कल्पना तोमर, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, खुशी, प्रियंका, मानसी, सुरभि, रिया, ऋतु, प्रीति, मोनिका, राखी, सोनिया, राजेश, इंदु आदि मौजूद रहे। Kairana News

कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह के संरक्षण एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली व राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. उत्तम कुमार के मार्गदर्शन में स्वीप के अंतर्गत ‘My India, My Vote: Citizen at the heart of Indian Democracy’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने समस्त निर्वाचनों में मतदान हेतु शपथ ग्रहण की। उन्होंने एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर भारत के लोकतंत्र को सशक्त एवं सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया।

कस्बे के ही प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को बताया की नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद कराने के लिए ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया था। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दिन उनके अदम्य साहस, क्रांतिकारी विचारों और अटूट देशभक्ति को समर्पित है । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Job Fair: आईटीआई सोहना में जॉब मेला 28 को

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
मीरांपुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के पावन पर्व एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभाव के साथ संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार ने माँ सरस्वती की आराधना की।

हवन में यजमान के रूप में विद्यालय निदेशक रोहित कुमार, साक्षी सिंह, प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान तथा बचन कौर ने यज्ञ संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ प्रदान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन, नृत्य एवं कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। पीले वस्त्रों में सजे छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। Mirapur News

संगीत शिक्षक शिवोम शर्मा के निर्देशन में श्रद्धा, ऋतिका, असना बतूल, अवनी धीमान, अरायना कपासिया, गुरवीर सिंह व माही सहित अन्य विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। हवन का संचालन कर रहे आचार्य पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी अरोड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:– फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

Subhas Chandra Bose Jayanti: सुभाष चन्द्र बोस की 128वी जयन्ती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Subhas Chandra Bose Jayanti: महान स्वतन्त्रता सैनानी सुभाष चन्द्र बोस की 128वी जयन्ती के अवसर पर उन्हे भावभीन पुष्पांजलि दी गई तथा देश के लिए उनके द्वारा किये कार्यो की जानकारी छात्रो को दी गई। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर उन्हे शिक्षको एवं बच्चो के द्वारा भावभनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हे सलामी दी गई। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य शिवकुमार ने सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा देश की आजादी के लिए किये गये कार्यो की जानकारी छात्रो को दी। Mirapur

इन्होने कहा यदि सुभाष चन्द्र बोस जीवित रहते और देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होते तो भारत देश का कभी भी बटवारा नही होता। इनके द्वारा किये गये कार्यो के कारण पूरे देश में उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय संरक्षिका अंजु नागर ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अवसर पर बच्चो ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वेद प्रकाश ने नेताजी के जीवन से परिचित कराया। छात्रो ने भी इस मौके पर बढ चढकर कार्यक्रम में भाग लिया। Mirapur

यह भी पढ़ें:– Bribe: 50,000 रुपए घूस लेते हवलदार गिरफ्तार

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती
वीएसपी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ एवं मानव श्रृंखला का आयोजन

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti: गुरुवार को कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई, एनसीसी इकाई एवं रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रोग्राम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी व रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी डॉ. डॉली तथा एनसीसी प्रभारी व रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य डॉ. रामकुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। Kairana News

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी की तस्वीर पर प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। बॉटनी विभाग प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नेताजी के लिए राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं था। उन्होंने मातृभूमि को अंग्रेजों की अधीनता से मुक्त कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने बर्लिन में न केवल फ्री इंडिया सेंटर की स्थापना की, बल्कि आजाद हिंद रेडियो की शुरुआत कर स्वतंत्रता आंदोलन की गति को विस्तार दिया। डॉ. डॉली ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नेता जी के रूप में लोकप्रिय सुभाष चंद्र बोस एक प्रभावशाली वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, कूटनीतिज्ञ, सैनिक व महान देशभक्त थे। Kairana News

जो भारतीय इतिहास में सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करके तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। डॉ. रामकुमार ने छात्र-छात्राओं को आईएनए, फॉरवर्ड ब्लॉक के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होनें बताया कि आईएनए के अनुभव ने वर्ष 1945-46 के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में असंतोष की लहर पैदा कर दी, जिसके परिणामस्वरूप फरवरी 1946 में मुंबई में नौसैनिक विद्रोह हुआ। इस विद्रोह ने ब्रिटिश सरकार के पैर उखाड़ दिए और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। Kairana News

इस अवसर पर एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन व पोस्टर बनाकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।इस दौरान बॉटनी विभाग प्रभारी डॉ. राकेश कुमार द्वारा समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ ग्रहण कराई तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान प्रभारी डॉ. उत्तम कुमार, रोड सेफ्टी क्लब सदस्य डॉ. मुकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवियों एवं एनसीसी कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– स्कूल स्टाफ की लापरवाही से दो घंटे तक कमरे में बंद रहा पहली कक्षा का बच्चा

नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का इंडिया गेट की छतरी पर आज अनावरण करेंगे मोदी
नयी दिल्ली। महान स्वाधीनता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के साल भर चलने वाला उत्सवों के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6बजे इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नेताजी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष से गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी सुभाष जयंती के दिन से शुरू हुआ करेंगे। सरकार ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अपार योगदान को ध्‍यान में रखते हुए उन्हें राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि और नेताजी के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक भी होगी।

सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

I bow to Netaji Subhas Chandra Bose on his Jayanti. Every Indian is proud of his monumental contribution to our nation. pic.twitter.com/Ska0u301Nv

— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2022

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रतिमा का काम पूरा होने तक नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा ठीक उसी स्थान पर लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी आज सायं लगभग 6 बजे इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सरकार द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार इस होलोग्राम प्रतिमा को 30,000 लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। एक अदृश्य, हाई गेन, 90 प्रतिशत पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह वहां दर्शकों को नहीं दिखाई देगी। होलोग्राम का सटीक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई जाएगी। होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ भी अलंकरण समारोह में प्रदान करेंगे। समारोह के दौरान कुल मिलाकर सात पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस पुरस्कार के तहत किसी संस्था के मामले में उसे 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक प्रमाण पत्र और किसी व्यक्ति के मामले में उसे 5 लाख रुपये एवं एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।