Lahore - Sach Kahoon Hindi
शोएब मलिक ने पीसीबी के मेंटर का पद छोड़ा
लाहौर (एजेंसी)। शोएब मलिक ने अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेंटर पद से इस्तीफा दे दिया है। मेंटर पद से इस्तीफे को लेकर शोएब मलिक ने कहा कि यह आसान विकल्प नहीं था, लेकिन अपनी जिम्मेदारी पर विचार करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कई अन्य जिम्मेदारियों को निभाने से मैं पाकिस्तान क्रिकेट और अपनी अन्य पेशेवर और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाऊंगा।
उल्लेखनीय है कि मलिक ने दो सप्ताह पहले बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा था कि अब वह अगले सत्र में मेंटर नहीं होंगे। वह अपने शेष अनुबंध संबंधी दायित्वों को पूरा निर्वहन करेंगे। पीसीबी ने शोएब मलिक, मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद और वकार यूनिस को मेंटर के रूप में 2027 तक तीन साल के अनुबंध पर नियुक्त किया गया था। मलिक का इस्तीफा सार्वजनिक होने के बाद मीडिया रिपोर्टों ने बताया कि पीसीबी ने सभी पांच मेंटरों को हटाने का फैसला किया है। हालांकि पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बोर्ड को इस बारे में नहीं बताया है। साथ ही अन्य मेंटरों का कहना है कि उन्हें किसी भी बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया गया है।
पीसीबी ने न्यूजीलैंड और द अफ्रीका त्रिकोणीय श्रृंखला कराची और लाहौर स्थानांतरित की
लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आठ फरवरी से मुल्तान में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली चार मैचों की एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया हैं। बोर्ड ने जारी एक बयान में कहा, ‘गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला को इन दो स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली यह श्रृंखला मूल रूप से मुल्तान में आयोजित होने वाली थी। पीसीबी ने कहा कि गद्दाफी स्टेडियम का उद्घाटन जनवरी के आखिरी सप्ताह में किया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि सभी उन्नयन कार्य तय समय सीमा से पहले या उसके आसपास पूरे हो जाएंगे।
बाबर आजम ने सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी
लाहौर (एजेंसी)। काम का दबाव कम करने और बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने का हवाला देते हुए बाबर आजम ने एक वर्ष में दूसरी बार पाकिस्तान के सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। बाबर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी लंबी पोस्ट में बाबर ने लिखा कि मैं आप लोगों के साथ एक खबर साझा करने जा रहा हूं। मैने पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। मैंने पिछले महीने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस संबंध में सूचित कर दिया था।
उन्होंने लिखा टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं। उन्होंने कहा कि कप्तानी एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूँ, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूँ और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूँ, जिससे मुझे खुशी मिलती है। उन्होंने कहा पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ऊर्जा केंद्रित कर पाऊँगा।
बाबर को टी-20 और एकदिवसीय टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्हें एकदिवसीय कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। पाकिस्तान को अगले महीने आॅस्ट्रेलिया में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इसके लिए पाकिस्तान को नए कप्तान की तलाश करनी होगी।
लाहौर। सोमवार को सरबजीत सिंह की बेटी स्वप्नदीप कौर ने अपने पिता के हत्यारे अमीर सरफराज तांबा (Amir Sarfaraz) की मौत को पाकिस्तान सरकार की साजिश करार दिया है। बेटी ने आरोप लगाया कि इसमें पाकिस्तान सरकार का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह न्याय तर्कसंगत नहीं है। Sarabjit Singh News
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सरबजीत सिंह की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रायल की मांग की थी कि उनके पिता को पाकिस्तान में क्यों मारा गया। लेकिन इसके जवाब में जेल में मेरे पिता के हत्यारों में से एक आरोपी को मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसी साजिश से कम नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता की मौत के पीछे पाकिस्तान सरकार का हाथ था और अपनी साजिश को छुपाने के लिए उन्होंने तम्बा की हत्या करवा दी।
उन्होंने कहा कि अब तो यकीन होने लगा है कि यह पाकिस्तानी सरकार की ही साजिश है। ऐसे में यह संभव है कि मारे गए आरोपी को जरूर कुछ राज पता थे जिन्हें पाकिस्तान सरकार छुपाना चाहती थी… इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। ऐसे देश से और क्या उम्मीद की जा सकती है जो मानवाधिकारों में विश्वास नहीं करता है। Sarabjit Singh News
लॉरेंस बिश्नोई की सलमान खान को ‘पहली और आखिरी चेतावनी’!
Lahore: पाकिस्तान में हिंसा के मद्देनजर फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब पर रोक
Lahore (एजेंसी)। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने गृहमंत्रालय की सिफारिश पर देश भर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की आज सुबह हुई गिरफ्तारी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
इमरान खान की गिरफ्तारी ने पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये है कानून व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर गृह मंत्रालय चिंतित है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भड़काऊ संदेशों, अफवाहों और आगजनी को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सोशल मीडिया संदेश तनावपूर्ण स्थिति को बढ़ा सकते है। अधिकारियों को उम्मीद है कि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर अस्थायी रोक से गलत सूचना के प्रसार नहीं हो सकेगा।
चार-पांच दिन एनएबी की हिरासत में रह सकते है Imran Khan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan के चार से पांच दिनों तक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में रहने की संभावना है। खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। डॉन समाचार पत्र ने एनएबी के एक सूत्र के हवाले से बताया कि खान को आज (बुधवार) जवाबदेही अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘हम उन्हें कम से कम चार से पांच दिनों तक हिरासत में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं पाक पूर्व इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान सुलग उठा है। पाकिस्तान में हिंसा की खबरें सामने आ रही है। इमरान खान के समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं।
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश, 1999 में नए संशोधनों के तहत, किसी भी अदालत द्वारा दी गई भौतिक हिरासत की अवधि 90 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘हम अदालत से 14 दिनों की अधिकतम अवधि का भौतिक रिमांड मांगेंगे, उन्होंने कहा कि अदालत से कम से कम चार से पांच दिनों की रिमांड देने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली इस संस्था ने रेंजर्स के माध्यम से पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष की गिरफ्तारी को न्यायाचित ठहराया। पीटीआई प्रमुख की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, सूत्र ने कहा कि खान को एनएबी के रावलपिंडी/इस्लामाबाद क्षेत्रीय मुख्यालय में ‘आरामदायक माहौल’ में हिरासत में लिया गया था। खान के साथ ‘कठोर व्यवहार’ नहीं किया जाएगा, बल्कि उनसे केवल मामले में उनकी कथित संलिप्तता और मौद्रिक लाभ मांगने के बारे में पूछताछ की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में एनएबी ने खान के खिलाफ मामले के बारे में विवरण भी दिया है।
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सुलग रहा पाकिस्तान, गवर्नर हाउस-सेना दफ्तर पर कब्जा, आगजनी
लाहौर उच्च न्यायालय ने रावी रिवरफ्रंट परियोजना को किया रद्द
इस्लामाबाद (एजेंसी)। लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान सरकार की रावी रिवरफ्रंट शहरी विकास परियोजना को ‘असंवैधानिक’ घोषित कर रद्द कर दिया है। द् एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कोई भी योजना अगर मास्टर प्लान के बिना स्थापित की जाती है तो असंवैधानिक है।’ न्यायमूर्ति शाहिद करीम ने रूडा को परियोजना के लिए प्रांतीय सरकार से प्राप्त ऋण को दो महीने के भीतर वापस करने का निर्देश दिए। न्यायमूर्ति करीम ने कहा कि रूडा कानून के अनुसार मास्टर प्लान तैयार करने में विफल रहा क्योंकि ‘सभी योजनाएं एक मास्टर प्लान के तहत हैं।’ न्यायालय ने कहा कि परियोजना के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण असंवैधानिक और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।