Cleanliness - Sach Kahoon Hindi

Delhi Cleanliness Problem : दिल्ली में सफाई की समस्या
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस बात पर हैरानी जताई है कि भारी प्रगति के बावजूद दिल्ली में तीन हजार टन सूखे कचरे का निपटान नहीं हो सका। अदालत ने इस संबंधी दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी व दिल्ली कैंट बोर्ड को नोटिस जारी किया है। वास्तव में चिंताजनक बात यह है कि आज के आधुनिक युग में देश की राजधानी कचरे से मुक्त (Delhi Cleanliness Problem) नहीं हो सकी। राजधानी देश का दिल होती है या फिर वह दर्पण होता है जहां से पूरे देश की झलक देखने को मिलती है। फिर भी दिल्ली में कूड़े के ढेर दिखना दिल्ली की शान पर एक बड़ा दाग है।

कूड़े से बिजली बनाने की परियोजनाएं भी शुरू की जा सकती हैं, तो चिंता की बात यह है कि यह काम राजधानी में लंबित है। इसी तरह देश के कई नगर निगम सूखे कूड़े से खाद तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। विश्व के अधिकांश देशों की राजधानियां शीशे की तरह चमकती हैं। दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों के कारण पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र है। यदि इसे साफ-सुथरा रखा जाए और इसका रखरखाव किया जाए तो पर्यटन के रूप में दिल्ली को बढ़ावा दिया जा सकता है।

Kam Ki Khabar: अब शाम को होटलों, ढ़ाबों और रेहड़ियों से कूड़ा इक्ट्ठा करेगी ‘कूड़ा एम्बूलैंस’
नाभा। (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा) साफ सफाई के प्रबंधों को सही तरीके से लागू करने के लिए नाभा कौंसल द्वारा एक अनोखा प्रयास किया गया है। नाभा कौंसिल द्वारा एक ऐसी ‘कूड़ा एम्बूलैंस गाड़ी’ की शुरूआत की गई है जो देर शाम से लेकर देर रात तक पूरे शहर में कूड़ा कर्कट इक्ट्ठा करेगी। इस कूड़ा एम्बूलैंस गाड़ी की शुरूआत हलका ‘आप’ विधायक गुरदेव सिंह देव मान और नगर कौंसिल की महिला प्रधान सुजाता चावला द्वारा सांझे तौर पर करवाई गई।

इस संबंधी जानकारी देते नाभा कौंसिल की महिला प्रधान सुजाता चावला सीनियर उप प्रधान ऊषा, उप प्रधान करमजीत कौर, समाज सेवक पंकज पप्पू, ठेकेदार हरमेश मेशी, पूर्व कौंसलर हरसिमर सिंह साहनी और आप नेता संजय आदि की उपस्थिति में हलका आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने बताया कि यह कूड़ा एम्बूलैंस शाम सात बजे से रात 11 बजे तक पूरे शहर में कूड़ा और गन्दगी को एकत्रित कर डम्प तक पहुंचाएगी।

उन्होंने बताया कि इस समय बाजारों में होटलों, ढ़ाबों और खाने पीने वाली रेहड़ियों का समय होता है, जिससे एकत्रित हुई गन्दगी को आसपास के गन्दगी डंपों पर फैंक दिया जाता है जो कि अगली सुबह गन्दगी के बड़े ढेर में तबदील होकर सफाई सेवकों के साथ साथ गुजरते राहगीरों की परेशानी का कारण भी बनती है। देव मान ने बताया कि शहरवासियों की इस मुश्किल का हल करने के लिए नाभा कौंसल की महिला प्रधान सुजाता चावला सहित समूह कौंसलरों ने विचार कर इस कूड़ा एम्बूलैंस को चलाने के बारे में उनके ध्यान में लाया गया, जिस कारण वह आज इसकी शुरूआत के लिए खुद पहुंचे हैं।

टोल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा

उन्होंने शहर के विभिन्न होटलों, ढ़ाबों और खाने-पीने वाली रेहड़ियोंं वालों को अपील की कि वह एकत्रित गन्दगी को आसपास के गन्दगी के डंपों पर फैंकने की बजाय इस कूड़ा एम्बूलैंस की सेवाएं लेने के लिए आगे आएं ताकि जो शाम के एकत्रित कूड़े का शाम को निपटारा हो जाएगा। नाभा कौंसल की महिला प्रधान सुजाता चावला और उनके समाज सेवक पति पंकज पप्पू (मुनीश चावला) ने सांझे तौर पर बताया कि हलका आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान के नेतृत्व में शुरू किया गया यह कार्य पूरे राज्य में ऐसा पहला कार्य होगा, जिससे शहरवासियों को शाम दी गन्दगी से शाम को ही छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कूड़ा एम्बूलैंस की सेवाएं लेने के लिए इक टोल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल करने के बाद 20 से 25 मिनटों के अन्दर यह कूड़ा एम्बूलैंस संबंधित जगह पर पहुंचकर एकत्रित की गई गन्दगी को ठिकाने लगाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चाय पर चर्चा कर सुभाष चंद्र दे रहे स्वच्छता का संदेश
लोगों को समझा रहे साफ सफाई का महत्व

निसिंग (सच कहूँ न्यूज)। लोगों को साफ सफाई का महत्व बताने और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन आजकल उनके साथ चाय पर चर्चा कर रहे हैं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय पर चर्चा कर लोगों को अपने साथ जोड़ा उसी तर्ज पर सुभाष चंद्र गांवों में जा जाकर आम जनमानस को स्वच्छ भारत मिशन के साथ जोड़ रहे हैं और मिशन की जानकारी देने के लिए वे लोगों के साथ उनके घर व चौपाल में बैठकर चाय पर चर्चा कर रहे हैं। सोमवार को जिले के सांभली और गोंदर गांव में उन्होंने आधा दर्जन स्थानों पर ग्रामीणों के साथ चाय पर स्वच्छता की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि चाय तो एक बहाना है, इस प्रकार वे लोगों तक अपनी पहुंच बनाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक विषय है जिसे समाज में मिल बैठकर ही समझाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक गैर राजनीतिक और गैर सरकारी अभियान है जिसके साथ सभी को जुड़ना होगा तभी हम अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अभियान चलाया है तब से देश भर में काफी जागरूकता आई है और बच्चे भी अब स्वच्छता का महत्व समझने लगे हैं। लेकिन अभी भी बहुत काम करना बाकी है। यह लोगों की सोच को बदलने का अभियान है, जब तक हमारी सोच नहीं बदलेगी तब तक हम स्वच्छता को धरातल पर नहीं उतार सकते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रशासन के सहयोग से डेरा अनुयायियों ने फिर चलाया शहर में स्वच्छ्ता अभियान
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग सिरसा इकाई के सैंकड़ों सेवादार एक बार फिर शहर को साफ-सूथरा व स्वच्छ बनाने के लिए आगे आए। शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन सेवादारों ने प्रशासन के आग्रह पर शहर के टाउन पार्क से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लगाकर अभियान की शुरूआत की। अभियान के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे नगर परिषद के स्वच्छता अभियान टीम लीडर विजय कुमार ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सेवा भावना की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा हर समय मानवता भलाई कार्यो के लिए आगे रहता है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पहले भी सेवादारों द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाया गया था। जिससे लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता आई।

आज सेवादारों द्वारा टाउन पार्क से अभियान की शुरूआत की गई। इसके पश्चात सेवादार बहन-भाईयों की एक टीम ने डबवाली रोड पर लालबत्ती चौक से लेकर कपास मंडी तक सड़क के दोनों ओर साफ-सफाई की। जबकि अन्य टीम ने सांगवान चौक से लेकर जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, वाल्मीकी चौक, आईटीआई चौक से होते हुए रानियां चुंगी तक स्वच्छता अभियान चलाया। सेवादारों द्वारा सड़क के दोनों साइडों के अलावा बीचों-बीच बने डिवाइडर में भी सफाई की गई। इसके अलावा विभिन्न चौक को भी साफ किया गया। सफाई अभियान के साथ-साथ सेवादारों ने एकत्रित हुए कूड़े-कर्कट को भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए ट्रेक्टर ट्रालियों में भरकर बकरियांवाली प्लांट में भिजवाया गया। विशेष बात यह रही कि सफाई अभियान में जुटे सेवादारों के लिए चाय-पानी का प्रबंध भी सेवादारों द्वारा स्वयं किया गया। इसके अलावा अंत में सभी सेवादारों को केले वितरित किए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सफाई के मामले में यूपी में सहारनपुर को पांचवा स्थान
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 49वां और राज्य में पांचवा स्थान मिला है। मण्डलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 49 वां स्थान व राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। सिंह ने इस उपलब्धि के लिये नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व उनकी टीम को बधाई दी है वहीं मंडलायुक्त ने सहारनपुर के प्रदर्शन को सराहा है। उन्होंने कहा कि हमें अभी इस दिशा में और कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए सभी नागरिकों को और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगर आयुक्त व उनकी टीम के साथ ही महानगर के लोगों को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी। कुमार ने कहा कि पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी की टीम व लोगों ने जो अनुकरणीय समर्पण दिया है, इस प्रदर्शन के लिए सभी बधाई के पात्र है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सफाई बने जीवन का अटूट अंग
सफाई रखने में मध्यप्रदेश ने एक बार फिर बाजी मारी है। राज्य का शहर इंदौर पूरे देश में लगातार चौथी बार पहले नंबर पर आया है। वैसे पहले साफ 20 शहरों में मध्यप्रदेश के 4 शहर हैं लेकिन चंडीगढ़ जैसे साफ व सुंदर शहर को भी मध्यप्रदेश ने पीछे छोड़कर नई मिसाल कायम की है। चिंता वाली बात यह है कि दिल्ली हमारे देश की राजधानी है, जो सफाई के मामले में हमारे देश के लिए मिसाल होनी चाहिए। चाहे प्रत्येक वर्ष साफ शहरों की सूचि जारी की जाती है लेकिन इस मुहिम को अभी पूरा देश में अच्छी तरह अपनाने की सख्त आवश्यकता है। राज्य सरकारों की लापरवाही आम जनता में जारूकता व जिम्मेवारी की कमी है। यही कारण है कि विदेशी अभी भारत घूमने आए भारत को नापसंद करते हैं।

दरअसल सफाई को भी राजनीतिक चश्मे के साथ देखा जाता है, जिन राज्यों में गैर-भाजपा वाली सरकारें होती हैं वहां सफाई को भाजपा की मुहिम मानकर इससे दूरी बना ली जाती है लेकिन वास्तविकता यह है कि सफाई सभी की जरूरत है व यह तंदरूस्ती का आधार है। पवित्र धर्म ग्रन्थों में भी सफाई व शुद्धता को जीवन के लिए आवश्यक माना गया है। हमारे बहुत से धार्मिक स्थानों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा गया लेकिन लोग अपने जीवन में इसके महत्व को लागू नहीं कर रहे। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सन् 2011 में देश में सफाई का इंकलाब लाए व देश के 32 महानगरों व शहरों की नुहार ही बदल दी। सरकार ने भी पूज्य गुरू जी के इस नेक कार्य अनुसार सफाई को सरकारी एजेंडे में शामिल किया।

अगर लोग सफाई के महत्व को सदा के लिए अपनी जिंदगी में अपना लें तो लोगों को बहुत सी बीमारियों से कुछ ही समय में निजात मिल सकती है। देश में पूज्य गुरू जी ओर से चलाए गए सफाई महा अभियानों व सरकार की मुहिम से डेंगू, डायरिया, मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप कम हुआ है। आवश्यकता इस की बात है कि सफाई को मानवीय जीवन की एक आदत व शैली में बदला जाए। तरक्की के लिए तंदरूस्ती जरूरी है, जिससे हमारा सामाजिक रूतबा भी बढ़ता है। देश को गंदगी व कलंक से मुक्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वच्छता: जिम्मेदारी किसकी
स्वच्छता यानी सफाई, इसे हम स्वर्ग या भगवान का दूसरा रूप कह सकते हैं। हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी स्वच्छता को विशेष स्थान दिया गया है। जहां भी पूजा-पाठ, कोई भी शुभ कार्य हो या फिर कोई भी तीज त्यौहार, सबसे पहले हम सफाई करते हैं। विश्व स्तर पर प्रदूषण यानी गंदगी को नियंत्रित करने की कवायद जारी है। जगह-जगह सम्मेलन हो रहे हैं। तरह-तरह की योजनाएं बन रही है।

भारत में स्वच्छता को लेकर काफी समय से प्रयास चल रहा है। 1986 में सेंट्रल रूरल सैनिटेशन प्रोग्राम शुरू हुआ। फिर 1999 में कंप्रिहेन्सिव रूरल सैनिटेशन प्रोग्राम शुरू हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्र पर ध्यान दिया गया। सन 2003 में टोटल सैनिटेशन कैंपेन शुरू हुआ। इसमें साफ पर्यावरण व खुले में शौच पर रोक को पंचायत, गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर लागू किया गया। सबसे साफ व सुंदर गांव को निर्मल ग्राम पुरस्कार देने की योजना रखी गई। गांव का नाम भी निर्मल ग्राम रखा जाता था। 1 अप्रैल 2012 को निर्मल भारत अभियान की शुरूआत की गई। इसमें ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों को लिया गया। इसमें व्यक्तिगत शौचालय, स्कूल, आंगनवाड़ी में शौचालय, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन व समुदाय संचालित शौचालय शामिल हैं।

2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की गई। इसमें 62000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा तथा यह राज्य व केंद्र सरकारों में बांटा जाएगा। इसके मुख्य उद्देश्य हैं – 1. खुले में शौच को पूरी तरह खत्म करना 2.100 प्रतिषत कचरा प्रबंधन 3. सफाई के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना 4. नई पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना 5. प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी। इस अभियान में देश के 3 मिलियन से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। देश के असंख्य लोगों ने संकल्प लिया कि वे महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने में अपना योगदान देंगे। इसके साथ साथ हमारे देश के संविधान में पर्यावरण व स्वच्छता के लिए कानून बने हैं।

जैसे 1882 का इजमेंट एक्ट जो कि किसी भी संसाधन को प्रयोग करने का अधिकार देता है। 1897 का इंडियन फिशरी एक्ट मछली पकड़ने के लिए किसी चीज के प्रयोग का अधिकार देता है। 1927 का इंडियन फॉरेस्ट एक्ट इसके अंतर्गत जंगल को हर प्रकार सुरक्षित और संरक्षित रखना है। 1948 का फैक्ट्री एक्ट जो कामगारों के लिए अच्छा वातावरण प्रदान करने के लिए है। 1970 का मर्चेंट शिपिंग एक्ट जिसमें जहाज से निकली गंदगी को समुंदर के किनारे पर ही डाला जाना चाहिए ना कि समुंदर के बीच में। 1972 का वाइल्ड लाइफ प्रोटक्शन एक्ट जो सभी पशु पक्षियों की हर प्रकार से सुरक्षा जैसे कि किसी भी पशु या पक्षी को बंधक बनाया जाना वह मारना इसके अंतर्गत आते हैं प्रदान करता है। 1977 का वॉटर प्रीवेंशन एक्ट ये पानी को किसी भी प्रकार से दूषित ना करने के लिए बना है।

1982 का एटॉमिक एनर्जी एक्ट जिसमें सभी प्रकार के रेडियोधर्मी पदार्थों से फैली गंदगी से निपटना है। 1986 का एनवायरमेंट प्रोटक्शन एक्ट इसमें पर्यावरण को किसी भी प्रकार से होने वाले नुकसान से बचाना है। 1988 का मोटर व्हीकल एक्ट इसमें परिवहन द्वारा फैलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है। 2002 का बायोलॉजिकल डायवर्सिटी एक्ट जो जैव विविधता को हर प्रकार से संरक्षित करता है। भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि से निकली गंदगी का ठीक से प्रबंधन ना होने के कारण वह भी प्रदूषण में मुख्य भूमिका निभा रहे है। धर्म ग्रंथों के साथ-साथ भारत के कवियों ने भी स्वच्छता के लिए काफी कुछ लिखा है। कबीर जी कहते हैं- कबीरा कूआं एक है पानी भरे अनेक, भांडे में ही भेद है पानी सब में एक। स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं है जैसा कि अगर हम एक दिन या एक सप्ताह स्वच्छता अभियान से जुड़े और फिर पीछे कदम हटा लें, इससे स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं होगा। जरूरत है तो स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की। जैसा स्वच्छता मिशन का नारा है एक कदम स्वच्छता की ओर। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार गंदगी के कारण भारत में समय पर बिमारियां फैलती हैं और लोगों के बीमार होने के कारण काम में रुकावट आती है। प्रतिवर्ष प्रत्येक भारतीय नागरिक को औसतन 6500 का नुकसान उठाना पड़ता है। गरीब लोग ठीक से दवा नहीं ले पाते, उन्हें तो प्रतिवर्ष 12000 से 15000 तक का नुकसान होता है।

अगर हम सफाई रखें तो प्रत्येक भारतीय 6500 प्रति वर्ष होने वाले नुकसान से बच सकता है। खुले में शोच, भारत में होने वाली गंदगी का मुख्य कारण है। यह गंदगी वर्षा के साथ पानी वह आसपास के क्षेत्र में फैल जाती है तथा कई बार बीमारी या महामारी का कारण बनती है। हमें यह नहीं सोचना है कि अकेले मेरे सफाई करने से क्या फर्क पड़ता है। फर्क पड़ता है जब एक एक करके पूरे देश के लोग इकट्ठा होंगे और स्वच्छता मिशन से जुड़ेंगे, तभी तो स्वच्छ भारत की सुंदर तस्वीर तैयार कर सकते हैं। जहां हिम्मत समाप्त होती है, वहीं से हार की शुरूआत होती है। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को हिम्मत के साथ स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाना है। फिर तो अपने आप लोग जुड़ते चले जाएंगे और कारवां बनता जाएगा। कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों में जल, अग्नि, इंद्र को देवता माना है। यह सब इन प्राकृतिक संसाधनों की सफाई व संरक्षण हेतु किया गया है। बात आती है कि इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है।

इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बातें ध्यान रखनी चाहिए।

जहां तक संभव हो मानव को प्रकृति के निकट रहना चाहिए। ताकि कम से कम भौतिकवादी चीजों का प्रयोग हो व गंदगी कम फैले।

दिखावे की जिंदगी से परे हटना चाहिए। क्योंकि दिखावे में आकर हम नित नई चीजें खरीद रहे हैं व गंदगी में पुरानी चीजों का ढेर बढ़ता जा रहा है। जिससे ठोस कचरे की मात्रा दिन प्रतिदिन कई गुना बढ़ रही है।

खाना ताजा बनाकर खाएं उतना ही खाना बनाए जितनी जरूरत हो ताकि बचा हुआ खाना गंदगी में फेंकने की जरूरत ही ना पड़े।

पॉलिथीन का कम से कम या फिर मैं यह कहूं कि प्रयोग ना करें। हम खाली हाथ बाजार जाते हैं व सामान के साथ पॉलिथीन का भंडार उठा लाते हैं।

सामान्य दुकानों से सामान खरीदें क्योंकि मल्टीनेशनल वह ब्रांडेड शोरूम में पैकिंग के रूप में इतना थरमोकोल व पॉलिथीन सामान के साथ आ जाता है जो गंदगी का मुख्य कारण है।

ग्रामीण भारत में गोबर गंदगी का मुख्य कारण है। जो कि खेतों में कार्बन का मुख्य स्त्रोत है। उसे वापस खेत में पहुंचाया जाना चाहिए।

कृषि अपशिष्ट को खेत में ही दबाकर पुनर्चक्रण करना चाहिए ताकि भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सके।

यूज एंड थ्रो की नीति हमें बिल्कुल नहीं अपनानी चाहिए क्योंकि इसमें पुनर्चक्रण नहीं हो सकता।

गलनीय व अगलनीय कूड़े को अलग अलग डालना चाहिए ताकि पुनर्चक्रण में बाधा ना आए।

बस, रेल या अन्य किसी भी परिवहन के साधन में चलते समय गंदगी को बाहर ना फेंके। एक जगह इकट्ठा कर लें फिर स्टेशन पर पहुंच कर कूड़ेदान में डाल दें।

सभी भारतवासियों को अपनी मानसिकता बदल कर सच्चाई व ईमानदारी से स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभानी होगी।

कसम लें ये प्रत्येक भाई भाई, रखेंगे हम अपने हर तरफ सफाईं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वच्छता को जीवन का अंग बनाना होगा
स्वच्छता को जीवन की आदत बनाकर ही हम इस देश के गौरव को बरकरार रख सकेंगे। स्वच्छता को अपनाकर ही हम सर्वांगीण विकास के सौपान तय कर पाएंगे। ये तमाम वो बातें हैं जिसे शायद हम सब जानते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते हैं। देश के स्वच्छता कायम रखने के लिये चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की तस्वीर में परिवर्तन तो आया है, लेकिन मनोवांछित परिणाम अभी तक सामने नहीं आये हैं। पिछले दिनों सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे घोषित किये हैं।

सबसे स्वच्छ शहर का खिताब एक बार फिर इंदौर के नाम रहा और भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी वर्ग में पहले स्थान पर रहा। वहीं इस सर्वे में छत्तीसगढ़ को बेस्ट परफॉर्मेंस स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में अहमदाबाद और पांच लाख से कम आबादी वाले शहरों में उज्जैन पहले स्थान पर रहे। देश भर में किए गये सर्वेक्षण के उपरांत गत दिवस जो परिणाम आए उनसे ये तो लगा ही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन जनता के स्तर पर भी मुख्यधारा का एजेंडा बन गया है। हालांकि अभी भी इस मुहिम में सरकारी भागीदारी ही ज्यादा है लेकिन ये स्वीकार करना गलत नहीं होगा कि स्वच्छता को लेकर प्रारम्भ प्रतियोगिता ने एक उपेक्षित समझे जाने वाले विषय को प्रासंगिक बना दिया है । यद्यपि पुरस्कार बांटने मात्र से स्वच्छता नहीं लाई जा सकती।

स्वच्छता का दायरा इतना विस्तृत है कि इसे अमल में लाने के लिए कई स्तरों पर विचार करने की आवश्यकता है। मन, वाणी, कर्म, शरीर, हृदय, चित्त, समाज, परिवार, संस्कृति और व्यवहार से लेकर धर्म और विज्ञान तक में स्वच्छता का विशेष महत्व है। या कहें, बिना स्वच्छता के जीवन, परिवार, समाज, संस्कृति, राष्ट्र, विश्व और चेतना के उच्च आदर्श को प्राप्त करने के लिए स्वच्छता प्रथम सोपान है। केन्द्र में नई सरकार बनने के बाद ऐसी अनेक योजनाएं मिशन के रूप में कार्यान्वित करने का बीड़ा उठाया गया है जो सीधे-सीधे देश के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी हुई हैं। ये योजनाएँ व्यक्ति से होती हुईं परिवार, समाज और देश के प्रत्येक क्षेत्र तक जुड़ती हैं। इसमें स्वच्छता मिशन भी एक है। स्वच्छता को लेकर केन्द्र सरकार कितनी गम्भीर है इसे अपने चारों ओर सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी कार्यों में देख सकते हैं।

भारतीय जीवनशैली में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। इसे संस्कार कहना भी उचित ही होगा । इसीलिए जब विश्व हैंड वॉश डे पर हाथ धोने जैसी बातें प्रचारित होती हैं तब हंसी आती है क्योंकि ये तो हमारे समाज में बचपन से ही सिखाया जाता है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों और गरीबों की बस्तियों में घर के सामने लिपाई-पुताई के जरिये सफाई रखी जाती है। बेहतर हो स्वच्छता को प्रतियोगिता और पुरस्कार से आगे बढ़ाकर दैनिक जीवन का संस्कार बनाने की मुहिम चलाई जाए। इसमें दो मत नहीं है कि इस तरह के अभियान से नागरिकों की सोच भी प्रभावित होती है। मसलन चंडीगढ़ के लोग अपने शहर को सिटी ब्यूटीफुल कहे जाने से केवल गौरवान्वित ही नहीं महसूस करते अपितु इस विशेषण को बनाए रखने के प्रति सजग भी रहते हैं ।

मप्र के इंदौर शहर में भी स्वच्छता लोगों की आदत में शुमार हुई है। ये प्रतियोगिता लोगों में जागरूकता फैलाने के लिहाज से नितांत उपयोगी और लाभदायक है लेकिन अब जरूरी हो गया है कि इस अभियान को केवल प्रतियोगिता और सर्वेक्षण से बढ़ाकर एक दैनिक क्रिया के तौर पर विकसित किया जाए । सिंगापुर एक शहर का देश है जो पांच दशक पहले तक गंदगी से पटा था किंतु वहां के प्रधानमंत्री ने खुद आगे होकर सफाई अभियान का नेतृत्व किया जिसने सिंगापुर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी । जिन शहरों ने इस वर्ष बाजी मारी उनकी प्रशंसा होनी चाहिए और जो पिछड़ गए वे अगले साल के सर्वेक्षण का इंतजार किये बिना स्वच्छता को कर्तव्य के तौर पर अपना लें तो वे किसी पुरस्कार के मोहताज नहीं रहेंगे । भारत में जनसंख्या का अनुपात पिछले 10 वर्षों में मध्यम गति से तेजी के साथ बड़ा है। इसकी वजह से शहरों में अनेक घनी बस्तियाँ बसी हैं जहाँ पर स्वच्छता और विकास दोनों पर बहुत कम ध्यान दिया गया है। गाँवों से आई यह आबादी शहरों में बिना किसी रहवास प्रशिक्षण के रहती है जिससे वह गन्दगी में जीने के लिए अभिशप्त होती है। इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

जिस प्रकार जीवन में हमने कई आदतें शामिल कर रखी हैं, उसी प्रकार स्वच्छता को भी एक आदत बनाकर जीवन में उतारने की जरूरत है। वैसे तो हम नदियों को मां का दर्जा देते हैं पर साथ ही उनमें कूड़ा कचरा डाल देते हैं, गंदगी फैलाते हैं। अब यह सोचने वाली बात है कि आखिर हम अपनी मां को किस प्रकार का सम्मान दे रहे हैं। जबकि हम नदियों को प्रदूषित कर के खुद को ही नुक्सान पहुंचाने में लगे हुए हैं। असल में स्वच्छता एक आदत है और हर व्यक्ति को इसे अपनाना चाहिए। स्वच्छता अभियान के रूप में देश में पहली बार जमीनी स्तर का कोई अभियान चलाया जा रहा है और हर व्यक्ति से इसका संबंध है। अभी तक इस दिशा में सरकारी एजेंसियों ने जो भी पहल की है वह काबिले तारीफ है।

यदि इस अभियान को सफल बनाना है तो हर व्यक्ति को इसमें शामिल होना चाहिए। अन्य देशों में सड़कों पर कूड़ा कचरा देखने को नहीं मिलता है क्योंकि वहां का हर व्यक्ति वातावरण साफ रखने को अपनी जिम्मेदारी समझता है। इस तरह की सोच भारत में भी विकसित करने की जरूरत है। जब हर व्यक्ति को लगेगा कि वातावरण को साफ रखना उसकी जिम्मेदारी है तभी हम अपने आसपास के माहौल को साफ सुथरा बना सकेंगे। लोग अपने आसपास के माहौल को साफ रखने के लिए इसमें झाड़ू भले न लगाएं पर कूड़ा न फैलाकर भी इस अभियान में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

शकील सिद्दीकी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पलीता। भिवानी में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे गंदगी के अंबार
स्वच्छ भारत की असलीयत देखनी है तो भिवानी चले आईए

गरीब तबके की रिहायश होने की वजह से नहीं होती सफाई

सच कहूँ/इंद्रवेश

भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन कितना सिरे चढ़ा है, इसकी असलीयत देखनी है तो भिवानी चले आईए। यहां वार्ड संख्या-13 के ढ़ाणा रोड, आनंद नगर, पंचायती धर्मशाला, बीसी वाली जोहड़ी इलाके में सफाई व्यवस्था पिछले 2 साल से लचर है। सफाई न होने की वजह से जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की तरफ मुंह चिढा रहे हंै। सबसे बुरी स्थिति पंचायती धर्मशाला के पास बनी है। उस इलाके में सफाई कर्मी व नप के ट्रैक्टर-ट्राली न पहुंचने की वजह से जगह-जगह पर गंदगी के ढेर बने हंै। कूड़ा न उठाने की वजह से कूड़ा बिखर कर सडक व घरों तक पहुंच रहा है।

थोडी सी बारिश में कचरा सड़ने लगता है जिसके कारण वहां पर लोगों का जीना दूभर हो रहा है। आनंद नगर, बीसी वाली जोहड़ी इलाके की स्थिति भी जुदा नहीं है। वहां पर भी कूडे का ढेर लगा है। क्षेत्रवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने बताया कि इस बारे में कई बार जिला प्रशासन व नगरपरिषद के पास शिकायत की, लेकिन आज तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि नगरपरिषद लाखों रुपए लगाकर भिवानी में वॉल पेंटिंग करवाई है। वे केवल कागजों तक सीमित है। चूंकि जिन इलाकों में सफाई होनी चाहिए थी। उन इलाकों में अब कूडे के ढेर बिखरे हैं। हालत ये बने हंै कि इन जगहों से लोग नाक सिकोंड़ कर निकल रहे ंहै। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में महामारी फैलने की आशंका बन सकती है।

नप से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

भिवानी के प्रत्येक वार्ड में गंदगी उठाने के लिए दो-दो आॅटो लगाए हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वार्ड नम्बर-13 में एक भी आॅटो नहीं है बल्कि सफाई कर्मचारी भी नहीं है। वार्ड के लोगों में सफाई को लेकर हो रहे भेदभाव को लेकर जबरदस्त रोष व्याप्त है। कई दफा इलाके के सीवर व बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले की सफाई की शिकायत नगरपरिषद व जिला प्रशासन से की गई लेकिन उनकी शिकायत पर कोई अमल नहीं हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नगर कीर्तन से एक दिन पहले की गांव की सफाई
बिलासपुर के डेरा श्रद्धालुओं ने दी भाईचारक सांझ की मिसाल

मोगा/निहाल सिंह वाला (पप्पू गर्ग)। गांव बिलासपुर निवासी डेरा सच्चा सौदा के समूह सेवादारों ने गांव में (Cleanliness Of The Village One Day Prior City Kirtan) सजाए जाने वाले नगर कीर्तन से एक दिन पहले पूरे गांव की सफाई कर आपसी भाईचारक सांझ व सभी धर्मों का समान सत्कार करने की मिसाल दी है। इस मौके साध-संगत की ओर से सफाई का कार्य गुरुद्वारा श्री प्रेमसर साहब से शुरू किया गया व गांव की मुख्य गलियों में सफाई की गई।

इस संबंधी जानकारी देते हुए ब्लॉक समिति सदस्य गुरमेल सिंह ने बताया कि साहिब-ए-कमाल श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के (Cleanliness Of The Village One Day Prior City Kirtan) पवित्र प्रकाश पर्व को समर्पित समूह नगर निवासियों की ओर से गांव बिलासपुर में विशाल नगर कीर्तन सजाया जा रहा है तो साध-संगत ने आपसी सहयोग से जिन रास्तों में से नगर कीर्तन ने गुजरना है। उन रास्तों की सफाई की। इस सेवा कार्य में साध संगत के साथ गांववासियों ने पूरा सहयोग दिया व आपसी प्रेम और भाईचारक बनाए रखने का संदेश दिया।

इस मौके जिम्मेदार सेवादार अजीत सिंह इन्सां बिलासपुर, भंगीदास देव सिंह, गुरमेल सिंह पूर्व पंच, सुखवीर सिंह सुखी (Cleanliness Of The Village One Day Prior City Kirtan), गुरमेल सिंह, जुगराज सिंह राज, रमनदीप इन्सां, गोलडी इन्सां, निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह, सोनू इन्सां के अलावा गांव बिलासपुर के समूह सेवादारों ने भाग लिया। गांव बिलासपुर के गणमान्यजनों ने डेरा श्रद्धालुओं के इस कार्य की प्रशंसा की। पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी के पवित्र नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से विश्व भर में सफाई मुहिम चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत साध -संगत समय-समय पर अपने गांवों व शहरों में सफाई कार्य करती रहती है।

हलका विधायक मनजीत सिंह ने किया डेरा श्रद्धालुआें का धन्यवाद

गांव बिलासपुर में नगर कीर्तन से एक पहले डेरा श्रद्धालुओं की ओर से की गई गांव की सफाई संबंधी गांव के जम्पमल  (Cleanliness Of The Village One Day Prior City Kirtan) और हलका निहाल सिंह वाला के विधायक व राज्य अध्यक्ष दलित विंग आम आदमी पार्टी मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सत्कार करना चाहिए। श्री गुरू ग्रंथ साहब एक वह महान दर्शन है, जिसमें सभी धर्मों व सभी वर्गों के संत-महापुरुषों की वाणी दर्ज है जो हमें आपसी प्रेम,भाईचारक सांझ व जात-पात से ऊपर उठ कर जीने की राह दिखाती है। बिलासपुर ने कहा कि मैं हलके का सदस्य होने के नाते समूह डेरा श्रद्धालुओं का विशेष के तौर पर धन्यवाद करता हूं व उनके इस कार्य की प्रशंसा करता हूं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

डेरा श्रद्धालुओं ने सफाई अभियान चलाकर मनाया पावन अवतार माह
डेरा श्रद्धालुओं की तरफ से किए जा रहे कार्यों की हुई प्रशंसा

फरीदकोट/सादिक। सादिक नजदीक गांव मचाकी कलां में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत (Dera Devotees Celebrate Cleanliness Campaign) की ओर से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी का 100वां जन्म माह गांव व शमशानघाट की सफाई कर मनाया। भंगीदास डिप्टी सिंह ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स व गांव की साध-संगत की ओर से की जा रही सफाई अभियान की शुरूआत गांव के दूसरी बार सरपंच बने एडवोकेट गुरशविन्दर सिंह बराड़ ने की व डेरा श्रद्धालुओं की तरफ से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।  इस मौके कपूर सिंह, हरबंस सिंह, सतपाल सिंह, गगन, बिट्टू, गुग्गू और मन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रेलवे मनायेगा स्वच्छता पखवाडा
जयपुर (एजेंसी)। उत्तर पश्चिम रेलवे (Railways) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने के लिये आगामी 15 सितम्बर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडा आयोजित करेगा।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन ने आज यहां बताया कि राष्ट्रपिता के 150वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित इस पखवाडे में जयपुर सहित भारतीय रेलवे के 40 प्रमुख ऐतिहासिक स्टेशन जहॉं पर गांधी जी आये थे, पर प्रमुखत: सफाई व्यवस्थाओं पर अभियान चलाये जायेंगे।

इसके तहत गोल्डन ट्रायंगल में आने वाले दिल्ली, जयपुर तथा आगरा स्टेशनो पर विशेष साफ सफाई का ध्यान रखा जायगा। इस दौरान स्टेशनों पर स्थित सभी टॉयलेटस की स्थिति और अधिक सुधारने के साथ ही दिव्यांगों के अनूकुल टॉयलेट का निर्माण चरणबद्ध योजना के तहत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विगत समय में किये गये कार्यों से हाल ही में जारी सर्वें रिपोर्ट में इस रेलवे के स्टेशनों को उच्च तथा बेहतरीन रैकिंग प्राप्त हुई है। यह उच्च रैकिंग यात्रियों की जागरूकता और सहयोग से प्राप्त हुआ है, और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग से स्वच्छता के स्तर को बरकरार रख कर और उन्नत किया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के तहत प्रत्येक दिन को अलग-अलग विषयवस्तु (थीम) के आधार पर मनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जायेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।