Dustbin - Sach Kahoon Hindi

शहरवासियों को कूड़े के ढ़ेरों से मिलेगी निजात
प्रनीत कौर की ओर से कूड़ादान के पॉयलट प्रोजैक्ट का उद्घाटन

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला शहर को सुंदर बनाने और यहां के निवासियों को स्वच्छ माहौल मुहैया करवाकर इस को देश के सुंदर शहरों के कतार में खड़ा करने के लिए शहर में जगह-जगह लगाए कूड़े के ढेरों से जल्द ही शहर निवासियों को निजात मिलेगी। उक्त उद्गार आज यहां पूर्व विधायिका और पूर्व केंद्रीय विदेश राज मंत्री श्रीमती प्रनीत कौर ने पटियाला शहर को खुले में फेंके जाते कूड़ा-कर्कट से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से नाभा गेट में स्थापित किए भूमिगत कूड़ादान के पायलट प्रोजैक्ट का उद्घाटन करने उपरांत पत्रकारों को कहे।

20 और अंडर ग्राउंड कूड़ादान पूरे शहर में लगाए जाएंगे

श्रीमती प्रनीत कौर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को एक माह जांच उपरांत ऐसे 20 और अंडर ग्राउंड कूड़ादान पूरे शहर में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरेक कूड़ादान की क्षमता 30 क्विंटल कूड़ो की होगी जो कि 3000 घरों को कवर करेगा। उन्होेंने बताया कि जल्द ही पटियाला शहर में 60 से 70 क्विंटल की सामर्थ्य वाले 4 बड़े कूड़ादान लगवाए जाएंगे और उस उपरांत 10 क्विंटल की क्षमता वाले 30 कूड़ादान और 2 ट्रक वाले कंपेक्टर लगाए जाएंगे।

प्रत्येक कूड़ादान की 30 क्विंटल कूड़ा रखने की होगी क्षमता

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से मुहैया करवाए आंकड़ों से मुताबिक शहर में रोजमर्रा की 240 टन कूड़ा एकत्रित होता है।इस मौके पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा, नगर निगम के मेयर अमरिन्दर सिंह बजाज, कांग्रेस पटियाला शहरी के प्रधान प्रेम किशन पुरी, नगर निगम में विरोधी पक्ष के नेता संजीव बिट्टू, डिप्टी कमीश्नर कुमार अमित, नगर निगम के कमीश्नर गुरप्रीत सिंह, ओएसडी अमृतप्रताप सिंह हनी सेखों, अतिरिक्त डिप्टी कमीश्नर जनरल श्रीमती पूनमदीप कौर, नगर निगम की सहायक कमीश्नर मैडम अनूप्रीता जौहल आदि उपस्थित थे।

स्वच्छता की अपील:

परनीत कौर ने शहर निवासियों से अपील की कि वह एक जिम्मेदार शहरी होने के नाते अपने शहर को हरा-भरा और साफ सुथरा रखने में सहयोग दें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वच्छ होगा तो ही स्वस्थ होगा राजस्थान: राजे
‘स्त्रोत पर कचरे का पृथक्कीकरण अभियान’

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘स्त्रोत पर कचरे का पृथक्कीकरण अभियान’ की शुरूआत की। श्रीमती राजे ने डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाले वाहन में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रंग के डस्टबिन से डालकर इस अभियान का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर, स्वच्छ राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ का नारा देते हुए कहा कि शहर स्वच्छ होगा तो स्वस्थ होगा और पूरा राजस्थान स्वच्छ होगा तो स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि गीला कचरा हरे डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने से कचरे का सही निस्तारण हो पाएगा और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा।

कचरा निस्तारण अभियान की शुरूआत

गीला और सूखा कचरा एक साथ मिलने से पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ता है। सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और प्रदेश की जनता तक इसका संदेश पहुंचाएं। श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रंग के डस्टबिन में डालने की शुरूआत हुई है। देश के 4,041 शहरों में कचरा निस्तारण के इस अभियान की शुरूआत हुई है। प्रदेश में यह अभियान जयपुर से शुरू हुआ है, लेकिन दूसरे शहरों के लिये भी यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छोटे-बडे सभी शहर कचरा निस्तारण के इस अभियान को अपनाएंगे।

वार्डवासियों को डस्टबीन वितरित

मुख्यमंत्री ने विभिन्न वार्डों से आए लोगों को हरे एवं नीले रंग के डस्टबीन भी वितरत किये ताकि लोग इन्हें अपने घर में रखें और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करें। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, मेयर श्री अशोक लाहोटी, उप महापौर श्री मनोज भारलाज, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग श्री मंजीत सिंह, जयपुर नगर निगम के कमिश्नर श्री रवि जैन भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।