Horticulture Farmers - Sach Kahoon Hindi

सोशल मीडिया से जानकारी जुटाकर किसान जितेन्द्र ने शुरु की बागवानी
‘म्हारी खेती, म्हारे किसान’, उपराष्ट्रपति ने किया सरसा जिला में सबसे बेस्ट बागवानी के लिए सम्मानित | Bagwani Kheti

Bagwani Kheti: सरे किसानों की तरह जितेंद्र सिंह भी कभी सामान्य ढंग से खेती करता था। लेकिन लागत अधिक व आमदन कम होने के चलते खेती में लगातार हो रहे घाटे ने उसे बागवानी के लिए प्रेरित कर दिया। जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया से ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल करते हुए विभागीय योजना का लाभ उठाकर बागवानी शुरू की। आज यह किसान हर वर्ष करीब 60 लाख रुपये की आमदन उठा रहा है।

इस प्रगतिशील किसान को 8 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने जिला स्तर पर सबसे बेहतर बागवानी के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। यह युवा किसान आज दूसरे किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना हुआ है। ओढां खंड के गांव घुंकावाली निवासी किसान जितेन्द्र सिंह से जब बातचीत की गई तो उसने सामान्य खेती से लेकर बागवानी तक की पूरी जानकारी सांझा की। किसान जितेन्द्र सिंह ने बताया कि खेती में लगातार हो रहे घाटे के चलते उसके मन में बागवानी का विचार उत्पन्न हुआ था।

जिसके बाद उसने कुछ किसानों को बागवानी (Bagwani Kheti) में अच्छी आमदन उठाते देखा तो उसकी बागवानी में रूचि और बढ़ गई। जिसके बाद उसने ट्रायल के तौर पर 20 एकड़ में किन्नु की बागवानी शुरू की। हालांकि ट्रायल के रूप में इतना बड़ा दायरा होने के चलते उसके परिजनों ने उसे टोका भी। लेकिन जितेन्द्र सिंह ने किसी की न सुनते हुए पूरा ध्यान बागवानी पर केन्द्रित कर लिया। 3 वर्ष में किन्नु के पौधे तैयार हुए तथा चौथे वर्ष किसान ने 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की आमदन ली।

सोशल मीडिया बना मार्गदर्शक | Bagwani Kheti

किसान जितेन्द्र सिंह ने बागवानी में सोशल मीडिया को मार्गदर्शक बनाया। जिससे उसने अच्छी ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल की। शुरूआत में तो उसे रसायनों का प्रयोग किया, लेकिन किसान ने धीरे-धीरे कर आॅर्गेनिक ढंग अपना लिया। सिंह ने बताया कि पिछले 5 वर्षांे से उसने खेत में किसी भी तरह के रसायनों का प्रयोग नहीं किया। यही कारण है कि जितेन्द्र सिंह के बाग के पौधे स्वस्थ हैं एवं फलों की मिठास भी सबसे अलग है।

हर रोज 20 लीटर तरल खाद होती है तैयार :-

किसान जितेन्द्र सिंह द्वारा देसी तरीके से 8 ड्रमों की यूनिट में ब्रह्मीवॉश सिस्टम तैयार कर रखा है। जिसके तहत ड्रमों में गोबर की खाद डालकर उसमें केंचुए छोड़े हुए हैं। केंचुओं का मल-मूत्र पाइप के माध्यम से अन्य ड्रम में एकत्रित होता है। इस प्रक्रिय के माध्यम से हर रोज करीब 20 लीटर तरल पदार्थ तैयार होता है। जिसमें 80 प्रतिशत पानी का मिश्रण कर छिड़काव करने के साथ-साथ उसे ड्रिप के माध्यम से भी पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है। इससे पौधे को पोषण मिलेगा और वह स्वस्थ रहेगा।

वेस्ट डी कंपोजर के लिए बनाया बड़ा टैंक:-

किसान जितेन्द्र सिंह ने वेस्ट डी कंपोजर के लिए खेत में एक लाख लीटर का बड़ा टैंक बनाया हुआ है। जिसमें वह गुड़ व वेस्ट डी कंपोजर का कल्चर डालता है। इससे तैयार तरल पदार्थ ड्रिप सिस्टम के माध्यम से पौधे तक पहुंचता है। ये प्रक्रिया जमीन में फालतू के खरपतवार व अन्य अवशेषों को गलाकर खाद का रूप दे देती है। इससे भूमि की उर्वरक शक्ति काफी अधिक बढ़ जाती है।

फंगस के लिए भी होती है स्प्रे तैयार :-

देखा जाता है कि पौधों में अक्सर फंगस की समस्या अधिक आती है। इसमें किसान महंगे कीटनाशकों का सहारा लेते हैं। लेकिन किसान जितेन्द्र सिंह ने फंगस की समस्या के लिए भी यूनिट स्थापित कर रखी है। वह देसी तरीका अपनाते हुए लस्सी, तांबे व लोहे के माध्यम से स्प्रे तैयार करता है। इसके छिड़काव से पौधे पर फंगस की समस्या नहीं आती। खेत में ही खाद व स्प्रे तैयार करने की प्रक्रिया में किसान जितेन्द्र सिंह 75 प्रतिशत तक खर्च बचा रहा है।

हर वर्ष 60 लाख रुपये की आमदन:-

किसान जितेन्द्र सिंह 20 एकड़ बागवानी में हर वर्ष करीब 60 लाख रुपये की आमदन उठा रहा है। विगत वर्ष हालांकि बागवानी में किसानों को घाटा उठाना पड़ा था, लेकिन फिर भी किसान जितेन्द्र सिंह ने प्रति एकड़ करीब 3 लाख रुपये की आमदन उठाई। किसान ने कहा कि देसी तौर-तरीके अपनाने में थोड़ी मेहनत ज्यादा है, लेकिन आमदन अच्छी है। उसने किसानों से आह्वान किया कि सामान्य खेती के साथ-साथ बागवानी अपनाकर अच्छा मुनाफा कमाएं। Bagwani Kheti

सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने के लिए अच्छी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले कुछ समय से किसानों की बागवानी की तरफ रूचि बढ़ी है। किसान जितेन्द्र सिंह ने बहुत अच्छी बागवानी कर रखी है। हमने स्वयं जाकर निरीक्षण किया। किसान को सरसा जिला में बेस्ट बागवानी करने पर उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

पुष्पेन्द्र राठौड़, जिला उद्यान अधिकारी (सिरसा)।

यह भी पढ़ें:– Why Blood Sugar Spikes in Winter: सर्दियों में बढ़ने लगता है ब्लड शुगर का लेवल, इस तरह रखें अपना ध्यान

म्हारी खेती-म्हारे किसान : पीक्यूएनके पद्धति अपनाकर बागवानी में मोटा मुनाफा कमा रही सुनीता गोदारा
ओढां (राजू)। न कभी खेत की बुआई, न कभी जुताई, (Gardening) न ही कोई खाद-स्प्रे का खर्च और न ही कभी खेत से खरपतवार निकालना। सीधे रूप से कहें कि जीरो बजट पर खेती। सुनने में ये जरूर लगता होगा कि भला कभी ऐसे भी खेती व आमदन उठाई जा सकती है। लेकिन इसका उदाहरण ओढां खंड के गांव ख्योवाली में प्रगतिशील किसान सुनीता गोदारा के रूप में देखा जा सकता है। विदेशी पीक्यूएनके पद्धति अपनाकर किसान सुनीता बागवानी में हर वर्ष करीब 5 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च बचाकर करीब 20 लाख की आमदन उठा रही है। किसान सुनीता गोदारा से हमारे संवाददाता राजू ओढां ने विशेष बातचीत की। (Gardening)

यह भी पढ़ें:– SMALL BUSINESS: करें आपकी सोच में इजाफा, छोटे बिजनेस, बड़ा मुनाफा!

किसान सुनीता गोदारा ने बताया कि उसने करीब 14 वर्ष पूर्व 20 एकड़ भूमि में बागवानी (Gardening) शुरू की थी। इससे पहले वे सामान्य तरीके से खेतीबाड़ी करते थे। जब उसने बागवानी शुरू की थी तो लोगों ने इस बात के लिए टोका कि 20 एकड़ में ट्रायल के तौर पर बागवानी करना समझदारी नहीं है, लेकिन उसने किसी कि परवाह किए बगैर बागवानी में मेहनत शुरू कर दी। सुनीता गोदारा ने बताया कि उसने प्रथम वर्ष 20 एकड़ में बागवानी में करीब 4 लाख रुपये की आमदन उठाई। फिर दूसरे वर्ष उसने 4 गुना अधिक आमदन उठाई। किसान सुनीता गोदारा ने बताया कि उसने धीरे-धीरे में इसमें कई चीजों का और इस्तेमाल करते हुए आमदन को बढ़ाया।

अपनाई विदेशी पद्धति | (Horticulture Farmer)

किसान सुनीता गोदारा ने बताया कि उसने 3 वर्ष पूर्व पीक्यूएनके (पायदान कुदरत ए निजामे काश्तकारी) पद्धति को अपनाया। इस पद्धति को पाकिस्तान के आशिफ शरीफ ने शुरू किया था। हालांकि साथ लगते पंजाब क्षेत्र के किसान पिछले 3-4 वर्षों से ये पद्धति अपनाकर बागवानी में अच्छा लाभ उठा रहे हैं। हरियाणा में ये पद्धति करीब 2 वर्ष पूर्व ही आई है। किसान सुनीता के मुताबिक उसने इस पद्धति को अपनाकर सबसे पहले सब-सोयलर मशीन द्वारा भूमि में सुधार किया। जिसके बाद उसने बागवानी के बीच में पौधे से 6 फुट दूर सिंचाई के लिए नाली बनाई और पौधों के आसपास पराली से मल्चिंग की। (Gardening)

मल्चिंग विधि ने पौधों के आसपास की जगह को न केवल नमीयुक्त रखा बल्कि उसके आसपास पौधे को गुड़ाई भी नहीं करना पड़ा। इससे पानी की काफी बचत भी हुई। वहीं हर समय नमी मिलने के चलते पौधे भी स्वस्थ रहते हैं। किसान सुनीता ने बताया कि उसने बागवानी से न कभी खरपतवार निकाला और न ही कभी ट्रैक्टर से बुआई की। इसके अलावा उसने पौधों में न तो कभी खाद डाली और न कभी रसायनों का छिड़काव किया। यानि बागवानी ऑर्गेनिक होने के साथ-साथ जीरो बजट पर हो रही है।

नवाचार पर फोकस

बागवानी में किस तरह से नई-नई तकनीक अपनाकर किसान अति कम लागत में मोटा मुनाफा उठाएं, इसके लिए किसान सुनीता गोदारा सोशल मीडिया के माध्यम से देश व विदेश के प्रगतिशील किसानों से संपर्क बनाए रखती है। बागवानी में नालियों में ट्रैक्टर चलाना, पौधों की देखरेख करना, पौधों के बीच की जगह में बैड बनाना व खेती के अन्य कार्य सुनीता स्वयं करती है। उसकी मेहनत का ही फल है कि सुनीता हर वर्ष बागवानी में करीब 20 लाख रुपये की आमदन उठाती है। हालांकि विगत वर्ष में बागवानी काफी कमजोर रही, लेकिन किसान सुनीता ने फिर भी पीक्यूएनके पद्धति के जरिए अच्छा मुनाफा कमाया।

बागवानी की रक्षा करेंगे बांस | (Horticulture Farmer)

किसान सुनीता ने अपने खेत की मेड पर चारों ओर बांस के पौधे लगाए हैं। सुनीता का मानना है कि बांस के पौधे न केवल गर्म हवा व आंधी से होने वाले नुकसान से बागवानी को बचाएंगे बल्कि ये आमदन का एक जरिया भी है। किसान ने बताया कि वह तो यह कहती है कि हर किसान को अपने खेत की मेड पर बांस के पौधे लगाने चाहिए। ये न केवल आमदन का जरिया है बल्कि इसके काफी लाभ भी हैं।

कर्म खर्च से उठाया जा सकता है मोटा मुनाफा | (Horticulture Farmer)

किसान सुनीता गोदारा ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि हम अधिक फसल लेने के चक्कर में खेती पर खर्च भी अधिक कर बैठते हैं। जरूरी नहीं कि अधिक खर्च करने से ही अधिक मुनाफा होता है। किसान खेती में बागवानी जरूर अपनाएं। इसमें सरकार की काफी अच्छी योजना भी है। दूसरा जीरो बजट पर भी अच्छा मुनाफा है। इसके अलावा ऑर्गेनिक फसल, पानी की बचत तथा फलों में एक अलग मिठास सहित अनेक फायदे हैं। किसान पराली जलाने की बजाय उसे मल्चिंग में प्रयुक्त करें। इससे दोहरा फायदा होगा।

बागवानी करने वाले किसानों के लिए सरकार का तोहफा
अमरुद, आँवला व अनार का बाग लगाने पर दी जा रही अनुदान राशि

प्रति हेक्टेयर पर 50 प्रतिशत तक दिया जा रहा अनुदान

एक किसान 10 एकड़ तक ले सकेगायोजना का लाभ : एसडीएम

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने व बागवानी खेती(Horticulture Farmers) के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी विभाग के माध्यम से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। किसान पारंपरिक खेती के स्थान पर बागवानी खेती अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को नये बाग लगाने पर अनुदान राशि प्रदान की जाती है। अमरुद, आंवला व अनार के नये बाग लगाने पर प्रति हेक्टेयर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। अमरुद के बाग लगाने पर 11 हजार 502 रुपए अनुदान राशि दी जाती है, जबकि अनार के बाग लगाने पर 15 हजार 900 रुपए व आंवला के बाग पर 15 हजार राशि अनुदान के रुप में प्रदान की जाती है। अनुदान योजना के तहत एक किसान 10 एकड़ तक बाग लगा सकता है।

कैसे करे आवेदन:

एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान जमीन के कागजात जैसे कि जमाबंदी व सिजरा आदि के साथ अपनी बैंक कॉपी व आधार कार्ड के साथ जिला बागवानी कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

जो किसान बाग लगा चुके वो भी अनुदान के पात्र

जितेंद्र अहलावत ने बताया कि जिन किसानों ने एकीकृत बागवानी(Horticulture Farmers) विकास मिशन के नियमों अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 में उपरोक्त फसल के बाग लगाए है। वो भी अनुदान राशि के लिए अपना आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त किसान नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड द्वारा सत्यापित नर्सरी के बिल जहाँ से उन्होंने पौधा खरीदा व उसके साथ साथ नर्सरी की नेमाटोड्स रिपोर्ट भी साथ लेकर आए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।