Gajendra Singh Shekhawat - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस सरकार बांट रही मुफ्त की रेवड़ियां : गजेन्द्र शेखावत
पाली/जयपुर (सच कहूं न्यूज)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग विशाल हृदय वाले हैं, सहिष्णु हैं, लेकिन सहिष्णुता का मतलब कोई नपुंसकता नहीं होता। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि देश और दुनिया के सामने सनातन संस्कृति मनुष्य और प्रकृति के हर छोटे जीव के कल्याण की कामना करता है। प्राणियों में सद्भावना की बात करता है। Jaipur News

इस बात की हैरानी है कि, क्या सनातन धर्म इतना बेचारा हो गया है कि कोई भी ऐरा-गेरा नत्थू खैरा सनातन धर्म पर टिप्पणी करे कि हम सनातन को समाप्त कर देंगे। सनातन की एचआईवी, एड्स और कैंसर के साथ तुलना करे। क्या हम लोगों का डीएनए इतना कमजोर हो गया है? क्या हमारा खून इतना पतला और पानी हो गया है कि कोई भी भारत की इस लाखों साल पुरानी सभ्यता और संस्कृति जो निरंतर गंगा की तरह प्रवाहमान रही है, उसको इस तरह से चुनौती दे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने संबोधित करते हुए सनातन को मानने वाले लोगों से कहा कि मैं आप सभी से यह पूछना चाहता हूं कि जिन लोगों के पास साहस है, वह एक बार देश-दुनिया में दूसरे भी धर्म हैं, उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करके दिखाए। Jaipur News

फिर देखो उनको क्या अंजाम भुगतना पडेगा। सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग विशाल हृदय वाले हैं, सहिष्णु हैं, लेकिन सहिष्णुता का मतलब नपुंसकता नहीं होता। यह स्पष्ट कर देना देश और दुनिया के सामने आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेडा को मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने संविधान सही से नही पढा देश के संविधान में जल राज्य सूची का विषय है। जल जीवन मिशन में डीपीआर बनाने से लेकर आॅपरेट और उसको मेंटेन करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। भारत सरकार का उसमें कहीं प्रत्यक्ष कोई योगदान नहीं होता है। राजस्थान की सरकार और उनके कारनामों को रोज उजागर करता हूं। राजस्थान की सरकार के रोज चिथड़े उधेड़ता हूं। इसलिए ये खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी बातें करते हैं। Jaipur News

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का इंप्लीमेंटेशन में राजस्थान हमेशा पहले, दूसरे या तीसरे पायदान पर रहता था, लेकिन इस भ्रष्टाचारी सरकार के चलते हुए आज वो नीचे के पहले या दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। जल जीवन मिशन की बात करूं, जो प्रत्यक्ष मेरे मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। राजस्थान को देश में अधिकतम 30 हजार करोड़ रुपए देने के बावजूद राज्य प्रगति में नीचे के राज्यों में शामिल है। जल जीवन मिशन के टेंडर्स में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। प्रदेश में 15 पेपरलीक मामलों पर मुख्यमंत्री कहते रहे, कोई कर्मचारी या नेता इसमें सम्मिलित नहीं है। अब अफसर और नेता, दोनों पकड़े जा रहे हैं। Jaipur News

भारतीय जनता पार्टी की पिछले वर्ष निकाली जनआक्रोश यात्राओं को देखकर डरी सरकार ने रेवड़ियां बांटने और फ्री की योजनाएं घोषित करने का काम शुरू किया, लेकिन जनता आक्रोशित है और सरकार को बदलने का मानस बना चुकी है। पत्रकार वार्ता में पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख, उत्तराखंड के विधायक प्रभारी सहदेव सिंह मौजूद रहे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– मारपीट करने वाले 9 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

प्रकाश सिंह बादल’ को हराने के लिए पूरी ताकत लगाएगी भाजपा, कबड्डी में नहीं होता कोई ‘नियम’
हरसिमरत कौर ने नहीं किया कैबिनेट में कोई विरोध, कृषि कानूनों को लेकर बोल रही है झूठ

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले, पहले पूरी ताकत साथ थी और अब पूरी ताकत के साथ हम आमने-सामने

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों में पंजाब प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने साफ कर दिया है कि राजनीति में कोई दोस्त या फिर सगा-संबंधी नहीं होता है। जो भी विपक्ष के तौर पर सामने आए, उसे कुलचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी जाए। पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रकाश सिंह बादल या फिर कोई अन्य बड़ा नेता, हर किसी को हराने के लिए भाजपा पूरा जोर लगाएगी। चंडीगढ़ से पंजाब ब्यूरो चीफ अश्वनी चावला के साथ हुए इंटरव्यू दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने खुलकर अपनी बात रखी।

भाजपा के अजीज रहे प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में हैं तो क्या भाजपा उनको हराने के लिए उनके खिलाफ प्रचार करेगी?

जब तक हम साथ थे तो हम पूरी ताकत के साथ लड़े थे और अब आमने-सामने हैं तो हम पूरी ताकत के साथ आमने-सामने हैं। प्रकाश सिंह बादल को चुनावों में हराने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं को भी लम्बी भेजा जाएगा। राजनीति में कोई ‘क’, ‘ख’ नहीं होता, इसलिए सामने कौन है, यह बिल्कुल भी मायना नहीं रखता है।

हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के खिलाफ कैबिनेट में कैसे विरोध किया था, क्या वह विरोध करने की बात सच बोल रहे हैं?

कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ है या फिर क्या नहीं हुआ, यह बाहर आकर बताना कैबिनेट की मर्यादा के खिलाफ है परंतु हरसिमरत कौर बादल ने कोई विरोध किया होता तो अब तक वह कोई सुबूत क्यों पेश नहीं कर पाए कि उन्होंने यह ‘डिसैंट नोट’ दिया था। कैबिनेट से लेकर कानून जब दोनों संसद में आए तो उनके बीच का समय देखा जाए, इस समय दौरान हरसिमरत कौर बादल और अकाली सरकार कानून के हक में प्रचार कर रहे थे। यदि उन्होंने विरोध किया था तो आम लोगों में कानून के हक में प्रचार कैसे कर रहे थे? यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए कि अगर कैबिनेट में उन्होंने विरोध किया था तो पब्लिक में आकर क्यों किया था प्रचार?

पंजाब में भाजपा चुनावी मैदान में 2022 की लड़ाई लड़ रही है या फिर 2027 की तैयारी कर रही है?

भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लड़ने या फिर सत्ता में आने के लिए चुनाव नहीं लड़ती है। केवल 2022 में सरकार बनाने के लिए यह लड़ाई नहीं है। हम 2022 से लेकर आने वाले समय दौरान पंजाब के विकास और पंजाब की देश के महत्तता को लेकर ही चुनाव लड़ रहे हैं।

अगर पंजाब में भाजपा को बहुमत नहीं मिलता है तो चुनावों के बाद भाजपा किसी पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई जाएगी?

प्रश्न ही नहीं उठता है कि हम पंजाब में कामयाब नहीं होंगे। कम से कम आज तो यह सवाल खड़ा नहीं होता है। हम पंजाब में जरूर सफल होंगे और हम सरकार बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिस तरीके से पंजाब की जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे लगता है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।

क्या भाजपा के उम्मीदवारों की सीटों पर ही केन्द्रीय नेता प्रचार करेंगे या फिर गठबंधन की सीटों पर भी जाएंगे?

अमित शाह जी जल्द ही पटियाला और लहरागागा में प्रचार करने के लिए जाएंगे और इस संबंधी तैयारी भी चल रही है। अमित शाह के अलावा जेपी नड्ढा जी, पियूष जी, स्मृति रानी जी, नीतिन गडकरी जी, मनोहर लाल खट्टर जी, जय राम ठाकुर जी और अनुराग जी उन सीटों पर प्रचार करेंगे, जिन सीटों पर उम्मीदवारों की ओर से डिमांड की जा रही है। यह सभी दिग्गज नेता जल्द ही पंजाब चुनाव प्रचार में दिखाई देंगे।

पंजाब में किसानों के गुस्से का सामना अब भी करना पड़ रहा है, कैसे मनाओगे उनको?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में आज कल में शायद ही एक दो जगहों पर ही विरोध की बात सामने आई होगी, लेकिन इसे कृषि कानूनों के साथ जोड़कर दिखाना गलत है, क्योंकि उम्मीदवार के खुद का भी विरोध हो सकता है और आम तौर पर पार्टी की जगह पर किन्हीं कारणों के चलते उम्मीदवार का विरोध हो जाता है। पंजाब में कृषि कानून को लेकर किसानों में कोई भी नाराजगी या फिर गुस्सा नहीं है।

700 के करीब किसानों की मौत को लेकर कोई मुआवजा देने पर आपका क्या विचार है?

इस मामले में लगभग फैसला हो गया है लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते आखिरी निर्णय जनता के सामने नहीं आ पाया है। चुनाव आयोग की ओर से मुआवजा देने संबंधी स्वीकृति मांगी गई थी लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से इस संबंधी स्वीकृति नहीं दी गई है। इसलिए मुआवजा दिया जाएगा या फिर कितना दिया जाएगा, इस संबंधी अभी कोई ऐलान नहीं किया जा सकता है लेकिन इस संबंधी लगभग निर्णय और फॉर्मूला तय हो गया है।

भाजपा चुनावों में पिछली सरकार को लेकर घेरती है, लेकिन अमरेन्द्र सिंह उनके साथ बैठे होते हैं, क्या इससे भाजपा के लिए परेशानी नहीं खड़ी हो गई है?

सरकार कभी भी एक व्यक्ति की नहीं होती है, सरकार हमेशा ही सामूहिक होती है। पार्टी विचारधारा के साथ भी सरकार चलती है। यह पंजाब और देश भी मानता है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के लिए पंजाब और देश की सुरक्षा पहले जरूरी है, क्योंकि वह आर्मी में भी तैनात रहे हैं और उनके लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भी यही है कि देश पहले, पार्टी और सरकार बाद में होती है। इसलिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ उनका अच्छा साथ है। अमरेन्द्र सिंह को गलत ठहराना ठीक नहीं है, क्योंकि सरकार में सभी कैबिनेट मंत्री भागीदार होते हैं।

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में आज कल में शायद ही एक दो जगहों पर ही विरोध की बात सामने आई होगी, लेकिन इसे कृषि कानूनों के साथ जोड़कर दिखाना गलत है, क्योंकि उम्मीदवार के खुद का भी विरोध हो सकता है और आम तौर पर पार्टी की जगह पर किन्हीं कारणों के चलते उम्मीदवार का विरोध हो जाता है। पंजाब में कृषि कानून को लेकर किसानों में कोई भी नाराजगी या फिर गुस्सा नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।