man - Sach Kahoon Hindi

मॉब लिंचिंग : झारखंड में चोरी के शक में दो लोगों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत
दोनों व्यक्ति कथित तौर पर सर्विस सेंटर में चोरी के इरादे से घुसे थे | Mob lynching

लोगों ने दोनों को खंभे से बांधकर पिटाई की

धनबाद(एजेंसी)। बोकारो में चोरी के शक में पकड़े गए दो व्यक्तियों की भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसमें एक की मौत हो गई (Mob lynching), जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को प्राथमिक इलाज के बाद, बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुबारक अंसारी के तौर पर हुई, जबकि 40 वर्षीय अख्तर अंसारी घायल हुआ है। दोनों ही बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले हैं।

लोगों ने गाड़ी से बैटरी चुराते पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुबारक और अख्तर, गोविंदपुर कालोनी के पास स्थित बाइक-कार सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ी से बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर निकालकर ले जा रहे थे। सर्विस सेंटर के मालिक ने इन्हें देखकर शोर मचाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उनकी पिटाई की। पुलिस दोनों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

2 महिलाओं समेत 4 लोग हिरासत में लिए गए

भीड़ की पिटाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद, पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुन्दन महतो सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद गोविंदपुर कॉलोनी और अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

जमानत पर आए युवक को झज्जर में गोलियों से भूना
क्राइम। मृतक के साथ मौजूद तीसरे युवक को उठा ले गए हमलावर

-हमले में मृतक का साथी हुआ गंभीर रूप से घायल

सच कहूँ/ संजय भाटिया

झज्जर। हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मृतक को खेतों में दोड़ा कर मारा जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दो युवकों में से एक गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। तीसरे युवक को हमलावर अपने साथ उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक को भी झज्जर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार झज्जर के गांव खुंगाई निवासी करीब 26 वर्षीय पदम पुत्र जितेंद्र आज अपने दो अन्य दोस्तों खेड़ी खुम्मार निवासी अमन व यूपी के मेरठ निवासी अजय के साथ घर से निकला था। गाड़ी में सवार होकर यह तीनों अभी कुछ ही दूर चले थे कि पहले से ही उनकी ताक में बैठेअज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के कारण गाड़ी गांव के सड? किनारे खेतों में पलट गई और पदम गाड़ी से उतरकर भागने लगा। अमन खेतों में भागा था तो उसका पीछा कर हमलावरों ने उसे एक के बाद एक करीब छह गोलियां मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबिक अजय गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। बताया गया है की तीसरे युवक अमन को हमलावर अपने साथ उठा ले गए।

हमलावरों ने मारी मृतक को आधा दर्जन गोलियां

इस मामले में एसएचओ रमेश चंद्र का कहना है कि पदम की हत्या होने की सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे थे और इस मामले में गांव के ही दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने गांव के ही एक आदमी ही हत्या 2015 में की थी और इसी मामले में वह जेल में था। हाल वक्त वह जमानत पर आया हुआ था। एसएचओ ने बताया कि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। छर्रे लगने से घायल युवक ने बताया की उनके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसे हमलावर अपनेसाथ गाड़ी में उठा ले गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

पानीपत में बुराड़ी जैसी घटना, एक ही घर में फांसी पर झूल रही थी तीन लाशें
गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के बुराड़ी में एक साथ 11 लोगों के फांसी लगाए जाने की घटना को तो अभी लोग भुला ही नहीं पाए थे कि अब हरियाणा के पानीपत के सेक्टर-11 स्थित एक मकान में एक पुरुष व दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले जबकि फंदा खुलने से महिला की जान बच गई, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक यहां किराये के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक ने जब किरायेदार के कमरे में झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था और पत्नी फर्श पर पड़ी थी। दरवाजा तोड़कर देखा तो घर के दूसरे कमरे में बच्चों के भी शव पड़े थे, महिला की सांसें चल रही थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पूरे घटनाक्रम में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक अनिल बत्रा ने बताया कि मूल रूप से समालखा का रहने वाला रितेश गर्ग पिछले कुछ समय से सेक्टर-11 में बने उसके मकान में किराये पर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी रेखा, 15 वर्षीय बेटा वंश और 10 वर्षीय बेटी पुष्टि रहती थी। बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे रेखा के परिजनों ने उसके फोन पर फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। ऐसे में उन्होंने अनिल बत्रा के पास फोन किया।

फंदे पर मिली पिता व दो बच्चों की

लाश, फंदा खुलने से नीचे गिरी महिला

अनिल बत्रा ने छत पर उनके कमरे में जाकर देखा तो अंदर रितेश गर्ग फंदे से लटका हुआ था। उसने दरवाजा तोड़ा तो रेखा फर्श पर पड़ी थी। फंदा खुलने के कारण उसकी जान बच गई थी, सांसें चल रही थी।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना देकर रेखा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अनिल बत्रा ने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो रेखा और वंश मृत पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि जहर देकर उन्हें फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिन दिहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
हरियाणा पुलिस की बटालियन आईआरबी के जवान ने दिया वारदात को अंजाम

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के भादरा बाजार में अकादमी चलाने वाले एक युवक की सोमवार को दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला व्यक्ति हरियाणा पुलिस की बटालियन आईआरबी का जवान है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हत्या मामले में महिला के साथ मृतक युवक की जान पहचान होने की आशंका मानी जा रही है।

शहर में शैक्षणिक अकादमी चलाता था मृतक संदीप

गांव बकरियांवाली निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र शीशपाल जाखड़ सरसा के भादरा बाजार की गली खाईवाली में शैक्षणिक अकादमी चलाता था। सोमवार दोपहर 12 बजे वह अपनी अकादमी में अपने मामा और दोस्त के साथ बैठा बातचीत कर रहा था। इतने में ही तीन लोग अकादमी में आए, जिसमें एक आईआरबी भौंडसी में हवलदार पद पर तैनात पुलिसकर्मी सुभाष भी सिविल ड्रेस था। उसने आते ही पिस्तौल से संदीप पर तीन फायर कर दिए। जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद संदीप के साथ बैठे मामा बनवारी और दोस्त धर्मेद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएसपी हैडक्वार्टर विजय कक्कड़ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के भागने की तस्वीर मिल गई। उनकी गाड़ी और नंबर भी पुलिस ने नोट कर लिए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या करने वाले हवलदार सुभाष और उसके दोनों साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

सरसा पुलिस लाइन में रहता है आरोपी

संदीप जाखड़ की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाला पुलिसकर्मी सुभाष आईआरबी बटालियन भौंडसी में तैनात है। वह परिवार के साथ सरसा पुलिस लाइन में रहता है। फिलहाल उसकी कंपनी जींद आई हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अंतरिक्ष में मनुष्य भेजने का खुला रास्ता
अतरिक्ष असीम है और उसमें जिज्ञासा व खोज की अनंत संभावनाएं हैं। करीब 30 साल पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भविष्य की सुखद संभावनाओं को तलाशने की पहल की थी। आज हम एक-एक कर कई उपलब्धियां हासिल कर अंतरिक्ष के विस्तार में अहम् मुकाम हासिल कर चुके हैं।

एक साथ अंतरिक्ष में 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने के बाद अब हम देश का सबसे बड़ा, ताकतवर और वजनी स्वदेशी रॉकेट प्रक्षेपण यान, यानी जीएसएलवी मार्क-3 अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने में सफल हो गए हैं। 640 टन मसलन 200 हाथियों के भार के बराबर यह रॉकेट है। अपनी पहली ही उड़ान में इसने 3136 किलोग्राम के जीसैट-19 उपग्रह को उसकी कक्षा में प्रक्षेपित कर दिया है।

इस कामयाबी का भविष्य में सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अंतरिक्ष यात्री भी अंतरिक्ष में भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इंटरनेट की गति बढ़ जाएगी। इससे अन्य देशों के चार टन वजनी उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का महंगा बाजार भी भारत के लिए खुल जाएगा। हल्के उपग्रह भेजने में भारत ने पहले ही दुनिया में व्यापारिक साख बना ली है।

मनुष्य का जिज्ञासु स्वभाव उसकी प्रकृति का हिस्सा रहा है। मानव की खगोलीय खोजें उपनिषदों से शुरू होकर उपग्रहों तक पहुंची हैं। हमारे पूर्वजों ने शून्य और उड़न तश्तरियों जैसे विचारों की परिकल्पना की थी। शून्य का विचार ही वैज्ञानिक अनुसंधानों का केंद्र बिंदु है। बारहवीं सदी के महान खगोलविज्ञानी आर्यभट्ट और उनकी गणितज्ञ बेटी लीलावती के अलावा वराहमिहिर,भास्कराचार्य और यवनाचार्य ब्रह्मांण्ड के रहस्यों को खंगालते रहे हैं।

इसीलिए हमारे वर्तमान अंतरिक्ष कार्यक्रमों के संस्थापक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई और सतीश धवन ने देश के पहले स्वदेशी उपग्रह का नामाकरण ‘आर्यभट्ट‘ के नाम से किया था। अंतरिक्ष विज्ञान के स्वर्ण-अक्षरों में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में राकेश शर्मा का नाम लिखा गया है। उन्होनें 3 अप्रैल 1984 को सोवियत भूमि से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले यान ‘सोयूज टी-11 में यात्रा की थी। सोवियत संघ और भारत का यह साझा अंतरिक्ष कार्यक्रम था।

तय है, इस मुकाम तक लाने में अनेक ऐसे दूरदर्शी वैज्ञानिकों की भूमिका रही है,जिनकी महत्वाकांक्षाओं ने इस पिछड़े देश को न केवल अंतरिक्ष की अनंत उंचाईयों तक पहुंचाया, बल्कि अब धन कमाने का आधार भी मजबूत कर दिया। ये उपलब्धियां कूटनीति को भी नई दिशा देने का पर्याय बन रही हैं।

दरअसल प्रक्षेपण तकनीक दुनिया के चंद छह-सात देशों के पास ही है। लेकिन सबसे सस्ती होने के कारण दुनिया के इस तकनीक से महरूम देश अमेरिका, रूस, चीन, जापान का रुख करने की बजाय भारत से अंतरिक्ष व्यापार करने लगे हैं।

इसरो इस व्यापार को अंतरिक्ष निगम ‘एंट्रिक्स कार्पोरेशन’ के जरिए करता है। इसरो पर भरोसा करने की दूसरी वजह यह भी है कि उपग्रह यान की दुनिया में केवल यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी को छोड़ कोई दूसरा ऐसा प्रक्षेपण यान नहीं है,जो हमारे पीएसएलवी-सी के मुकाबले का हो।

दरअसल यह कई टन भार वाले उपग्रह ढोने में दक्ष है।

अब जीएसएलवी मार्क-3 ने नया अध्याय रच दिया है। जाहिर है, व्यावसायिक उड़ानों को मुंह मांगे दाम मिलेंगे। यही वजह है कि अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे विकसित देश अपने उपग्रह छोड़ने का अवसर भारत को दे रहे हैं। हमारी उपग्रह प्रक्षेपित करने की दरें अन्य देशों की तुलना में 60 से 65 प्रतिशत सस्ती हैं। बावजूद हमें अपनी गति और तेज करने की जरूरत है।

अभी इस बाजार में कमाई के नजरिए से अमेरिका की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत है, जबकि भारत की कमाई 4 प्रतिशत पर ही सीमटी हुई है। चीन प्रतिवर्ष कम से कम 20 प्रक्षेपण करता है। इस दृष्टि से भी हमारी चीन से होड़ बनी रहेगी। बावजूद इसरो ने पिछले कुछ सालों में उपलब्धियों के जो झंडे गाढ़े हैं, उससे पता चलता है कि अगर काम करने का खुला परिवेश और स्वायत्तता मिले तो हमारे संस्थान वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पीछे रहने वाले नहीं है। लेकिन इसरो की सफलता एक अपवाद है।

भारत के बाकी वैज्ञानिक संस्थान उल्लेखनीय प्रदर्शन करने में पिछड़ रहे हैं। भारत अंतरिक्षयान और उपग्रह प्रक्षेपण में तो अमेरिका, रूस और चीन को टक्कर दे रहा है, लेकिन परमाणु ऊर्जा से लेकर सैनिकों के लिए सुरक्षा कवच और उच्च कोटी के हथियारों के निर्माण में आज भी पिछड़े हुए हैं। इस दिशा में भी पहल की जरूरत है। बावजूद चुनौतियां कम नहीं हैं, क्योंकि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अनेक विपरीत परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद जो उपलाब्धियां हासिल की हैं, वे गर्व करने लायक हैं।

अब अहम् चुनौतियां रक्षा क्षेत्र में हैं। फिलहाल इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की दिशा में हम मजबूत पहल ही नहीं कर पा रहे हैं। जरूरत के साधारण हथियारों का निर्माण भी हमारे यहां नहीं हो पा रहा है।

आधुनिकतम राइफलें भी आयात कर रहे हैं। इस बद्हाली में हम भरोसेमंद लड़ाकू विमान, टैंक विमानवाहक पोत और पनडुब्यिों की कल्पना ही कैसे कर सकते हैं ? हमें विमान वाहक पोत आइएनएस विक्रमादित्य रूस से खरीदना पड़ा है। जबकि रक्षा संबंधी हथियारों के निर्माण के लिए ही हमारे यहां रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान ‘डीआरडीओ’ काम कर रहा हैं, परंतु इसकी उपलब्धियां गौण हैं। इसे अब इसरो से प्रेरणा लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।

क्योंकि भारत हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत वाकई दुनिया की महाशक्ति बनना चाहता है तो उसे रक्षा-उपकरणों और हथियारों के निर्माण की दिशा में स्वावलंबी होना चाहिए। अन्यथा क्रायोजेनिक इंजन की तकनीक के बाबत रूस और अमेरिका ने जिस तरह से भारत को धोखा दिया था, उसी तरह जरूरत पड़ने पर मारक हथियार प्राप्त करने के परिप्रेक्ष्य में भी मुंह की खानी पड़ सकती है।

दरअसल अकादमिक संस्थान दो तरह की लक्ष्यपूर्ति से जुड़े होते हैं, अध्यापन और अनुसंधान। जबकि विवि का मकसद ज्ञान का प्रसार और नए व मौलिक ज्ञान की रचनात्मकता को बढ़ावा देना होता है। लेकिन समय में आए बदलाव के साथ विवि में अकादमिक माहौल लगभग समाप्त हो गया है। इसकी एक वजह स्वतंत्र अनुसंधान संस्थानों की स्थापना भी रही है।

इसरो की ताजा उपलब्धियों से साफ हुआ है कि अकादमिक समुदाय,सरकार और उद्यमिता में एकरूपता संभव है। इस गठजोड़ के बूते शैक्षिक व स्वतंत्र शोध संस्थानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बशर्ते इसरो की तरह विवि को भी अविष्कारों से वाणिज्यिक लाभ उठाने की अनुमति दे दी जाए। इसी दिशा में पहल करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग सरकार सरकारी अनुदान प्राप्त बौद्घिक संपत्ति सरंक्षक विधेयक 2008 लाई थी।

इसका उद्देश्य विवि और शोध संस्थानों में अविष्कारों की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना और बौद्घिक संपत्ति के अधिकारों को सरंक्षण तथा उन्हें बाजार उपलब्ध कराना है। इस उद्यमशीलता को यदि वाकई धरातल मिलता है तो विज्ञान के क्षेत्र में नवोन्मेशी छात्र आगे आएंगे और आविष्कारों के नायाब सिलसिले की शुरूआत संभव होगी।

क्योंकि तमाम लोग ऐसे होते हैं, जो जंग लगी शिक्षा प्रणाली को चुनौती देते हुए अपनी मेधा के बूते कुछ लीक से हटकर अनूठा करना चाहते हैं। अनूठेपन की यही चाहत नए व मौलिक आविष्कारों की जननी होती है। गोया, इस मेधा को पर्याप्त स्वायत्तता के साथ अविष्कार के अनुकूल वातावरण देने की भी जरूत है। ऐसे उपाय यदि अमल में आते है तो हम स्वावलंबी तो बनेंगे ही, विदेशी मुद्रा कमाने में भी सक्षम हो जाएंगे।

–प्रमोद भार्गव

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

युवक ने युवती को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया, मौत
घटना के बाद गांव कल्लू पुरा में बना तनाव

युवती की हालत गंभीर, रैफर

धौलपुर (सच कहूँ न्यूज)। धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके में स्थित गांव कल्लू पुरा में एक 26 वर्षीय सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी गांव नौनेरा का रहने वाला युवक देवेश लाइट फिटिंग का काम करता था। करीब सात महीने पहले वह पास के गांव कल्लू पुरा में नंदनी के घर काम करने गया था। काम करते समय युवक को उससे मेल जोल हो गया। उसके बाद दोनों में चुपके-चुपके मुलाकात और बातें होने लगीं।

पुलिस के अनुसार युवती की शादी तय हो गई थी, जिसकी खबर लगते ही युवक बौखला गया और रविवार देर रात वह युवती के गांव कल्लू पुरा पहुंच गया। इसके बाद उसने रश्मि को फोन कर उसी के मकान के पीछे खेतों में बुलाया। कॉल आते ही नंदनी घर के पीछे खेतों में पहुंच गई। नंदनी के पीछे उसकी भाभी भी दबे पांच पीछे पहुंच गई। अचानक युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को पीछे से देख रही युवती की भाभी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण खेत में पहुंचे, जहां युवक की लाश और युवती को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देख सभी के होश उड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती को बसेड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर अवस्था होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से गांव कल्लू पुरा में तनाव बना हुआ है। मामले में मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक द्वारा देशी कट्टे से गोली चलाने की बात कही है। पुलिस ने मौके से अवैध देशी कट्टा, मोबाइल बरामद कर मामले को संदिग्ध मान कर जांच शुरू कर दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।