bihar - Sach Kahoon Hindi

45 हजार लूटने के लिए मां की हत्या कर रची अपहरण-लूट की झूठी कहानी, 12 घंटे में बेटे को पुलिस ने दबोचा
मोतिहारी (एजेंसी)। Motihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी ही मां की चाकू से हत्या कर दी और घटना को अपहरण तथा लूट का रूप देने के लिए चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून लगा (डैगर) चाकू समेत कई सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को झुमन मियां ने हरसिद्धि थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 18 अगस्त की दोपहर उनकी पत्नी नजमा खातून अपने बेटे आलम हुसैन के साथ अरेराज बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान खोरी-पाकर चिमनी के पास चार अपराधियों ने उन्हें और उनके बेटे को रोककर मारपीट की और नजमा खातून को रुपये सहित उठाकर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के बेटे आलम हुसैन से पूछताछ की। उसके बयानों में लगातार विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक हुआ। जांच टीम ने घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में मृतका और उसका बेटा सेवराहा की ओर से आते दिखाई दिए, जबकि उनके पीछे किसी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने आलम हुसैन से सख्ती से पूछताछ की। उसके शरीर पर गन्ने के पत्ते से कटने का निशान और घटना के दिन पहने कपड़ों पर खून के धब्बे मिले। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आलम हुसैन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी। उसने अरेराज जाकर एक डैगर खरीदा और अपनी मां के सेवराहा पहुंचने का इंतजार किया। इसके बाद वह उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर खोरी-पाकर चिमनी के पास ले गया। वहां उसने चावल का बोरा गन्ने के खेत में रखे होने की बात कहकर मां को खेत की ओर भेजा और मौका पाकर डैगर से उनकी हत्या कर दी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने मां के पास मौजूद रुपये ले लिए और डैगर समेत अन्य सामान गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद घटना को लूट और अपहरण का रूप देने के लिए वह सड़क पर लेटकर रोने लगा और ग्रामीणों को चार अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने आरोपी के घर में छिपाकर रखे गए रुपये भी बरामद किए हैं। कुल 89,650 रुपये, खून लगा डैगर चाकू, मृतका और आरोपी के दो जोड़ी चप्पल, खून एवं मिट्टी लगे कपड़े तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से जांच करते हुए महज 12 घंटे में मामले का सफल उद्भेदन किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीएम सम्राट ने बिहारवासियों को दी 211 नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों की सौगात
भागलपुर (एजेंसी)। Bhagalpur News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के काशील गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुल 211 नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों की सौगात बिहारवासियों को दी। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कोशाल गांव में नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद वर्चुअल माध्यम से राज्य के कुल 211 डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने विक्रमशिला केन्द्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिये करीब 220 एकड़ भूमि भी हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संकल्प को पूरा करने के लिए गोराडीह प्रखंड सहित प्रदेश के सभी प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया गया है, जो देश और बिहार के लिए गौरव का विषय है।

चौधरी ने कहा कि डिग्री कॉलेज के शुभारंभ से ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा और छात्र - छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने ही गांव और प्रखंड में स्नातक की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष के बाद प्रदेश में 272 डिग्री कॉलेज थे और आज एक ही दिन 211 डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया गया है, जो विशिष्ट उपलब्धि की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों के जरिए प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से खास तौर से बेटियों की शिक्षा को नयी उड़ान मिलेगी। चौधरी ने कहा कि गोराडीह प्रखंड में शुरू हुए कॉलेज में अभी छह विषयों की पढ़ाई होगी। इसके साथ ही पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। वहीं इसके लिए भूमि दानकर्ता के नाम पर नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का नामकरण किया जाएगा।

Bihar: बिहार के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा काम जिसकी पूरे बिहार में हो रही चर्चा
मधेपुरा। Madhepura News: जिले के गांव भलुआही निवासी प्रदीप शर्मा का किडनी स्टोन का सफल आॅपरेशन कोशी लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया। आॅपरेशन के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर गांव आनंदपुरा, पोस्ट आनंदपुरा, जिला मधेपुरा निवासी विकास कुमार ने आगे बढ़कर एक यूनिट रक्तदान किया।समय पर रक्त उपलब्ध होने से प्रदीप शर्मा का आॅपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। मरीज के परिजनों ने विकास कुमार के इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में रक्तदान कर विकास कुमार ने न केवल मरीज की मदद की, बल्कि समाज के सामने मानवता की मिसाल भी पेश की।

अस्पताल के चिकित्सकों ने भी कहा कि समय पर रक्त मिलने से आॅपरेशन में काफी सहायता मिली। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।

विकास कुमार ने कहा कि रक्तदान की प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दी।  रक्तदान महादान है और यदि उनके रक्तदान से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि इंसानियत और सेवा की भावना आज भी समाज में जीवित है और जरूरत के समय किया गया एक छोटा-सा प्रयास किसी के लिए नया जीवन बन सकता है।

मानसून ने पश्चिम बंगाल एवं बिहार के कुछ अन्य हिस्सों में दस्तक दी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों सहित ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में पूरी तरह दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने चक्रवाती दबाव के कारण 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 12 और 13 जून को पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के अनुमान हैं।

विभाग ने मानसून की उत्तरी सीमा की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह रेखा वर्तमान में हरनाई, सोलापुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना), कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप, बारीपदा (ओडिशा), पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), धनबाद (झारखंड) और मुजफ्फरपुर (बिहार) तक पहुंच चुकी है। आगामी दो-से-तीन दिनों के भीतर मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है जिससे मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और कर्नाटक और तेलंगाना के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के अनुमान हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में भी जल्द ही मानसून के कदम आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुयी हैं।

पिछले 24 घंटों में देश के कयी हिस्सों में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां केरल के कुछ हिस्सों में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी, वहीं दूसरी तरफ विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहा। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के जैसलमेर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए आम जनता को खराब मौसम में घरों के अंदर रहने, बिजली के उपकरणों से दूर रहने और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी है। भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को जलभराव से बचने और मछुआरों को 17 जून तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, जिन राज्यों में तेज लू चल रही है, वहां के लोगों को धूप से बचने और पानी, छाछ या लस्सी पीकर खुद को सुरक्षित रखने को कहा गया है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और फलों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं या तिरपाल से ढक दें। जिन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां खेतों और धान की नर्सरी से पानी निकालने के लिए तुरंत नाली की व्यवस्था करें। इसके साथ ही, पशुपालकों को ओलों और तेज बारिश के दौरान अपने मवेशियों को खुले में बांधने के बजाय शेड के नीचे रखने और गर्म इलाकों में पशुओं के लिए साफ एवं ठंडे पानी का प्रबंध करने का सुझाव दिया गया है।

दिनदहाड़े झपटमारी, विधायक राहुल कुमार के भाई से सोने की चेन छीनी, CCTV में कैद हुई वारदात
पटना (एजेंसी)।  Patna News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला किया।

यह घटना कंकड़बाग पुलिस थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार को दो अपराधियों ने निशाना बनाया। पीड़ित जब मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर सवार आरोपी उसके पास आए और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद दोनों बदमाश कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार एक मोटरसाइकिल पर आते हैं, झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं और तेजी से वहां से फरार हो जाते हैं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर कंकड़बाग पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला दो अपराधियों द्वारा चेन छीनने का प्रतीत होता है। पुलिस की टीमें इस समय आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों की पहचान के लिए मानवीय खुफिया जानकारी पर भी काम कर रही हैं।

फिलहाल कंकड़बाग पुलिस तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी से इस मामले  जांच कर रही है। अधिकारियों को पूरा भरोसा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

मानवता की मिसाल: जयकिशोर इन्सां ने 23वीं बार किया रक्तदान
सहरसा। (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: बिहार के सहरसा जिले के गांव कानपुर के निवासी जयकिशोर पंडित इन्सां ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 23वीं बार रक्तदान कर समाज में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण स्थापित किया है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

कम उम्र में ही लगातार रक्तदान करना अपने आप में बड़ी बात है। जयकिशोर पंडित इन्सां का यह कदम न सिर्फ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है, बल्कि युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।

रक्तदान: सबसे बड़ा दान

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। हर बार रक्तदान करके जयकिशोर पंडित इंसा ने यह साबित किया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी व्यक्ति समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

समाज में बढ़ रही जागरूकता

ऐसे प्रयासों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अभी भी लोग रक्तदान को लेकर संकोच करते हैं, वहां जयकिशोर जैसे युवा सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Fake Oxytocin Injection: हिसार में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर और सप्लायर पर कार्रवाई

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
नई दिल्ली। बिहार से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को संसद भवन में सदन की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। कुमार ने हिंदी भाषा में शपथ ली। वह राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव में उच्च सदन के लिए चुने गये थे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा , विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, संजय कुमार झा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कुमार के जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। इसके साथ ही कुमार एक बार फिर से राज्य की राजनीति छोड़कर केन्द्र की राजनीति में पारी शुरू करने जा रहे हैं। बिहार की बागडोर संभालने से पहले श्री कुमार केन्द्र में मंत्री रह चुके थे।

यह भी पढ़ें:– Punjab Bulldozer Action: मोगा पुलिस का सख्त एक्शन, तीन ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Sheetla Mata Mandir Stampede Case: शीतला मंदिर भगदड़ मामले के 40 आरोपी नामजद, 8 की गई थी जान
बिहार शरीफ (एजेंसी)। Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। इस बीच, बुधवार को मंदिर में पूजा अर्चना शुरू है। लोग वहां पहुंच रहे हैं और माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इस दौरान, मंगलवार को हुए हादसे को लेकर दीपनगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया गया कि दीपनगर थाना की पुलिस अधिकारी मौसमी कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों सहित 20 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। Sheetla Mata Mandir Stampede

आरोप है कि मंदिर समिति ने मेला या भीड़ प्रबंधन की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गर्भगृह के पास जानबूझकर अवरोध खड़ा किया गया, ताकि अवैध वसूली की जा सके। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। बता दें कि मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और इतने ही लोग घायल हुए थे।

स्थानीय लोग इस भगदड़ का कारण मंदिर और मंदिर के आसपास व्यवस्था की कमी बताते हैं। वैसे, भगदड़ की घटना के पीछे मुख्य कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। दरअसल, यह मंदिर स्थानीय तौर पर ही नहीं, क्षेत्रीय तौर पर लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। यहां प्रत्येक मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ लगती है। यहां पटना और आसपास के लोग भी मंगलवार को पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, काफी प्राचीन समय से यह आस्था का केंद्र रहा है। सिद्धपीठ शीतला मंदिर प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है तथा मेला जैसा नजारा रहता है। मां के प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर ध्वजा स्थापित करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता यह भी है कि इनके दरबार में आने वाले हर दुखियारे की मनोकामना पूरी होती है। Sheetla Mata Mandir Stampede

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इसमें जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

Bihar: डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ने पेश की मानवता की मिसाल; रक्तदान कर बचाई हीरामणि देवी की जान
बेगूसराय/बिहार(सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: आज के दौर में जहाँ निस्वार्थ सेवा दुर्लभ होती जा रही है, वहीं बेगूसराय के एक सेवादार ने मानवता का अनुपम उदाहरण पेश किया है। डेरा सच्चा सौदा के समर्पित सेवादार राजगीर यादव ने गंभीर रूप से बीमार महिला हीरामणि देवी को समय पर रक्तदान कर एक नया जीवनदान दिया है।

“ट्रू ब्लड पम्प” की जीवंत मिसाल

प्रतापपुर (हुसैना) निवासी रंजीत शर्मा की पत्नी हीरामणि देवी काफी समय से अस्वस्थ थीं और उन्हें रक्त की सख्त जरूरत थी। सूचना मिलते ही औरे (खानजहाँपुर) के रहने वाले सेवादार राजगीर यादव इन्सां (पुत्र: रामाशीष यादव) ने तुरंत आगे आकर रक्तदान किया। इस नेक कार्य के लिए पीड़ित परिवार ने सेवादार और संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

175 मानवता भलाई कार्यों का संकल्प | Blood Donation

यह कार्य डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 175 मानवता भलाई कार्यों (175 Humanitarian Works) की कड़ी का एक हिस्सा है। संस्था के करोड़ों अनुयायी दुनिया भर में इन कार्यों के माध्यम से समाज सेवा में जुटे हैं। इन कार्यों में शामिल हैं:

रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान/शरीर दान।

गरीब कन्याओं की शादी में आर्थिक मदद।

बेघरों के लिए ‘आशियाना’ मुहिम के तहत घर बनाना।

वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण।

नशा मुक्ति अभियान और आपदा राहत कार्य।

रक्तदान में स्थापित ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’

डेरा सच्चा सौदा के नाम रक्तदान के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान दर्ज हैं, जो इस संस्था की सेवा भावना को प्रमाणित करते हैं:

सर्वाधिक रक्तदान (Largest Blood Donation Drive): डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने एक ही दिन में हजारों यूनिट रक्त एकत्रित कर कई बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया है।

‘ट्रू ब्लड पंप’ (True Blood Pump): आपातकालीन स्थिति में दुनिया के किसी भी कोने में रक्त उपलब्ध कराने के लिए संस्था के पास लाखों ‘चलते-फिरते रक्त बैंकों’ (अनुयायियों) की एक विशाल फौज है।

संस्था के नाम रक्तदान के क्षेत्र में अब तक 3 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हो चुके हैं, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी रक्तदाता संस्थाओं में से एक बनाते हैं।

राजगीर यादव इन्सां जैसे सेवादार यह साबित करते हैं कि “इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।” संस्था के अनुसार, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से ही लाखों युवा आज नशों को त्यागकर इस प्रकार के सेवा कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। Blood Donation

यह भी पढ़ें:– अनोखा विरोध प्रर्दशन: सड़क पर बैठकर मिट्टी के चुल्हे पर महिलाओं ने बनाई रोटी

Bihar: समस्तीपुर में श्रद्धांजलि नामचर्चा के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को बांटा गया एक महीने का राशन
समस्तीपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव हरपुर एलॉथ ब्लॉक समस्तीपुर में श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष नामचर्चा का आयोजन किया गया। यह नामचर्चा सच्चे नम्र सेवादार शत्रुध्न इन्सां के पिता सचखंडवासी रामविलास इन्सां की याद में आयोजित की गई। बताया गया कि रामविलास इन्सां ने 19 फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर परमात्मा के चरणों में स्थान प्राप्त किया। उनकी स्मृति में आयोजित इस नामचर्चा में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 20 अति जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन वितरित किया गया। Samastipur News

इस अवसर पर समस्त बिहार के सच्चे नम्र सेवादारों और साध-संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा किए गए सत्कर्मों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। राशन वितरण के माध्यम से लोगों को सहायता प्रदान कर मानवता की सेवा का भाव प्रकट किया गया। इस तरह श्रद्धांजलि नामचर्चा के इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ समाजसेवा का भी प्रेरणादायक संदेश देखने को मिला। Samastipur News

यह भी पढ़ें:– Punjab: खुशखबरी, पंजाब के इन गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, बढ़ेंगे जमीनों के भाव

Bihar: पावन अवतार दिवस पर बिहार की साध-संगत ने लिया संकल्प
मधेपुरा/सीतागढ़ी/समस्तीपुर (बिहार)। Bihar: परम पूजनीय शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के विभिन्न स्थानों — मधेपुरा, सीतामढ़ी और समस्तीपुर में नामचर्चा कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्ति, प्रेम और आनंद से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ से हुई और इसके बाद कविराजों ने भजन गाये। जिसके बाद वक्ताओं ने शाह मस्ताना जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं और मानवता भलाई के संदेशों पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने सतगुरु के दिखाए मार्ग पर चलने और सेवा, सुमिरन व दया को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:– Maharashtra: शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस पर विक्रम इन्सां ने की मानवता की मिसाल

Bihar: बिहार में काटे 38 लाख मतदाताओं के नाम, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Bihar: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने मोदी सरकार के इशारे पर बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर 38 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए हैं। इससे 23 लाख महिलाएं और 15 लाख पुरुष वोट देने के अधिकार से वंचित हो गए हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर भारी फजीर्वाड़ा किया जा रहा है। Bihar

उन्होंने कहा कि बिहार में करीब साढ़े तीन करोड़ महिला मतदाता हैं लेकिन करीब 23 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए।अब ये महिलाएं आगामी विधानसभा चुनावों में वोट नहीं दे पाएंगी। सुश्री लांबा ने कहा कि राज्य के जिन छह जिलों में लाखों महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, उनमें गोपालगंज, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर और पूर्णिया विधानसभा शामिल हैं। इन छह जिलों में करीब 60 विधानसभा सीटें आती हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव का आंकड़ा देखें तो यहां इंडिया गठबंधन ने 25 सीटें जीती थीं। अब मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर इन्हीं सीटों पर भारी फजीर्वाड़ा किया गया है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि पार्टी पूरे देश में इसी ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चला रही है, जिसमें पांच करोड़ हस्ताक्षर जुटाये जाएंगे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर सवाल करते हुए कहा कि जब इन्हीं महिलाओं ने बीते साल लोकसभा चुनाव में वोट डाले थे, तो क्या तब भी ये वोट फर्जी थे। क्या इन्हीं फर्जी वोट से सांसद बने, पूरी सरकार बनी। अंतिम समय में नाम जोड़ने और काटने की जो साजिश चल रही है और अब इसका पदार्फाश किया जाएगा। Bihar

यह भी पढ़ें:– किसान आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा: बिजेंद्र सिंह