Rajasthan News - Sach Kahoon Hindi

जयपुर के एमएसजी आई-टी विंग सेवादार ने किया कैंसर पीड़ित मरीज के ईलाज में सराहनीय योगदान
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों  में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां ने एक पीड़ित की जान बचाकर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने स्टेट कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे एक ब्लड कैंसर पीड़ित को समय पर प्लेटलेट्स दान कर नया जीवनदान दिया। Jaipur News

दरअसल सीकर जिले के गांवली निवासी राजेश पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और गंभीर स्थिति में जयपुर के स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा था। पीड़ित परिवार के लिए अचानक प्लेटलेट्स का इंतजाम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस बात की जानकारी झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां को मिली, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अपनी प्लेटलेट्स दान कीं, जिससे मरीज की स्थिति को संभाला जा सका।

गुरु की प्रेरणा से मिला सेवा का जज्बा | Jaipur News

प्लेटलेट्स दान करने के बाद सेवादार त्रिलोक इन्सां ने कहा कि उन्हें यह परोपकार करने की शक्ति और प्रेरणा अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा अपने गुरु की 'मानवता भलाई' की शिक्षाओं पर चलते हैं। त्रिलोक ने बताया कि किसी तड़पते हुए इंसान की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से पीड़ित राजेश के परिजनों ने भावुक होते हुए पीड़ित परिवार ने सेवादार त्रिलोक इन्सां और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। Jaipur News

सॉफ्टवेयर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹49.20 लाख की कथित धोखाधड़ी
संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। सॉफ्टवेयर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹49.20 लाख की कथित धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने करणीनगर सुरेशिया निवासी भीमसैन सुथार, उसके पिता ओमप्रकाश सुथार और माता सरोज सुथार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वार्ड संख्या 4 निवासी साहिल चौधरी की रिपोर्ट के अनुसार, भीमसैन ने वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर कंपनी के काम के लिए पहले ₹20 लाख और बाद में दो किस्तों में ₹23-23 लाख उधार लिए। ₹16.80 लाख लौटाने के बाद शेष ₹49.20 लाख नहीं लौटाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में पंचायत में कृषि भूमि के बदले इकरारनामा किया गया, लेकिन बैनामे के दिन आरोपी उप-पंजीयक कार्यालय से फरार हो गया। जांच में पता चला कि संबंधित भूमि पहले ही उसकी माता के नाम दान कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह को सौंपी है।

Hanumangarh Police: अब हर सूचना पर होगी त्वरित कार्रवाई! ‘सेफ सिटी अभियान’ का आगाज
Hanumangarh Police: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले को सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में हनुमानगढ़ पुलिस ने शनिवार को ‘सेफ सिटी अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अभियान के लॉन्चिंग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, राज कंवर, सीओ सिटी मीनाक्षी सहित पुलिस अधिकारी, व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Hanumangarh News

कार्यभार संभालने के बाद एसपी बी आदित्य की यह पहली बड़ी पहल मानी जा रही है, जिसके तहत अपराध, विशेषकर नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करने की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 20 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है, जो बाइक के माध्यम से शहर के उन स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगी, जहां नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग एकत्र होकर नशा करते हैं या इंजेक्शन का सेवन करते हैं। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह टीम दो पारियों में कार्य करेगी। सुबह 8 बजे से रात 10-12 बजे तक लगातार गश्त रहेगी, ताकि किसी भी सूचना पर बिना देरी कार्रवाई हो सके। Hanumangarh News

पुलिस कप्तान बी आदित्य ने बताया कि ‘सेफ्टी सिटी’ अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर होगी। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शहर में नशे से जुड़े सभी संवेदनशील स्थानों का हॉटस्पॉट मैप तैयार किया जाएगा। इन स्थानों के कॉर्डिनेट सिस्टम में दर्ज किए जाएंगे, जिससे पुलिस को यह स्पष्ट जानकारी रहेगी कि किन इलाकों में सबसे अधिक निगरानी की आवश्यकता है।

किंगपिन तक पहुंचेगी पुलिस : एसपी

एसपी ने कहा कि अभियान केवल नशा करने वालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य तस्करों (किंगपिन) तक पहुंचकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होने से चोरी, छीनाझपटी और अन्य छोटे अपराधों में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील करते हुए एसपी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 87645-31201 जारी किया है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

जनभागीदारी बनेगी अभियान की सबसे बड़ी ताकत

अभियान के तहत ‘सेफ सिटी कमेटी’ का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं एसपी करेंगे। इसमें बार एसोसिएशन, डॉक्टर्स एसोसिएशन, टीचर्स एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पुलिस केवल सुझाव नहीं लेगी, बल्कि आमजन को अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा, ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो और अपराधियों तक तेजी से पहुंचा जा सके। कमेटी की मासिक बैठक होगी, जबकि पुलिस स्तर पर प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा कर कार्रवाई का मूल्यांकन किया जाएगा।

नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी रहेगा जोर

एसपी बी आदित्य ने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति केवल अपराधी नहीं, बल्कि कई बार परिस्थितियों का शिकार भी होता है। ऐसे लोगों को प्रशासन के सहयोग से नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती करवाकर मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में व्यापारी प्यारेलाल बंसल, पदम जैन, डिंपल बंसल, मोहित बलाड़िया, सुनीता अग्रवाल, कंचन गुप्ता, मिताली अग्रवाल, जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां, टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल, महिला थाना प्रभारी चंद्रकला, सीआई जगदीश कड़वासरा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  Hanumangarh News

महिला की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
हनुमानगढ़। टाउन स्थित टिब्बी रोड पर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को क्षेत्र के रहवासी, दुकानदार और टेम्पो चालक रेलवे स्टेशन के पास एकत्रित हुए और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। Hanumangarh News

साथ ही उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क में रेलवे स्टेशन के पास बने गड्ढे की मरम्मत अपने स्तर पर की। स्थानीय निवासी रोहित भार्गव ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए नगर परिषद ने करीब दो से ढाई माह पहले रेलवे स्टेशन के बाहर बने नालों की सफाई करवाई थी, लेकिन सफाई अधूरी छोड़ दी गई। कई स्थानों पर नालों को ढका भी नहीं गया। इस संबंध में पूर्व में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण गुरुवार की भारी बारिश में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर गया। जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दिए और वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में फंसने से वाहन पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहित भार्गव ने कहा कि यह दुर्घटना नगर परिषद की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर चुंगी नंबर छह तक टिब्बी रोड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश के दौरान नालों का पानी लगातार सड़क पर भरने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कर उसे ऊंचा बनाया जाए। साथ ही नालों की वैज्ञानिक तरीके से सफाई कर उन्हें ढका जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। Hanumangarh News

छात्राओं ने दिखाया उद्यमिता का हुनर
हनुमानगढ़। टाउन स्थित व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को 'नई सोच, संकल्प और स्वावलंबन' थीम पर कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना, उन्हें व्यवसाय के लिए प्रेरित करना तथा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना रहा। Hanumangarh News

कार्निवल में महाविद्यालय की छात्राओं ने खाद्य सामग्री, गेम्स जोन और विभिन्न रचनात्मक उत्पादों की आकर्षक स्टॉल्स लगाईं। छात्राओं ने अपने नवाचार, रचनात्मकता और व्यवसायिक कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे अतिथियों और उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल रही। छात्राओं ने बीजों को मिट्टी में तैयार किए गए विशेष पैकेट बनाकर अतिथियों को वितरित किए, ताकि अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा मिल सके।

वहीं महाविद्यालय परिसर में लगे पौधों पर क्यूआर कोड लगाए गए, जिन्हें स्कैन कर संबंधित पौधों की जानकारी प्राप्त की जा सके। इस मौके पर अतिथियों ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़ की पुस्तक 'प्राचीन भारत का इतिहासÓ का लोकार्पण किया। साथ ही छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से सजेशन बॉक्स का शुभारंभ किया गया। डिजिटल युग से छात्राओं को जोड़ने के लिए महाविद्यालय के इंस्टाग्राम पेज का भी शुभारंभ किया गया, जिससे छात्राएं अपनी प्रतिभा और गतिविधियों को व्यापक मंच पर साझा कर सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष बालकिशन गोल्याण ने छात्राओं को नवाचार, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उद्यमिता की भावना को भी मजबूत करते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़ ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और उन्हें नई-नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारपूर्ण आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे। Hanumangarh News

महंगाई, श्रम कानून और निजीकरण के खिलाफ हुंकार
हनुमानगढ़। टाउन स्थित जनशक्ति भवन में शुक्रवार को एफसीआई लेबर एवं पल्लेदार मजदूर यूनियन, शाखा टाउन का 20वां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की रिपोर्ट पर चर्चा के साथ देश के मौजूदा आर्थिक, श्रम और सामाजिक मुद्दों पर बहस हुई। वक्ताओं ने महंगाई, श्रमिक अधिकारों, श्रम कानूनों और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की तथा आगामी 29 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया। Hanumangarh News

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई का सबसे अधिक असर मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। इसके साथ ही मजदूरों के रोजगार पर भी संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं तथा श्रमिकों के अधिकार कमजोर किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर नए श्रम कानून लेकर आई है, जिनसे मजदूरों के संगठित होने, यूनियन बनाने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की स्वतंत्रता प्रभावित होगी। उनका आरोप था कि सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं और बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को प्राथमिकता दे रही हैं।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हाल के विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए केन्द्र सरकार, भाजपा और आरएसएस की नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाई जा रही है। दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर हुए कथित हमले का भी जिक्र किया गया। सम्मेलन में इन मुद्दों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हनुमानगढ़ में भी व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही 29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर संघर्ष का बिगुल बजाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में रामेश्वर वर्मा, रघुवीर वर्मा, आत्मासिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं श्रमिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

हाई वोल्टेज बिजली पोल बने हादसे का कारण!
हनुमानगढ़। जंक्शन में जाट भवन से अंबेडकर चौक तक जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) की ओर से लगाए जा रहे हाई वोल्टेज विद्युत पोल लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। क्षेत्र में पिछले तीन-चार माह से चल रहे कार्य के बावजूद कई पोलों के चारों ओर अब तक कंक्रीट (फाउंडेशन) नहीं डाला गया है, जिससे उनके अस्थिर होने और मानसून के दौरान गिरने की आशंका बनी हुई है। Hanumangarh News

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने शुक्रवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जंक्शन के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सुशील बहल के अनुसार जाट भवन से अंबेडकर चौक तक कई नए हाई वोल्टेज विद्युत पोल लगाए जा चुके हैं, जबकि कुछ पोल अभी लगाए जाने बाकी हैं। लगाए गए अधिकांश पोलों के चारों ओर अब तक कंक्रीट नहीं डाली गई है, जिससे वे पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में नहीं हैं।

वर्तमान में मानसून का मौसम शुरू हो चुका है और तेज बारिश व आंधी के दौरान इन पोलों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। सुशील बहल ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पोलों का फाउंडेशन मजबूत नहीं किया गया तो राहगीरों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ सकती है तथा किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने डिस्कॉम अधिकारियों से जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्थापित हाई वोल्टेज विद्युत पोलों के चारों ओर शीघ्र कंक्रीट डालकर फाउंडेशन मजबूत करने तथा शेष सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। Hanumangarh News

अस्पताल और होटल में चोरी के दो मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़, संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश तथा गैंगस्टर एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अस्पताल और होटल में हुई चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। Hanumangarh News

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी, वृत्ताधिकारी सुभाषचंद्र के निकटतम सुपरविजन तथा नोहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर दोनों मामलों का सफल खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 5 मई को वार्ड नंबर 29, नेहरू नगर, नोहर निवासी रवि राव पुत्र संतलाल भाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई की रात नोहर-रावतसर मार्ग स्थित निर्माणाधीन आरोग्य हॉस्पिटल से अज्ञात चोर ऑक्सीजन सप्लाई, एयर सप्लाई, वैक्यूम सप्लाई सहित करीब 8 से 9 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।

इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाला उर्फ बजरंग (19) पुत्र शिवशंकर वाल्मीकि, कबीर (23) पुत्र मुन्शीराम वाल्मीकि, अनिकेश (19) पुत्र सुभाष वाल्मीकि, विष्णु (19) पुत्र धर्मवीर वाल्मीकि और समीर उर्फ काकू (19) पुत्र पूनमचंद वाल्मीकि के रूप में हुई। Hanumangarh News

सभी आरोपी वार्ड नंबर 5, भानीपुरा मोहल्ला, नोहर के निवासी हैं। दूसरे मामले में 30 मई को वार्ड नंबर 4, भानीपुरा मोहल्ला नोहर निवासी असलम मलिक पुत्र सदीक मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई की रात साहवा बाइपास स्थित मालिक होटल से अज्ञात व्यक्ति नकदी एवं मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इस पर नोहर पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज किया गया। अनुसंधान के बाद पुलिस ने सौरभ (22) पुत्र परमेन्द्र वाल्मीकि निवासी वार्ड नंबर 4, नोहर को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपियों का पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लाला उर्फ बजरंग के खिलाफ पूर्व में चोरी के 3 मामले, समीर उर्फ काकू के खिलाफ चोरी के 2 मामले, जबकि सौरभ के खिलाफ छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के 2 मामले पहले से पुलिस थाना नोहर में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान चोरी की अन्य वारदातों और संभावित सहयोगियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार तथा विनोद कुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

490 ग्राम अफीम, 7.932 किलो डोडा पोस्त, 4 कारतूस और 81400 रुपए बरामद
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत रावतसर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 490 ग्राम अफीम, कुल 7.932 किलोग्राम डोडा पोस्त, 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 81400 रुपए की बिक्री राशि बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में रावतसर थाना प्रभारी अजय कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश कुमार एवं पुलिस टीम ने धन्नासर चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान मुराद अली (33) पुत्र सजवार खान निवासी वार्ड नंबर 1, पोहड़का को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 490 ग्राम अफीम, 5.500 किलोग्राम डोडा पोस्त, 12 बोर के 4 जिंदा कारतूस, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा 81400 रुपए की बिक्री राशि बरामद की गई।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी अजय कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मुराद अली के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास और मारपीट के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल रामसिंह, हरलाल और दलीप सिंह शामिल रहे।

गश्त के दौरान डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रावतसर क्षेत्र के 23 डीडब्ल्यूडी रोही में कार्रवाई करते हुए देवेन्द्र कुमार उर्फ नंदू पुत्र श्रवण कुमार मेघवाल निवासी सरदारपुरा खालसा को 2.432 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक मुकेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी देवेन्द्र कुमार उर्फ नंदू के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार, सहायक उप निरीक्षक भूराराम तथा कांस्टेबल रमेश कुमार शामिल रहे। दोनों कार्रवाइयों में साक्ष्य एवं गोपनीय सूचना संकलन में कांस्टेबल देवीलाल, मोहनलाल तथा डीएसटी सेक्टर नोहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थांे की तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। Hanumangarh News

वर्षा ऋतु में बस्ति चिकित्सा से पाएं वात रोगों से राहत
जयपुर, 23 जुलाई 2026। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय), जयपुर के पंचकर्म विभाग द्वारा आमजन के बेहतर स्वास्थ्य एवं वातजनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से वर्षा ऋतु विशेष निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञों की देखरेख में बस्ति चिकित्सा निःशुल्क कि जायेगी ।

संस्थान के कुलपति प्रो.संजीव शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद में वर्षा ऋतु को बस्ति चिकित्सा के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। यह चिकित्सा वात दोष के शमन, शरीर के शोधन तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आमजन से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

पंचकर्म विभागाध्यक्ष प्रो. गोपेश मंगल ने बताया कि वर्षा ऋतु में वात दोष के बढ़ने से कमर दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, शारीरिक जकड़न, थकान एवं दुर्बलता जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बस्ति चिकित्सा इन समस्याओं के साथ-साथ वृद्धावस्था जनित विकारों की रोकथाम में भी लाभकारी मानी जाती है। शिविर में रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार उपचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पंचकर्म विभाग, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जौरावर सिंह गेट, आमेर रोड, जयपुर में पंजीकरण कर शिविर का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर प्रो.पी हेमंता, प्रो.अनिता शर्मा, प्रो. सुरेन्द्र शर्मा, प्रो.महेन्द्र प्रजापति, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. विपिन तंवर, डॉ. वैभव बापट, डॉ. अनुश्री डी., डॉ. लोकेश सहित पंचकर्म विभाग के समस्त चिकित्सक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मानवता की मिसाल! जलमग्न मक्कासर में देवदूत बने डेरा सच्चा सौदा के सेवादार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक हनुमानगढ़ के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुए गांव मक्कासर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की हनुमानगढ़ इकाई के सेवादार राहत एवं बचाव कार्य के लिए सबसे पहले मौके पर पहुंचे और पानी से घिरे परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके घरेलू सामान को भी सुरक्षित निकालकर बड़ी राहत प्रदान की। Hanumangarh News

बुधवार देर रात और वीरवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण गांव मक्कासर के हालात अचानक बिगड़ गए। गांव के जोहड़ से सटे कई मकानों में बरसाती पानी भर गया, जिससे दर्जनों परिवार घरों में फंस गए और सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति गंभीर होने पर ग्राम पंचायत प्रशासक की ओर से लिखित सूचना डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय सेवादारों को दी गई। सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन से राहत कार्य की अनुमति प्राप्त की गई और तत्परता के साथ सेवा अभियान शुरू कर दिया गया।

अनुमति मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, सच्चे नम्र सेवादार तथा साध-संगत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित गांव पहुंच गए। उस समय गांव की गलियां पूरी तरह पानी से लबालब भरी हुई थीं और कई घरों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद सेवादारों ने 'धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा' का पवित्र नारा लगाते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया और बिना किसी परवाह के पानी से भरे घरों में उतर गए। सेवादारों ने प्रभावित परिवारों के घरेलू सामान को अपने कंधों पर उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तक पहुंचाया।

अलमारी, चारपाई, बिस्तर, अनाज, बर्तन तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री को सुरक्षित निकालकर करीब 20 से 25 परिवारों के सामान को नुकसान से बचाया गया। इसके साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। राहत कार्य की सूचना मिलने पर तहसीलदार राजकुमारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रशासक बलदेव सिंह, जनप्रतिनिधि सुभाष गोदारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौके पर पहुंचे। सभी ने सेवादारों की निस्वार्थ सेवा भावना, अनुशासन और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। Hanumangarh News

पिछले साल भी मसीहा बनकर आए थे सेवादार

उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं है, जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मक्कासर के लोगों की सहायता की हो। पिछले वर्ष सितंबर माह में हुई भारी बारिश के दौरान भी गांव के करीब 150 मकानों में पानी भर जाने से अनेक परिवार बेघर हो गए थे। उस समय भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार सबसे पहले राहत कार्य में जुटे थे और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं। उन्होंने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जिस प्रकार निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सेवा अभियान में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों, सच्चे नम्र सेवादारों तथा साध-संगत ने पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ राहत एवं बचाव कार्य को सफल बनाया। Hanumangarh News

Sri Ganganagar News: कचरा प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे अगुवा नेताओं की गिरफ्तारी शुरू
Waste Plant Protesting leaders Arrested: श्रीगंगानगर। नरसिंहपुर बरानी में गौशाला के समीप प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे अगुवा नेताओं को गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए कामरेड श्योपत राम, अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य  नेताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। Sri Ganganagar News

गिरफ्तारी के विरोध में कचरा प्लांट हटाओ समिति उतर आई है। समिति  जिला प्रशासन से बातचीत की राह खोलने की अपील करते हुए कहा है कि हम बातचीत के लिए तैयार है लेकिन पुलिस कार्रवाई कर आग में घी डालने का प्रयास कर रही है, इससे लोगों का आक्रोश बढ़ेगा।  समिति ने गिरफ्तार लोगों को अभी बिना शर्त आज ही छोड़ने, जब्त सामान वापिस लौटाने व लोगों के धरना देने के मौलिक अधिकार में खलल नहीं डालने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने 25 जुलाई को नेशनल हाईवे को जाम करने की घोषणा की गई है।

कामरेड रविंद्रतरखान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि 25 जुलाई को सुबह 8 बजे गौशाला मांझुवास के नजदीक लोग गांव में इकठ्ठा होंगे व पैदल कूच कर नेशनल हाईवे पहुंचकर हाईवे जाम करेंगे। विधायक रुपेन्द्र सिंह कुन्नर ने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण पिछले तीन माह से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। लोगों की चिंता अपने गांव, पर्यावरण, जल स्रोतों और गौवंश की सुरक्षा से जुड़ी हुई है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे तत्काल वापस लिए की मांग की है। सरकार को दमनात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। कुन्नर ने राज्य सरकार से  गौशाला के समीप प्रस्तावित कचरा प्लांट की योजना को तत्काल निरस्त करने, आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की बात कही है। उनका कहना है कि जनभावनाओं की अनदेखी जारी रहती है, तो क्षेत्र में बढ़ने वाले जनाक्रोश की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। Sri Ganganagar News