RAS EXAM - Sach Kahoon Hindi

RAS Pre Exam : नकलचियों को भुगतना पड़ सकता है 10 करोड़ का जुर्माना और आजीवन कारावास!
श्रीगंगानगर(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आरएएस प्रारंभिक परीक्षा (RAS Pre Exam) 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदेशभर के 46 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग स्तर पर तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। बता दें कि राज्यभर के 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इस परीक्षा के लिए लंबे समय से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस परीक्षा के लिए जिला स्तर पर भी तैयारियां शुरू हैं। Sri Ganganagar News

श्रीगंगानगर के 41 तथा अनूपगढ़ के 10 केंद्रों पर 19480 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इस परीक्षा के लिए राज्य भर में जहां 2158 केंद्र निर्धारित किए गए हैं वहीं जिले में यह परीक्षा 41 केंद्रों पर आयोजित होगी सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर ही बनाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन अरविंद जाखड़ ने बताया कि आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार हाल ही में आयोजित वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा की तरह परीक्षा के प्रश्न पत्र कोषागार में रखें जायेंगे तथा परीक्षा से ठीक पहले कड़ी सुरक्षा व वीडियोग्राफी के साथ ही केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे। बोर्ड से गोपनीय सामग्री प्राप्त होने पर पूर्ण सुरक्षा के साथ डबल लॉक में रखवाया जायेगा। सभी परीक्षा केंद्रों में पेपर शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की कक्षा कक्ष में वीडियोग्राफी होगी। Sri Ganganagar News

2 हजार से ज्यादा कार्मिक देंगे परीक्षा ड्यूटी | Sri Ganganagar News

जिला मुख्यालय पर हो रही इस परीक्षा के लिए अभिजागर, केंद्रअधीक्षक, लिपिक, सहायक कर्मचारी व सहयोगी स्टाफ के अलावा उप समन्वयक उड़नदस्ता दल आदि को मिलाकर 2 हजार से अधिक कार्मिकों को नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा से पहले दिन सभी केंद्रों पर आमुखीकरण बैठक का आयोजन होगा इसके साथ-साथ उप समन्वयकों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की जांच भी की जायेगी। Sri Ganganagar News

पेपर से 3 दिन पहले अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के लिए आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 24 सितंबर 2023 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा प्रवेश-पत्र परीक्षा दिनांक से 3 दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी यथाशीघ्र समय के अनुसार प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। Sri Ganganagar News

फैक्ट फाइल

स्तर             परीक्षा केंद्र        अभ्यर्थी

राज्य            2158            6.97 लाख

गंगानगर        41               16888

हनुमानगढ़      58               19246

अनूपगढ़        10                2592

एक्सपर्ट व्यू

“1 अक्टूबर को होने वाली आरएएस प्री परीक्षा में सुबह 10 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र पर प्रवेश अनुमत नहीं है। सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग आदि के चलते अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। इस पेपर में पहली बार ओएमआर शीट में 5वां उत्तर विकल्प दिया गया है। जिसमें 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई विकल्प अंकित नहीं करने पर अभ्यर्थी को अयोग्य करार दिया जाएगा। इसके लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय अलग से देय है।” Sri Ganganagar News

-भूपेश शर्मा, परीक्षा विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– पशु चिकित्सक हड़ताल पर, कई लाभों से वंचित हो रहे पशुपालक

RAS EXAM: एक अक्टूबर को आरएएस परीक्षा, सात लाख ने भरे आवेदन
अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के इंटरव्यू 21 अगस्त से

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का तृतीय चरण 21 अगस्त से 6 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे। RAS EXAM

आयोग सचिव ने बताया कि तृतीय चरण में 352 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। वे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें। Jaipur News

905 पदों के लिए होगी आरएएस परीक्षा

इसी तरह राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के तहत राज्य सेवाओं के 424 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 481 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक 6 लाख 97 हजार 51 आॅनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। RAS EXAM

यह भी पढ़ें:–Twitter News: X (ट्विटर) का दिल बना अब ‘दरिया’ यूजर्स के लिए कमाई का जरिया

आरएएस मुख्य परीक्षा समय पर होगी : गहलोत
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएएस मुख्य परीक्षा (RAS Exam) की तिथि बढ़ाए जाने की मांग पर कहा है कि परीक्षा एक निश्चित समय में पूरी करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग न्यायोचित नहीं हैं। गहलोत ने सोमवार रात यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं समयबद्ध रूप से आयोजित कर सभी भर्तियां एक निश्चित समय में पूरी करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। इसी के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा भर्ती कैलेण्डर जारी कर उसके अनुरूप कर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन भी 25 एवं 26 फरवरी को आरपीएससी के कैलेण्डर के अनुसार किया जा रहा है।

आर्थिक एवं मानसिक दबाव पड़ेगा

मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे अधिकांश अभ्यर्थी चाहते हैं कि परीक्षा तय समय पर हो। परीक्षा स्थगित होना अधिकांश परीक्षार्थियों के हित में नहीं है, क्योंकि इससे उन पर आर्थिक एवं मानसिक दबाव पड़ेगा। ऐसे में, कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग न्यायोचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएएस की भर्ती प्रक्रिया के तीन चरणों प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार को एक वर्ष में पूरा करने के लिए प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा के बीच 90 से 100 दिन का अंतराल रखना आवश्यक है।

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में विलम्ब की आशंका

इससे अधिक अंतराल होने से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन समय पर नहीं होने से आरपीएससी द्वारा जारी भर्ती कैलेण्डर की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विलम्ब होने की आशंका है। पूर्व में भी वर्ष 2013 से लेकर 2021 के बीच आयोजित आरएएस भर्ती परीक्षाओं को लेकर न्यायालय में वाद दायर होने से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में विलम्ब हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएएस भर्ती 2021 की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन गत वर्ष 27 अक्टूबर को हुआ था एवं परिणाम 19 नवम्बर को जारी किया गया था। ऐसे में मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिला है।

पाठ्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव

मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का यह कहना भी तर्कसंगत नहीं है कि परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण उन्हें तैयारी का पूरा समय नहीं मिल पाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पूर्व में यह स्पष्टीकरण जारी किया जा चुका है कि पाठ्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप किया गया समसामयिक बदलाव है। नए शामिल किए गए टॉपिक पुराने विषयों से जुड़े हुए ही हैं तथा परीक्षा का अधिकांश सिलेबस यथावत है। इससे मुख्य परीक्षा में बैठ रहे अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आरपीएससी भर्ती कैलेण्डर के आधार पर परीक्षाओं का आयोजन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के सुचारू आयोजन पर सुझाव देने के लिए कुमावत कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप आरपीएससी भर्ती कैलेण्डर के आधार पर परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के कारण वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक एक लाख युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्तियां प्रदान की गई हैं और विभिन्न विभागों की लगभग एक लाख से अधिक भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा की तिथि आगे बढाने को लेकर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी परीक्षा स्थगित की मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा भी गहलोत से परीक्षा दो-तीन महीने आगे बढ़ाने का आग्रह कर चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।