mobile - Sach Kahoon Hindi

वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, स्नैचिंग/चोरी के दो मोबाइल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त 1200 रुपए और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर वाहन चोरी करता था और चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल फोन छीनने की वारदातों में करता था।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से आरोपी अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग की स्कूटी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह स्कूटी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से चोरी की गई थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग की कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की स्कूटी और अन्य वाहनों को बदल-बदलकर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। बरामद दो मोबाइल फोन में से एक रेडमी मोबाइल फोन 20 अगस्त 2026 को दिल्ली के कोंडली पुल के पास से छीना गया था, जबकि दूसरा मोबाइल फोन फेस-1 क्षेत्र की रेडलाइट, दिल्ली से छीना गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सैमसंग मोबाइल फोन सेक्टर-2, नोएडा से छीना था। बाद में इस मोबाइल फोन को गाजीपुर मंडी के पास एक राह चलते व्यक्ति को करीब 4,000 रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने इस रकम में से आरोपी के पास बचे 1,200 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी वाहन चोरी और चोरी के सामान की बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का तरीका यह था कि वह पहले सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। इसके बाद चोरी किए गए वाहन से अलग-अलग इलाकों में घूमकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था। वारदात के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह वाहन बदल देता था। थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, मोबाइल स्नैचिंग से संबंधित पूर्व में मामला दर्ज है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी व स्नैचिंग की अतिरिक्त घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी के संबंध में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 22 फोन बरामद
रियासी (एजेंसी)। Katra News: जम्मू-कश्मीर की रियासी पुलिस ने संपत्ति से जुड़े अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटरा में सक्रिय मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी किए गए 22 मोबाइल और करीब 6 लाख रुपए कीमत का एक मंगलसूत्र बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह श्री माता वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन चोरी करता था।

पुलिस के मुताबिक, 13 जुलाई को कटरा पुलिस स्टेशन में पंजाब के लुधियाना स्थित भगवान नगर की रहने वाली सपना रानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कटरा के दर्शनी गेट के पास उनका आईफोन 17 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी ए23 मोबाइल फोन चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की। 19 जुलाई को पुलिस ने केवल कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वह अपने साथियों क्रमात अली और अजय सिंह निवासी कटरा के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के दोनों साथी पहले से ही मोबाइल चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार हैं और रियासी की सब जेल में बंद हैं।

पूछताछ के दौरान केवल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचकर नशीले पदार्थ खरीदता था। उसने करीब 25 मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की, जिनमें से पांच मोबाइल फोन उसने विनय कुमार निवासी कटरा को बेचे थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 17 चोरी किए गए मोबाइल फोन और एक टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद किया।

इसके बाद पुलिस ने 22 जुलाई को विनय कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से पांच और चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 22 मोबाइल फोन और एक टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। बरामद मोबाइल फोन और मंगलसूत्र के असली मालिकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

रियासी पुलिस ने उन तीर्थयात्रियों और आम लोगों से अपील की है, जिनके मोबाइल फोन या अन्य कीमती सामान कटरा यात्रा के दौरान चोरी हुए हैं। वे कटरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने सामान की पहचान करें और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज दिखाकर उसे वापस प्राप्त करें।

न्यू अशोक नगर में मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन झपटमारी के एक मामले को मात्र दो दिन में सुलझा लिया है। न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

12 जून 2026 को वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन झपट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर की गई। एसएचओ न्यू अशोक नगर की निगरानी और एसीपी कल्याणपुरी के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल नितिन, अजीत, बॉबी और प्रदीप की टीम ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया।

अपराध स्थल के आसपास के कैमरों से मिली फुटेज से मोटरसाइकिल का पता चला। पुलिस ने मोटरसाइकिल के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका जीजा अर्जुन इसे चला रहा था। पुलिस टीम तुरंत नोएडा के सेक्टर-168, गांव छपरौली पहुंची और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अर्जुन ने अपने साथी शाहिद उर्फ अरमान का नाम बताया।

अर्जुन की निशानदेही पर शशि गार्डन, जवाहर मोहल्ला से शाहिद उर्फ अरमान को भी दबोच लिया गया। शाहिद उर्फ अरमान के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया। अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

शाहिद उर्फ अरमान (22) साल का है। पुलिस के अनुसार, वह एक खतरनाक और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले ही झपटमारी, लूट और हत्या के प्रयास के 12 मामले दर्ज हैं।

वहीं, दूसरा आरोपी अर्जुन (21) साल का है। वह उत्तर प्रदेश के नोएडा, सेक्टर-168, गांव छपरौली में रहता है। उसने 8वीं पास की है और कूरियर डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इनके अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है।

चलती बस से मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दबोचा
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। सेक्टर-37 चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) रमेश पंवार ने चलती बस से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उसका पीछा किया और उसे धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सेक्टर-37 चौराहे पर यातायात संचालन के दौरान टीएसआई रमेश पंवार अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चलती बस में सवार यात्री का मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग रहा है। सूचना मिलते ही टीएसआई रमेश पंवार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा शुरू कर दिया।

मोबाइल चोर को पकड़ने के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीएसआई रमेश पंवार ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। आरोपी को पकड़ते समय उनके हाथ में चोट लगी और एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया।

बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और घायल अवस्था में भी आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना सेक्टर-39 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद घायल टीएसआई रमेश पंवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके साहसिक कार्य की सराहना की है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने टीएसआई रमेश पंवार द्वारा प्रदर्शित बहादुरी, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट पुलिसिंग भावना की प्रशंसा की। उन्होंने रमेश पंवार को सम्मानित करते हुए 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं। उनकी तत्परता और साहस से न केवल अपराधी पकड़े जाते हैं, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

सांकेतिक फोटो

खोए मोबाइल पाकर 75 मोबाइल मालिकों के खिले चेहरे, अंबाला साइबर सेल ने खुशियों के साथ लौटाए मोबाइल
अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: साइबर सेल अंबाला ने तकनीकी निगरानी की सहायता से विभिन्न स्थानों से गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए इन हैंडसेट्स की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 13 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। अंबाला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएसपी जगबीर सिंह ने बरामद किए गए फोन उनके मालिकों को सौंपे।

ये मोबाइल फोन पिछले कुछ समय में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खो गए थे, जिनकी शिकायतों पर साइबर सेल काम कर रही थी। डीएसपी जगबीर सिंह ने नागरिकों को सूचित किया कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल भारत सरकार के सीईआईआर  पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, चोरी और झपटमारी के 12,600 से ज्यादा मोबाइल असली मालिकों तक पहुंचे
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को प्रौद्योगिकी-सक्षम पुलिसिंग का एक शानदार उदाहरण देते हुए दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें शहर भर में गिरफ्तार किए गए झपटमारों और चोरों से बरामद किए गए 12,600 से अधिक मोबाइल फोन उनके मूल मालिकों को लौटाए गए।

एलजी टीएस संधू ने पुलिस द्वारा मोबाइल फोन लौटाकर लोगों के चेहरों पर लाई गई मुस्कान की सराहना करते हुए कहा, "मुझे जानकारी मिली है कि इस साल दिल्ली पुलिस ने लगभग 16,000 डिवाइस बरामद किए हैं, जिनकी रिकवरी दर 74 प्रतिशत है। आज सभी जिलों में एक साथ 12,600 से अधिक मोबाइल फोन सौंपे जा रहे हैं। ये आंकड़े तकनीक-आधारित पुलिसिंग की ताकत को दर्शाती हैं।"

दिल्ली पुलिस द्वारा गुम हुए, चोरी हुए या छीने गए मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाने के उद्देश्य से चलाई जा रही 'ऑपरेशन विश्वास' की सराहना करते हुए एलजी ने नागरिकों से अपराध का मुकाबला करने में कानून प्रवर्तकों का साथ देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "केवल तकनीक से ऐसे परिणाम नहीं मिल सकते। बरामद किए गए हर मोबाइल फोन के पीछे पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत होती है, कांस्टेबल सुरागों का पीछा करते हैं, अधिकारी सत्यापन का समन्वय करते हैं, तकनीकी टीमें इनपुट का विश्लेषण करती हैं और जिला इकाइयां गतिविधियों पर नजर रखती हैं।"

उन्होंने कहा, "सामुदायिक भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। जब नागरिक सहयोग करते हैं, आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए (मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन) एक्टिव रहती हैं और मीडिया सही संदेश प्रसारित करता है तो पुलिसिंग अधिक प्रभावी और मानवीय बन जाती है। सहयोग की यही भावना विकसित दिल्ली को एक ऐसी राजधानी का रूप देगी, जो भारत के सभ्यतागत मूल्यों और आधुनिक आकांक्षाओं दोनों को प्रतिबिंबित करती है।"

एलजी ने कहा कि दिल्ली की पुलिसिंग का दृष्टिकोण वैश्विक होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज दुनिया भारत को प्रौद्योगिकी-आधारित शासन में एक अग्रणी देश के रूप में देखती है। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत का नेतृत्व दर्शाता है कि नवाचार किस प्रकार नागरिकों की सेवा कर सकता है और विश्व स्तर पर विश्वास जगा सकता है।"

उन्होंने पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन विश्वास इस व्यापक कहानी का एक हिस्सा है कि भारत ऐसी प्रणालियों का निर्माण कर रहा है, जो आधुनिक, पारदर्शी और भरोसेमंद हैं, न केवल अपने नागरिकों द्वारा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसित हैं।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों, साइबर अपराध, सड़क अपराध और हथियारों के महिमामंडन के खिलाफ विशेष अभियान अपराध नियंत्रण को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट करती रहेगी, अपराध के खिलाफ दृढ़ रहेगी, मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवा वितरण में सुधार करेगी और दिल्ली को प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित और अधिक जवाबदेह बनाएगी।"

सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल बरामद, केस दर्ज
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल लुधियाना में सुरक्षा जांच के दौरान एक हवालाती से नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में सहायक सुपरिंटेंडेंट ऋषभ गोयल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार आरोपी की पहचान जसकरण कुमार पुत्र धर्मचंद, निवासी गढ़शंकर (होशियारपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम नशीला पदार्थ और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहराई से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर नशीला पदार्थ और मोबाइल कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच में और कौन-सी लापरवाहियां सामने आती हैं। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी

Fatehgarh Sahib Police: फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने चोरी और गुम हुए 300 मोबाइल फोन असल मालिकों को सौंपे
सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी साधनों से मोबाइल ट्रेस कर लौटाए

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी और गुम हुए करीब 70 लाख रुपये मूल्य के 300 मोबाइल फोन बरामद किए। जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइल फोनों को उनके असल मालिकों को सौंपा। शुभम अग्रवाल ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के तकनीकी सैल ने विभिन्न स्थानों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। इनमें 17 आईफोन और 283 एंड्रॉइड फोन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता ह्यसीईआईआरह्ण पोर्टल और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से मिली है। Fatehgarh Sahib News

अपने गुम हुए फोन वापस मिलने पर लोगों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और विशेष धन्यवाद दिया। पुलिस प्रमुख ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित पुलिस सांझ केंद्र जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसे ‘सीईआईआर’ पोर्टल पर भी दर्ज करवाएं। शुभम अग्रवाल ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब पुलिस लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस तरह की मुहिमें भविष्य में भी जारी रहेंगी। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी की कमाई से खरीदी कार की कुर्की कर पीड़ित को दिलाया मुआवज़ा

Mobile Claim: चोरी हुए मोबाइल का क्लेम न मिलने पर बजाज फाइनेंस कार्यालय के बाहर धरना
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने दिया धरना

बीमा कंपनी बोली- पॉलिसी में चोरी कवर नहीं

भूना (सच कहूँ/ संगीता रानी)। Bajaj Finance Company: पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने सोमवार को बजाज फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक प्रधान कमल सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मोचीवाली के कुलदीप बेनीवाल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव दिगोह निवासी सुखविंदर पंडाल ने करीब 10 महीने पहले उकलाना रोड स्थित चॉइस मोबाइल से बजाज फाइनेंस के माध्यम से आईफोन 16 खरीदा था। 25 जनवरी 2026 को सफर के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई तथा बजाज इंश्योरेंस कंपनी को भी सूचित किया गया। Bhuna News

संगठन के नेताओं का आरोप है कि बीमा कंपनी ने यह कहकर क्लेम देने से मना कर दिया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल का क्लेम पॉलिसी में कवर नहीं होता। इस पर किसान संगठन ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को उठाया, क्योंकि सुखविंदर पंडाल लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। Bhuna News

किसान नेताओं ने चॉइस मोबाइल संचालक दीपक नारंग से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्लेम की जिम्मेदारी दुकानदार की नहीं है, यह बीमा और फाइनेंस कंपनी का विषय है। इसके बाद किसान नेता बजाज फाइनेंस कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने भी क्लेम देने से इनकार कर दिया। शनिवार को इस संबंध में भूना थाने में कंपनी अधिकारियों और किसान नेताओं की बैठक भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि उपभोक्ता को न्याय नहीं मिला तो 16 फरवरी को बजाज इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उसी को सोमवार को बजाज इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।

किसान संगठन ने मांग की है कि कंपनी पॉलिसी शर्तों की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करे और उपभोक्ता को राहत प्रदान करे। सुखविंदर पंडाल ने कहा कि जब उन्होंने हजारों रुपए देकर मोबाइल का बीमा कराया था तो चोरी होने पर क्लेम क्यों नहीं दिया जा रहा। वहीं इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कहा कि पॉलिसी की शर्तों के अनुसार चोरी और गुमशुदगी का प्रावधान शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कंपनी पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। Bhuna News

यह भी पढ़ें:– इफको चौक, सेक्टर-17 और सुखराली में चलाया अतिक्रमण मुक्त सड़क-फुटपाथ अभियान

Mobile Back Cover Benefits: फोन के बैक कवर का उपयोग: कितना फायदेमंद, कितना जरूरी है?
Mobile Back Cover Benefits: आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी, बिजनेस या सोशल मीडिया – हर काम फोन से होता है। जब हम महंगे स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही जरूरी हो जाती है। यही कारण है कि फोन के बैक कवर का उपयोग बहुत आवश्यक और फायदेमंद माना जाता है।

1. सुरक्षा का मजबूत कवच: मोबाइल फोन बहुत नाजुक होते हैं। जरा सी लापरवाही से अगर फोन गिर जाए, तो स्क्रीन टूट सकती है या बॉडी डैमेज हो सकती है। ऐसे में बैक कवर एक ढाल की तरह काम करता है। यह गिरने के झटके को कम करता है, जिससे फोन को अंदरूनी और बाहरी नुकसान से बचाया जा सकता है। विशेष रूप से सिलिकॉन, रबर या शॉकप्रूफ कवर ज्यादा प्रभावी होते हैं। Mobile Back Cover Benefits

2. मोबाइल की उम्र को बढ़ाता है: बैक कवर फोन को खरोंचों, धूल, पानी के छींटों और छोटे-मोटे हादसों से बचाता है। इससे फोन की बाहरी सुंदरता बनी रहती है और वह लंबे समय तक नया दिखता है। जब आप पुराने फोन को बेचना चाहते हैं, तो अच्छी हालत वाला फोन ज्यादा कीमत पर बिकता है। इसलिए बैक कवर फोन की रीसेल वैल्यू को भी बनाए रखता है।

3. स्टाइल और व्यक्तित्व की पहचान: बैक कवर अब सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गया है। यह स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुका है। आजकल बाजार में हजारों डिजाइन, रंग और टेक्सचर में कवर उपलब्ध हैं: जैसे ट्रांसपेरेंट, प्रिंटेड, लैदर, मैटलिक, मैट फिनिश आदि। कुछ लोग अपने पसंदीदा अभिनेता, कार्टून, या पर्सनल फोटो वाला कस्टम बैक कवर भी बनवाते हैं, जिससे उनकी पर्सनालिटी झलकती है।

4. बेहतर पकड़ और यूजर एक्सपीरियंस: कई स्मार्टफोन की बॉडी स्लिपरी होती है, जो हाथ से गिरने का खतरा बढ़ा देती है। लेकिन एक अच्छा बैक कवर बेहतर ग्रिप देता है, जिससे फोन हाथ में टिकता है और फिसलने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही, कुछ कवर में स्टैंड, कार्ड होल्डर, फिंगर रिंग जैसे फीचर्स भी होते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। Mobile Back Cover Benefits

यह भी पढ़ें:– RBI: क्या आपके पास भी है 20 रुपए का नोट, RBI ने पुराने नोटों पर लिया बड़ा फैसला

केन्द्रीय जेल फिरोजपुर से 17 मोबाईल बरामद
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: केन्द्रीय जेल फिरोजपुर से 17 मोबाईल फोन बरामद हुए हैं, जिस संबंध में थाना फिरोजपुर सिटी पुलिस ने 10 हवालातियों व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते सहायक सुपरडैंट केन्द्रीय जेल ने बताया कि केन्द्रीय जेल में तलाशी दौरान हवालाती गुरचरन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी चक्क सवाह वाला, फाजिल्का, हवालाती हरमन, पुत्र हरबंस, निवासी न्यू जनता प्रीत नगर

फिरोजपुर सिटी, हवालाती मिलाप सिंह, पुत्र बलवीर सिंह, निवासी मियां हाऊस बठिंडा, हवालाती जसविन्दर सिंह उर्फ बग्गी, पुत्र सोना सिंह, निवासी बस्ती घुम्यार जलालाबाद, सुखचैन सिंह, पुत्र चिमन सिंह, निवासी छांगा राए हिठाड़, हवालाती रणजीत सिंह, पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी गट्टी राजो के, हवालाती गौरव कुमार, पुत्र जोगिन्दर सिंह, निवासी झावला, हवालाती कमलजीत सिंह, पुत्र बलकार सिंह,निवासी खुन्दर उताड़, हवालाती लव, पुत्र बाऊ राम, निवासी बस्ती शेखां वाली, हवालाती राजदीप सिंह उर्फ राजू, पुत्र बग्गा सिंह, निवासी अली से कुल 17 मोबाईल बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– Rayat Bahra University: आरबीयू के अल्फा स्कूल ने अपग्रेड के साथ एमओयू पर किया हस्ताक्षर

Policemen: पुलिसकर्मियों अब ऑन ड्यूटी पर नहीं चला सकेंगे मोबाइल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Police: प्रदेश में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस हेडक्वार्टर से पत्र जारी किया गया है। पुलिस हेडक्वार्टर द्वारा जारी किए गए पत्र में लिखा है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिवाइस के इस्तेमाल से कर्मचारियों का ध्यान भटकता है। इससे लोगों की सुरक्षा में खलल का खतरा होता है। पुलिस की छवि भी खराब होती है। जिसे देखते हुए ड्यूटी के दौरान मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक का फैसला लिया गया है। पुलिस कर्मचारी अपने नंबर की जानकारी यूनिट प्रभारी को देंगे। Chandigarh News

ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों का फोन जमा रहेगा। इसको रिकॉर्ड में भी रखा जाएगा। इस दौरान वह प्रभारी के नंबर से परिजनों से बात कर पाएंगे। पत्र में लिखा गया है कि सभी पुलिस थानों, चौकियों, लाइनों में ड्यूटी से पहले कर्मचारियों के फोनों को रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी। पुलिस दल का प्रभारी अपने अधीन तैनात सभी कर्मचारियों को अपना या कोई अन्य नंबर देगा। कर्मचारी इमरजेंसी पर प्रभारी की अनुमति से परिजनों को कॉल कर सकेगा। कर्मचारी को अगर प्रभारी डयूटी के दौरान मोबाइल फोन या अन्य डिवाइस ले जाने की अनुमति देता है तो वह ये सुनिश्चित करेगा कि उसका प्रयोग उतना ही किया जाए जितना ड्यूटी के लिए जरूरी हो। पुलिसकर्मी ड्यूटी की जगह और मकसद आदि जैसी गोपनीय सूचना को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे। आधिकारिक संचार के लिए पुलिस विभाग के वायरलेस संचार नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। Chandigarh News

आमजन में छवि और बेहतर होगी | Chandigarh News

पानीपत डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि मुख्यालय से आदेश जारी हुए हैं। जिसे तत्काल प्रभाव से सभी पुलिस जवानों को बताने के साथ-साथ लागू कर दिया गया है। यह आदेश कुछ कैटेगरी की ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए है। इससे पुलिसकर्मी और सतर्कता व तत्परता के साथ ड्यूटी करेंगे। साथ ही आमजन में छवि और बेहतर होगी। आदेशों में स्पष्ट है कि पुलिसकर्मी को फोन रखने और न रखने के लिए किन किन बिंदुओं का ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें:– गला घोंटकर पत्नी-बेटे की हत्या करने के बाद खुद किया सुसाइड