SIM - Sach Kahoon Hindi

डॉक्टरों ने युवक के पेट से निकालीं चाभी, सिक्कों के साथ सिम कार्ड
कई साल से धातु की वस्तुएं निगल रहा था, डॉक्टरों ने बताया मानसिक रोगी

दिमाग की एमआरआई के वक्त पेट में धातुएं होने का पता चला

चेन्नई(varta) तमिलनाडु के चेन्नई में डॉक्टरों ने एक आदमी के पेट से चाभियां, सिक्के, सिम कार्ड, ब्लेड, पेंसिल, शार्पनर और चुंबक समेत 38 चीजें निकालीं। सर्जरी में करीब 45 मिनट लगे। डॉक्टरों को हैरानी हुई कि पेट में इतनी खतरनाक चीजें होने के बावजूद 52 साल के जयकुमार को कोई परेशानी क्यों नहीं हुई।

चेन्नई स्थित डॉक्टरों के मुताबिक, जयकुमार मानसिक रूप से बीमार हैं। सर्जरी न होती तो उनकी मौत भी हो सकती थी। जयकुमार की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी दो दिन दो बार गैस्ट्रोस्कोपी की। पहले दिन पेट से 22 और अगले दिन 18 चीजें निकालीं। डॉक्टरों ने बताया कि पेट से जो सबसे छोटी चीज निकलीं वे लगभग दो सेमी की थीं। एक चुंबक के साथ कई अन्य धातुएं भी चिपकी मिलीं।

दिमाग की एमआरआई में सामने आई पेट में धातु होने की बात

इलाज करने वाली डॉक्टर जयंती रंगराजन के मुताबिक, जयकुमार के पेट में धातु छिपे होने की बात उसके एमआरआई से सामने आईं, जो कि उसकी दिमागी बीमारी स्कैन करने के लिए किया जाना था। एमआरआई के दौरान मशीन के आसपास मैग्नेटिक फील्ड एक्टिव होती है, जिसमें गड़बड़ पैदा होने लगी। इसके बाद कुमार के पेट में दर्द हुआ। सीटी स्कैन में सामने आया कि उनके पेट में काफी धातुएं थीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब बैंक खाते और सिम के लिए आधार जरूरी नहीं
कानून में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली। सरकार बैंकों और मोबाइल फोन कंपनियों को ग्राहकों के ईकेवाइसी के लिए आधार का विकल्प फिर से देने जा रही है। (No Need For Aadhar Card Bank Account And SIM) हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा। आधार कानून में संशोधन कर सरकार ग्राहकों के लिए इन सेवाओं में आधार का इस्तेमाल वैकल्पिक कर रही है। अर्थात यदि ग्राहक चाहे तो वह बैंकों और मोबाइल सिम के ईकेवाइसी के लिए आधार का इस्तेमाल कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इस आशय के एक प्रस्ताव पर सोमवार को मुहर लगा दी। सरकार औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा संसद में करेगी। सरकार अब इस आशय का विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में ही पेश कर सकती है।

यदि ग्राहक चाहे तो वह बैंकों और मोबाइल सिम के ईकेवाइसी के लिए आधार का इस्तेमाल कर सकता है

प्रस्ताव के मुताबिक इसके लिए प्रिवेन्शन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) और  टेलीग्राफ एक्ट में भी  संशोधन करेगी।  संशोधन के बाद पीएमएलए के तहत आधार को वैध दस्तावेज की मान्यता मिल जाएगी। दैनिक जागरण ने 29 नवंबर को इस आशय का समाचार प्रकाशित किया था कि सरकार कानून में संशोधन के जरिए यह सुविधा प्रदान करने जा रही है। संसद से कानून बन जाने के बाद लोगों के पास बैंक खातों और मोबाइल सिम खरीदने के लिए आधार के इस्तेमाल का विकल्प भी होगा। इसी साल 26 सितंबर को आधार की अनिवार्यता के मसले पर ऐतिहासिक निर्णय देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी से मिलने वाली विभिन्न सब्सिडी और छात्रवृत्तियों को छोड़कर बाकी चीजों के लिए आधार की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी।

अपने फैसले में अदालत ने आधार अधिनियम की धारा 57 को ही समाप्त कर दिया था जिसके तहत केंद्र व राज्य सरकार और कंपनियों को ईकेवाइसी के लिए आधार मांगने का अधिकार मिला था। फैसले के बाद न केवल वित्त मंत्री अरुण जेटली बल्कि कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा भी था कि बैंक या मोबाइल कंपनियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार कानून में बदलाव भी करेगी। सरकार इस संशोधन को शीतकालीन सत्र में ही पारित कराना चाहती है। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि मौजूदा सरकार के लिए संसद का यही एक पूर्णकालिक सत्र बचा है।

फरवरी में अंतरिम बजट प्रस्तुत करने के लिए एक लघु सत्र बुलाया जाएगा। उसके बाद मार्च-अप्रैल 2019 में आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप नियम बनाने के लिए यह आवश्यक है कि आधार अधिनियम में संशोधन संसद के इसी सत्र में ही करा लिया जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पुलिस व एसटीएफ ने चलाया संयुक्त आॅप्रेशन , जेल से मिले 14 मोबाइल
सिम, चार्जर व अन्य तंबाकूयुक्त पदार्थ भी मिले

फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। जेल में बंद गैंगस्टरों तथा अन्य कैदियों द्वारा मोबाइल फोनों के इस्तेमाल को लेकर एसएसपी डॉ. नानक सिंह की अगुवाई में पुलिस ने फरीदकोट की मॉर्डन जेल में देर रात को औचक निरीक्षण किया। यह तलाशी अभियान रात दस बजे से रात ढाई बजे तक चलाया गया। 250 पुलिस कर्मियों के अलावा जेल प्रशासन के अधिकारियों ने कैदियों की तलाशी ली।

गैंगस्टर से मिला स्मार्टफोन

जेल सुपरिटेंडेंट सुखविंदर सिंह ने बताया कि एडीजी पंजाब के दिशा निर्देश पर कैदियों ओर गैंगस्टर जो जेल में बंद है उनकी तलाशी लेने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था। इसमें पंजाब पुलिस के अलावा एसटीएफ के जवान और जेल प्रशासन के जवान शामिल थे। रात करीब 10 बजे शुरू की गई यह मुहिम ढाई बजे तक चली जिस दौरान जेल में बंद कैदियों 14 मोबाइल फोन, चार्जर, बीड़ी सिगरेट ओर तम्बाकू आदि बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर काला सेखों के पास से भी स्मार्ट फोन बरामद किया गया है।

जिला पुलिस को सौंपा सामान

डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ ने बताया कि चेकिंग के दौरान ही एक कैदी साहिब सिंह जो छुट्टी काट कर आया था उससे 250 नशीली गोलियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सामान को सील बंद कर जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिख दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चार संदिग्ध जासूसी मामला: पाक सिम, नक्शे व डायरी बरामद
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा के बाडमेर व जैसलमेर जिले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुख्य केन्द्र बनते जा रहे है। दो साल में इन दो जिलों में दर्जनभर पाकिस्तानी जासूस पकड़े जा चुके है। बुधवार को बॉडर से सटी कूरियाबेरी फायरिंग रेंज के पास जासूसी के आरोप में पकड़े गए नबिया खान व रमजान खान से पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस व बीएसएफ इंटेलीजेंस ने वीरवार सुबह नबिया के घर के पीछे जमीन में गाड़ कर रखी गई पाकिस्तानी दो सिम कार्ड, दो नक्शे और एक डायरी बरामद की है।

क्या बोली सुरक्षा एजेंसी

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है जैसलमेर में पूर्व में आईएसआई के लिए काम करने के मामले में गिरफ्तार हो चुके बेरियम खान के तार रमजान व नबिया खान से जुड़े है। यह दोनों उसके रिश्तेदार है। बीएसएफ ने इन दोनों को कूरियाबेरी रेंज के पास संदिग्ध हालत में घूमते पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर ही नबिया के घर से दस्तावेज व सिम कार्ड बरामद किए गए है। इन सिम कार्ड से नबिया व रमजान बॉर्डर के पास जाकर पाकिस्तान में फोन पर सैन्य क्षेत्र की जानकारी आईएसआई को देते थे।

नहीं किया कोई खुलासा

निषेध क्षेत्र में घूमते मिले इन दोनों के बारे में अभी तक पुलिस या बीएसएफ की तरफ से बड़ा खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि शाम को नबिया व रमजान की गिरफ्तारी दिखाई जा सकती है।

हाजी खान से शुरू हुई पूछताछ

पाकिस्तान में रिश्तेदार घर रह कर आईएसआई से जासूसी की ट्रेनिंग लेने वाले व बाडमेर से पकड़े गए हाजी खान की तबीयत में सुधार होने के बाद अब राज्य खुफिया एजेंसी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आपको बता दे कि हाजी खान को सीआईडी व इंटेलीजेंस की टीम ने तकरीबन एक माह पहले बाडमेर से गिरफ्तार किया था। पुलिस की निगरानी में उपचार के बाद अब हाजी की तबीयत में सुधार हुआ तो एक टीम जोधपुर में उससे पूछताछ कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लापरवाही: लगातार जेल से मिल रहे हैं मोबाइल, सिम व अन्य नशीले पदार्थ
पाबंदीशुदा पदार्थ मिलने से चर्चा में केंद्रीय जेल फिरोजपुर

जेल की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

नाभा जेल ब्रेक कांड से प्रशासन ने नहीं लिया कोई सबक

फिरोजपुर (सतपाल थिंद)। नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद जेल प्रशासन ने चाहे जेलों की सुरक्षा बढ़ाने की बातें की थी लेकिन जेलों से पाबंदीशुदा पदार्थ मिलने से जेलों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इसी तरह निरंतर मोबाइल व नशीले पदार्थ मिलने के कारण फिरोजपुर की केंद्रीय जेल भी चर्चा में आ गई है। फिरोजपुर की केंद्रीय जेल से बीते एक महीने से लगातार मोबाइल फोन, सिम व नशीले पदार्थ मिल रहे हैं। सख्त सुरक्षा के बावजूद यह पाबन्दीशुदा पदार्थ जेल में एंट्री व जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

फेसबुक अकाउंट अपडेट करते हैं अपराधी

जानकारी के मुताबिक मई महीने में इस जेल से 8 मोबाइल फोन व 7 सिम बरामद हुए। इससे पहले कई जेलों में कई खतरनाक गैंगस्टरों द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट भी चलाए जाने की बातें सामने आई थी। फाजिल्का के गैंगस्टर रोकी की मौत की जिम्मेदारी विक्की गौंडर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ली थी।

कैदियों ने बिछाया आंतरिक नेटवर्क

इसके अलावा कई अन्य गैंगस्टर फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं लेकिन धड़ाधड़ जेल से मोबाइल मिलने पर जेल के आंतरिक मोबाइल नैटवर्क पूरी तरह सक्रिय है और सजा काटने आए कैदियों की बाहर के लोगों के साथ सीधी तारें जुड़ी हुई है। आए दिन जेल कर्मचारियों द्वारा तलाशी मुहिम चलाकर कैदियों व हवालातियों से से मोबाइल फोन सहित सिम बरामद कर मामले दर्ज किए जाते हैं लेकिन मोबाइल व सिम का जेल में जाना बिना मिलीभुगत से संभव नहीं है।

जेल से क्या-क्या हुआ बरामद

मई महीने में जेल प्रशासन ने तलाशी दौरान 5 हवालाती, 1 कैदी, 2 अज्ञात से कुल 8 मोबाइल बरामद किए और 3 हवालाती, 2 कैदियों, 2 अज्ञात से कुल 7 सिम व 3 बैटरी बरामद की। इसके अलावा 8 बार कैदियों व हवालाती से अलग-अलग नशीले पदार्थ भी मिले हैं।

जेलों से तलाशी अभियान जारी: जेल सुपरडैंट

सुपरडैंट केंद्रीय जेल फिरोजपुर अजमेर सिंह राणा ने कहा कि जेल से मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद हो रही है। पेशी भुगतने गए कैदियों के जरिए जेल में मोबाइल आदि पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जेल में रोजाना तलाशी मुहिम पर कैदियों को मिलने आए पारिवारिक सदस्यों पर पैनी नजर रखी जाती है, जिस कारण हर रोज बरामदगी हो रही है।

कुछ दिन पूर्व फिरोजपुर के गांव रुकणशाह में हुए दोहरे हत्याकांड के मुलजिम लक्खा ढिल्लों ने अस्पताल से छुट्टी से वापिस जेल में तलाशी दौरान उसके मुंह से 10 ग्राम अफीम व 1 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।