Cattle Fair - Sach Kahoon Hindi

Pashu Mela: उकलाना के बुढ़ाखेड़ा गांव में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई
वर्षों से चल रहे अवैध पशु मेले पर छापा, 178 पशु मिले मेले में, 14.95 लाख रुपये पाए गए

प्रदेश में सरकार द्वारा पिछले कई सालों से पशु मेले बन्द करवाये हुए हैं लेकिन उकलाना में चल रहा था अवैध पशु मेला

उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Uklana News: उकलाना क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से आयोजित हो रहे पशु मेले पर शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से 14 लाख 95 हजार रुपये की नकद राशि मेले से जुड़े आयोजकों के पास से बरामद हुई। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजेश गर्ग, वेटरनरी सर्जन डॉ. संदीप मलिक, एसआई जितेंद्र, एएसई सुरेंद्र, एचसी विजय व पुलिस बल मौजूद था। टीम के पहुंचते ही मेला स्थल पर मौजूद सैकड़ों पशुपालकों, व्यापारियों और आयोजकों में हड़कंप मच गया। Uklana News

सीएम फ्लाइंग इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने देखा कि मेला मैदान के भीतर 6 स्थानों पर अलग-अलग समूहों द्वारा पशु मेले का आयोजन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान 134 भैंस और 44 गोवंश पाए गए, जो बिना किसी सरकारी अनुमति के बेचे-खरीदे जा रहे थे। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई सालों से पशु मेलों को बन्द करवाया हुआ है।

बिना लाइसेंस चला रहे थे मेला, 6 आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज

सीएम फ्लाइंग टीम की पूछताछ के दौरान आयोजकों – जगदीश, रामकुमार, भाल सिंह, प्यारेलाल, हवा सिंह व बिरुराम सभी निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा ने स्वीकार किया कि उनके पास पशु मेले के आयोजन हेतु कोई वैध लाइसेंस या सरकारी अनुमति नहीं है। वे हर बुधवार और शनिवार को यह मेला लगाते थे, जिसमें पशुओं की खरीद-फरोख्त पर 2% तक का कमीशन वसूला जाता था। छापेमारी में टीम को कमीशन की रसीदें भी मिली हैं।

मेला स्थल की जगह 4 एकड़ जमीन प्रति माह 12 हजार रुपये किराया पर बिसम्बर दास से ली हुई है। जिसका लिखित में कोई एग्रीमेंट भी नहीं किया गया है। मेले के दौरान भैंस का जो दूध निकाला जाता है उसे भी मेला आयोजक रखते हैं और 40 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बेच देते हैं।

पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन, बीमार पशु भी मिले | Uklana News

पशु चिकित्सक डॉ. संदीप मलिक द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कई पशु बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। पशुओं के लिए न तो छाया की व्यवस्था थी और न ही समुचित चारा या पानी उपलब्ध था। आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की पशु चिकित्सा सुविधा भी मौके पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन सामने आया।

यह भी पढ़ें:– नृशंस कृत्य: कस्सी से गदर्न काट कर पत्नी की हत्या

38वां राज्य स्तरीय पशु मेला आज से शुरू
12 प्रजातियों की 53 श्रेणियों की प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन : कृषि मंत्री

प्रदेश भर से किसानों व पशुपालकों को लाने के लिए 175 बसों की व्यवस्था

प्रतिदिन निकलेगा लक्की ड्रा, ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाईकिल व नैनो यूरिया के कट्टे होगा ईनाम

भिवानी। 38वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी (Cattle Fair) का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक भिवानी के सैक्टर-13 ग्राऊंड में करवाया जाएगा। इसमें एक लाख से अधिक किसान व पशुपालक हिस्सा लेंगे। इस बारे में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि पशु प्रदर्शनी में 12 प्रजातियों के पशुओं में 53 श्रेणियों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। जो भी पशुपालक पशु प्रदर्शनी में अपने उत्कृष्ट प्रजाति के गाय, भैंस, बैल, सांड, भेड़, बकरी, ऊंट, घोड़े, गधे इत्यादि लेकर आएगा, उसका आने-जाने का खर्च पशुपालन विभाग द्वारा दिया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में लाखों-करोड़ों की कीमत के पशु प्रदर्शित होंगे। दलाल ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल बंड़ारू दत्तात्रेय द्वारा इस पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें मुर्राह नस्ल, शाहीवाल नस्ल व विदेशी गायों व भैंसों सहित विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें कैंटनलाई, रैंप पंडाल, सांस्कृतिक मंच, सेमिनार व प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। महामहीम राज्यपाल के अलावा केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला भी मुख्य तौर पर पहुंचेंगे। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सर्वश्रेष्ठ पशुपालकों को नगद ईनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के पशुपालकों व किसानों को प्रदर्शनी दिखाने के लिए प्रदेश भर में 175 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से पशुपालक व किसान नि:शुल्क अपने गांव से पशु प्रदर्शनी (Cattle Fair) देखने के लिए पहुंच सकेंगे। प्रदर्शनी में पहुंचने वाले प्रत्येक किसान व पशुपालक को पांच किलो पशु मिक्सचर भेंट किया जाएगा। इसके अलावा मेले में प्रतिदिन लक्की ड्रा आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम ईनाम ट्रैक्टर, दूसरा ईनाम बुलेट व सांत्वना पुरस्कार के रूप में नैनो यूरिया के कट्टे किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पशु प्रदर्शनी में पहुंचने वाले पशुओं के लिए चारे व पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पशुपालकों के भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है। इस पशु मेले से पशुपालक व किसान न केवल उत्कृष्ट किस्म के पशुओं को देख पाएंगे, बल्कि उनके पालन व रख-रखाव की नई तकनीकों की जानकारियों के अलावा बागवानी व अन्य कृषि तकनीकों की जानकारी भी इस प्रदर्शनी में ले पाएंगे।

सर्वश्रेष्ठ आने वाले पशु मालिकों को पांच लाख, एक लाख व 50 हजार की ईनामी राशि भी भेंट की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पशु मेले में न केवल हरियाणा, बल्कि देश भर से एक लाख से अधिक किसान व पशुपालक पहुंचेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।