Bathinda Police - Sach Kahoon Hindi

Bathinda Police: ड्यूटी के साथ साथ इंसानियत की भलाई का कार्य भी कर रहे बठिंडा पुलिस के ये जवान
बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। बठिंडा पुलिस की PCR टीम ECO-7 में शामिल दो डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पुलिस कर्मियों को गश्त के दौरान सड़क पर एक पर्स मिला, जिसमें लाखों रूपये थे। उन्होंने वो सारे रुपये पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए उसके असली मालिक को लौटा दिए। अपना कैश सही सलामत मिलने पर उन लोगों ने पूज्य गुरु जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा धन्य हैं पूज्य गुरु जी के ऐसे अनुयायी जोकि गुरु जी की शिक्षाओं की वजह से अपनी ड्यूटी के साथ साथ इंसानियत की भलाई का कार्य भी कर रहे हैं। Bathinda News

इस बारे में जानकारी देते हुए ASI राजिंदर सिंह प्रेमी ने बताया कि आज सुबह हर दिन की तरह अपने साथी हेड कांस्टेबल गुरतेज सिंह प्रेमी ड्यूटी एरिया में गश्त करते हुए विश्वास कॉलोनी से गुजर रहे थे, तभी उनकी सरकारी गाड़ी नहर के किनारे बाएं मुड़ रही थी और सड़क की खराब हालत की वजह से धीमी स्पीड से आ रही थी। इसी बीच उन्हें एक लेडीज टाइप का पर्स दिखा, तो उन्होंने गाड़ी रोककर पर्स चेक किया। चेक करने पर पता चला कि पर्स में 500 रुपये के नोटों की सात गड्डियां और कुछ खुले पैसे थे, जिनकी कीमत करीब 3 लाख 55 हजार रुपये थी और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी थे।

पुलिस पार्टी ने डॉक्यूमेंट्स की अच्छी तरह से जांच की। डेयरी मिल्कमैन का काम करने वाले बलविंदर सिंह बिक्का शर्मा के डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कुछ विदेशी करेंसी और इस पर्स में मौजूद बंदूक का लाइसेंस शामिल था। बंदूक के लाइसेंस की कॉपी चेक करने पर बलविंदर सिंह बिक्का का मोबाइल नंबर लिखा था। दिए गए नंबर पर बलविंदर सिंह बिक्का से फोन पर कॉन्टैक्ट किया गया और जब उनसे उनके पर्स के खोने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सब कुछ और अपने पर्स में मौजूद सबूत सही-सही बताए। इसके बाद, उस व्यक्ति को PCR पुलिस पार्टी ECO-7 की पिकेट पर बुलाया गया और पूरी रकम 3 लाख 55 हजार वापस कर दी गई। Bathinda News

पैसे सही सलामत मिलने पर बलविंदर सिंह बिक्का और उनके साथियों मोहित गर्ग और राजेश कुमार जोनी ने SSP मैडम डॉ. ज्योति यादव और PCR पुलिस पार्टी इंचार्ज बाग परम पारस सिंह चहल के साथ-साथ ASI राजिंदर सिंह प्रेमी और गुरतेज सिंह प्रेमी का धन्यवाद किया और कहा कि धन्य हैं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, जिन्होंने अपने शिष्यों को ऐसी पवित्र शिक्षा दी।

इनाम की रकम नहीं लेना, यह हमारा फर्ज है: ASI राजिंदर सिंह

ASI राजिंदर सिंह ने कहा कि जब बलविंदर सिंह बिक्का और उनके साथियों ने उन्हें उनके पैसे वापस दिलाने के लिए इनाम के तौर पर एक लाख रुपये तक का इनाम देना चाहा, तो उन्होंने साफ कह दिया कि वह इनाम नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी अमानत को सही सलामत सौंपना हमारा फर्ज है, जिसे हमने पूरा किया है, हम कोई इनाम नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उन्हें ऐसी पवित्र शिक्षा दी है, जिसके चलते उन्होंने अपनी ईमानदारी बनाए रखते हुए यह पूरी रकम सौंप दी। Bathinda News

पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन युवक हिरासत में
डॉग स्क्वायड के जरिए भी की जा रही जांच | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bathinda News: बठिंडा में कासो ऑपरेशन के तहत पुलिस ने डॉग स्क्वायड को लेकर रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की तलाशी भी ली। इस दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से 3 युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। Bathinda News

वे लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। इस सर्च अभियान के दौरान जहां यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है, वहीं रेलवे स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों में जाकर डॉग स्क्वायड के जरिए भी उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लावारिस सामान या अन्य सामान मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसी को भी अमन कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Fire: कीटनाशक की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुक्सान

नशे के खिलाफ बठिंडा पुलिस की छापेमारी
5 से 6 संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली, कई हिरासत में | Bathinda News

बठिंडा (सच कहँ/सुखजीत मान)। Bathinda Police: पंजाब में बढ़ते नशे को रोकने के लिए बठिंडा पुलिस ने रविवार को नशा तस्करों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया है। इस दौरान बठिंडा में पुलिस ने सिविल लाइन थाना इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन थाने के डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया की सिविल लाइन थाने के एरिया में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। Bathinda News

इस दौरान पुलिस ने 5 से 6 संदिग्ध लोगों के घरों पर छापेमारी करके 4 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा 8 से 10 वाहन राउंड अप किया गए है। उन्होंने कहा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। राउंड अप किए गए वाहन की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

Bathinda Police: बठिंडा पुलिस हुई हाईटेक
जिले में लगाए गए 4जी पोर्टेबल और वाईफाई सिस्टम के कैमरे, शरारती तत्वों पर नजर रखना काफी आसान | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: पुलिस की तीसरी आंख अब हाईटेक हो गई है। पुलिस विभाग की ओर से सड़कों पर सौर ऊर्जा संचालित पोर्टेबल सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 4जी तकनीक और वाईफाई सिस्टम से जुड़े इन कैमरों के होने से पुलिस के लिए शरारती तत्वों पर नजर रखना काफी आसान हो गया है। ये कैमरे 24 घंटे पुलिस कंट्रोल रुम को लाइव फुटेज भेजते रहेंगे।

एसएसपी दीपक पारीक ने जिले में 4जी, वाई-फाई सिस्टम के साथ सौर ऊर्जा आधारित पोर्टेबल सीसीटीवी कैमरे शुरु किए हैं। शुक्रवार को स्थानीय भाई कन्हैया चौंक पर इन कैमरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसएसपी दीपक पारीक ने कैमरों की खासियत के बारे में बताया कि इन कैमरों को चलाने के लिए बिजली की जरुरत नहीं है, सौर ऊर्जा से चार्ज करने के बाद ये कैमरे 12 से 18 घंटे का बैकअप देते हैं। Bathinda News

ये कैमरे एक ठोस तिपाई स्टैंड पर लगे होते हैं, जिन्हें एक व्यक्ति आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकता है। इन कैमरों में 4जी सिम और वाई-फाई तकनीक की मदद से लाइव फुटेज को अधिकारियों के मोबाइल फोन और पुलिस कंट्रोल रुम पर देखा जा सकता है। कैमरों में लगे पीटीजेड कैमरे को दूर बैठकर 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ए कैमरे 7 दिनों तक की सीसीटीवी फुटेज रिकार्ड करने की क्षमता भी रखते हैं। कैमरों में आवाज को लाइव भी सुना जा सकता है और उनमें लगे स्पीकर के जरिए कंट्रोल रुम से कैमरे के पास खड़े कर्मचारियों से बातचीत की जा सकती है।

एसएसपी के मुताबिक इन कैमरों से विभाग का काम काफी आसान हो गया है, क्योंकि पोर्टेबल कैमरों का उपयोग विभिन्न कामों के लिए आसानी से किया जा सकता है।

जैसे कि मतदान केंद्रों पर निगरानी, चुनाव के दौरान रैली, प्रवेश द्वार, बड़ी सभाओं में मंच, मतदान के दिन और संवेदनशीलता के लिए बूथों के प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की लाइव निगरानी करना कानून व्यवस्था की स्थिति में सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरों को किसी बिजली की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त कैमरों में लाइव फुटेज मानिटरिंग, रिकार्डिंग और आॅडियो रिकार्डिंग की सुविधा से अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जांच करने में मदद मिलेगी। पोर्टेबल कैमरे को आवश्यकतानुसार स्टैंड से हटाकर वाहन या किसी अन्य स्थान पर लगाया जा सकता है।

एसएसपी पारिक के मुताबिक पूरे जिले में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने व शहर के हर कोने में पैनी नजर रखने के लिए जिला पुलिस ने सोलर बेस पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरु किया है। जल्द जिले भर में यह कैमरें लगाएं जाएंगे। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Haryana Board: 16 अप्रैल को होंगे 10वीं और 12वीं के रद्द हुए पेपर

अब सड़कों पर 24 घंटे घूमेंगे पुलिसिया बाइक
नवनियुक्त एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने पुलिस लाईन से किया रवाना

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। सुरक्षा के मद्देनजर कमजोर जिला बठिंडा (Bathinda) के लोगों में पुलिस प्रति विश्वास बनाने और सुरक्षित माहौल देने के लिए नवनियुक्त एसएसपी बठिंडा हरमनबीर सिंह गिल ने अब सड़कों पर पुलिस का पहरा बढ़ाना शुरु कर दिया है, जिले भर में अब 24 घंटे पुलिस सड़कों पर घूमती नजर आएगी। पुलिस का यह पहरा बढ़ने से प्रतिदिन हो रही लूटपाट, चैन स्नैचिंग और पर्स झपटने की घटनाओं से राहत मिलने की उम्मीद जागी है। एसएसपी ने सोमवार को पुलिस लाईन में पीसीआर में तैनात मोटरसाईकल, वासपस स्कूटियों सहित अन्य वाहनों पर ड्यूटी करने वाली पुलिस को सुरक्षा के नुसखे दिए व ड्यूटी के लिए रवाना किया। Bathinda News

जानकारी के अनुसार एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीसीआर मोटरसाईकलों व रूलर रैपिड वाहनों, विक्टर गाड़ियों, वासपस स्कूटियों पर पुलिस कर्मचारियों को जिला पुलिस लाईन बठिंडा बुलाकर उनको उनकी ड्यूटी संबंधी संक्षेप में जानकारी देकर हरी झंडी देकर रवाना किया। एसएसपी ने बताया कि पीसीआर मोटरसाईकिल व बठिंडा में 24 मोटरसाईकल, 7 विक्टर गाड़ियां, 10 वासपस स्कूटियां, 8 रैपिड रूरल वाहनों पर 24 बीट बनाई गई हैं। कुल 49 वाहनों पर एक ही समय 200 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इन पुलिस कर्मचारियों को बीट अनुसार बांटा गया है, जो रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक व सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 24 घंटे शिफ्टों मुताबिक अपनी ड्यूटी करेंगे। Bathinda News

इन पुलिस कर्मचारियों को बीट बुक मुहैया करवाई गई हैं। उस बीट की सारी जानकारी बीट बुक में दी गई है, जिनमें धार्मिक स्थान, विधायकों के नाम, पुलिस अधिकारी, एमसी व अन्य और भी बारीकी से जानकारी दी गई है। इसके अलावा 8 रूरल रैपिड वाहन थानों के साथ गांवों में जरूरत समय पहुंचेंगे और मुख्य सड़कों पर पैट्रोलिंग करते रहेंगे। हाई अलर्ट के समय पीसीआर मोटरसाईकिलों व रूरल रैपिड वाहनों से 8 नाके लगाकर एरिये को सील किया जाएगा। इस मौके एसपी (डी) अजय गांधी, एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह व डीएसपी (ऐच) गुरदीप सिंह, इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह इंचार्ज पीसीआर उपस्थित थे।

हैल्पलाईन पर लोग दें जानकारी: एसएसपी | Bathinda News

एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने लोगों से अपील की कि आपके नजदीक कोई असामाजिक तत्व है या कोई नशे बेचने वाला या कोई कानून की उल्लंघना करता है तो उस संबंधी तुरंत हैल्प लाईन नंबर 91155-02252 पर जानकारी दी जाए।

यह भी पढ़ें:– मरते दम तक लडूंगा संविधान की लड़ाई : त्रिलोक चन्द

विधायक का पीए बता हड़पे 2.20 लाख
पुलिस ने फिरोजपुर-कपूरथला के 2 आरोपियों को जेल भेजा | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। खुद को विधायक का पीए बताकर केस रद्द कराने के लिए 2.20 लाख हड़पने वाले 2 आरोपियों को बठिंडा पुलिस (Bathinda Police) ने गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि उन्होंने और भी कई लोगों के साथ फ्रॉड किया है। थाना सिविल लाइन के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के गांव मल्लवाला कदीम की बलजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह के परिवार के सदस्यों पर थाना बालियांवाली में केस दर्ज हुआ था। बलजीत कौर ने केस को गलत करार देते हुए इसे रद्द करने के लिए पुलिस अफसरों को शिकायत दी थी। Bathinda News

इसी दौरान उन्हें फिरोजपुर का सतनाम सिंह पुत्र हरबंस सिंह गांव नया पूर्व और कपूरथला का अंग्रेज सिंह पुत्र बख्तौर सिंहगांव रानीवाला, जिला अमृतसर, हाल-ए-वासी गांव किरपाल पुरा तहसील फगवाड़ा जिला कपूरथला मिला। उन्होंने खुद को कांग्रेस विधायक (अब पूर्व) सत्कार कौर का पीए बताया। दोनों ने कहा कि उनकी बड़े अफसरों से जान-पहचान है। वह उसका केस कैंसल करा देंगे। इसके बदले में उन्होंने 2 लाख 20 हजार रुपए ले लिए। हालांकि इसके बाद न तो केस कैंसिल हुआ और न ही रुपए लौटाए। जिसके बाद बलजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दे दी।

एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि बलजीत कौर की बेटी पवनप्रीत कौर निवासी कोटबख्तू पर केस दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपियों ने बलजीत कौर को राजीनामा का झांसा दिए थे। इसके एवज में पैसे ऐंठ लिए और राजीनामा नहीं कराया। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– अवैध शराब से भरे कंटेनर पकड़े आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

बठिंडा एसएसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
लोगों से सहयोग की अपील, बोले, कोई नशा बेचता या करता दिखे तो कॉल करें, फोटो-वीडियो भेजें

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। जिला पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले लोगों को जेल भेजने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्कर, नशा बेचने वाले, करने वाले की जानकारी फोन करके दे सकता है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) 91155-02252 जारी करते हुए एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना बताया कि लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ नशे को लेकर बैठक करते रहते हैं। बैठकों में कई बार यह बात सामने आई कि लोग नशा बेचने वालों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग देना चाहते हैं, लेकिन वह किस नंबर पर इसकी जानकारी दें, उनको इसकी जानकारी नहीं थी। इसलिए नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बठिंडा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी टाइम नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति के बारे में बता सकता है। फोटो-वीडियो भेज सकता है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा और सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। Helpline Number

एसएसपी ने बताया कि वैसे तो जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं, लेकिन नशे को हर गली हर मोहल्ले से खत्म करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शहरवासियों व जिला वासियों से अपील है कि वह नशे को खत्म करने के लिए बठिंडा पुलिस को सहयोग करें। बठिंडा पुलिस सूचना पर पहल के आधार पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो गाड़ियां भिड़ीं, तीन की मौत

बठिंडा पुलिस ने तलवंडी साबो में चलाया ‘सर्च ऑपरेशन’
तलवंडी साबो में घरों में छापामारी, एक-एक चीज खंगाली, संदिग्ध हिरासत में लिए, कई वाहन जब्त | Bathinda Police

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। जिले की पुलिस (Bathinda Police) ने तलवंडी साबो में नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 6 कस्बों में सर्च आॅपरेशन चलाया। नशे का कारोबार करने वाले लोगों के घर में छापामारी की। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इसके अलावा कई वाहनों को भी कब्जे में लिया गया।

एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना के नेतृत्व में डीएसपी तलवंडी साबो, एंटी नारकोटिक टीम, स्पेशल स्टाफ भारी मात्रा में पुलिस बल को साथ लेकर तलवंडी साबो पहुंचे। इसके बाद मोड मंडी, रामा मंडी और कोर्टफत्ता में छापामारी अभियान चलाया। इस मौके पर डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि एसएसपी बठिंडा के निर्देश हैं। पुलिस टीमों ने उन नशा तस्करों के घरों में छापामारी की है, जो नशे के मामले में नामजद हैं। बठिंडा पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। डीएसपी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ संदिग्ध वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। Bathinda Police

यह भी पढ़ें:– Punjab News: Pearls में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी !

कूड़े के ढेर से मिले शव का मामला सुलझा, 3 दबोचे, रिमांड पर भेजा
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। यहां के मुल्तानिया पुल के पास मिले शव के मामले को बठिंडा पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले खालसा हाई स्कूल मुल्तानिया पुल के पास मिला मनीष सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र प्यारा सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा के शव के मामले में की गई जांच के बाद तीन जनों को गिरफ्तार किया गया है। Bathinda News

एसपी ने आगे बताया कि इस मामले में रिंकू उर्फ हनी पुत्र दर्शन सिंह, हीना उर्फ रीना पत्नी रिंकू और आजाद सिंह उर्फ पुली पुत्र मनोहर सिंह निवासी बठिंडा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति मनीष सिंह के करीबी हैं। मनीष उनके साथ ही गया था जिसके बाद उसका शव मिला। हत्या के कारण के बारे में पूछे जाने पर एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा। Bathinda News

भाजपा नेत्री दमन थिंद से 5 करोड़ की ठग्गी की कोशिश, एक दबोचा
प्रदेश प्रधान लगाने के नाम पर मांगे 5 करोड़ | Bathinda News

सुनाम/बठिंडा (कर्म थिंद/सुखजीत मान)। सुनाम से भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता दमन थिन्द बाजवा के साथ 5 करोड़ रुपये की बड़ी ठग्गी मारने की कोशिश करने वाले एक युवक को बठिंडा पुलिस (Bathinda Police) ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और दूसरे की तलाश जारी है।

थाना कोटफत्ता पुलिस (Kotfatta Police) ने इस मामले संबंधी भाजपा नेता दमन थिन्द बाजवा पत्नी हरमन देव निवासी अकालगढ़, सुनाम, जिला संगरूर की शिकायत के आधार पर हरीश गर्ग पुत्र राम नाथ निवासी कोटफत्ता और सौरव चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हरीश गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौरव चौधरी की तलाश की जा रही है।

दमन थिन्द बाजवा (Daaman Thind Bajwa) भारतीय जनता पार्टी पंजाब की सचिव है, इस मामले संबंधी उन्होंने बताया कि बीते दिनों उक्त युवक ने उनको फोन किया और उनसे मिलने के लिए कहा। उसने कहा कि वह उनको पार्टी में उच्च पद दिलवा सकता है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में उसका काफी बड़ा रुतबा है, जिस पर बाजवा का शक हुआ और उन्होंने इस संबंधी अपने पति हरमनदेव बाजवा और पार्टी हाईकमांड से बात की तो उन्होंने भी उक्त व्यक्ति से एक बार मिलने की सलाह दी ताकि उसके बारे में अच्छी तरह पता किया जा सके, जिस उपरंत बाजवा ने उक्त युवक को फोन किया और उसे बठिंडा आकर मिलने के लिए कहा। Bathinda News

इस दौरान उन्होंने उसी दिन चंडीगढ़ जाना था, जिस कारण उनके पास समय की कमी होने के चलते उन्होंने उक्त युवक को भुच्चो कलां में मिलने के लिए बुलाया। उक्त युवक सागर रतन रैस्टोरैंट आऊटलैट भुच्चो कलां में मिला और उसने बाजवा से कहा कि पार्टी के पंजाब प्रधान का चयन होना है, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। उसने कहा कि ंअगर आपने प्रधान लगना है तो 5 करोड़ का इंतजाम करो, मैं आपको पार्टी का प्रधान लगवा दूंगा।

दमन थिन्द बाजवा ने बताया कि मुझे शक हुआ तो हमनें पार्टी हाईकंमाड से उक्त युवक के बारे पूरी जानकारी निकलवाई तो पता चला कि उक्त युवक धोखेबाज है। उन्होंने एसएसपी बठिंडा को इस मामले संबंधी अवगत करवाया। मामले की गंभीरता को देखते एसएसपी ने तुरंत उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए। इसी दौरान पुलिस ने उक्त युवक हरीश् गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कौन है दमन थिन्द बाजवा

दमन थिन्द बाजवा असल में यूथ कांग्रेस की सीनियर नेता थी। साल 2017 के चुनावों में सुनाम हलके से कांग्रेस पार्टी की टिकट के कई दावेदार थे। यूथ कांग्रेस की नेता दमन थिन्द बाजवा सभी को पछाड़ कर टिकट हासिल करने में सफल रही और वह तीसरे स्थान पर रही। साल 2022 के चुनावों में भी वह टिकट की दावेदार थीं लेकिन कांग्रेस ने दमन बाजवा की टिकट काटकर जसविन्द्र धीमान को दी दी। इस मौके दमन ने आजाद तौर पर नामांकन पत्र भरा और फिर कागज वापिस ले लिए। कांग्रेस से नाराजगी जताते दमन थिन्द बाजवा 7 फरवरी 2022 को भाजपा में शामिल हो गई, जहां उनको पार्टी का सचिव नियुक्त किया गया है। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Family ID:- परिवार पहचान पत्र फिर बना दाखिलों के बीच बाधा

बठिंडा पुलिस ने शहर में बढ़ाई सख्ती
पीसीआर की टीमें रोज सुबह 2 घंटे करेंगी गश्त | (Bathinda News)

रात को गलियों-बाजारों में होगी पेट्रोलिंग

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। शहर में बढ़ रही चोरी और लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसने के लिए बठिंडा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया है, जिसके तहत सोमवार को बठिंडा पुलिस के डीएसपी विश्वजीत सिंह मान ने जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। प्लान के अनुसार, पीसीआर की टीमें रोज सुबह 6 से 8 बजे तक गश्त करेगी। वहीं रात को गलियों और बाजारों में पेट्रोलिंग की जाएगी। नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। Bathinda News

डीएसपी विश्वजीत सिंह मान ने बताया कि शहर में बढ़ रही वारदातों को लेकर एसएसपी बठिंडा के दिशा निर्देशों पर थाना कोतवाली के इलाकों में पीसीआर की गश्त बढ़ाई गई है। खासकर सुबह के समय सैर करने वाले लोगों को सुरक्षित महसूस करने के लिए टीमें सुबह रोजाना पेट्रोलिंग करेंगी। पूरी रात शहर के सभी मुख्य बाजारों और इलाकों में पुलिस टीम गश्त करेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद रोजाना पुलिस की पेट्रोलिंग का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरेंगे।

इस मौके पर उनके साथ थाना कोतवाली के इंचार्ज परविंदर सिंह भी मौजूद थे। उनका कहना था कि रोजाना अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की जाएगी। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। इस तरह का माहौल बनाया जाए कि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– पंजाब में बिजली की मांग 14000 मेगावाट से हुई पार

बठिंडा पुलिस ने दबोचा चेन स्नैचर
बंदूक की नोक पर महिला से की थी छीना झपटी, साथी की तलाश जारी

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। जिला पुलिस ने चेन स्नैचर (Chain Snatcher) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके साथी की तलाश में छापामारी जारी है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार स्नैचर को एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे और वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके। एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान मोनू शर्मा के रुप में हुई। वह भुच्चो मंडी का रहने वाला है और एक कपड़े की दुकान में काम करता है। (Bathinda News)

उसके फरार साथी की पहचान बबलू शर्मा निवासी गिद्दड़बाहा (Gidderbaha) के तौर पर हुई है। दोनों ने मालवीय नगर में एक महिला से पिस्तौल के बल पर सोने की चेन झपटी थी। दोनों आरोपियों का सुराग सीसीटीवी कैमरे से लगा। वहीं आरोपी मोनू से वारदात में प्रयोग किया गया पिस्तौल और महिला सोने की चेन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से की गई जांच के अनुसार, मोनू शर्मा और इसके साथी बबलू शर्मा ने 7 जून को अजीत रोड पर एक आइसक्रीम की दुकान के संचालक को डरा धमकाकर 4 हजार रुपए भी लूटे थे।

यह भी पढ़ें:– पटियाला में बाल मजदूरी के खिलाफ छापेमारी में 19 बच्चों को बचाया : डॉ. कौर