Wheat Purchase - Sach Kahoon Hindi

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जाखल मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की
खरीद प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रखने के निर्देश, मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Subhash Barala) ने शुक्रवार को जाखल मंडी मार्केट कमेटी में अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा उठान प्रक्रिया की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक के उपरांत सांसद सुभाष बराला ने मंडी परिसर का दौरा कर मौके पर चल रही खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चांदपुरा और धारसुल अनाज मंडी का भी निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। Jakhal News

निरीक्षण के दौरान सांसद बराला ने किसानो से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभव सुने। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर सांसद ने अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।

सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खरीद के साथ-साथ फसल के उठान की प्रक्रिया भी तेज की जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और किसानों को इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनका प्रयास है कि हर किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तो देश और प्रदेश दोनों समृद्ध होंगे, इसलिए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। Jakhal News

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विकास कामरा, कच्चा आढ़ती संगठन प्रधान अमरीक ग्रेवाल, समाजसेवी आशीष बंसल, सुरेश गर्ग, सहित मंडी के व्यापारी बंधु, आढ़ती एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Haryana Transfer: हरियाणा में 4 आईएएस व 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें
खरीद संबंधी बैठक में जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। समर्थन मूल्य पर प्रस्तावित गेहूं खरीद की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक गुरुवार सुबह कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को खरीद संबंधित आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने 1 अप्रैल 2022 से समर्थन मूल्य पर संभावित गेहूं खरीद के चलते एफसीआई, राजफेड, तिलम संघ के अधिकारियों और सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि समय रहते निविदा प्रक्रिया, बारदाना, उठाव और भंडारण सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। बेहतर प्रबंधन करते हुए खरीद प्रक्रिया निर्बाध तरीके से पूर्ण हो ताकि किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगर सभी विभाग और अधिकारी आपसी समन्वय से काम करेंगे तो खरीद में कोई परेशानी नहीं आएगी। उठाव व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने संबंधित यूनियन के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं निस्तारण के निर्देश दिए।

गेहूं खरीद के बाद उसके भंडारण और भुगतान के लिए भी समुचित प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई पर जोर देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उपखंड स्तर पर भी सभी अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जीआर मटोरिया ने अवगत करवाया कि जिले में इस बार गेहूं का 9 लाख एमटी उत्पादन संभावित है।

एफसीआई के डीएम चक्रेश कुलिश ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्रों की संख्या गत वर्ष की भांति यथावत रहेगी। इस बार 5.5 लाख एमटी गेहूं खरीद होने की संभावना है, लेकिन एफसीआई की ओर से 7 लाख एमटी खरीद के लिए तैयारियां की जाएंगी। इसके लिए 1 करोड़ 40 लाख बैग बारदाने की आवश्यकता होगी। अभी 35 लाख बैग बारदाना उपलब्ध है। जल्द ही आवश्यक बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी।

प्रर्वतक अधिकारी सुरेश कुमार ने भी बैठक में जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों को रसद विभाग से संबंधित बिन्दुओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन भवानी सिंह पवार, एडीएम सतर्कता श्रीमती कमला अलारिया, एडिशनल एसपी सहीराम बिश्नोई, एसडीएम उम्मेद सिंह रतनू, कृषि विपणन अधिकारी दीपक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।