quarterfinals - Sach Kahoon Hindi

सिंधू और सायना क्वार्टरफाइनल से बाहर
इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है

कुआलालम्पुर। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और सायना नेहवाल का पिछले पांच महीनों से चल रहा खराब प्रदर्शन नये साल में भी बरकरार रहा और दोनों भारतीय खिलाड़ी मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट के क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को हारकर बाहर हो गयीं और इसके साथ ही टूनार्मेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। छठी सीड सिंधू को विश्व की नंबर दो खिलाड़ी और टॉप सीड चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने 36 मिनट में 21-16, 21-16 से पराजित कर दिया जबकि सायना को ओलंपिक चैंपियन और गैर वरीय स्पेन की कैरोलीना मारिन ने मात्र 30 मिनट में 21-8, 21-7 से पीट दिया।

भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था

सिंधू और सायना की हार के साथ साल के पहले बैडमिंटन टूनार्मेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी है। पुरूष एकल वर्ग में कल समीर वर्मा और एच एस प्रणय दूसरे दौर में हार गये थे। भारत की दोनों शीर्ष महिला खिलाड़ियों का पिछले पांच महीने में लगातार खराब प्रदर्शन रहा था।  सिंधू अगस्त 2019 में विश्व चैंपियन बनने के बाद अगले सात टूनार्मेंटों में सिर्फ एक में ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच पायी थीं। वरना उनका बोरिया बिस्तरा पहले या दूसरे दौर में बंधता रहा था।  सिंधू साल के आखिर में आठ शीर्ष खिलाड़ियों के वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव भी नहीं कर सकी थीं।

रियो ओलंपिक की रजत विजेता सिंधू से उम्मीद थी ।

वह नये साल की शुरूआत अच्छी करेंगी।

जू यिंग के सामने उनकी एक नहीं चली।

इस हार के साथ सिंधू का जू यिंग के खिलाफ 5-12 का करियर रिकार्ड हो गया है।

सिंधू ने आखिरी बार जू यिंग को अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में हराया था।

कोलंबिया को पेनल्टी में शूट कर इंग्लैंड क्वार्टरफाइनल में
फीफा विश्वकप फुटबॉल टूनार्मेंट में इंग्लैंड का क्वार्टरफाइनल  में प्रवेश

मास्को (एजेंसी)।

इंग्लैंड की युवा टीम ने निर्धारित समय तक राउंड 16 मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में मंगलवार को 4-3 से शूट कर फीफा विश्वकप फुटबॉल टूनार्मेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।  (Colombia shoots penalty in England Quarterfinals) एरिक डायर ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में पहुंचाकर इंग्लैंड को जैसे ही जीत दिलाई इंग्लैंड का खेमा और तमाम समर्थक खुशी से झूम उठे।

इंग्लैंड का क्वार्टरफाइनल में स्वीडन से मुकाबला होगा जिसने इससे पहले स्विट्जरलैंड को 1-0 से हराया था। गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने इस मैच में इंग्लैंड का पहला गोल किया और वह टूनार्मेंट में छह गोल दाग चुके हैं जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। इस विश्व कप में यह तीसरा मुकाबला था जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट में जाकर हुआ।

इंग्लैंड की विश्व कप इतिहास में यह पहली पेनल्टी शूटआउट जीत है। इंग्लैंड और स्वीडन का मुकाबला सात जुलाई को समारा में होगा और इस मुकाबले की विजेता टीम 11 जुलाई को सेमीफाइनल में रूस और क्रोएशिया के विजेता से भिड़ेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एमबापे के कमाल से फ्रांस क्वार्टरफाइनल में, अर्जेंटीना बाहर
हाई वोल्टेज मुकाबले में 4-3 से पराजित

कज़ान

(MBAF Amazing France Quarterfinals)

युवा खिलाड़ी किलियन एमबापे के दूसरे हाफ में चार मिनट के अंतराल में दागे गए दो बेहतरीन गोलों की मदद से फ्रांस ने अर्जेंटीना और लियोनल मैसी को शनिवार राउंड 16 के हाई वोल्टेज मुकाबले में 4-3 से पराजित कर फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।पहला हाफ 1-1 से बराबर रहने के बाद दूसरा हाफ बेहद रोमांचक हुआ जिसमें 1998 के चैंपियन फ्रांस ने बाजी मारकर अर्जेंटीना से विश्व कप में मिली दो पराजयों का हिसाब चुका लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत और न्यूजीलैंड में होगा क्वार्टरफाइनल
आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट: भारतीय टीम इतिहास रचने से चंद कदम दूर

डर्बी (एजेंसी)। आईसीसी महिला विश्वकप में इतिहास रचने से चंद कदम दूर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले दो मैच हारने के बाद फिलहाल संकट की स्थिति में फंस गई है और अब उसके लिए टूर्नामेंट में लीग का न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला करो या मरो का हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड की स्थिति फिलहाल टूर्नामेंट में एक जैसी है और वह अभी आठ अंकों के साथ चौथे जबकि कीवी टीम सात अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।

यदि भारत यह मैच जीतता है तो वह सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगा और हारने की स्थिति में न्यूजीलैंड अंतिम चार में जगह बना लेगा। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम करने वाली स्टार बल्लेबाज मिताली राज के नेतृत्व में टीम ने अब तक विश्वकप में कमाल का खेल दिखाया है और शुरुआती चारों मैच जीते लेकिन पिछले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया से मिली हार ने उसके समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच अहम क्वार्टरफाइनल की तरह हैं जिससे उसे अभ्यास मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम के लिए अब पूरी गंभीरता से अपने 100 फीसदी प्रदर्शन के साथ न्यूजीलैंड से पार पाने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा है। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अब तक छह मैचों में तीन जीते हैं और दो हारे हैं जबकि एक का परिणाम नहीं निकला।

शेष एक स्थान के लिए मैदान में जंग

वह भारत से भले ही एक पायदान नीचे हो लेकिन अभी दोनों के पास अंतिम चार में पहुंचने का बराबर मौका है, ऐसे में मिताली एंड कंपनी को हर हाल में सतर्कता के साथ कीवी टीम को हराना होगा। इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अपना अपना स्थान सेमीफाइनल में सुनिश्चित कर चुकी हैं और अब भारत और न्यूजीलैंड इस शेष एक स्थान के लिए मैदान में जंग के लिए तैयार हैं। वर्ष 2005 में आस्ट्रेलिया से महिला विश्वकप के फाइनल में हारकर खिताब से चूकी भारतीय क्रिकेट टीम के पास हालांकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बढ़िया क्रम है और वह वनडे क्रिकेट में पिछले काफी समय से कमाल का प्रदर्शन कर रही है।

पूनम पिछले छह मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित 277 रन बनाकर टीम की श्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके साथ रिकार्डधारी कप्तान मिताली (247) दूसरे नंबर पर हैं। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा भी क्रम की उपयोगी बल्लेबाज हैं। इसके अलावा गेंदबाजों में एकता बिष्ट (नौ विकेट) टीम की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं जबकि पूनम और दीप्ति सात-सात विकेट ले चुकी हैं। झूलन अनुभवी गेंदबाज हैं और उनकी अपनी उपयोगिता रहेगी। वैसे झूलन को विकेट के मामले में विश्वकप में अब तक खास सफलता नहीं मिली है और उन्होंने 48.50 के औसत से चार विकेट निकाले हैं।

विश्वकप में अब तक भारतीय टीम का सफर

भारत ने अपने पहले चार मैचों में इंग्लैंड को 35 रन से, वेस्टइंडीज को सात विकेट से, पाकिस्तान को 95 रन से और श्रीलंका को 16 रन से हराया था। भारत ने पांचवें मैच में दक्षिण अफ्रीका को 273 रन का विशाल स्कोर बनाने का मौका दे दिया और खुद भारतीय टीम 158 रन पर लुढ़क गई। भारत का दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट शुरु होने से पहले भारत को न्यूजीलैंड से अभ्यास मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच भी भारत के लिए आसान नहीं होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जोकोविच-सिमोना क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
गत चैंपियन मुगुरुजा और पूर्व नंबर एक अमेरिका की वीनस विलियम्स को प्री क्वार्टरफाइनल में हारी

पेरिस (एजेंसी)। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और गत चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरी सीड जोकोविच ने स्पेन के अलबर्ट रामोस विनोलास को दो घंटे 27 मिनट में 7-6, 6-1, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच का क्वार्टरफाइनल में छठी सीड आस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम से मुकाबला होगा जिन्होंने अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस को एक घंटे 39 मिनट में 6-1, 6-3, 6-1 से पीट दिया। महिलाओं में तीसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को मात्र एक घंटे में 6-1, 6-1 से पीटकर अंतिम आठ में स्थान बना लिया।

नडाल भी आगे बढ़े

क्ले कोर्ट किंग स्पेन के राफेल नडाल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए हमवतन राबर्टाे बतिस्ता अगुत को 6-1, 6-2, 6-2 से पीटकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली जबकि गत महिला चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। चौथी वरीय नडाल ने 17वीं सीड अगुत को एक घंटे 50 मिनट में धो डाला। नडाल ने इस मुकाबले में सात बार अगुत की सर्विस तोड़ी और मैच में 31 विनर्स लगाए। अगुत पूरे मैच में सिर्फ एक बार ही नडाल की सर्विस तोड़ पाए। अपने 10वें फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगे नडाल को यह मैच जीतने में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा।

नडाल का क्वार्टरफाइनल में 20वींं सीड स्पेन के पाब्लो कारेना बूस्टा से मुकाबला होगा जिन्होंने एक बड़ा उलटफेर करते हुए पांचवीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक को 4-6, 7-6, 6-7, 6-4, 8-6 से हराया। महिला वर्ग में गत चैंपियन मुगुरुजा और पूर्व नंबर एक अमेरिका की वीनस विलियम्स को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने चौथी सीड मुगुरुजा को लगभग दो घंटे में 6-1, 3-6, 6-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

वीनस को स्विटजरलैंड की टिमिया बासिनस्की ने तीन सेटों में 5-7, 6-2, 6-1 से हराया। पूर्व नंबर एक डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने रुस की स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा ने 6-1, 4-6, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान बना लिया। महिला वर्ग के एक अन्य उलटफेर में लात्विया की एलेना ओस्तापेंको ने आस्ट्रेलिया की सामंथा स्तोसुर को 2-6, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई जहां उनके सामने 11वीं सीड वोज्नियाकी की चुनौती होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।