CBLU - Sach Kahoon Hindi

CBLU: पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों को लेकर एक बार फिर चर्चा में बंसीलाल यूनिवर्सिटी
खुद ही ग्रेजुएशन लेवल के कम्पार्टमेंट के रिजल्ट जारी नहीं किये, एमएससी में दाखिले की लिस्ट कर दी जारी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Chaudhary Bansi Lal University: चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी अपने पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। कमाल देखिये कि यूनिवर्सिटी ने अपने अधीन आने वाले कॉलेजों के कई विषयों के कम्पार्टमेंट के रिजल्ट घोषित नहीं किये हैं जबकि उन विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए लिस्ट निकालनी शुरू कर दी है। इन लिस्ट में उन बच्चों को एडमिशन का मौका नहीं दिया गया जिनके कम्पार्टमेंट आई हुई थी। इसका सीधा-सा मतलब है कि कई विषयों की पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में इस यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कम्पार्टमेंट के विद्यार्थी दाखिला नहीं ले सकेंगे। Bhiwani

गलती यूनिवर्सिटी की है और भुगतना पड़ रहा है विद्यार्थियों को। विद्यार्थियों का कहना है कि बेहतर होता कि यूनिवर्सिटी पहले सब विषयों के कम्पार्टमेंट का रिजल्ट घोषित करती और फिर मेरिट बनाकर लिस्ट जारी करती।एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेने के इच्छुक एक विद्यार्थी ने बताया कि उसने भिवानी के एक कॉलेज से ही बीएससी कंप्यूटर साइंस के एग्जाम दिए थे, उसका छठे समस्टर का रिजल्ट तो आ गया लेकिन पांचवे समस्टर के कम्पार्टमेंट का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है।

उसने बताया कि एमएससी कंप्यूटर साइंस का फॉर्म भरवा लिया और दाखिले की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें मेरिट सभी छह सैमेस्टर के अंकों की बनाई गई है। उन विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया गया जिनके पिछले सेमेस्टरों में कम्पार्टमेंट आई हुई थी और उन्होंने एग्जाम दे रखे हैं। इनके कम्पार्टमेंट के रिजल्ट अभी तक खुद चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी ने नहीं निकाले हैं, गलती यूनिवर्सिटी की है और भुगतनी पड़ रही है विद्यार्थियों को उसने बताया कि उनके जैसे कई विद्यार्थी हैं जिनको इस यूनिवर्सिटी की गलती भुगतनी पड़ रही है। Bhiwani

उन्होंने बताया कि अगर यूनिवर्सिटी ने उनके कम्पार्टमेंट का रिजल्ट घोषित किये बिना एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिले की फाइनल लिस्ट जारी कर दी तो वे मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री से मिलेंगे और एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिले की मेरिट नए सिरे से बनाने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें:– नाबालिग को ले जाने व दुराचार करने का वांछित आरोपी दबोचा

फीस जमा कराने के लिए सीबीएलयू के दोनों परिसरों में खोलें काउंटर : आशु
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आशु पालुवास ने चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय हांसी रोड़ स्थित व प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू (CBLU) के दोनों भागों में फीस जमा करवाने काऊंटर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सीमेट भवन में कक्षाएं लगा रहे हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की फीस कटवानी होती है तो पहले परीक्षा विभाग में जाना पड़ता है।

जो विद्यार्थी प्रेमनगर में कक्षाएं लगाते हैं, उनके लिए भी काफी परेशानी आड़े आती है। इसीलिए प्रेमनगर व भिवानी स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में अलग-अलग फीस काउंटर स्थापित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को प्रतिदिन आने वाली समस्याओं से निजात मिल सके। आशु ने कहा कि लेखा शाखा प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू (CBLU) के नए भवन में स्थानांतरित कर दी गई हैं। इस कारण विषय अनुसार छात्रों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। छात्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस मांग को उठा रही है, ताकि आम विद्यार्थियों को राहत मिल सकें।

लेखा शाखा स्थानांतरित करने के बाद विद्यार्थियों की समस्या बढ़ी : सेठी धनाना

छात्र संगठन इनसो द्वारा वीरवार को चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय के पुराने भवन में एक फीस काटने के लिए खिड़की खोलने की मांग की गई। इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कुलपति को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अकाउंट ब्रांच प्रेमनगर में स्थानांतरित होने के बाद जो विद्यार्थी लोहारू, बहल, सिवानी या तोशाम से परीक्षा शाखा में आता है और उसको फीस कटवानी होती है तो पहले प्रेमनगर जाना पड़ता है और फिर वापिस हांसी रोड़ स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आना पड़ता है।

इस कारण उस विद्यार्थी को खासी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय के पुराने भवन में फीस जमा करवाने के लिए एक खिड़की खोली जाए, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी ना झेलनी पड़े।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।