Simona Halep - Sach Kahoon Hindi

जबरदस्त संघर्ष के बाद हालेप बनी क्ले कोर्ट क्वीन
पेरिस (एजेंसी)। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस के खिलाफ 3-6, 6-4, 6-1 के संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत के साथ फ्रेंच ओपन के रुप में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लेम हासिल कर लिया। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी होने के बावजूद रोमानियाई खिलाड़ी के खाते में एक भी ग्रैंड स्लेम दर्ज नहीं था। लेकिन वर्षों के अपने ग्रैंड स्लेम सूखे को उन्होंने खराब शुरुआत के बावजूद समाप्त कर दिया। इससे पहले हालेप तीन बार ग्रैंड स्लेम के फाइनल में हारी हैं।

10वीं सीड स्टीफंस ने पहले सेट के चौथे गेम में हालेप की सर्विस ब्रेक करने के बाद 41 मिनट में 6-3 से पहला सेट अपने नाम किया। लेकिन बाकी दोनों सेटों में हालेप ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच और खिताब अपने नाम किया। उपविजेता अमेरिकी खिलाड़ी भी अपने इस प्रदर्शन की बदौलत पहली बार डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पांच में जगह बना लेंगी। पेरिस में दो बार की उपविजेता हालेप ने जीत के बाद कहा कि मैं लोगों को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया।

आखिरी गेम में तो मैं सांस ही नहीं ले पा रही थी क्योंकि मैं पिछले कई वर्षों से फाइनल की गलतियों को दोहराना नहीं चाहती थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं विजेता बनी हूं। यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस पहले सेट में तो काफी आक्रामक दिखीं। लेकिन बाकी सेटों में वह वापसी नहीं कर सकीं। दूसरा सेट काफी संघर्षपूर्ण रहा लेकिन सेट प्वांइट पर स्टीफंस बैकहैंड पर गलती कर बैठीं। वर्ष 2017 में लात्विया की एलेना ओस्तापेंको से फाइनल में हारीं हालेप ने फाइनल सेट में 3-0 की बढ़त के बाद स्कोर 5-0 की और मैच प्वांइट पर बेहतरीन स्मैश लगाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

जोकोविच-सिमोना क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
गत चैंपियन मुगुरुजा और पूर्व नंबर एक अमेरिका की वीनस विलियम्स को प्री क्वार्टरफाइनल में हारी

पेरिस (एजेंसी)। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और गत चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरी सीड जोकोविच ने स्पेन के अलबर्ट रामोस विनोलास को दो घंटे 27 मिनट में 7-6, 6-1, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच का क्वार्टरफाइनल में छठी सीड आस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम से मुकाबला होगा जिन्होंने अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस को एक घंटे 39 मिनट में 6-1, 6-3, 6-1 से पीट दिया। महिलाओं में तीसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को मात्र एक घंटे में 6-1, 6-1 से पीटकर अंतिम आठ में स्थान बना लिया।

नडाल भी आगे बढ़े

क्ले कोर्ट किंग स्पेन के राफेल नडाल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए हमवतन राबर्टाे बतिस्ता अगुत को 6-1, 6-2, 6-2 से पीटकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली जबकि गत महिला चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। चौथी वरीय नडाल ने 17वीं सीड अगुत को एक घंटे 50 मिनट में धो डाला। नडाल ने इस मुकाबले में सात बार अगुत की सर्विस तोड़ी और मैच में 31 विनर्स लगाए। अगुत पूरे मैच में सिर्फ एक बार ही नडाल की सर्विस तोड़ पाए। अपने 10वें फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगे नडाल को यह मैच जीतने में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा।

नडाल का क्वार्टरफाइनल में 20वींं सीड स्पेन के पाब्लो कारेना बूस्टा से मुकाबला होगा जिन्होंने एक बड़ा उलटफेर करते हुए पांचवीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक को 4-6, 7-6, 6-7, 6-4, 8-6 से हराया। महिला वर्ग में गत चैंपियन मुगुरुजा और पूर्व नंबर एक अमेरिका की वीनस विलियम्स को प्री क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने चौथी सीड मुगुरुजा को लगभग दो घंटे में 6-1, 3-6, 6-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

वीनस को स्विटजरलैंड की टिमिया बासिनस्की ने तीन सेटों में 5-7, 6-2, 6-1 से हराया। पूर्व नंबर एक डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने रुस की स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा ने 6-1, 4-6, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान बना लिया। महिला वर्ग के एक अन्य उलटफेर में लात्विया की एलेना ओस्तापेंको ने आस्ट्रेलिया की सामंथा स्तोसुर को 2-6, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई जहां उनके सामने 11वीं सीड वोज्नियाकी की चुनौती होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।