Shane Warne - Sach Kahoon Hindi

शेन वार्न के परिवार ने की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों ने उनके राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की पेशकश की है। वार्न को दुनिया को सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माना जाता था। उनका शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। महान स्पिनर वार्न के निधन पर विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, “विक्टोरिया ने एक आइकन को खो दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक दिग्गज खो दिया है। पूरी क्रिकेट दुनिया स्पिनर के सरताज के निधन पर शोक मना रही है। शेन वार्न ने क्रिकेट की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।” उन्होंने कहा, “मैंने उनके परिवार को शेन वार्न के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पेशकश की है ताकि विक्टोरिया के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।” वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी पूर्व क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी है।

मॉरिसन ने ट्वीट किया, “शेन वार्न के निधन की खबर से आस्ट्रेलिया की जनता हैरान और दुखी है। वह महज 52 साल के थे। वार्न हमारे महान खिलड़ियों में से एक थे। वह उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने डॉन ब्रेडमैन की तरह असाधारण उपलब्धियां हासिल की थी।” प्रधानमंत्री ने कहा, “उनकी उपलब्धियां उनकी प्रतिभा, अनुशासन और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाति थी, लेकिन शेन वार्न ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए इससे कहीं अधिक सम्मान योग्य थे। वह दिग्गजों खिलाड़ियों में से एक थे। सभी उनसे प्यार करते थे। हम सभी उनके निधन से बहुत दुखी हैं। रॉड मार्श के निधन के एक दिन बाद ऐसा होगा, इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।” उन्होंने कहा, “शेन जैसा कोई नहीं था। उन्होंने अपना जीवन अपने तरीके से जिया। उनकी उपलब्धियां बेमिशाल थी।”

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट जगत के महान स्पिनर वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वॉर्न ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 145 टेस्ट खेले। इस दौरान उन्होंने 708 विकेट लिए। वहीं 194 एकदिवसीय मैचों में वार्न ने 293 विकेट चटकाये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन
मेलबोर्न (एजेंसी)। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एवं सर्वकालिक महान लेग स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) का शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वार्न की प्रबंधन टीम ने एक बयान में कहा कि शेन का थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में कहा गया, ‘शेन अपने विला में बेसुध पाए गए और स्वास्थ्यकर्मियों के हर मुमकिन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका परिवार फिलहाल गोपनीयता का आग्रह करता है और उचित समय में और विवरण दिया जाएगा।

यह खबर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले शेन वार्न (Shane Warne) के साथी महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श का भी शुक्रवार को निधन हो गया था, जिन्हें पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ा था। उल्लेखनीय है कि वार्न को प्यार से ‘वार्नी’ भी बुलाया जाता है और दुनिया भर में लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं। कई लोगों द्वारा उन्हें क्रिकेट के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है।

दिवंगत शेन (Shane Warne) ने अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं, जो एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है और श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं 194 वनडे मैचों में 293 विकेट उनके नाम हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।