WomensDay - Sach Kahoon Hindi

महिला दिवस पर विशेष: अब महिलाओं के हाथों में भी होगी फायर बिगे्रड की कमान
दमकल विभाग में फायर मैन के साथ अब होगी फायर वूमैन की भर्ती

सच कहॅूँ/संजय मेहरा

गुरुग्राम। हरियाणा में अब महिलाएं (Women’s Day) भी आग बुझाने का काम करेंगी। प्रदेश के फायर विभाग में महिलाओं को भर्ती करने के लिए हरियाणा के सर्विस रूल्स में बदलाव किया गया है। इससे पहले महिलाओं की भर्ती इस विभाग में नहीं होती थी। हालांकि साउथ में इस विभाग में महिलाएं सीनियर पदों पर भर्ती होती हैं।

हरियाणा के फायर विभाग में सदा ही पुरुषों की भर्ती होती रही है। महिलाओं को आग बुझाने के इस खतरनाक कार्य में नहीं लिया जाता था। समय के साथ अब परिवर्तन होने जा रहा है। अब महिलाएं इस विभाग का हिस्सा होंगी। महिलाओं को फायर विभाग में फायरवूमैन, ड्राइवर व अधिकारी स्तर पर नियुक्तियां मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को इस बाबत पत्र लिखकर जानकारी दे दी है कि फायर विभाग में महिलाओं को इस कार्य के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां महिलाओं को आग बुझाने समेत विभाग के तमाम कार्यों को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। फायर विभाग में अनेक पद हैं, जो कि खाली पड़े हैं। अगर इन पदों पर भर्ती होती है तो विभाग को काफी मजबूती मिलेगी। स्टाफ की कमी से जूझ रहा विभाग अपने काम को बेहतरी से कर पाएगा। प्राइवेट कॉलेज फायर का डिप्लोमा कराते हैं। वहां पर पढ़ाई तो होती है, लेकिन प्रेक्टिकल करने के लिए यहां फायर विभाग में विद्यार्थियों को भेजा जाता है। इस समय गुरुग्राम के सेक्टर-29 दमकल केंद्र में मोरनी के एक प्राइवेट कालेज में फायर संबंधी कोर्स करने वाले छात्र यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं।

गुलप्सा बानो ने दादा से ली है प्रेरणा

प्रशिक्षण ले रही यूपी के अयोध्या की रहने वाली गुलप्सा बानो का कहना है कि उनके दादा एचएम खान नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर से डिवीजनल आफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर अग्निशमन विभाग में वह काम करना चाहती है। गुरुग्राम में प्रशिक्षण के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। मोरनी के ही निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही मोनिका भी यहां प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका कहना है कि आग बुझाने से लेकर रेस्क्यू करने की ट्रेनिंग मिल रही है। जब भी कोई आग लगने की घटना होती है तो दमकलकर्मियों के साथ मौके पर जाने और काम करने का अनुभव अलग ही है।

अब बदल गए हैं फायर विभाग के सर्विस रूल: सुनील कुमार

भीम नगर गुरुग्राम फायर स्टेशन के अधिकारी एवं मानेसर में ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज सुनील कुमार के मुताबिक पहले हमारे सर्विस रूल में नहीं था कि महिलाएं भी इस विभाग में आ सकती हैं। अब विभाग के रूल्स में यह बदलाव किया जा चुका है। ऐसे में महिलाओं के फायर विभाग में एंट्री के रास्ते खुल गए हैं। जब पद निकलेंगे तो महिलाओं की विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती की जा सकेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।