Kids - Sach Kahoon Hindi

Online Gaming Rules : बचपन बचाने के लिए बने नीति
– Online Gaming Rules –

Online Gaming Rules : ऑनलाइन गेमिंग बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा बन रही है। इन गेम्स ने बच्चों की मानसिकता को बिगाड़ दिया है, जिसके कारण बच्चे गंभीर अपराध करने से संकोच नहीं करते। बच्चों में गुस्सा, ईर्ष्या और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इन काल्पनिक गेम्स के कारण कई बच्चों ने अपने माता-पिता के बैंक खातों से 50-50 लाख रुपये तक भी साफ कर दिए। मनोरंजन के नाम पर शुरू हुई गेम्स खेल नहीं हो सकती। खेलों और लोकप्रिय ऑनलाइन गेम्स के बीच कोई संबंध नहीं है। खेल से प्रेम, भाईचारा, सहनशीलता, साहस जैसे गुण पैदा होते हैं, वहीं दूसरी तरफखेल पर कोई टैक्स नहीं लगता। खेल बिल्कुल फ्री होती हैं, लेकिन गेम्स पर सरकारों को टैक्स देना पड़ता है।

यह भी याद रखना चाहिए कि सरकार भले ही नकारात्मक प्रभाव वाले खेलों से कितनी भी कमाई कर ले, लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने जिन खेलों पर प्रतिबंध लगाया है, वे बचपन के लिए खतरा बन गए हैं। यह इस देश के हित में नहीं है। केंद्र सरकार ने खेलों के बुरे प्रभावों को रोकने के लिए दिशा-निर्देश बनाने की बात कही थी, लेकिन अब लोकसभा चुनाव के कारण इस मुद्दे को नई सरकार के गठन तक के लिए टाल दिया गया है। यदि ऑनलाइन गेम्स को नियमों अधीन लाकर इसे बच्चों की बेहतरी और सामाजिक विकास के लिए प्रयोग किया जाए तो यह एक अच्छा कदम होगा। बेहतर होगा यदि नई सरकार ऑनलाइन तकनीक का उचित उपयोग कर बच्चों में अच्छे गुण विकसित करने वाले गेम्स को तैयार करे।

तारों की छांव में
एक गांव में डोरा नामक लड़की और ब्रूटस नामक बंदर में गहरी दोस्ती थी। दोनों एक होटल में काम करते थे। दोनों दुनिया में अकेले थे। डोरा होटल में वेटर का काम करती और ब्रूटस ग्राहकों को हंसाने का काम करता था। एक रात वे होटल में देर रात तक काम कर रहे थे कि डोरा की आंख लग गई। तभी उसे ब्रूटस की आवाज सुनाई दी। ब्रूटस जादुई कालीन पर उड़ता हुआ उसके पास आ रहा था। साथ में दो परियां भी थीं। कालीन जब नीचे आ गया, तो ब्रूटस ने डोरा का हाथ पकड़कर उसे उठाया और कालीन पर बैठा लिया। कालीन फिर तारों भरे आकाश में उड़ने लगा। उनके साथ-साथ दोनों परियां भी उड़ने लगीं।

चंदा मामा और झिलमिल तारों को नजदीक से देखने के कारण उनका मन खुशी से झूमने लगा। एक परी छड़ी से कालीन को घुमा रही थी और दूसरी बाजा बजा रही थी। परियों ने उनसे कहा, ‘तुम दोनों बहुत अच्छे हो। हमेशा दूसरे लोगों की सेवा करते हो। इस बात से खुश हो कर हम तुम्हें वरदान देना चाहते हैं। तुम जो चाहो, वर मांग लो।’ सुन कर डोरा ने कहा, ‘मैं यह चाहती हूं कि कोई भी बच्चा अनाथ न हो और उसे छोटी उम्र में काम न करना पड़े।’ परियों ने ब्रूटस से पूछा, तो उसने भी यही कहा, ‘मैं चाहता हूं कि हर बच्चे का अपना घर हो।’ परियों ने कहा, ‘तुम दोनों बड़े ही नेक हो। तुमने अपने लिए कुछ नहीं मांगा। जाओ सुखी रहो।’ वरदान देकर परियां चली गईं। तभी होटल के मालिक ने उन्हें जगा कर बताया कि एक दंपति उन्हें गोद लेने के लिए आए हैं। अब वे होटल में नहीं, अपने घर में रहेंगे। यह सुनकर दोनों बहुत प्रसन्न हुए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।