Fire Extinguishers - Sach Kahoon Hindi

Fire Extinguisher: आगजनी की घटनाओं से दुकानदारों ने लिया सबक, फायर सेफ्टी यंत्र लगवाने पर दिया जोर
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fire Safety Equipment: शहर में हुई डी पार्क व सेक्टर तीन की मार्केट में भयंकर आगजनी जैसी घटना दोबारा ना हो, इससे सबक लेते हुए जिला प्रशासन की अपील पर अब दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों में फायर सिस्टम में सुधार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गांधी कैंप मार्केट के सैकड़ो दुकानदारों ने फायर सेफ्टी कंपनियों से उपकरण खरीद कर अपनी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों में लगवाए है। साथ ही इन सुरक्षा उपकरणों को चलाना भी सिख रहे है, ताकि समय रहते आगजनी की घटना पर काबू पाया जा सके और जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

गांधी कैप मार्केट के प्रधान नरेश भुटानी ने बताया कि हाल ही में डी पार्क व सेक्टर तीन की मार्केट में हुई भयंकर आगजनी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है और इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए अब दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों में आग बुझाने के सुरक्षा उपकरण लगवाने शुरू कर दिए है। उन्होंने बताया कि गांधी कैंप मार्केट में 150 दुकानदारों ने कंपनियों ने फायर सेफ्टी उपकरण खरीद कर अपने अपने दुकानों में लगवाए है और उन्हें चलाने का भी प्रशिक्षण लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए 12 फायर बॉल भी खरीदी गई है, जिनका जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि फायर सुरक्षा यंत्र लगवाने के साथ साथ दुकानदार दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी अपने आप हटवाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने पर तुंरत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही उन्होंने शहर के सभी बाजारों में फायर बिग्रेड की गाड़ी खड़ी करने की भी जिला प्रशासन से मांग की। स्थानीय लोगों ने भी दुकानदारों द्वारा इस शुरूआत की सराहना भी की।

Rohtak News: गांधी कैंप बाजार में आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते हुए दुकानदार

हरियाणा में आग बुझाने वाली गाड़ियों की है कमी
गुरुग्राम में 100 मीटर ऊंचाई तक काम करने वाली गाड़ी की है जरूरत

यहां मात्र 42 मीटर ऊंचाई तक की ही हाईड्रॉलिक गाड़ी

गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा के अग्निशमन विभाग में आग बुझाने वाली गाड़ियों (Fire Extinguishers) की कमी हो गई है। कारण यह है कि पुरानी गाड़ियों का समय पूरा हो चुका है। गुरुग्राम जैसे अग्रणी शहर में आग बुझाने के लिए पर्याप्त गाड़ियों का न होना यहां हादसों से लोगों की सुरक्षा करने में कमी की तरह देखा जा रहा है। गगनचुम्बी इमारतों में आग बुझाने के लिए यहां पर्याप्त हाईड्रॉलिक गाड़ी भी नहीं है।

गुरुग्राम शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्रों में गगनचुम्बी इमारतों की सेंकड़ों सोसायटी बन चुकी हैं। यूं कहें कि यह शहर अब गगनचुम्बी इमारतों का शहर बन चुका है। यहां पर आग लगने, इमारतें ध्वस्त होने जैसी घटनाएं होना स्वाभाविक है। चाहे कारण कुछ भी हों, लेकिन घटनाएं तो होती ही हैं। किसी भी घटना में फायर ब्रिगेड का उपयोग लाजिमी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम अग्निशमन विभाग के बेड़े में पर्याप्त गाड़ियों होना जरूरी है। गुरुग्राम की तरह प्रदेश के अन्य शहरों फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत आदि शहरों में फ्लैट, मॉल कल्चर डेवेल्प हुई है। ऐसे में वहां भी अधिक ऊंचाई पर आग बुझाने वाली ग्गाड़ियों की जरूरत है।

गुरुग्राम में 100 मीटर रेंज की गाड़ी चाहिए

गुरुग्राम में रिहायशी और व्यवसायिक गगनचुम्बी इमारतें बन चुकी हैं। शहर का काफी विस्तार भी हो चुका है। इसके बावजूद यहां आग बुझाने के लिए अभी पर्याप्त ऊंचाई की हाइड्रॉलिक गाड़ी नहीं है। यहां 100 मीटर ऊंचाई की हाइड्रॉलिक गाड़ी की जरूरत है, जबकि मात्र 42 मीटर तक ऊंचाई की ही गाड़ी है। उसका भी 10 साल का समय पूरा हो चुका है। यह गाड़ी वर्ष 2005 में खरीदी गई थी, जो मात्र 10 हजार किमी ही चली है। अब इसे बेड़े से बाहर करना ही होगा। इस 42 मीटर ऊंचाई की गाड़ी के बाहर होने के बाद यहां कोई हाईड्रॉलिक गाड़ी नहीं होगी।

एक हाईड्रॉलिक गाड़ी की कीमत 35 करोड़ रुपये

गगनचुम्बी इमारतों में आग बुझाने (Fire Extinguishers) के लिए हाइड्रॉलिक गाड़ियों की जरूरत होती हैं। इन गाड़ियों में हाइड्रॉलिक सिस्टम से इमारतों के ऊंचाई के हिसाब से कर्मचारी ऊपर जाते हैं और पानी व फॉम डालकर आग बुझाई जाती है। फायर अधिकारी सुनील कुमार के मुताबिक हाइड्रॉलिक गाड़ी विश्वभर में एक मात्र फिनलैंड की कंपनी बनाती है, जिसकी कीमत 30-35 करोड़ रुपये है। अब चाइना की एक कंपनी ने भी हाइड्रॉलिक गाड़ियों का निर्माण शुरू किया है। इस समय 45 मीटर की एक-एक हाईड्रॉलिक गाड़ी हरियाणा के गुरुग्राम व पंचकूला में है। इसके अलावा दो 90 मीटर की हाईड्रॉलिक गाड़ियां गुरुग्राम में डीएलएफ के पास है। जरूरत पड़ने पर उन्हें उपयोग में लिया जाता है।

गुरुग्राम में टॉप-10 ऊंची इमारतों की सूची

गुरुग्राम की टॉप-10 सूची में शामिल ऊंची इमारतों को लेकर स्काई स्क्रैपर सेंटर डॉट कॉम से मिली जानकारी के अनुसार यहां सबसे ऊपर सेक्टर-78 में 61 मंजिला 195.8 मीटर ऊंचा (642 फीट) का रहेजा रेवांता टावर है। दूसरे व तीसरे नंबर पर सेक्टर-67 स्थित गोल्फ एस्टेट ट्वीन टावर-1 189.5 मीटर (622 फीट) व इसी सेक्टर में इतनी ही ऊंचाई का ट्वीन टावर-2 है। चौथे नंबर पर इंडिया बुल्स हाउस गुडगांव 180 मीटर (591 फीट) ऊंचा है।

पांचवें पर आईरिया विक्ट्री वैली टावर-ए 178 मीटर (584 फीट), छठे नंबर पर लैटीट्यूड 160.5 मीटर (527 फीट), सातवें पर गोल्फ कैमेलियाज 156 मीटर (512 फीट), आठवें पर आईरियो विक्ट्री वैली टावर-बी 155 मीटर (509 फीट) है। नौवें नंबर पर आईरियो स्काईऑन-1 135 मीटर (135 फीट) और दसवें नंबर पर जीवाईएस विजन टावर-ए 131 मीटर (430 फीट) ऊंचाई का है।

यह सही है कि गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में फायर विभाग के पास आग बुझाने वाली गाड़ियों की कमी है। हरियाणा में करीब 250 गाड़ियां चालू हालत में हैं। अभी 250 नई गाड़ियां आने वाली हैं। एनसीआर में तो 10 साल पुरानी गाड़ियों का उपयोग नहीं किया जा सकता। इसलिए कई गाड़ियां कंडीशन में सही होती हैं, लेकिन समय पूरा होने पर उन्हें विभाग से बाहर करना ही पड़ता है।

सुनील कुमार, फायर अधिकारी, भीम नगर फायर स्टेशन, गुरुग्राम

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।