Weather Alert - Sach Kahoon Hindi

Weather Alert: घर से निकलने से पहले मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लेना, 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert: हिसार, संदीप सिंहमार। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने 7 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम के इस बदले मिजाज का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश का असर | Weather Alert

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम करवट ले सकता है। हालांकि 7 सितंबर को जारी IMD के उप-विभागीय बुलेटिन में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए अलग से भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। IMD ने उत्तराखंड के लिए 7 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी जाती है।

इन राज्यों में भी खराब रहेगा मौसम

7 सितंबर को बारिश और आंधी-तूफान का असर कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। इनमें राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय शामिल बताए गए हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रह सकता है। ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।

मछुआरों के लिए भी जारी हुई चेतावनी

समुद्री इलाकों में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और खराब समुद्री परिस्थितियों के दौरान छोटी नावों के लिए खतरा बढ़ सकता है।

बारिश के बीच बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शहरी इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ सकती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने और फसलों को नुकसान का खतरा रहता है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी जाती है। खासकर बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

कुल मिलाकर, 7 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ी और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का खतरा ज्यादा है, जबकि कई अन्य इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगले कुछ घंटों के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Weather Alert: उत्तर भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर, हिमाचल में 10-11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार
पंचकूला (एजेंसी)। Panchkula News: उत्तर भारत में मानसून की बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 11 से 13 अगस्त के दौरान भारी बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार सुबह जारी अपने अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूवार्नुमान बुलेटिन में यह जानकारी दी है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 8 अगस्त को काफी व्यापक बारिश का अनुमान है।

जबकि 9 से 14 अगस्त तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पंजाब में 8 से 14 अगस्त तक सभी सात दिनों में छिटपुट बारिश का पूवार्नुमान है। हिमाचल प्रदेश में 8-9 अगस्त को काफी व्यापक, 10-11 अगस्त को व्यापक और 12-14 अगस्त के दौरान काफी व्यापक बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 8 अगस्त को काफी व्यापक, 9-10 अगस्त को छिटपुट, 11 अगस्त को काफी व्यापक और 12 से 14 अगस्त तक व्यापक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का बुलेटिन 8 अगस्त को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर जारी किया गया। इसके मुताबिक, 7 अगस्त सुबह साढ़े आठ बजे से 8 अगस्त सुबह साढ़े पांच बजे तक हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 10-10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली मौसम उपमंडल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 8 अगस्त को काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की सात दिन की तालिका के अनुसार, 9 से 14 अगस्त तक छिटपुट बारिश हो सकती है।

हालांकि, 8 से 14 अगस्त के लिए जारी दिनवार चेतावनियों में हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली को अलग से भारी बारिश की चेतावनी वाले क्षेत्रों में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले की अवलोकन अवधि में इस मौसम उपमंडल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई थी।

मौसम विभाग ने हरियाणा के किसानों को खड़ी फसलों वाले खेतों में उचित जल निकासी सुनिश्चित करने और खेतों तथा बागों से अतिरिक्त वर्षा जल तुरंत निकालने की सलाह भी दी है। पंजाब में 8 से 14 अगस्त तक रोजाना छिटपुट बारिश का अनुमान है। ताजा अवलोकन अवधि में राज्य के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। बुलेटिन में पंजाब के लिए इस सात दिन की अवधि में अलग से भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। उत्तर भारत में बारिश का सबसे ज्यादा जोर हिमाचल प्रदेश में रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में 8 से 13 अगस्त तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान जताया है।

हिमाचल में 8 और 9 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 10 और 11 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को फिर अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 8 अगस्त को काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 अगस्त को बारिश का फैलाव कम होकर कहीं-कहीं से छिटपुट रहने का अनुमान है। इसके बाद 11 से 13 अगस्त के दौरान बारिश फिर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 से 13 अगस्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ दिनों में बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र कायम है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून की द्रोणिका अनूपगढ़ से होकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बने कम दबाव क्षेत्र के केंद्र, सतना, डाल्टनगंज और दीघा से गुजरते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है।

उत्तर भारत के बाहर 8 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल-माहे, कोंकण-गोवा, पूर्वोत्तर राज्यों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पश्चिमी राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 8 अगस्त के अलावा 11 और 12 अगस्त को भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 8 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में 8 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और केरल-माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं, जबकि तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Weather Alert: 24 घंटे में मॉनसून का रौद्र रूप...हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Alert: मौसम विभाग ने देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगामी दिनों में व्यापक एवं भारी बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। रविवार सुबह जारी विभाग के बुलेटिन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित और उत्तराखंड में दो से सात अगस्त तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने हो सकती है, जबकि तीन से सात अगस्त के बीच काफी व्यापक से व्यापक वर्षा का अनुमान है। विभाग ने दो से चार अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। पंजाब में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार अगस्त को वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और काफी व्यापक से व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। पांच से सात अगस्त के दौरान राज्य में फिर से छिटपुट से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। दो से चार अगस्त के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित में दो से सात अगस्त तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, और इसी के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गयी है। उत्तराखंड में भी इस अवधि के दौरान गरज-चमक के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर भारत के अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से सात अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में चार से सात अगस्त, छत्तीसगढ़ में तीन से सात अगस्त, विदर्भ में पांच से छह अगस्त, तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग अवधियों के दौरान व्यापक वर्षा का अनुमान जारी किया है।

विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से छह अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी निर्धारित तिथियों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम होने जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

Weather Alert: 24 घंटे में मॉनसून का रौद्र रूप...हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Alert: हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान में आंधी-तूफान करेगी तांडव, अगले 72 घंटे भारी!
चंडीगढ़/हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारतीय तट पर दस्तक दे दी है और केरल में इसका प्रवेश हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं केरल में सक्रिय हो चुकी हैं और अगले 24 घंटों के दौरान उनका प्रभाव और मजबूत होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी तंत्र तथा पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। इसके चलते तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और अचानक भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 9 जून तक राज्य के कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी केरल के कई इलाकों में वर्षा दर्ज की गई।

कर्नाटक और तमिलनाडु में भी अलर्ट

तटीय कर्नाटक में 8 और 9 जून को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 3 से 9 जून के बीच अलग-अलग चरणों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में 3 से 7 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का पूवार्नुमान है। इसके अलावा रायालसीमा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
तेज हवाएं चलने की संभावना

दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 4 से 6 जून के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा और पंजाब में 4 जून को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 5 और 6 जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली और चंडीगढ़ में भी गरज-चमक के साथ मौसम बदलने के आसार हैं।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश को मिलेगी गर्मी से राहत

पूर्वी राजस्थान में 4 जून को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जून को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन गतिविधियों के कारण तापमान में कुछ गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Super El Nino: ‘अल नीनो’ को लेकर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, चरम सीमा तक बढ़ सकती है वैश्विक गर्मी
Super El Niño 2026: जिनेवा (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि ‘अल नीनो’ का एक नया और खतरनाक दौर अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही धरती के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ओर से जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि अल नीनो के साल 2026 के बाकी महीनों में और मजबूत होने का अनुमान है, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में भीषण और चरम मौसम देखने को मिल सकता है। Super El Nino

कई देशों की मौसम एजेंसियों के अनुमान बताते हैं कि यह अब तक का सबसे मजबूत अल नीनो हो सकता है, जिसे विशेषज्ञ ‘सुपर अल नीनो’ भी कह रहे हैं। अल नीनो के आने के सटीक समय और उसके प्रभाव का अंदाज़ा लगाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है, इसलिए वैज्ञानिक इसके संकेतों को समझने के लिए प्रशांत महासागर के मध्य हिस्से पर लगातार नज़र रख रहे हैं। दिसंबर के महीने में जहां इस क्षेत्र का पानी औसत से ठंडा था और अल नीनो का कोई नामोनिशान नहीं था, वहीं मार्च आते-आते स्थिति पूरी तरह बदल गई।

मध्य प्रशांत महासागर का पानी गर्म होने लगा और दक्षिण अमेरिका के तट के पास बहुत गर्म पानी देखा गया। अप्रैल तक अल नीनो का खतरा बिल्कुल साफ हो गया, क्योंकि मुख्य निगरानी क्षेत्र का तापमान तेजी से बढ़ रहा था। मौसम वैज्ञानिकों को पूरा भरोसा है कि एक बड़ी मौसमी घटना आ रही है, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड भी बना सकती है। Super El Nino

साल 1950 के बाद से ऐसे केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं, लेकिन इस बार के पूर्वानुमान बताते हैं कि यह नया अल नीनो पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी आगाह किया है कि अल नीनो की स्थिति पहले से ही गर्म हो रही दुनिया की आग में घी डालने का काम करेगी और इसके प्रभाव बहुत विनाशकारी होंगे।

समुद्र की गहराई से आगे बढ़ रही गर्म लहर

सेटेलाइट और महासागरीय उपकरणों के मुताबिक, समुद्र की सतह से सैकड़ों मीटर नीचे गर्म पानी की एक बहुत बड़ी लहर पूर्व की ओर बढ़ रही है। समुद्र के भीतर की यह गर्मी अक्सर सतह के पानी को गर्म करने का संकेत होती है, जो बाद में ऊपर की हवा को गर्म करती है और दुनिया भर के मौसम को बिगाड़ देती है। Super El Nino

दक्षिणी अमेरिका जैसे इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा

यह भारतीय मानसून को भी कमज़ोर कर सकता है और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में सूखा ला सकता है, जबकि इसके विपरीत दक्षिणी अमेरिका जैसे इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इतिहास गवाह है कि अल नीनो के कारण बड़े पैमाने पर फसलों की बर्बादी होती है, जिससे दुनिया भर में खाने-पीने की चीज़ें महंगी हो जाती हैं और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होता है। Super El Nino

Weather Alert: घर से निकलने से पहले जानें मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी, रास्ते में आ सकती है बाधाएं....
Weather Alert: हिसार, संदीप सिंहमार। देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 17 से 20 मई के बीच कई इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

IMD के मुताबिक कई राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भयंकर तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। वहीं हरियाणा के कई जिलों में भी तूफान की आशंका जताई गई है।

पंजाब में मौसम का हाल | Weather Alert

17 से 20 मई के बीच पंजाब के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में बिजली कड़कने के साथ तेज तूफान आ सकता है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में 20 मई तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का खतरा

दिल्ली-NCR में 17 और 18 मई को तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक रात के समय बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 17 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 18 मई को तापमान 43 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

यूपी में भीषण गर्मी जारी

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी है। बांदा में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रयागराज और झांसी में भी पारा 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान में 17 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, रोहतास, कैमूर, दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मध्य प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सतना, उज्जैन, देवास, बालाघाट, विदिशा, रीवा और कटनी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Weather Alert: सावधान, फिर आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ, इतने दिन तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather Alert: हिसार, संदीप सिंहमार। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार मध्य रात्रि को हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गयी और रविवार को बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम संबंधी गतिविधियां दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण तेजी से बदल रही हैं और एक तीसरा विक्षोभ पांच से सात फरवरी, 2026 के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

विभाग ने कहा, “पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक से तीन फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम या व्यापक बारिश और हिमपात होने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।” उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटों में रात के तापमान में तीन-पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है जबकि दिन के तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी को और उत्तराखंड में एक और दो फरवरी को छिटपुट या फिर व्यापक बारिश एवं बर्फबारी होने का अनुमान है, जिसके साथ गरज, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक फरवरी को और उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में एक से तीन फरवरी तक छिटपुट से लेकर हल्की बारिश, गरज एवं तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में भी दो फरवरी तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

मौसम विभाग ने एक फरवरी को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक फरवरी को कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। एक फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से आने वाले दिनों में फिर से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

Weather Alert: इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश, येलो अलर्ट जारी
तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। Weather Alert: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात ‘दितवा’ के कारण केरल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसके चलते मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसके कारण रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ‘येलो अलर्ट’ का आशय है कि 24 घंटों के भीतर 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना है। Weather Alert

श्रीलंका-बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के पास स्थित चक्रवात ‘दितवा’ दक्षिण भारत के ऊपर बादलों के पैटर्न को प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते केरल के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल छाए रहने के कारण कुछ क्षेत्रों में दिन के समय मौसम ठंडा या हल्का सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं लेकिन यह चक्रवात की दिशा और मौसम प्रणालियों के विकसित होने पर निर्भर करेगा। अधिकारियों ने आम जनता को सतर्क रहने, भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और खासकर भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी क्षेत्रों में जिला-स्तरीय आपदा प्रबंधन निदेर्शों का पालन करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: खुशखबरी, यूपी के इन 5 जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Today Weather: ‘सेनयार’ तूफान को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
नई दिल्ली। देश भर में इस सप्ताह मौसम की स्थिति एकदम भिन्न रूप में सामने आई है। उत्तर से दक्षिण तक मौसम के चरित्र में भारी विरोधाभास देखने को मिल रहा है—कहीं बर्फीली सर्द हवाएं और जहरीला धुआं जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, तो कहीं भारी वर्षा और समुद्री तूफान का खतरा मंडरा रहा है। Today Weather

जम्मू-कश्मीर में इस समय भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। पूरे कश्मीर क्षेत्र में तापमान हिमांक बिंदु से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। अक्टूबर महीने से वर्षा के अभाव और रात्रि के समय आकाश के साफ रहने के कारण ठंड में असाधारण वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप अनेक क्षेत्रों में सामान्य जीवन बाधित है और दैनंदिन गतिविधियों में रुकावट उत्पन्न हो रही है।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड लौटने के साथ वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर तक गिर चुकी है। प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को बवाना क्षेत्र में AQI 382 तक दर्ज किया गया, जो “अत्यंत खराब” श्रेणी में आता है। ऐसे में डॉक्टरों ने बिना मास्क खुले वातावरण में निकलने से बचने की सलाह दी है, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी समस्या वाले लोगों के लिए यह स्थिति अत्यधिक जोखिमपूर्ण मानी जा रही है। Today Weather

दक्षिण भारत में चक्रवात ‘सेनयार’ के प्रभाव से भारी वर्षा की संभावना

दक्षिण भारत में चक्रवात ‘सेनयार’ के प्रभाव से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु में 28 से 30 नवंबर के बीच प्रचंड वर्षा हो सकती है, जबकि केरल और माहे में 26 नवंबर को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तथा रायलसीमा में 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 27 नवंबर तक तेज वर्षा और 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाओं की चेतावनी जारी है।

मौसम विभाग ने बताया कि मलक्का जलडमरूमध्य और बंगाल की खाड़ी के निकट बना निम्न दाब क्षेत्र मंगलवार को अवदाब में परिवर्तित हो गया है और यह बुधवार तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसी बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में प्रातःकाल व रात्रि में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। Today Weather

Weather News: उत्तर भारत के मौसम में अचानक बदलाव, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर में भारी वृद्धि
Weather News: उत्तर भारत के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्का से घना कोहरा छाया रहा। होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, पंचकूला, यमुनानगर, सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर और श्रावस्ती में सुबह के समय विजिबिलिटी कम देखी गई। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया, जबकि हरियाणा में हिसार का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ का तापमान 7.9 तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.9 कम है। दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में लगभग 0.7–0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ अरब सागर में केरल के तटीय इलाकों पर बने सिस्टम के चलते दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश जारी है। वहीं, मध्य भारत में भी बादलवाही बढ़ने लगी है, जिससे मौसम में नमी बनी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर: प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, 50% वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर में भारी वृद्धि देखी गई है। यहां कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। ग्रैप के तहत नियम सख्त कर दिए गए हैं। सरकारी, नगरपालिका और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जा रही है, ताकि प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

भारत मौसम के बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। 27 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने कहा कि इस दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को मौसम का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी करने की सलाह दी है।

कहाँ कितना एक्यूआई | Weather News

गाजियाबाद-437

हापुड़-420

नोएडा-418

ग्रेटर नोएडा-399

चरखी-दादरी-396

बहादुरगढ़-392

दिल्ली-391

मुजफ्फरनगर-382

यह भी पढ़ें:– “कलम की ताकत” शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी: वीरेंद्र सिंह

Weather Alert: हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 21 तक बदला रहेगा मौसम
हरियाणा के 8 तो पंजाब के 3 जिलों में आज बारिश के आसार

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab and Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी हलचल व जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 21 अगस्त तक बिखरी हुई बारिश का दौर चलेगा। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 18 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला,यमुनानगर, करनाल,पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद में मध्यम से तेज़ बारिश की संभावना है। इसी प्रकार पंजाब के पठानकोट, नवांशहर व रूपनगर में 21 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार बने हुए है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम तथा कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अजमेर के मसुदा में 111.5 मिलीमीटर बारिश हुई। आगामी 3-4 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। शेष कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने के कारण राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय होने व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन | Haryana Punjab and Rajasthan Weather

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम बिज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ अब जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, जबलपुर, रायपुर, दक्षिणी उड़ीसा होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

19 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 20 व 21 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश तथा पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित। इस दौरान बीच बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। Haryana Punjab and Rajasthan Weather

Weather: यूपी सहित इन राज्यों में अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश और ओले? मौसम की ताजा अपडेट
मौसम डेस्क (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather: मानसून ट्रफ समुद्र तल पर फिरोज़पुर, चंडीगढ़, देहरादून, गोरखपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश की ओर उत्तर-पूर्व दिशा में हिमालय की तराई के करीब गुजर रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के मध्य भागों पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र पर सक्रिय है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में, उत्तर तमिलनाडु तट से सटे समुद्री क्षेत्र में, 1.5 से 3.1 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड पर सक्रिय है। इसी प्रकार पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।

आज उत्तरप्रदेश सहित इन इलाकों में होगी बारिश | Weather

अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा संभव है। तटीय कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर तीव्र वर्षा हो सकती है।

इसी प्रकार पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बरसात की संभावना है।

पंजाब में दिल्ली में अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम

मानसून ट्रफ फिलहाल बारिश की मुख्य वजह है, लेकिन ‘ब्रेक-इन-मॉनसून की मौजूदा स्थिति में यह ट्रफ दिल्ली के उत्तर में खिसक गई है, जिससे य अच्छी बारिश की संभावना कम हो गई है। ऐसी स्थिति में बारिश पहाड़ी इलाकों तक सीमित हो जाती है, जैसे कि बीते दो दिनों से उत्तराखंड में खराब मौसम और तेज़ बारिश हो रही है।

खाड़ी से नए सिस्टम की जरूरत तभी होगी बारिश

फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली में मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। जिसका असर दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। ‘ब्रेक मॉनसून’ को खत्म करने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्ट बनना जरूरी है। ऐसे सिस्टम बनने पर ही दिल्ली और आसपास सामान्य मानसून गतिविधि लौटती है। 11-12 अगस्त 2025 को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर पूर्वी हिस्सों से अंदरूनी इलाकों में प्रवेश करेगा। Weather

मानसून टर्फ दक्षिण की तरफ खिसकने का इंतजार

इस सिस्टम की आगे की गति से हवाओं का पैटर्न बदलेगा और मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकेगी। इससे देशभर में ‘ब्रेक मॉनसून’ की स्थिति खत्म होगी और दिल्ली-एनसीआर में भी सामान्य बारिश फिर से शुरू हो जाएगी। अगले हफ्ते के मध्य से बारिश तेज होने की संभावना है। तब तक सप्ताहभर एक या दो बार हल्की बारिश होगी। हालांकि, मानसून ट्रप के उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार से सोमवार के बीच एक-दो बार मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में 15 से 21 अगस्त तक होगी बारिश

पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी बने रहने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी भागों में 10 अगस्त से कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। हालांकि 9 अगस्त से उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। Weather

9-12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह राज्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। द्वितीय सप्ताह 15-21 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक व शेष भागों में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कीम में लोन दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार