Dera Sacha Sadua - Sach Kahoon Hindi

Deaflympics 2025 Tokyo: 25वें समर डेफ्लिंपिक्स 2025 में डेरा सच्चा सौदा का जलवा, जानिये कैसे
टोक्यो/जापान। Deaflympics 2025 Tokyo: 15 से 26 नवंबर 2025 तक जापान के टोक्यो में आयोजित 25वें समर डेफ्लिंपिक्स 2025 में भारतीय स्विमिंग टीम ने 90 देशों के बीच अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई और देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन किया। इस सफलता के पीछे अहम भूमिका निभाई भारतीय टीम के मुख्य कोच डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर, जिन्होंने एक बार फिर अपने अनुभव और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया। गौरतलब है कि डॉ. नवजीत भुल्लर इससे पहले 2022 में ब्राजील में हुए डैफ ओलंपिक्स में भी भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

25वें समर डेफ्लिंपिक्स 2025 से पूर्व, अहमदाबाद में स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया के नेतृत्व में कोच डॉ. नवजीत भुल्लर की देखरेख में 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कराई गई। भारत की ओर से अमन शर्मा (फरीदाबाद) और पुरुषोत्तम गोरे (महाराष्ट्र) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर बैकस्ट्रोक और अन्य स्पर्धाओं में जापान, कनाडा, अमेरिका, चाइना और जर्मनी जैसे देशों के खिलाड़ियों को मात देकर भारत को विश्व स्तर पर 21वां स्थान दिलाया। Deaflympics 2025 Tokyo

डेरा सच्चा सौदा के कोच है डॉ. नवजीत भुल्लर

गौरतलब हैं कि डॉ. नवजीत भुल्लर रक्त में थकान दूर करने से संबंधित विषय ब्लड लैक्टेट पर पीएचडी करने वाले देश के एकमात्र प्रशिक्षक हैं। वह वर्तमान में डेरा सच्चा के शिक्षण संस्थानों में स्विमिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वे अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Deaflympics 2025 Tokyo

डेरा सच्चा सौदा से जुड़े शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के खेल प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां तथा शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताते चलें कि कोच नवजीत सिंह भुल्लर की प्रारंभिक शिक्षा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल तथा कॉलेज की पढ़ाई शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय, सिरसा से हुई है। वहीं कार्च ने इसका श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया।

सरसा में एमएसजी सत्संग भंडारा की सभी तैयारियां पूर्ण, साध-संगत मेें खुशी की लहर
समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सभी तैयारियां पूर्ण

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की दया-मेहर, रहमत से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत कल दिन रविवार 26 मई को शाह सतनाम शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा सौदा, सरसा में पावन एमएसजी सत्संग भंडारा धूमधाम से मनाएगी। पावन भंडारे का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए पानी समिति के साथ-साथ ट्रैफिक, लंगर-भोजन सहित सभी समितियों के सेवादारों ने पावन भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। MSG Bhandara

पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर मानवता भलाई कार्य भी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सन् 1948 में पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा का निर्माण कर डेरे में पहला सत्संग मई महीने में फरमाया था, इसलिए मई महीने में साध-संगत पावन ‘एमएसजी सत्संग भंडारा’ मनाती है। MSG Bhandara

करियर काउंसलिंग व जन कल्याण परमार्थी शिविर होगा आयोजित

26 मई को पावन एमएसजी सत्संग भंडारे के अवसर पर शाह सतनाम शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र सरसा में कमरा नंबर 50 के नजदीक करियर काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कैंप के इंचार्ज व शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज, सरसा के प्रशासक डॉ. शशि आनंद इन्सां ने दी। वहीं शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हस्पताल सरसा में जनकल्याण परमार्थी कैंप लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा। MSG Bhandara

यह भी पढ़ें:–  Morning Saliva Benefits: सुबह के बासी लार के चमत्कारी फायदे, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

पवित्र भंडारे संबंधित साध-संगत के लिए आई जरूरी सूचना
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Dera Sacha Sadua: सोमवार 25 मार्च को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत शाह सतनाम, शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा सौदा, सरसा में पावन एमएसजी गुरुमंत्र भंडारा मनाएगी।

भंडारे का समय : सुबह 11 से 1 बजे तक                                                                                                                                                                               प्रबंधकीय समिति डेरा सच्चा सौदा

World Water Day: लंगर की पुरातन विधि से डेरा सच्चा सौदा हर साल बचा रहा करोड़ों लीटर पानी
पूज्य गुरु जी के टिप्स | World Water Day 2024

दांतों को ब्रुश करते समय नल को खुला नहीं छोड़ें, बल्कि गिलास में पानी रखकर इस्तेमाल करें।

नहाने के लिए पानी सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल में लाएं।

नल को अच्छी तरह बंद करें ताकि पानी व्यर्थ न बहे।

सरसा (सच कहूँ/तिलक राज इन्सां)। World Water Day 2024: पूरी दुनिया में भूमिगत पानी का संकट छाया हुआ है। सरकारें पानी बचाने के लिए कोई न कोई तरीके ढूंढ रही हैं। डेरा सच्चा सौदा पिछले 75 सालों से पानी के घरेलू इस्तेमाल के क्षेत्र में अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। डेरा सच्चा सौदा में लंगर की पुरातन व सादगी वाली विधि से हर साल करोड़ों लीटर पानी बचाया जा रहा है। World Water Day 2024

पूजनीय बेपरवाह साई शाह मस्ताना जी महाराज ने सन् 1948 में डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की। स्थापना के समय से डेरा सच्चा सौदा में लंगर की पुरातन प्रथा चल रही है, जिसमें लंगर (सब्जी) प्रशाद हाथों पर लिया जाता है व लंगर पर ही दाले का वितरण किया जाता है और लंगर के लिए थाली, कटोरी व गिलास जैसे बर्तन इस्तेमाल में नहीं लाए जाते। बर्तनों को धोने के लिए इस्तेमाल में आने वाला पानी बच जाता है। वहीं अगर एक व्यक्ति बर्तनों में लंगर खाए तो बर्तन धोने के लिए कम से कम एक लीटर पानी की जरूरत होती है।

पावन भंडारे पर डेरा सच्चा सौदा में 2-3 करोड़ साध-संगत पहुंचती है। वहीं सत्संगों में रोजाना आने वाली साध-संगत की गिनती इससे अलग है। इस तरह हर साल 15-20 करोड़ लोग डेरा सच्चा सौदा पहुंचते हैं। अगर एक व्यक्ति एक लीटर पानी बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल करे तो पूरे साल में 15-20 करोड़ लीटर पानी खपत होगा। इसी तरह इतने बडेÞ स्तर पर डेरा सच्चा सौदा पानी की घरेलू बचत कर रहा है। World Water Day 2024

एक व्यक्ति द्वारा भोजन करते समय अगर बर्तनों का इस्तेमाल किया जाए तो उन बर्तनों को धोने के

लिए कम से कम एक लीटर पानी लगता है, लंगर की पुरातन विधि से एक लाख लोगों द्वारा भोजन करने से एक लाख लीटर पानी की बचत होती है।

लंगर व दाल का खास तरीका

लंगर तैयार करने के लिए इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि लंगर का आकार बड़ा हो ताकि लंगर पर तरी वाली सब्जी को आसानी से संभाला जा सके। इसी तरह दाल तैयार करने वाले लांगरी दाल न तो अधिक पतला रखते हैं और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसका फायदा यह है कि दाल नीचे नहीं गिरती।

वर्षा जल संग्रहण

पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा में कई डिग्गियां बनाई गई हैं, जिनमें वर्षा का जल संग्रहण किया जाता है। फिर यह पानी फिर कृषि के लिए प्रयोग किया जाता है। इसी तरह फुव्वारा तकनीक के तहत पानी की बचत की जाती है। सीवरेज के पानी को साफ कर कृषि क्षेत्र के लिए प्रयोग में लिया जाता है।

वाटर रियूज सिस्टम | World Water Day 2024

पूज्य गुरु जी ने कृषि क्षेत्र में पानी की बचत के लिए विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसे वॉटर रियूज सिस्टम कहा जाता है। इसके तहत फसल की सिंचाई के बाद बचा हुआ पानी दोबारा एक टैंक में भर जाता है। इस तकनीक से फ्लॅड इरीगेशन के मुकाबले पानी की बहुत ज्यादा बचत होती है। वहीं सीवरेज के पानी को ट्रीट करके खेती में इस्तेमाल किया जाता है।

पानी की बूंद-बूंद बचाई जाए : पूज्य गुरू जी

सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि आज का समय ऐसा है कि इन्सान प्रकृति का नाश कर रहा है। संस्कृति का नाश कर रहा है। इन्सानियत को रसातल में ले जा रहा है। किसी भी दृष्टिकोण से देख लो इन्सान दिन-ब-दिन अपने विनाश को खुद बुलाने को आतुर है।

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि पानी की बात करें, तो पानी इतना नीचे जा रहा है, खास कर साइंटिस्टों को बड़ा फिक्र है और यहां तक उन्होंने हमारे पास बोला गुरू जी, हो सकता है आने वाले समय में पानी के लिए युद्ध ना हो जाए। क्योंकि पानी दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है। डॉक्टर साहिबान जानते हैं, हमारी बॉडी में 70 से 90 पर्सेंट पानी होता है। और साजो-सामान के बिना काम चल जाएगा, पानी के बिना कैसे चलेगा? पानी तो जरूरी है। तो क्या पानी को बचाना नहीं चाहिए? बचाया जा सकता है और बचाना चाहिए। छोटी-छोटी बातें अगर आप नोट करें तो आप काफी पानी बचा सकते हैं। आप कहेंगे कि जी, मेरे एक अकेले के पानी बचाने से क्या फायदा होगा।

आपजी फरमाते हैं कि हमारे धर्मानुसार कहावत है बूंद-बूंद से तालाब भर जाता है। कभी लीकेज होती देखो, बूंद-बूंद टपक रही है, बाल्टी रख दो नीचे कुछ देर में भरी नजर आएगी। इसलिए आप शुरूआत तो करो। आप ब्रश करते हैं सुबह सवेरे तो वॉशबेसन में एक गिलास रख लीजिये, उसको भर लीजिये। टूंटी खुली छोड़ कर ब्रश करना और उधर से पानी बहे जा रहा है यह गलत है। यूरिन वगैराह आप जाते हैं, टॉयलेट जाते हैं तो फ्लश में अलग-अलग फंक्शन होते हैं कि एक थोड़े पानी के लिए और एक ज्यादा पानी के लिए है उसका इस्तेमाल किया करो। World Water Day 2024

यह भी पढ़ें:– Food Technology: फूड टेक्नोलॉजी में बनाएं करियर

सादगी व बलिदान की सच्ची मूर्त थे पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी
सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्मदाता सच की मूर्त, प्रेम के पुजारी, गरीबों के हमदर्द, पहाड़ों से भी ऊंचे और समुद्र से भी गहरे प्रभावी गुणों से भरपूर शख्सियत पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी (Bapu Maghar Singh Ji) के गुणों को शब्दों में पूरी तरह संजोना असंभव है। उनका पूरा जीवन मानवता को ऐसा समर्पित रहा कि जो अपने आप में एक इतिहास बन गया।

पूजनीय बापू जी का जन्म सन् 1929 को राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर की पवित्र धरती, पावन नमनयोग गांव श्री गुुरुसरमोडिया में पूजनीय पिता चिता सिंह जी व पूजनीय माता संत कौर जी के घर हुआ। आप जी के पूजनीय ताऊ जी श्री संता सिंह व पूजनीय माता चंद कौर जी ने आप जी को बचपन में ही गोद ले लिया था। इस कारण आप जी इनको ही अपने जन्मदाता मानते थे।

पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी (Bapu Maghar Singh Ji) परमात्मा की मेहर से महान शख्सियत थे, जिनको परमात्मा ने अपने रूप में संत अवतार को इस संसार में भेजने के लिए चुना। इससे बड़ी कुर्बानी और महान त्याग कोई और हो ही नहीं सकता कि 18 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद जन्मे अपने इकलौते व अति लाडले को उन्होंने अपने प्यारे मुर्शिद पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के सिर्फ एक इशारे पर ही हंसते-हंसते समूह मानवता की सेवा के लिए उनको अर्पण कर दिया। कहने के लिए या फिर पढ़ने के लिए यह बात भले ही छोटी हो, लेकिन सोच कर देखें कि इतना बड़ा घराना, खुली जमीन-जायदाद होते हुए अपने इकलौते वारिस को महज 23 साल की आयु में अपने मुर्शिद-ए-कामिल के चरण कमलों में सदा के लिए समर्पित कर देना, आम आदमी का काम कदापि नहीं है।

आप जी का सारा जीवन मानव चेतना के लिए प्रकाश स्तंभ है। पूजनीय बापू जी का अपने लाडले से बेहद प्यार था और यह प्यार सारे गांव में मशहूर था। बापू जी अपने लाडले को बड़े होने के बावजूद गोद में उठाए रखते ताकि उनके बेटे को चलना न पड़े। आप जी की जीवन शैली सादगी का प्रत्यक्ष उदाहरण रही है। जो लोग यह सोचकर आते कि पूज्य गुरु जी के पूजनीय पिता जी से मिलकर आना है तो मिलने वाले पूजनीय बापू जी की सादगी को देखकर हैरान हो जाते और सादगी को प्रणाम (सैल्यूट) करते। बहुत बड़ी जमीन-जायदाद के मालिक और गांव के नंबरदार होने के बावजूद भी अहंकार की भावना उनके स्वभाव से हमेशा ही दूर रही।

आप जी की नजर में छोटे-बड़े वाली कोई बात नहीं थी। आप जी हमेशा ही अपने साथ काम करने वालों को अपने परिवार का ही सदस्य मानते थे। अपने घर आए किसी जरूरतमंद को उन्होंने कभी खाली हाथ वापिस नहीं जाने दिया। एक बाप जिसे अपने इकलौते बेटे से इतना प्यार हो कि उसके बिना एक पल भी न रह सके, परंतु एक ऐसा समय भी आया जब शायद उनके लिए बहुत ही बड़ी परीक्षा की घड़ी थी लेकिन इस घड़ी में भी उन्होंने अपने मुर्शिद-ए-कामिल के एक इशारे पर अपने इकलौते बेटे को डेरा सच्चा सौदा को समर्पित कर दिया। 23 सितंबर 1990 को वह घड़ी जब गुरुगद्दीनशीनी की पावन रस्म हुई तो पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी ने अपने सतगुरु जी के पावन अनमोल वचनों पर फूल चढ़ाए।

पूजनीय बापू जी (Bapu Maghar Singh Ji) ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से अर्ज की कि सार्इं जी! हमारा सब कुछ जमीन-जायदाद भी बेशक ले लो बस दरबार में केवल एक कमरा हमें रहने के लिए दे दो। पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी का पूरा जीवन ही परमार्थ की एक अमिट गाथा है। अपने जीवन की सुनहरी छाप छोड़ते हुए पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी 5 अक्तूबर 2004 को इस नाश्वान संसार को अलविदा कहते हुए अपने मुर्शिद पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन गोद में सचखंड जा विराजे। ऐसी हस्ती को बार-बार नमन्, बार-बार सजदा। साध-संगत पूजनीय बापू जी की पुण्यतिथि 5 अक्तूबर को परमार्थी दिवस के रूप में हर वर्ष मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है।

बेअदबी मामले में पूज्य गुरु जी की याचिका मंजूर
पंजाब पुलिस को देने होंगे सीबीआई जांच के दस्तावेज

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बेअदबी के मामलों (Sacrilege Case) में पूज्य गुरु जी की पटीशन को स्वीकार कर लिया है। पटीशन स्वीकार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने पंजाब पुलिस को बेअदबी मामले में सीबीआई द्वारा की गई जांच के तमाम दस्तावेज याचिकाकर्ता को सौंपने के आदेश दिए। पूज्य गुरु जी की ओर से दायर इस याचिका में कहा गया था कि उन्हें राजनीतिक कारणों से इस केस में फंसाया जा रहा है। याचिका में बेअदबी मामलों में सीबीआई द्वारा की गई जांच के तमाम रिकॉर्ड दिए जाने की मांग की गई थी।

सीबीआई ने इस मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच की थी जिसमें आरोपियों के लाई डिटेक्टर टैस्ट, ब्रेन मैपिंग टेस्ट, फिंगर प्रिंट, हैंड राइटिंग इत्यादि जांच की थी। इन सभी जांचों में सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं को क्लीन चिट दी थी। माननीय उच्च न्यायालय में पंजाब पुलिस को सीबीआई की इस जांच के दस्तावेज ट्रायल कोर्ट के पटल पर रखने के आदेश दिए थे। लेकिन पंजाब पुलिस ने डेरा श्रद्धालुओं की बेगुनाही के इन दस्तावेजों को छुपा कर रखा। अब माननीय हाईकोर्ट के आदेश से पंजाब पुलिस को ये तमाम दस्तावेज एक हफ्ते के अन्दर देने होंगे।

जीएसएम बूटा सिंह इन्सां सचखंड जा विराजे
सरसा। (सच कहूँ न्यूज) इस घोर कलियुग के समय में सतगुरु से सच्ची प्रीत लगाना और उसे अपनी अंतिम स्वांस तक निभाना ये अति भाग्यशालियों को नसीब होता है। ऐसी ही शख्सियत थे गुर सत् मस्त ब्रह्मचारी (जीएसएम) बूटा सिंह इन्सां (81), जो गत दिवस अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर सतगुरु के चरणों में सचखंड जा विराजे। बूटा सिंह इन्सां अपने आखिरी वक्त तक पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ विश्वास के साथ मानवता की सेवा और राम-नाम के सुमिरन में तल्लीन रहे।

बूटा सिंह का जन्म सन् 1942 में पिता संपूर्ण सिंह के घर गाँव गंगा जिला बठिण्डा में हुआ था। उन्होंने 7वीं तक स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उनके परिवार में दो भाई और पाँच बहनें थी। उनके एक भाई का छोटी आयु में ही निधन हो गया था। ऐसे में बूटा सिंह पांच बहनों के अकेले भाई रह गए।

बूटा सिंह (GSM Buta Singh) जब पाँच-छह साल के थे तो उनके पिता भी इस नश्वर संसार को छोड़ चले गए। इसके बाद बूटा सिंह का पालन-पोषण उनकी बहन के घर जन्डांवाला (बठिण्डा) में हुआ। उन्होंने सन् 1968-69 में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की। इसके बाद वे निरंतर सत्संगों में आते और मानवता की सेवा में भी खूब समय लगाते। बूटा सिंह सन् 1972 से ही वे सेवा कार्यों में जुट गए और काफी समय सेवा समिति के सदस्य रहे। तत्पश्चात बूटा सिंह इन्सां ने सन् 1993 में गुर सत मस्त ब्रह्मचारी के तौर पर सेवा शुरू की। वे पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए निरंतर डेरा सच्चा सौदा में मानवता की सेवा में अपनी जिम्मेवारी बाखूबी निभाते आ रहे थे।

गत दिवस जीएसएम बूटा सिंह इन्सां अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनका अंतिम संस्कार शाह सतनाम जी धाम के नजदीक हुआ। इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार, डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट के सदस्य एवं साध-संगत उपस्थित रही। उनके नामित नामचर्चा रविवार को गोनियाना मंडी (बठिण्डा) के नामचर्चा घर में सुबह 11 से 1 बजे तक होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Jalandhar FIR: डेरा सच्चा सौदा की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के खिलाफ जालंधर के पतारा पुलिस स्टेशन में दर्ज F.I.R.को रद्द करवाने बारे माननीय पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में पिटिशन दाखिल की गई जिस पर संज्ञान लेते हुए आज माननीय उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया इस मामले में अब अगली सुनवाई 30 मई 2023 को होगी l

याचिका में कहा गया है कि पूज्य गुरु जी ने 28 फरवरी 2016 को सत्संग के दौरान संत कबीर जी व संत रविदास जी से संबंधित एक साखी सुनाई थी यह साखी इतिहास की कई विश्वसनीय धार्मिक पुस्तकों में दर्ज है l आज तक किसी ने भी इन धार्मिक पुस्तकों पर कोई आपत्ति नहीं की l शिकायकर्ता ने जानबूझकर साखी के एक संक्षिप्त हिस्से को f.i.r. का आधार बनाकर पुलिस प्रशासन को भी गुमराह किया है।

जबकि साखी में महान संत कबीर जी और संत रविदास जी की महिमा बताई गई हैl डेरा सच्चा सौदा एवं पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान द्वारा सभी धर्मों , महापुरुषों , गुरु, पीर , फ़क़ीरों का आदर सम्मान किया गया है , महान संत कबीर जी और पूज्य संत गुरु रविदास जी का सम्मान पूज्य गुरु जी एव डेरा सच्चा सौदा द्वारा किया जाता रहा है और रहती दुनिया तक किया जाता रहेगा ।एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत समाज में नफरत फैलाने के उद्देश्य से ही पूज्य गुरु जी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है हमें माननीय उच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि हमें अवश्य न्याय मिलेगा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Live: बरनावा से पूज्य गुरू जी ने शुक्रवार सुबह भेजा इंस्टाग्राम पर ताजा वीडियो
बरनावा (सोनू) ।पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। पूज्य गुरू जी ने फरमाया कि अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है। ये कलियुग है बुराई का समय है। कोई भी बुरा कर्म करता है इन्सान, तो यहां पे फलता-फुलता नजर आता है। लेकिन अच्छा कर्म करता है, क्योंकि ये कलियुग है तो काल महाकाल उसे जरूर रोकता है। काल कभी नहीं चाहता कि रूहें, आत्माएं अच्छा कर्म करके ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरू राम में जा विराजे। इसलिए वो ऐसी-ऐसी अड़चने अड़ाता है, जिससे अच्छाई करने वाले, अच्छाई पर चलने वाले दुर हो जाए। लेकिन बुलंद हौंसला रखिए, राम का नाम जपते रहिए, अपने विलपावर को ऊंचा रखिए तो आप हर मुश्किलों को पार कर सकते है। कोई भी बुराई आपको नहीं रोक पाएगी, लेकिन आदमी के अंदर जरूर आता है कि मैं तो हमेशा अच्छे करता रहा हूं, मेरे पर बहुत जुल्म हो रहा है, तो ये संचित कर्म भी होते हैं, लेकिन अगर फिर भी आपको लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है तो ये भी हो सकता है, कहते है कि शेर जब दो कदम पीछे हटता है तो वो जम्प मार कर बहुत आगे की मंजिल पा जाता है। तो हो सकता है कि ये बुराई आपको बहुत कुछ सिखा रही हो, ताकि आने वाले समय में आप बहुत आगे निकल जाए। तो बुराई के समय में घबराइये नहीं अच्छाई कभी मरा नहीं करती और बुराई कभी आसमां नहीं छुती। बुराई एक दिन जरूर खत्म होती है, और अच्छाई एक दिन जरूर ऊंचाईयों पे जाती है, तो इसलिए टेंशन छोड़िये, ये मत सोचिए मेरे साथ क्यूं हुआ, ये सोचिए कि अगर आप भक्ति कर रहे हैं, राम का नाम ले रहे हैं फिर भी आपके साथ बुरा हो रहा है तो अच्छे के लिए हो रहा है, भगवान कभी भी अपने भक्तों के बुरे के लिए कुछ भी नहीं करते, हमेशा अच्छे के लिए करते हैं, उसकी रजा में रह के देखिए, जरूर मालिक आपको अच्छाई की तरफ लेकर जाएंगे, तरक्की दिलवाएंगे।

https://www.instagram.com/tv/CfLMVwtlG3Y/?igshid=MDJmNzVkMjY=

इससे पहले पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने वीरवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि कई बार क्या होता है, कि घर में कोई परेशानी आ जाती है या बिजनेस में कोई घाटा हो जाता है या संबंध बिगड़ जाते हैं तो आप लोग सोचने लगते है कि घर छोड़कर चला जाऊँ, छोड़ना बड़ा आसान हैं, घर बनाने में पसीने आ जाते हैं,

संबंध बिगाड़ना बड़ा आसान है, बनाने में बहुत समय लगता है, कभी इस तरफ ध्यान दिया करो, अपने आप के बारे में सोचें, खुद के बारे में सोचें और ये सोचें कि आप जो कदम उठाने जा रहे है वो कितना गलत है, आप सोचते हैं कि मैं छोड़कर चला जाऊंगा सब कुछ ठीक हो जाएगा, आप बर्बाद हो रहे हैं, नहीं सारा परिवार बर्बाद हो रहा है, आप सोचते हैं संबंध तोड़ दे तो कुछ हो जाएगा, क्या हो जाएगा, आप जैसे है वैसे रहेंगे, हो सकता है उससे भी बुरा आपको मिल जाए।

इसलिए आप ये सोचना छोड़ दे, कि भई संबंध खराब हो गया या घर में कुछ परेशानी आ गई तो मैंने सुसाइड कर लेना है या घर बार छोड़ देना है, आत्मघाती महापापी, हर धर्म में ये लिखा हुआ है बल्कि अपनी आत्मा को बल दो, राम के नाम से, ओम, हरि, ईश्वर, मालिक, परमात्मा के नाम से, इतना मजबूत कर लो आत्मबल को, इतनी आत्मा को मजबूत कर लो, कि आप इन चीजों से दूर हो जाएं और यकीन मानिये इससे आपको एक संतुष्टि भी मिलेगी। आत्मबल ऐसी चीज है, जो आपको हर गम दु:ख, दर्द, चिंता में रास्ता दिखा सकता है, जरा आत्मबल बढ़ा कर तो देखिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

‘असीं तां कल ही रानियां गए थे, तुसीं सोए पड़े थे’
सतपाल बड़ा काका इन्सां निवासी रानियां जिला सरसा, पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की अपने ऊपर हुई अपार रहमत का वर्णन इस प्रकार करता है, जो उसने सन् 2003 में पूज्य हजूर पिता जी की पावन हजूरी में ब्यान किया है:-मेरे सोहणे दातार जी! मैं आप जी की दया मेहर से यह बात पूरे दावे के साथ कहता हूं कि आप जी सिर्फ तेरावास में नहीं होते।

बल्कि जहां-जहां जीव आपको पूरी तड़प के साथ याद करते हैं, आप जी वहां-वहां जाकर जीवों को दर्शन देते हो जी। पिता जी, कई जग बीती सुनाते हैं, लेकिन मैं अपनी हड्डबीती सुना रहा हूं। मेरा सारा परिवार सेवा पर आया हुआ था। अलार्म खराब था। मैं शिखर की छत पर जाकर सो गया। मैं ख्यालों में आप जी को कह रहा था, पिता जी (पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ) चार बजे उठा देना जी , विनती बोलनी है जी, भूल न जाना जी। आज मैं घर में अकेला ही हूं जी।

‘पौने चार बजे मेरी चारपाई को किसी ने जोर से हिला दिया’

यह सोचते-सोचते मैं सो गया। पौने चार बजे मेरी चारपाई को किसी ने जोर से हिला दिया। मैं नींद में कह रहा था कि दूध फ्रिज में से ले लेना, मेरी नींद क्यों खराब करता है? क्योंकि पड़ोसी का दूध हमारे फ्रिज में था। थोड़ी देर में एक और झटका लगा तो मैं उठकर बैठ गया। आसपास में देखा, कोई नहीं था। फिर ऊपर से उतर कर नीचे चौबारे में आ गया। दीवार घड़ी पर टाईम देखा तो चार बजे का टाईम था।

आप जी को कहा था, आप जी ने आकर उठा दिया, परंतु मैं अपराधी पहचान न सका। बाद में मैं बहुत पछताया और सोचा, प्यारे पिता जी दस मिनट और रूक जाते, दोनों बाप-बेटा दूध में पत्ती डालकर पीते। पिता जी आप जी तो आए और गए। पिता जी, सारा परिवार सेवा करके वापिस लौटा, हमारे नीचे वाले मकान में एक मैडम किराये पर रहती है। वह मेरी पत्नी को कहने लगी, ‘दीदी ! आज सुबह मैंने चार बजे मकान की छत पर सरसे वाले आपके गुरू जी (पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां) को देखा है।’

‘जब आप सरसा दरबार जाया करो तो मुझे भी साथ ले जाया करो’

वाह दयालु पिता जी, आप जी धन्य हो। आप जी ने उसको भी दर्शन दिए। कुछ दिनों के उपरांत वह मैडम हमारे साथ सरसा दरबार में आई, आप जी के दर्शन करके वैराग्य में आ गई, और रोने लगी। हमें कहने लगी, पूज्य हजूर पिता जी में से मुझे हमारे गुरू -महाराज के दर्शन हुए हैं। जब आप सरसा दरबार जाया करो तो मुझे भी साथ ले जाया करो। उसी समय के दौरान रानियां के प्रेमियों ने तेरावास में पूज्य गुरू जी के सामने अर्ज की कि पिता जी ! आप जी रानियां में चरण टिकाएं जी  तो आप जी ने फरमाया, ‘भाई! असीं तां कल ही रानियां में गए थे, तंूसी सोए पड़े थे।

दरबार में चारपाईयां पड़ी हुई थी। चादरें बिछी हुई थी।’ यह सुनकर सारी साध-संगत ने कान पकड़े और कहा कि हम भूल जाते हैं, आप जी अपने वायदे पर पक्के रहते हो जी। पिता जी! इन बातों से पता चलता है कि आप जी तेरावास में नहीं होते, जहां-जहां आप जी को कोई याद करता है, वहां-वहां आपजी जाकर दर्शन देते हो जी। आप जी ने फरमाया, ‘भाई हजम किया करो, दर्शन हो तो।’ पिता जी हमसे तो आप जी को बिना बताए रहा नहीं जाता। आप जाणो आपका काम जाणे। हमने तो जो देखा, लिख दिया। अब आप जाणो, आप का काम जाणे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ब्लॉक तपा, भदौड़ की साध-संगत ने परिवार को बनाकर दिया ‘आशियाना’
साध-संगत ने पक्खो कलां में 15वां और ब्लॉक में 77वां बनाया मकान

तपा/बरनाला(सुरेन्द्र मित्तल)। ब्लॉक तपा/भदौड़ की साध-संगत डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए लगातर मानवता भलाई के कार्यों में आगे बढ़ती हुई प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत ही साध-संगत ने ब्लाक के गांव पक्खो कलां में 15वां मकान बनाकर जरूरतमंद परिवार की चिंता सदा के लिए खत्म कर दी है। जानकारी देते गांव के भंगीदास राजविन्दर सिंह इन्सां ने बताया कि रूप सिंह पुत्र मेजर सिंह मापों पत्ती अपने नौजवान बेटे के मरणोंपरांत मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था, जिसके परिवार के पास सिर ढक्कन को भी छत नहीं थी। परिवार रूप सिंह के परेशानी में रहने के कारण कोई भी काम करने और घर का गुजारा चलाने से भी असमर्थ है, जो कभी भी अपना घर नहीं बना सकता था।

परिवार की हालत को देखते गांव के गणमान्यजनों ने साध-संगत से संपर्क कर इस परिवार का मकान बनाकर देने की अपील की तो गांव की समूह साध संगत, जिम्मेवारों की तरफ से ब्लॉक समिति के साथ बात कर जल्दी ही उक्त परिवार को मकान बनाकर देने का फैसला किया गया। परिवार न किये वायदे को पूरा करते अलग-अलग गांवों की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को सिर्फ एक दिन में मकान बना कर दिया है। साध-संगत की तरफ से किये गए उक्त कार्य की गांव में गणमान्यजनों द्वारा भरपूर प्रशंसा की जा रही है। इस मौके नछत्तर सिंह इन्सां, डॉ.जसवीर सिंह इन्सां, नाजर इन्सां, परशोतम पप्पू, धरमप्रीत इन्सां, मेजर इन्सां, विशु इन्सां, गुरतेज सिंह इन्सां, मिस्त्री मिश्रा सिंह, लाभ सिंह, कुलदीप सिंह आदि और सेवादार भाई -बहनें उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।