Quad - Sach Kahoon Hindi

‘अच्छाई की ताकत’ के रूप में उभरेगा क्वॉड : मोदी
टोक्यो। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत एवं जापान के चतुष्कोणीय गठजोड़ क्वॉड की तीसरी शिखर बैठक में इन देशों के शीर्ष नेताओं ने स्वतंत्र एवं मुक्त हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी और क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए रचनात्मक एजेंडे पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन, ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीस और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर पर विचार विमर्श किया।

मोदी ने अपने आरंभिक वक्तव्य में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बहुत कम समय में क्वॉड समूह ने विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। उन्होंने कहा, कि आज क्वाॅड का स्कोप व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, हमारा दृढ़ संकल्प, लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। क्वाॅड के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हम सभी का साझा उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की विपरीत परिस्थितियों के वाबजूद, हमने वैक्सिन-डिलिवरी, जलवायु कार्रवाई, टिकाऊ एवं सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला, आपदा प्रबंधन और आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया है। इससे हिन्द प्रशांत में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि क्वाॅड हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए एक रचनात्मक एजेंडा लेकर चल रहा है। इससे क्वाॅड की छवि एक ‘अच्छाई की ताकत’ के रूप में और भी सुदृढ़ होती जायेगी। चार देशों के इस अनौपचारिक एवं अस्थायी गठजोड़ क्वॉड का टोक्यो शिखर सम्मेलन इस गठजोड़ के नेताओं के बीच यह चौथा संवाद था। पहला संवाद मार्च 2021 में वर्चुअल माध्यम से, दूसरा प्रत्यक्ष रूप में सितंबर 2021 में वाशिंगटन में और तीसरा मार्च 2022 में वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्वॉड और द्विपक्षीय रूप से भारत एक अहम भागीदार: अमेरिका
वाशिंगटन/नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका ने कहा है कि भारत उसकी तरह ही एक स्वतंत्र, और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का हिमायती है और इसी कारण क्वाड और द्विपक्षीय रूप से वह अहम भागीदार है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि रूस के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों के बावजूद अमेरिका भी अब भारत के लिए पसंदीदा भागीदार है। रूस पर भारत के रुख के बारे में अमेरिका क्या महसूस करता है और क्या सभी क्वाड पार्टनर्स इस पर तालमेल बिठाते हैं, इस पर एक सवाल का जवाब देते हुए प्राइस ने कहा कि क्वाड और द्विपक्षीय संदर्भ में भारत के साथ हमारे संबंध पर हम यही बताना चाहेंगे कि भारत एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का हमारी ही तरह हिमायती है यह यकीनन क्वॉड का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है और इसी कारण वह हमारे लिए एक अहम भागीदार है।

यूक्रेन पर आए संकट पर 3 मार्च को हुई वर्चुअल क्वाड शिखर बैठक और फरवरी के मध्य में क्वाड विदेश मंत्रियों की मेलबर्न बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी व्यस्तता होने के बावजूद भी सचिव और राष्ट्रपति ने एक खुले और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं की पुष्टि की। इसके तहत सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाएगा और देशों को सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक दबाव से भी मुक्ति मिलेगी। क्वॉड के भागीदारों ने इसके लिए अपने समर्पण की भी पुष्टि की है। ऐसा हमें सुनने में आया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।