IAS Ashok Khemka - Sach Kahoon Hindi

खेमका के कार्यकाल में वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में नियुक्त 8 अफसर बर्खास्त
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के दो आइएसएस अधिकारियों अशोक खेमका और संजीव वर्मा के बीच विवाद गहरा गया है। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा ने खेमका के कार्यकाल में नियुक्त किए गए आठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में करीब 13 साल पहले लगे आठ अन्य अधिकारियों को बुधवार को बर्खास्त किया गया है। ये आठों अधिकारी सीनियर आइएएस अधिकारी डा. अशोक खेमका के कार्यकाल 2009-2010 में वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में नियुक्त किए गए थे। बर्खास्त किए गए अधिकारियों में एक प्रथम श्रेणी, तीन द्वितीय श्रेणी और चार तृतीय श्रेणी अधिकारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, इनमें से सात अधिकारियों के पास अनुभव प्रमाण पत्र नहीं था, जबकि एक सामान्य श्रेणी के अधिकारी को अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी के लिये आरक्षित पद पर नियुक्ति मिलने की वजह से हटाया गया है। आरोप है कि इन सभी अधिकारियों की भर्ती में अनियमितताएं बरती गई हैं।

तीन अधिकारियों के विरुद्ध अभी जांच लंबित

हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के मौजूदा प्रबंध निदेशक संजीव वर्मा ने चार अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर इन आठों अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। संजीव वर्मा ने इससे पहले की रिपोर्ट के आधार पर ही मैनेजर रैंक के दो अधिकारियों को बर्खास्त किया था। अब बर्खास्त होने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि तीन अधिकारियों के विरुद्ध अभी जांच लंबित हैं।

करनाल के मंडलायुक्त के साथ-साथ वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का कामकाज संभाल रहे आइएएस अधिकारी संजीव वर्मा के समक्ष रिपोर्ट में इन अधिकारियों की भर्ती में अनियमितता बरते जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी अधिकारी उस समय वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में भर्ती हुए थे, जब अशोक खेमका वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक थे।

हरियाणा: आठ अधिकारियों को किया गया बर्खास्त

चंडीगढ़। हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी संजीव वर्मा के नेतृत्व वाली जांच कमेटी की सिफारिश के आधार पर जिला प्रबंधक एसके शर्मा, सहायक प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण डीके पांडेय, तकनीकी सहायक राजेश कुमार, तकनीकी सहायक दिलबाग सिंह, तकनीकी सहायक मनीष शुक्ला, तकनीकी सहायक दीपक कुमार द्विवेदी, प्रबंधक यतेंद्रवीर त्यागी और प्रबंधक जगदीश चंद्र को बर्खास्त किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आईएएस अशोक खेमका ने सांसदों व विधायकों की पेंशन पर उठाया सवाल
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अपनी टिप्पणियों और ट्वीट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका (IAS Ashok Khemka) ने सांसदों और विधायकों की पैंशन को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान के फैसले की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है कि क्या दूसरे प्रदेशों के विधानमंडल और संसद भी इसका अनुसरण करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक दिन पहले ही घोषणा की है कि प्रदेश में पूर्व विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन मिलेगी। इस तरह विधायकों को प्रत्येक कार्यकाल के लिए अलग पेंशन देने की प्रथा खत्म की जाएगी।

हरियाणा के विज्ञान और तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका (IAS Ashok Khemka) ने ट्वीट में कहा कि क्या दूसरे राज्य भी अपने विधायकों और केंद्र सरकार सांसदों के लिए ऐसा कदम उठाने की हिम्मत दिखाएंगे। लोकपाल की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व में कई बार सवाल उठा चुके खेमका ने हाल ही में एक और ट्वीट करते हुए कहा था कि आश्चर्यजनक रूप से देश का लोकपाल तीन वर्षों में एक भी केस को सिरे चढ़ाने में विफल रहा है।

क्या लोकपाल इस खराब प्रदर्शन के लिए जवाबदेह नहीं हैं? सेवानिवृत्ति के बाद की चैन की नौकरी में जनता का करोड़ों रुपये नाले में चला जाता है। खेमका वर्ष 1991 बैच के आइएएस अफसर हैं, जिनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2025 तक है।

पूर्व विधायकों के पेंशन-भत्तों पर हर महीने खर्च होते 24 करोड़

हरियाणा में पूर्व विधायकों की पेंशन और भत्तों पर हर महीने सरकारी खजाने से करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव को 2.38 लाख रुपये पेंशन में मिलते हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। हरियाणा में पिछले पांच साल में पूर्व विधायकों के पेंशन और भत्तों में 200 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह और पूर्व विधायक बलबीर पाल शाह को भी हर महीने दो लाख रुपये से अधिक पेंशन मिलती है, जबकि डेढ़ दर्जन पूर्व विधायक ऐसे हैं, जो हर महीने एक लाख रुपये अधिक पेंशन ले रहे हैं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।