Shot Dead - Sach Kahoon Hindi

मौसी और नाना की गोली मारकर हत्या
इच्छनपुर गाँव में युवक ने दिया वारदात को अंजाम

करनाल। करनाल जिले में असंध क्षेत्र के गांव इच्छनपुर में एक युवक ने अपनी मौसी और नाना को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि आरोपी बचपन से ही अपने नाना के पास रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों मृतकों के शव का असंध के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

रिश्तेदार ने बताया कि फतेह सिंह बचपन से अपने नाना जोगिन्दर सिंह के यहां रहता था। नाना ने उसका पालन पोषण किया और पढ़ाया लिखाया। सोमवार देर रात करीब 12 बजे फतेह सिंह कहीं से घर आया और उसने अपने नाना को गोली मार दी, जबकि उसके नाना ने जमीन भी उसके नाम ही करवाई थी। फिर भी पता नहीं क्या हुआ कि उसने जोगिंदर सिंह की हत्या कर दी। जांच अधिकारी के अनुसार रात को पुलिस को गांव इछनपुर में गोली चलने जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक 45 वर्षीय महिला की गोली लगने से मौत हो चुकी थी।

करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल थे और एक महिला छर्रे लगने से घायल थी। दोनों को असंध अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों को आरोपित ने दो-दो गोली मारी है जबकि घायल को छर्रे लगे हैं। आरोपित बंदूक लेकर कार में सवार होकर फरार होे गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों शवों को असंध के मोर्चरी हाउस में रात को ही रखवा दिया गया था, जिनका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर की हत्या
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रोहतक (सच कहूँ ब्यूरो)। लाखनमाजरा थाना के अंतर्गत गांव चिड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर चार जुलाना निवासी शंकर ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय गोहाना में फर्नीचर का काम करता है। देर रात जब विजय गोहाना से वापिस आॅटो से गांव आ रहा था, तभी गांव चिड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। राहगीरों द्वारा विजय को गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक के भाई शंकर ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उसके भाई विजय पर जुलाना के ही सूरज ने गोली चलाई थी और इस संबंध में अदालत में भी मामला विचाराधीन है। शंकर ने बताया कि उसके भाई की हत्या सूरज ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की है। पुलिस ने इस संबंध में शंकर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोहाली : स्कूल के बाहर महिला टीचर की गोलियां मारकर हत्या
फ्रैंच व पंजाबी पढ़ाती थी मृतक सरबजीत कौर | Murder

दावा: गोलियां चलाने वाला पूर्व पति बताया गया

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में स्कूल के बाहर महिला टीचर की सरेआम हत्या (Murder) से हड़कंप मच गया। जैसे ही महिला टीचर स्कूल के पास अपने बच्ची के साथ वहां पर पहुंची। उन्होंने तीन गोलियां महिला के सिर में मारी। जिससे महिला गंभीर रूप में घायल होकर गिर गई, जबकि उसकी बेटी का बचाव हो गया। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। गौरतलब है कि महिला टीचर का फ्रांस में रह रहे पति से कुछ समय पहले तलाक हुआ था। महिला मोहाली में अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, खरड़ की एक टीचर सरबजीत कौर रोज की तरह अपने एक्टिवा से स्कूल जा रही थी। वह एक्टिवा से स्कूल के बाहर पहुंची थी और उसे सड़क से पार कर रही थी एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उसे गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे तुरंत मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरबजीत कौर मोहाली जिले के रामगढ़ गांव की रहनेवाली थी। अध्यापिका सरबजीत कौर मोहाली के सन्नी इन्कलेव नजदीक जंडपुर रोड़ में पढ़ाती थी। वह पिछले आठ माह से स्कूल में पंजाबी व फ्रैंच भाषा पढ़ाती थी।

फ्रांस में रहते पति से हो गया था तलाक | Murder

बताया जाता है कि घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है।

बताया जाता है कि सरबजीत कौर का तलाक हो गया था और उसका घरेलू विवाद भी चल रहा था।

एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह शाह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज और वारदात के समय स्कूल के बाहर खड़ी अन्य टीचरों से पूछताछ से खुलासा हुआ है

कि सरबजीत को उसके पूर्व पति ने गोली मारी है। बताया जाता है कि सरबजीत कौर का पति फ्रांस में रहता है।

वह भी पहले फ्रांस में रहती थी और कुछ समय पहले ही पंजाब आई थी। उसकी एक बेटी भी है।

बताया जाता है कि पति से उसका अब भी विवाद चल रहा है। अभी तक हमलावर पूर्व पति के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।

जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे : एसएसपी

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जाजया लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न एंगलों पर काम कर रही है। जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

अमेरिका : भारतीय मूल के पुलिस अफसर की गोली मारकर हत्या
क्रिसमस की रात कर रहे थे ओवरटाइम

न्यूयॉर्क अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक 33 साल के पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के (US: Indian Origin Police Officer Shot Dead) दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पहचान न्यूमेन पुलिस विभाग के रोनिल सिंह के रूप में हुई है। क्रिसमस की रात वे ओवरटाइम कर रहे थे और टैफिक संभाल रहे थे तभी यह घटना हुई। मामले की जांच कर रहे स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने अपने बयान में कहा, ‘”घटना के कुछ देर बाद रेडियो पर उनकी (रोनिल) मौत की खबर दे दी गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी मौत हो गई।’’

रोनिल घटना के वक्त ट्रैफिक सिग्नल पर सेवाएं दे रहे थे

बयान में यह भी बताया गया कि पुलिस के आने से पहले ही हमलावर मौके पर अपनी (US: Indian Origin Police Officer Shot Dead) कार छोड़कर फरार हो गया। स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने संदिग्ध और उसके वाहन के फुटेज जारी करके लोगों से पहचान की अपील की है। रोनिल सात साल से न्यूमेन पुलिस विभाग में थे। इससे पहले वे मर्स्ड काउंटी शेरिफ विभाग में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच महीने की बेटा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर एडमंड ब्राउन, न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर और इंडियन ऑफिसर्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

सारण में युवक की गोली मारकर हत्या
छपरा 09 अक्टूबर (वार्ता)

बिहार के सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार-रायपुर बाइपास पर पेट्रोल पंप के निकट अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मौना मुहल्ला निवासी पीयूष आनंद (28) कल देर रात गड़खा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे गड़खा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पीयूष आनंद छपरा सदर अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत था। वह बजरंग दल का सदस्य भी बताया जाता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

युवक ने कमरे में सो रहे दोस्त को गोली से उड़ाया
रोड़ी में दोस्ती का खून

ओढां(सच कहूँ न्यूज)। सरसा के गांव रोड़ी में एक दोस्त द्वारा अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक वीरवार सुबह करीब पौने 7 बजे गुरलाल उर्फ सोना अपने कमरे में सो रहा था। उसके पिता नरेन्द्र सिंह ने जब पशुओं को चारा डालते समय गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में जाकर देखा तो 25 वर्षीय गुरलाल सिंह चारपाई पर पड़ा था और उसके सिर व छाती से खून बह रहा था। नरेन्द्र सिंह ने जब शोर मचाया तो उसने देखा कि इसी गांव का धर्मेन्द्र सिंह गुरलाल की मोटरसाईकिल लेकर भाग रहा था। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

3 माह पहले हुई थी अनबन

सामने आया है कि आरोपी धर्मेन्द्र व मृतक गुरलाल सिंह दोनों की आपसी मित्रता थी। धर्मेन्द्र सिंह मूल रूप से पंजाब से है लेकिन वह पिछले कई वर्षांे से रोड़ी में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों के बीच करीब 3 माह पूर्व किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके चलते धर्मेन्द्र ने गुरलाल सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों के बीच कुछ दिन पूर्व ही हुई सुलह के बाद धर्मेन्द्र का गुरलाल के साथ पुन: बोलचाल व आना-जाना भी शुरू हो गया था।

मृतक के पिता के अनुसार गुरलाल सिंह घर के पीछे के भाग में बने कमरे में अक्सर अकेला ही रहता था और उसके पास अक्सर लोग आते-जाते रहते थे। जिस पर उसने कभी भी ये ध्यान नहीं दिया कि गुरलाल के पास कौन आता-जाता है। आरोपी ने इस घटना को अंजाम वीरवार अलसुबह दिया, जिससे ये क्यास लगाया जा रहा है कि आरोपी रात्रि में गुरलाल सिंह के पास सोया हुआ था।

दो गोलियां मारी थी आरोपी ने

पुलिस ने शव का मुआयना कि तो पाया कि आरोपी ने गुरलाल सिंह को कनपटी व छाती में दो गोलियां मारी थी। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर के अवैध कट्टे का एक खाली खोल बरामद किया है। पुलिस ने जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गुरलाल सिंह पर उस समय गोली चलाई जब सोया हुआ था। सूचना के बाद सीन-आॅफ क्राईम से डॉ. अजमेर सिंह व सीआईए प्रभारी राजा राम, डबवाली सीआईए प्रभारी कर्मसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खाली फ्रूटी व सिल्वर पेपर सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया है जिससे ये क्यास लगाया जा रहा है कि रात को घटनास्थल पर नशे का सेवन किया गया था। घटना के बाद आरोपी धर्मेन्द्र मृतक गुरलाल सिंह की बाईक लेकर फरार हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिन दिहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
हरियाणा पुलिस की बटालियन आईआरबी के जवान ने दिया वारदात को अंजाम

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के भादरा बाजार में अकादमी चलाने वाले एक युवक की सोमवार को दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला व्यक्ति हरियाणा पुलिस की बटालियन आईआरबी का जवान है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हत्या मामले में महिला के साथ मृतक युवक की जान पहचान होने की आशंका मानी जा रही है।

शहर में शैक्षणिक अकादमी चलाता था मृतक संदीप

गांव बकरियांवाली निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र शीशपाल जाखड़ सरसा के भादरा बाजार की गली खाईवाली में शैक्षणिक अकादमी चलाता था। सोमवार दोपहर 12 बजे वह अपनी अकादमी में अपने मामा और दोस्त के साथ बैठा बातचीत कर रहा था। इतने में ही तीन लोग अकादमी में आए, जिसमें एक आईआरबी भौंडसी में हवलदार पद पर तैनात पुलिसकर्मी सुभाष भी सिविल ड्रेस था। उसने आते ही पिस्तौल से संदीप पर तीन फायर कर दिए। जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद संदीप के साथ बैठे मामा बनवारी और दोस्त धर्मेद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएसपी हैडक्वार्टर विजय कक्कड़ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के भागने की तस्वीर मिल गई। उनकी गाड़ी और नंबर भी पुलिस ने नोट कर लिए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या करने वाले हवलदार सुभाष और उसके दोनों साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

सरसा पुलिस लाइन में रहता है आरोपी

संदीप जाखड़ की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाला पुलिसकर्मी सुभाष आईआरबी बटालियन भौंडसी में तैनात है। वह परिवार के साथ सरसा पुलिस लाइन में रहता है। फिलहाल उसकी कंपनी जींद आई हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चचेरे भाई को गोलियों से भूना
गुस्साए परिजनों ने नहीं उठाने दिया शव

झज्जर के गांव दुबलधन की घटना

झज्जर(सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के गांव दुबलधन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गली के बीचों-बीच से गुजर रहे एक युवक पर तीन लोगों ने अधांधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर तीनों युवक मृतक के चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे गांव दुबलधन के किरमान पाना में बदमाशों ने बिजेन्द्र पुत्र भोला राम पर ताबड़ तोड़ गोलियां दाग दी तथा मौके से फरार हो गए। गोली लगने से बिजेन्द्र खून से लथ-पथ होकर गली के बीचों-बीच गिऱ गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते बिजेन्द्र दम तोड़ चुका था।

वहीं घटना की सूचना पाकर डीएसपी राजेश कुमार,थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तथ्य जुटाए व पूरे जिले को तुरंत सील करने के आदेश जारी किए। वहीं गुस्साए पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक शव काफी देर तक उठाने नहीं दिया। परिवार और ग्रामीण जिद्द पर अड़े थे कि पहले कातिलों को पकड़ो उसके बाद ही पोस्टमार्टम करने के लिए शव उठाने देंगे। काफी देर बाद डीएसपी और ग्राम पंचायत के समझाने के बाद परिजनों ने बिजेन्द्र का शव उठाने दिया। बताया जा रहा हैैै बिजेन्द्र पुत्र भोला राम अपने घर से दूध लेने के लिए जा रहा था उसी दोरान बदमाशों ने गोलियां मार दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र गोदारा की गोलीमार हत्या
दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने की फायरिंग

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में इन दिनों चल रहा आनंदपाल एनकाउंटर मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और चुरु में एक और मर्डर हो गया। जिला चूरू के कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर महेन्द्र गोदारा की सोमवार देर रात कड़वासर गांव में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना करीब रात 11 बजे हुई। फायरिंग की आवाज सुन क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल के दोनों रास्तों पर बैरीकेडिंग करवा दी गई है और भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया।

अस्पताल में परिजनों सहित समाज के करीब दो सौ लोग एकत्र हो गए। पुलिस के मुताबिक गोदारा कड़वासर के पास स्थित खुद की होटल से बाइक पर सवार होकर कड़वासर की तरफ जा रहा था। कड़वासर बस स्टैंड पहुंचते ही दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने गोदारा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोदारा के करीब पांच गोलियां लगी सूचना पर सदर पुलिस, कोतवाली पुलिस व दूधवाखारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी हूकमसिंह रात को ही घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। सूचना मिलने पर देर रात एएसपी केसरसिंह शेखावत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि महेन्द्र गोदारा कोतवाली थाने का बड़ा हिस्ट्रीशीटर था।

कौन है महेन्द्र गोदारा

सहजूरसर निवासी महेन्द्र गोदारा (28) पुत्र गोपाल गोदारा पिछले कई सालों से अपराध की दुनिया में पैर जमा रहा था। छोटी से उम्र में ही लूट, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट सहित अनेक धाराओं में करीब 34 मामले दर्ज हैं। कई बार जेल भी जा चुका है लेकिन जमानत पर रिहा कर दिया जाता था। इससे दिनों-दिन अपराध जगत में उसके कदम बढ़ते जा रहे थे।

आरोपितों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

गोदारा के परिजनों ने हत्या में शामिल कुछ नामजद आरोपितों की रिपोर्ट थाने में दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक शव का ना तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और ना ही शव लेंगे।

आरोपितों के ठिकानों पर दबिश

वहीं पुलिस की टीम नामजद आरोपितों के घरों व ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके लिए कई टीम रवाना की गई है। लेकिन दोपहर तक एक भी आरोपित पकड़े नहीं गए। पुलिस ने रात को भी जगह-जगह नाकाबंदी करवाई थी। लेकिन आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शनिवार देर रात दो बाइक सवार युवकों ने गोलियों ने भूना, मौत
पादरी की हत्या पर बवाल, हाइवे जाम

सड़कों पर उतरे लोग, प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। सलेम टाबरी के पीरू बंदा इलाके में स्थित एक चर्च के सीनियर पास्टर की दो अज्ञात लोगों ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी। पल्सर बाइक पर आए हमलावरों ने पादरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पास्टर सुल्तान मसीह को डीएमसी पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। उन्हें मनाने के लिए विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर, कुलदीप सिंह वैद्य, संजय तलवाड़ पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपना धरना जारी रखा।

लोगों में आक्रोश

बताया गया है कि एक गोली पास्टर के सिर और दो गोलियां पीठ पर लगी। यह भी कहा जा रहा है कि तीनों हमलावरों में से दो मोने थे और एक ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था। घटना के बाद देर रात समुदाय के करीब 400 लोगों ने पुराने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। अभी भी गुस्साए लोग जालंधर हाईवे पर बैठे हुए हैं। लुधियाना के कमिश्नर आरएन ढोके सहित तमाम उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

आॅल इंडिया क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेसीडेंट अरुण हेनरी ने बताया कि पास्टर उसी चर्च में रहते थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह चर्च परिसर स्थित अपने कमरे से मोबाइल पर बातें करते हुए बाहर निकले थे। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने करीब से उन पर एक के बाद एक गोलियां चला दीं। उन्हें डीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग खंगाल रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है और नाकेबंदी करवाई गई है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो बच्चों ने देखा था गोली लगते

बताया जाता है कि घटना के दौरान चर्च के पास ही दो बच्चे डेविड और विलियम खड़े थे, जिन्होंने हमलावरों को पास्टर पर गोली चलाते देखा। उन्होंने बताया कि बाइक से आए तीनों हमलावर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और पास्टर के गिरते ही वहां से फरार हो गए।

एक वर्ष पहले बेटी की हुई थी मौत

पादरी की दो बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी हैमर थ्रो की एथलीट थी। एक साल पहले स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हैमर लगने से उसकी मौत हो गई थी। दूसरी बेटी शादीशुदा है। बेटे पिता के साथ ही सलेम टाबरी में रह रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस हिरासत में बंदी की गोली मारकर हत्या
हिसार पुलिस हत्या मामले में पेशी पर लाई थी

जींद(सच कहूँ न्यूज)। गोहाना रोड पर सोमवार दोपहर को अदालत से पुलिस कस्टडी में पेशी भुगत कर आ रहे बंदी पर बाइक सवार युवकों ने फायर कर दिया, जिसमें गोली बंदी के सीने में जा धंसी और उसका साथी छर्रे लगने से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह, सीआइए, शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। बंदी की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआइएमएस रोहतक रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बंदी की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अदालत परिसर के निकट गोहाना रोड पर हुई वारदात

गांव रामराये निवासी सुमेर हत्या के मामले में हिसार जेल में बंद था। सुमेर के खिलाफ शहर थाना हांसी में हत्या का मामला दर्ज था। सोमवार को हिसार पुलिस के एएसआई धूप सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय गार्द सुमेर को जींद शहर थाना में दर्ज हत्या मामले में सैशन कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। दोपहर को पेशी भुगतने के बाद पुलिस कर्मी सुमेर को वापिस हिसार ले जाने के लिए गोहाना रोड पर थ्रीव्हीलर में सवार हो रहे थे। उस दौरान चार पुलिसकर्मियों के अलावा सुमेर का चचेरा भाई अजय, मां ओमी देवी, मौसी कमला भी साथ थी।

थ्रीव्हीलर में बैठते ही पीछे से आए बाइक सवार ने सुमेर की पीठ पर फायर कर दिया। गोली सुमेर की पीठ से छाती के पार हो गई, जबकि अजय छर्रे लगने से घायल हो गया। हड़बड़ाहट के बीच पुलिस कर्मियों ने सुमेर तथा अजय को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुमेर की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। बताया जाता है कि सुमेर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों की धर पकड़ के लिए छापामार टीमों का गठन किया गया है। सुमेर हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी था, और वह हिसार जेल में बंदी था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

व्यापारी के गोली मारकर लूटे दो लाख
अंधेरा का फायदा उठा कर बदमाश फरार

नागौर (सच कहूँ न्यूज)। नागौर से व्यापार के पैसा लेकर बुधवार देर रात वापस अपने घर सीकर लौट रहे एक व्यापारी की कनपटी पर गोली मार कर दो लाख रुपए लूट लिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो लुटेरों की बोलेरो एक खाई में गिर गई। बदमाश फिर भी बच निकले और पैदल ही अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गए।

रुपयों से भरा बैग लेकर फरार

पुलिस के मुताबिक सीकर निवासी व्यापारी, मोहम्मद मजीद खान बुधवार को अपने व्यापार के सिलसिले में नागौर आया हुआ था। रात को हिसाब लेकर अपनी गाड़ी से वापस सीकर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में करकेड़ी इलाके में बोलेरो सवार बदमाशों ने उसके आगे गाड़ी लगा कर लूट का प्रयास किया। मजीद ने विरोध किया तो एक हमलावर ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। बदमाश उसकी मौत के बाद दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

मजीद के पीछे ही आ रहे एक बाइक सवार ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो नंबर के आधार पर नाकाबंदी करते हुए सीकर हाइवे पर उनका पीछा किया। इस बीच बदमाशों की बोलेरो सड़क किनारे ही एक खाई में जा गिरी। पुलिस उन तक पहुंचती उससे पहले ही बदमाश गाड़ी छोड़ कर पैदल ही अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।