Aadhaar Card - Sach Kahoon Hindi
आपके आधार का कहां-कहां हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे चेक करें
Aadhar Card News: आज के समय में Unique Identification Authority of India (UIDAI) का आधार कार्ड लगभग हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है। बैंक KYC से लेकर मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन वेरिफिकेशन तक हर जगह आधार नंबर मांगा जाता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपका आधार कहां और कब इस्तेमाल हो रहा है।
अगर आधार की जानकारी गलत हाथों में चली जाए, तो इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसी को देखते हुए UIDAI ने एक खास सुविधा दी है, जिसके जरिए आप घर बैठे अपने आधार की पूरी Authentication History देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें आधार इस्तेमाल की हिस्ट्री
UIDAI की वेबसाइट पर “Aadhaar Authentication History” नाम का फीचर उपलब्ध है। यह फीचर आपको बताता है कि पिछले कुछ महीनों में आपका आधार कब, कहां और किस तरह के वेरिफिकेशन में इस्तेमाल हुआ।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
“Aadhaar Authentication History” ऑप्शन चुनें
अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड भरें
“Send OTP” पर क्लिक करें
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें
इसके बाद आपकी पूरी Authentication History स्क्रीन पर दिखाई देगी
हिस्ट्री में क्या-क्या जानकारी दिखती है?
इस फीचर में आपको यह जानकारी मिलती है:
आधार इस्तेमाल की तारीख और समय
किस प्रकार का ऑथेंटिकेशन हुआ
किस एजेंसी या सर्विस में आधार का उपयोग हुआ
अगर कोई गलत एंट्री दिखे तो क्या करें?
यदि हिस्ट्री में कोई ऐसा रिकॉर्ड दिखता है जिसे आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया, तो तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है।
आप इन तरीकों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
UIDAI हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करें
पर शिकायत भेजें
UIDAI ऑनलाइन शिकायत पोर्टल
के जरिए ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करें
बायोमेट्रिक लॉक करना भी है जरूरी
सुरक्षा के लिए UIDAI आधार बायोमेट्रिक लॉक करने की सुविधा भी देता है। इससे आपकी अनुमति के बिना कोई फिंगरप्रिंट या आईरिस आधारित वेरिफिकेशन नहीं कर पाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार समय-समय पर आधार Authentication History चेक करना और जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक लॉक रखना डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी कदम है।
Aadhaar Card Update News: बदलेगा आधार कार्ड का डिजाइन? सरकार ने दिया ये स्पष्टीकरण
Aadhaar Card Update News:नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई नई योजना प्रस्तावित नहीं है। हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि आधार कार्ड को सरल बनाकर उसमें केवल फोटो और क्यूआर कोड ही रखा जाएगा, जिसे सरकार ने पूरी तरह निराधार बताया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि आधार के प्रारूप में किसी प्रकार के बदलाव का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। Aadhaar Card News
मंत्रालय के अनुसार, इस प्रकार की भ्रामक जानकारियां लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही हैं और इन पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। साथ ही मीडिया संस्थानों को भी सलाह दी गई है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरों का प्रसार न करें, जिससे आमजन में भ्रम फैले। यह स्पष्टीकरण उस समय आया है, जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड के नए स्वरूप को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थीं।
सरकार ने दोहराया कि फिलहाल आधार प्रणाली में किसी बड़े बदलाव की कोई योजना नहीं है और वर्तमान व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। आधार, देश में पहचान सत्यापन का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है और इसका उपयोग सरकारी योजनाओं से लेकर निजी सेवाओं तक व्यापक रूप से किया जा रहा है।
करोड़ों नागरिक इससे जुड़े हुए हैं और यह प्रणाली विभिन्न सेवाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का कहना है कि आधार की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी बदलाव से पहले व्यापक विचार-विमर्श और आधिकारिक घोषणा की जाती है। Aadhaar Card News
आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई ये बड़ी जनहित याचिका
Aadhaar Card Plea: नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि भारत में आधार बनवाने की प्रक्रिया केवल छह साल तक के बच्चों तक ही सीमित हो। उनका कहना है कि अब बड़ों का आधार बनाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में पहले ही 144 करोड़ यानी 99 प्रतिशत लोगों के आधार बन चुके हैं।  याचिका में यह भी बताया गया कि अब जो बड़ों का आधार बन रहा है, उसका फायदा कुछ विदेशी लोग उठा रहे हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और रोहिंग्या घुसपैठिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर पैसे देकर फर्जी आधार बनवा रहे हैं। इसके चलते देश में फर्जी दस्तावेजों की संख्या बढ़ रही है और यह सुरक्षा व जनसंख्या संतुलन के लिए भी खतरा है। Aadhaar Card News
अश्विनी उपाध्याय ने यह भी कहा कि छह साल से ऊपर के लोगों के आधार के लिए अब तहसीलदार या एसडीएम के आॅफिस में ही आवेदन किया जाए। इससे सभी फर्जी आधार बनाने वालों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। पहले भारत में आधार केवल तहसील पर बनता था, लेकिन अब सीएससी पर आधार बनवाने से इस प्रक्रिया में ढील और घुसपैठियों का फायदा हुआ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि आधार, राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज के लिए आवेदन करते समय व्यक्ति से एक अंडरटेकिंग ली जाए। इसमें व्यक्ति को लिखित रूप से कहना होगा कि उसने जो जानकारी दी है वह सही है और वह जानता है कि फर्जी दस्तावेज बनाना गंभीर अपराध है। इससे भविष्य में धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आएगी।
अश्विनी उपाध्याय ने यह भी मांग की है कि फर्जी दस्तावेज बनाने वालों को कॉन्करेंट सजा नहीं, बल्कि लगातार सजा दी जाए। भारत में वर्तमान में कनकरेन्ट सजा होती है, मतलब एक साथ सभी धाराओं की सजा शुरू हो जाती है और कुल सजा कम हो जाती है। उन्होंने सुझाव दिया है कि अगर पांच धाराएं हों, तो एक पूरी होने के बाद दूसरी शुरू हो, ताकि सजा का प्रभाव और डर लोगों में हो। याचिका में मांग की गई है कि सीएससी या तहसील में जहां भी आधार बनता है, वहां स्पष्ट रूप से डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए। बोर्ड पर लिखा होना चाहिए कि फर्जी आधार बनाना और बनवाना गंभीर अपराध है और पकड़े जाने पर पांच साल की सजा हो सकती है। यह नियम राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और जन्म प्रमाण पत्र जैसे अन्य दस्तावेजों पर भी लागू किया जाए। Aadhaar Card News
Aadhaar Updation Camp: 20 दिवसीय आधार कार्ड अपडेशन शिविर में करा सकेंगे आधार अपडेट
Aadhaar Updation Camp: जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल कर्मचारियों, सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए एक विशेष आधार सेवा केंद्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 09 अप्रैल 2026 से लेकर 28 अप्रैल 2026 तक, प्रत्येक कार्य दिवस में (शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। Aadhaar Card News
श्रीमती पूजा मित्तल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नें बताया की इस आधार शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के अपडेशन सेवाएं प्रदान करना है। आधार कार्ड में नाम,पता,जन्मतिथि,मोबाइल नंबर आदि जैसे विवरणों का सुधार या अपडेट करवाने के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने के लिए कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जिन कर्मचारियों के आधार कार्ड में कोई बदलाव या अपडेट की आवश्यकता हो,वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
रेल कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर द्वारा यह पहल रेल कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे उन्हें अपनी आधार जानकारी सही और अद्यतित रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही,यह प्रक्रिया उन्हें सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में मददगार साबित होगी,क्योंकि आधार कार्ड वर्तमान में विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
इसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों को आधार से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मचारियों से निवेदन है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आधार कार्ड की जानकारी को अद्यतन कराएं। रेल प्रशासन ने इस शिविर की सफलता के लिए सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील की है और आशा व्यक्त की है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। Aadhaar Card News
स्कीम का लाभ लेने के लिए फ्री आधार कार्ड अपडेट का अंतिम मौका
नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी
धमत्तान सहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निशुल्क आधार कार्ड (Aadhaar Card) अपडेशन की तिथि 14 सितंबर निर्धारित की हुई है। आमजन अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करें। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी।
जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड (Aadhaar Card) को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 सितंबर तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।
यह भी पढ़ें:– रामड़ा में छतों से बरसे ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल
आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी सूचना!
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिनके आधार को बने 10 वर्ष से अधिक का समय हो गया अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) को जल्द से जल्द अपडेट करवा लें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार में आगामी 14 सितम्बर 2023 तक नि:शुल्क ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। UIDAI
उन्होंने कहा कि स्वयं भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है। वही आधार केंद्र पर 50 रुपए का शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि अपने आधार नंबर का प्रयोग करते हुए /myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं। उनके अधिकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, निवासी को डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करना होगा।
जिसके बाद निवासी की मौजूदा जानकारी दिखने लगेगी। उन्होंने कहा कि यदि विवरण सही है तो आधार नंबर धारक को उसे सत्यापित करना आवश्यक है। उसके बाद अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा। अगले स्क्रीन पर, निवासी को पहचान तथा पते का प्रमाण दस्तावेज ड्रॉपडाउन सूची में से चुन कर उनकी प्रतियां अपलोड करनी होगी ताकि उनके दस्तावेज अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो सके। स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। Aadhaar Card Update
उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकीय विवरण (नाम, जन्मतिथि, पता आदि) में बदलाव की आवश्यकता है तो निवासी ऑनलाइन अपडेट सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं या अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लगेगा। उन्होंने जिलावासियों से पुनः: अपील करते हुए कहा कि सभी निवासी जिनके आधार 10 साल पहले बने थे वे अपने आधार में दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं और माईआधार पोर्टल पर जाकर यूआईडीएआई द्वारा चलाई गई इस मुफ्त सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। Aadhaar Card
यह भी पढ़ें:– दिल्ली की तर्ज पर मोहाली के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम भी बन रहे शानदार
आम आदमी क्लीनिकों पर पांच साल तक के बच्चों की आधार नामांकन करने के निर्देश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने बुधवार को निर्देश जारी कर आम आदमी क्लीनिकों में पाँच साल तक के बच्चों की आधार कार्ड दर्ज करने के लिए कहा है। Chandigarh News
जंजूआ ने आज यहाँ आधार कार्ड प्रोजेक्ट के अधीन अलग-अलग गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेने के लिए बुलाई यू.आई.डी. कार्यान्वयन कमेटी की बैठक में कहा कि पंजाब आधार कवरेज में देश में पाँचवें स्थान पर है। अब ध्यान बच्चों के आधार बनाने पर केंद्रित है जहाँ कवरेज केवल 44 फीसदी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य निवासियों को बेहतर सेहत सहूलियत देने के लिए 580 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं जिनमें बड़ी संख्या लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। क्लीनिक आने वाले मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए अब बच्चों की आधार नामांकन बढ़ाने के लिए यहाँ भी आधार दर्ज करवाने की सुविधा देने का फैसला किया है। Chandigarh News
मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए कि आंगणवाड़ी और स्कूलों में आ रहे बच्चों के आधार बनाने के काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक किया जाए कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, घर का पता आदि अपडेट किया जाए।
खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने कमेटी को विस्तार में आधार प्रोजेक्ट की वकालत दी। उन्होंने बताया कि केवल 5-7 और 15-17 साल के बच्चों के लाजिमी बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा मुफ़्त है। इसलिए रजिस्ट्रार यू.आई.डी. पंजाब की तरफ से इस उम्र के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट शत-प्रतिशत करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यू.आई.डी.ए.आई. क्षेत्रीय दफ़्तर चंडीगढ़ की उप महानिदेशक भावना गर्ग ने बताया कि व्यस्क आबादी पहले ही आधार में कवर की हो चुकी है। मुख्य ध्यान बच्चों पर केंद्रित करने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर, 2023 तक कोई भी नागरिक, जिसने पिछले दस साल के दौरान अपना आधार कभी अपडेट नहीं करवाया, वह आधार में आॅनलाइन डाक्यूमेंट अद्यतन मुफ़्त में कर सकता है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– 3डी सरकार पर अमित शाह को पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जवाब
PAN-Aadhaar Link: आधार और पैन कार्ड को लेकर बड़ी अपडेट, इन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी
How to Link PAN With Aadhaar: केंद्र सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि आधार कार्ड (Aadhaar card) और पैन कार्ड (PAN CARD) को लिंक कराना अनिवार्य है। क्योंकि आज के दौर में आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक हैं। जिस वजह से सरकार ने इन दोनों को ही लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। ऐसा कोई ही काम होगा जहां इनकी आवश्यकता नहीं होती, लगभग हर एक जरूरी कामों में इन दोनों ही दस्तावेजों का प्रयोग देखने को मिलता है। इसकी अंतिम तारीख भी नजदीक आती जा रही है। PAN-ADHAAR LINK
जानें कब है पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख | PAN-Aadhaar deadline
pan aadhaar link update news: पैन-आधार लिंक कराने की तारीख 30 जून 2023 तय की गई है। इससे पहले इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2023 तय की गई थी। अगर आपने 30 जून तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड इनवैलिड कर दिया जाएगा, जिसके आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। और आपका पैन कार्ड इनवैलिड हो गया तो आप बहुत से ऐसे काम हैं जो नहीं कर पाएंगे। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के अनुसार सभी पैन धारकों के लिए यह जरूरी सूचना है कि वे 30 जून से पहले पहले आपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लें। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनको इससे छूट मिली हुई है। ऐसे में आपके लिए भी यह जानना जरूरी है कि क्या आप भी ऐसे लोगों की श्रेणी में आते हैं जिनको छूट मिली हुई है।
आइये जानते हैं कि किन लोगों को ये छूट मिली हुई है:- PAN-ADHAAR LINK
पैन-आधार लिंक कराने से कुछ लोगों को छूट भी मिली हुई है। सबसे पहले तो वो लोग जो भारत के नागरिक नहीं हैं उनको पैन-आधार लिंक कराने से छूट दी गई है। इसके अलावा पिछले साल या फिर किसी भी समय 80 साल की उम्र पूरी या पार कर चुके लोगों को भी इससे छूट मिली हुई है। वहीं इनकम टैक्स एक्ट 1961 के अनुसार नॉन रेजिडेंट को भी इससे छूट मिली हुई है। साथ ही केंद्र शासित जम्मू और कश्मीर, असम और मेघालय में रहने वालों को भी पैन-आधार लिंक कराने से छूट मिली हुई है।
वहीं दूसरी ओर 30 जून तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया गया तो आपका पैन कार्ड इनवैलिड कर दिया जाएगा। पैन कार्ड इनवैलिड होने पर आपको कई तरह के गंभीर और बड़े नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं। इनवैलिड पैन कार्ड पर आपको टैक्स रिफंड के लिए कोई भी छूट नहीं मिल पाएगी।
इसके अलावा टीडीएस और टीसीएस कटौती पर ज्यादा ब्याज भी काटा जाएगा। अगर पैन कार्ड इनवैलिड हो गया तो पैन कार्ड के जरिए किसी भी तरह का कोई भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन नहीं किया जा सकेगा। इतना ही नहीं इनवैलिड पैन कार्ड के कारण इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना भी नामुमकिन हो जाएगा। और तो और पैन कार्ड के इनवैलिड हो जाने के कारण आप अपना बैंक अकाउंट ीाी ओपन नहीं कर पाएंगे। आइये अब जानते हैं पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने का पूरा प्रोसैस। PAN-ADHAAR LINK
यदि आपका आधार कार्ड, आपके पैन कार्ड से लिंक नहीं है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने पैन कोर्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं:-
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आप सभी को सबसे पहले इसकी आॅफिशियर वेबसाइड के होम पेज पर जाना होगा। होम पेज पर जाने के बाद क्विक लिंक के सेक्शन में लिंक आधार स्टेटस का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका स्टेटस पेज खुल जााएगा जहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर डालना पड़ेगा और फिर सब्मिट कर देना है।
ऐसा करने के बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा। इस प्रकार बहुत ही आसानी से आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे। PAN-ADHAAR LINK
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड पर आई बड़ी अपडेट
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Aadhaar Card Update: उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड (Aadhaar Card) अवश्य अपडेट कराएं। उन्होंने बताया कि 14 जून तक आधार कार्ड अपडेशन का कार्य निशुल्क किया जा रहा है। आधार कार्ड को आॅनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी।
उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र आॅनलाइन अपलोड करना होगा। (Aadhaar Card)
यूआईडीएआई ने 14 जून तक आॅनलाइन आधार (Aadhaar Card) अपडेट कराने के लिए शुल्क माफ कर नागरिकों को राहत प्रदान की है। उपायुक्त ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार आॅनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पत्ते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही आॅनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है।
ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट
https://myaadhaar.uidai.gov.in/ इस पर क्लिक करें और अपना आधार नम्बर डालें।
फिर इसके बाद ओटीपी वेरिफाई करें।
अपडेट का विकल्प चुनकर आप अपने अनुसार अपडेट कर सकते हैं।
फिर आप डॉप लिस्ट में अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्केन कर अपलोड किया जा सकता है।
फिर आपके पास 14 अंकों का अपडेट अनुरोध जनरेट करना होगा।
फिर आपके फोन नम्बर पर आधार कार्ड अपडेट होने की जानकारी आएगी।
जब अपडेट हो जाए इसके बाद आप अपना अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें:– Cyclone Biparjoy: …तबाही की ओर बढ़ रहा है विपरजॉय चक्रवात
Aadhaar:- आज ही करा लो आधार अपडेट: फ्री है, फिर लगेंगे 100 रुपये
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आधार कार्ड, जो कि भारतीय नागरिकों का एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसमें सही जानकारी होना अनिवार्य है और वो भी अपडेट होनी चाहिए। आप भी अगर आधार (Aadhaar Card) अपडेट कराने की सोच रहे हैं तो जल्दी करा लीजिए अभी तो फ्री है, बाद में देने पड़ेंगे 50 रुपये।
उल्लेखनीय है कि आज के समय में आधार कार्ड यूं समझो कि मानव जीवन का आधार है। यही भारतीय नागरिक होने का प्रमाण भी है इसलिए इसमें आपके बारे में सही जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। सही जानकारी जैसे कि नाम, पता, फोटो, बायोमैट्रिक डेटा आदि। ऐसे में आधार में अपडेट करने के लिए आपसे चार्ज वसूला जाता है। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार को फ्री में अपडेट करने का आपको अवसर दे रहा है। डिजिटल इंडिया पहल के तहत सरकार नागरिकों को अपने आधार कार्ड में कोई भी डिटेल अपडेट करने की स्वीकृति दे रही है और वो भी फ्री में।
बता दें कि आप अपनी डिटेल्स घर बैठे myAadhaar पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। आपके पास सिर्फ 15 जून से पहले तक का समय है। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो 15 जून से पहले पहले कर लें नहीं तो 15 जून के बाद कुछ भी परिवर्तन करने के लिए आपको चार्ज देना पड़ेगा।
आधार अपडेट करने का तरीका
आप अपना आधार myAadhaar पोर्टल पर निशुल्क अपडेट कर सकते हैं।
आधार अपडेट सिर्फ आॅनलाइन पोर्टल पर ही फ्री है
आपको पता होना चाहिए कि आप सिर्फ ई-आधार पोर्टल पर ही अपनी आधार डिटेल्स को निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप इसे आधार केंद्रों पर अपडेट कराएंगे तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा।
14 जून है आधार अपडेट की आखिरी तारीख | (Aadhaar Card)
बता दें कि आधार फ्री अपडेट डिजिटल इंडिया पहल का ही एक हिस्सा है और 15 जून तक ही ये संभव है। उसके बाद आपको आधार अपडेट करने के लिए 50 रुपये देने पड़ेंगे।
क्या-क्या हो सकेगा अपडेट
यूआईडीएआई आधार कार्ड अपडेट करने के लिए 14 जून तक केवल पहचान के प्रमाण तथा एड्रेस प्रूफ को ही अपडेट करने की मंजूरी देता है। अगर आप ने अभी ये अपडेट नहीं किए तो इसके लिए आपको बाद में 100 से भी अधिक रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। आपको आधार कार्ड में नाम, लिंग और जन्म तिथि अथवा पता सहित डिटेल्स अपडेट करने की मंजूरी नहीं है।
आधार अपडेट करने का तरीका | (Aadhaar Card)
बता दें कि सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर से https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करना पड़ेगा।
इसके बाद आपको आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा जो आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।
अब आप डॉक्यूमेंट अपडेट को सेलेक्ट करें और उसे वेरिफाई करें।
इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट में अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना है। आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और आधार अपडेट फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
रिक्वेस्ट नंबर के आधार पर आप अपने आधार का स्टेटस जान सकते हैं।
आधार कार्ड के अपडेट हो जाने के बाद आप अपना अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे आपका आधार अपडेट करने का प्रोसेस पूरा हो जाता है।
यह भी पढ़ें:– 100 200 Rupee Note: ₹75 का सिक्का आ रहा, 100-200 का नोट जा रहा है? कीजिए सच का सामना!
आधार कार्ड की प्रमाणिकता की होगी जांच
पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न विभागों के फील्ड स्टाफ मिलेगा प्रशिक्षण
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने या आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच हेतू पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न विभागों के फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कार्यशालाओं का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। 18 जनवरी से 23 जनवरी तक सभी जिलों में ऑनलाइन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद फरवरी माह में आॅफलाइन मोड में जिलों में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य सचिव ने सोमवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इन कार्यशालाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:– 63 गांवों को विकास कार्यों के लिए मिली 10 करोड़ 40 लाख, 11 हजार रुपये की ग्रांट
उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सहयोग से आयोजित की जाने वाली इन कार्यशालाओं में जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व स्कूल शिक्षा विभागों के फील्ड स्टाफ को यूआईडीएआई के विशेषज्ञों की ओर से आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस कार्यशाला में 10 साल पुराने आधार वाले नागरिकों के पते को दोबारा सत्यापित करने तथा 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु के व्यक्तियों के नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया की भी समुचित जानकारी दी जाएगी।
18 जनवरी से 23 जनवरी तक ऑनलाइन होंगी कार्यशालाएं
मुख्य सचिव ने बताया कि 2-2 जिलों का समूह बनाकर इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला एवं यमुनानगर जिलों तथा अंबाला एवं कुरुक्षेत्र जिलों के लिए 18 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन होगा। इसी प्रकार, जींद एवं हिसार, रोहतक एवं झज्जर, पानीपत एवं सोनीपत और चरखी दादरी एवं भिवानी जिलों में 19 जनवरी को अलग-अलग समय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उसके बाद, गुरुग्राम एवं मेवात, रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़, सरसा एवं फतेहाबाद तथा कैथल एवं करनाल जिलों में 20 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन होगा। 23 जनवरी को फरीदाबाद एवं पलवल जिलों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन प्रशिक्षण कार्यशालाओं के बाद आॅफलाइन कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। इसके लिए भी प्रारूप तैयार कर लिया गया है।
आधार विवरण में नागरिक पीओआई और पीओए करें अपडेट
कौशल ने कहा कि यूआईडीएआई के डाटा के मुताबिक हरियाणा में लगभग 77.91 लाख ऐसे नागरिक हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में आधार में अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं। इसलिए उन्होंने आधार धारकों से आग्रह किया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, वे पहचान के प्रमाण (पीओआई) तथा पते के प्रमाण (पीओए) के वैध सहायक दस्तावेजों के साथ आधार को माई आधार पोर्टल या एम आधार ऐप के माध्यम से आॅनलाइन या निकटतम आधार केन्द्र पर जाकर आॅफलाइन माध्यम से अपडेट करें। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में आधार कार्ड भारत में निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरा है।
यह निवासियों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट रखें। बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं और वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और आॅनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं। मुख्य सचिव ने निवासियों से आग्रह किया कि वे आधार विवरण में अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को अपडेट करें तथा 5 और 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी अवश्य करें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अब इंसानों के साथ-साथ दुधारू पशुओं के भी आधार कार्ड!
सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पशुओं के लिए जारी हो रही 12 अंक की विशेष आईडी
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) केंद्र सरकार ने हर आम आदमी की पहचान के लिए आधार कार्ड और पहचान पत्र जारी किए हैं। हर आधार कार्ड पर 12 अंक का एक नंबर अंकित होता है, जो व्यक्ति विशेष की आइडेंटिटी पेश करता है। इसी कड़ी में पशुओं के लिए भी आधार कार्ड जारी किए जा रहे हैं और इन पशुओं की पहचान के लिए 12 अंक का टैग भी बनाया जा रहा है, जिसके लिए पशु के मालिक से 5 रुपये चार्ज किए जाते हैं। आपको बता दें कि 12 नंबर का इस आइडेंटीफिकेशन टैग के जरिए पशुओं की पहचान और समय पर उनका टीकाकरण करवाना आसान हो गया है।
यह भी पढ़ें:– जयपुर में मिला नए वैरिएंट का मरीज, इसकी रफ्तार पहले के वैरिएंट से 104 गुना तेज
पशुपालन विभाग की पहल
यह पशुपालन विभाग की पहल है, जो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत सभी पशुओं की टैगिंग करने और उनका पहचान पत्र बनाने के लिए शुरू हुई है। देश में अकसर मवेशियों को बीमारियों या दुर्घटनाओं से जान-माल का खतरा रहता है। कई बार पशुओं की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पशुओं की टैगिंग करके पहचान पत्र (12 अंकों का नंबर) प्रदान किया जा रहा है, जिससे अब मवेशियों की सारी जानकारी आॅनलाइन उपलब्ध होगी।
यहां जारी टीकाकरण अभियान
बता दें कि राजस्थान के कोटा जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पशुओं को एफएमड़ी वैक्सीनेशन किया जाना है। साथ ही मिशन पशु आरोग्य योजना के तहत पशुओं की पहचान के लिए कान में पीले रंग का 12 अंको का टैग लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। अब हर पशुपालक को अपने पशु की यूआईडी टैगिंग करवानी होगी। पशु चिकित्सक के पास जाकर अपना आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा, जिसके बाद पशु का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
बिना टैगिंग के नहीं लगेगी वैक्सीन
सरकार अब पशुपालन के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर रही है। लंपी जैसी बीमारियों से सबक लेकर अब पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। सरकार की गाइडनाइन्स के अनुसार, अब से उन्हीं मवेशियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनके पास आधार कार्ड (12 अंकों का यूआईडी टैग) होगा।
पशुओं को मिलेगा ऐसे लाभ
भारत के आम नागरिक की पहचान उसका आधार कार्ड है। इसी आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। अब उसी तरह मवेशियों की यूआईडी टैगिंग करके 12 अंक का आधार नंबर जारी किया जा रहा है, जिसके आधार पर पशुपालक को अपने मवेशियों का कृत्रिम गभार्धान यानी आर्टिफिशियल इसेमिनेशन की सुविधा दी जाती है। इतना ही नहीं, इस टैगिंग से पशुओं के अगले-पिछले टीकाकरण की जानकारी पशुपालक के फोन ही उपलब्ध हो जाएगी और पशुपालन से जुड़ी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी आसान हो जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।