topnews - Sach Kahoon Hindi

नहाने के गलत तरीके से बन रहे लकवा व Brain Stroke के मरीज
पीएमसीएच में खुलासा

पटना (एजेंसी)। सही तरीके से नहीं नहाने से जान भी जा (Brain Stroke) सकती है। इससे लकवा मारने, दिमाग की नस फटने, हार्ट अटैक जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं। पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में इस तरह के मरीज आ रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें, तो अचानक सिर पर पानी डालने की वजह से सिर की नलिकाएं सिकुड़ने से या रक्त के थक्के जमने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता। अंत में लकवा व ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या खड़ी हो जाती है।

पीएमसीएच के डॉक्टरों ने रिसर्च में पाया कि जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है और वे बीपी, शूगर के मरीज हैं, तो ऐसे लोगों को खतरा ज्यादा है। ठंड के मौसम में पीएमसीएच में रोजाना दो से तीन ऐसे ब्रेन हेमरेज व लकवा के मरीज आ रहे हैं, जो शरीर के बदले सिर पर अचानक पानी डालते हैं।

यह है फिजिशियन की सलाह | Brain Stroke

आजकल लोग बाथरूम में जाकर शावर खोल कर उसके नीचे सीधे खड़े हो जाते हैं, यह तरीका गलत है। नहाते समय सबसे पहले पैरों को भिगोना चाहिए। इसके बाद एक-एक अंग को भिगोते हुए सिर को सबसे अंत में भिगोएं। ठंड में यह सावधानी विशेष तौर पर बरतनी चाहिए। नहाने का सही तरीका पता नहीं होने से ठंड में स्नान करते समय ही ब्रेन हेमरेज व लकवा की आशंका ज्यादा रहती है। इस तरह के केस अक्सर पीएमसीएच में आते हैं।

—डॉ. राजीव कुमार सिंह, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष पीएमसीएच

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जब तीसरी बॉडी ने पहली बॉडी का अहसास करवाया
साई बेपरवाह शाह मस्ताना जी (Shah Mastana Ji) महाराज ने बनाया सर्वधर्म संगम

हरियाणा के जिला कैथल, ब्लॉक चीका मंडी निवासी जसवंत सिंह बेपरवाह शाह मस्ताना जी (Shah Mastana Ji) महाराज के समय दो तीन महीने आश्रम में रहकर सेवा करता। पूज्य सार्इं जी उसे हमेशा ‘जालन्धरिया बेटा!’’कहकर बुलाते। पूज्य सार्इं जी के अलावा कोई भी उसे ‘जालन्धरिया’ नहीं कहता था। जब बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज ने अपना नूरी शरीर बदला तो जसवंत सिंह को पश्चात्ताप हुआ कि अब उसे ‘जालन्धरिया’’ कौन कहेगा? भक्त जसवंत सिंह वैद्यगिरी करता था।

सन् 2001 की बात है जब वह पीलिये की दवा बनाकर डेरा सच्चा सौदा में सत् ब्रह्मचारी सेवादार आत्मा सिंह जी के पास पहुंचा। सत् ब्रह्मचारी सेवादार उसे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी के पास ले गए और उसका परिचय भक्त जसवंत सिंह के रूप में दिया। इस दौरान जब जसवंत सिंह ने पूज्य गुरु जी को बताया कि मैंने शहनशाह मस्ताना जी से नाम दात ली है।

इस पर पूज्य गुरु जी ने फरमाया ‘‘बेटा! तेरे सामने तो बैठे हैं’’? ये सुनकर जसवंत सिंह के मन में भ्रम पड़ गया कि पूज्य गुरु जी शहनशाह शाह मस्ताना जी महाराज कैसे हो सकते हैं? अभी मन में जसवंत सिंह ये सोच ही रहा था कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने फरमाया ‘‘जालन्धरिया बेटा! ठीक हो’’। ये सुनकर भक्त जसवंत सिंह की रूह धन्य-धन्य कर उठी। अब उसे विश्वास हो चुका था पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कोई और नहीं बल्कि शहनशाह शाह मस्ताना जी महाराज स्वयं हैं।

‘मौके पर फकीर की कद्र नहीं होती

सरसा शहर के बूटाराम जिसकी जमीन आश्रम के साथ लगती थी वह अकसर पूज्य बेपरवाह शाह मस्ताना जी (Shah Mastana Ji) महाराज के पास आया करता था। एक बार की बात है कोई आदमी आश्रम में रखे पानी के घड़े चुराकर ले गया। बूटाराम ने पूज्य मस्ताना जी से प्रार्थना की कि हम यहां नहीं रहेंगे। कहीं और जाकर अपनी कुटिया बनाएंगे। यहां तो चोर रहते हैं जो पानी के घड़े भी उठा लेते हैं। यह बात सुनकर शहनशाह जी हँस पड़े और फरमाया ‘‘पुट्टर! पानी के घड़े किस लिए रखे थे। ’’ भक्त ने कहा, पानी पीने के लिए।

फिर पूज्य सार्इं जी ने फरमाया ‘‘ये उनकी मर्जी पानी यहां पीये या घड़े घर ले जाकर। बूटा राम पुट्टर! आज की बात को गाँठ बाँध ले, सच्चे सौदे में खुटने वाली कोई चीज नहीं है। वो नाम खजाना दोनों जहानों में कभी खत्म होने वाला नहीं है। तू बोलता है कि इस धरती को छड्ड के चलें जाए, डेरा कहीं और बनाएं। याद रखना! इस धरती पर लैंहदा झुकेगा, चढ़दा झुकेगा, झुकेगी दुनिया सारी। कुल आलम इस धरती पर झुके गा। मौके पर फकीर की कद्र नहीं होती। श्री गुरु नानक देव जी को भी लोगों ने पत्थर मारे थे।

यहाँ भी कुछ मनमते लोगों ने बहुत जोर लगाया कि ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ नहीं बोलने देंगे, यहाँ डेरा नहीं बनने देंगे, परन्तु आखिर अंदर वाले जिन्दाराम ने डेरा बनाकर दुनिया को दिखा दिया। अभी तो सच्चे सौदे की दुकान बनी है, इसमें राम-नाम का सौदा डलेगा, फिर दुकान चलेगी और दुनिया को पता चलेगा। अभी तो रिमझिम-रिमझिम बंूदा-बांदी होती है जब मूसलाधार बरसात होगी तो पता चलेगा। सावण शाही मौज की कृपा से जब मस्तानी मौज काम करेगी तो सबको मस्त कर देगी’’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

अवतार माह उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह, पूरे माह होंगे प्रेम मुकाबले
डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु करेंगे जरूरतमंद लोगों की सहायता

सरसा। (सच कहूँ न्यूज) डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाए गए मानवता भलाई के 147 कार्यों की जनवरी माह में धूम रहेगी। पवित्र जनवरी माह में साध संगत मानवता भलाई कार्यों में परस्पर प्रेम मुकाबले करेगी। ये प्रेम मुकाबले राज्य स्तरीय होंगे। प्रेम मुकाबलों के तहत साध संगत जरूरतमंद लोगों की सहायता करेगी। प्रेम मुकाबले डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन 100वां अवतार माह उत्सव के उपल्क्ष में किए जा रहे हैं। प्रेम मुकाबलों का पता चलते ही साध संगत में अपार उत्साह देखते ही बन रहा है। बताया गया कि इन प्रेम मुकाबलों में हर वर्ष की तरह की राज्यों में होने वाले मानवता भलाई कार्यों की प्रतिस्पर्धा होगी। हर ब्लॉक के सेवादार एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जरूरतमंद लोगों की सहायता करेगे।

प्रेम मुकाबले में यह होंगे कार्य

प्रेम मुकाबलों के तहत डेरा सच्चा सौदा की साध अपने मुर्शिदे कामिल के सिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन देगी। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े, कंबल, जूते वितरित किए जाएंगे।

यह रहेंगा शैड्यूल

पहला सप्ताह- हरियाणा राज्य व विदेशों के ब्लॉक

दूसरा सप्ताह- पंजाब राज्य के ब्लॉक

तीसरा सप्ताह- उत्तर प्रदेश राज्य व दिल्ली प्रदेश के ब्लॉक

चौथा सप्ताह- राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्टÑ, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छतीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के ब्लॉक

यहां भेजें मानवता भलाई कार्यों की सूचना

डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अपने अपने ब्लॉकों के मानवता भलाई कार्यों की समस्त जानकारी 9729997704 नम्बर पर वट्स एप पर भेजे जी। इसमें मानवता भलाई के कार्यों की फोटो, जिम्मेवारों के नाम, सहायता का विवरण व अच्छी क्वालिटी की फोटो भेजें जी।

साध संगत हर रोज लेगी बुराईयां छोड़ने का प्रण

सरसा। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की सिखाई पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए साध संगत जनवरी माह में रोजाना एक बुराई छोड़ेगी। बताया गया कि प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे डेरा सच्चा सौदा के फेसबुक पेज( Facebook, Twitter ? WhatsApp Statusg) पर पूज्य हजूर पिता जी के वचनानुसार एक प्रण के बारे में पोस्ट किया जाएगा। जिस पर सभी साध संगत ने अपने-अपने Facebook, Twitter ? WhatsApp Status पर उसी समय #iPledge hashtag के साथ अपने प्रण करने की वीडियो बना कर पोस्ट करनी है जी। इसके अलावा सभी ने दूसरों द्वारा किए गए प्रण की वीडियो को भी like, share व comment करना है जी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

होली पर्व। 2019 के मुकाबले रंग गुलाल की बिक्री कम
बाजारों पर दिख रहा ‘कोरोना वायरस’ का असर | Holi festival

होली पर इस बार चीन की नहीं बल्कि देसी पिचकारी से बरसेगा रंग

सच कहूँ/सुनील वर्मा-रोहित

सरसा/कालांवाली। चीन में फैले कोरोना वायरस का असर (Holi festival. Rang Gulal sales lower than 2019) बाजार पर दिख रहा है।  चाइनीज वस्तुओं के आयात का असर होली पर दिखाई दे रहा है। होली का त्योहार 10 मार्च को मनाया जाएगा। चीन से इस बार रंग, पिचकारी व उपहार आइटमों का आना बंद है। जिसकी वजह से इस बार होली पर चीन की नहीं बल्कि देसी पिचकारी से रंग बरसेगा।

कुछ दुकानदार पुराने स्टॉक से ही काम चला रहे हैं।  बाजार में रंग गुलाल की बिक्री वर्ष 2019 के मुकाबले कम है। पिचकारियों के थोक विक्रेता मोंटी भाई की दुकान के संचालक मनीष ने बताया कि होली पर्व पर शहर में छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों के पास 50 लाख रुपये का माल बेचा जाता था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अबकी बार केवल 10 लाख रुपये ही रह गया है। इस त्यौहार पर रंग गुलाल, स्प्रे, बैलून व स्ट्रे बैलून की खूब मांग होती है। चीन में बनने वाले इन आइटमों की मांग इस बार कम है।

हालांकि बाजार से चीनी उत्पादों के गायब होने से ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा तो मिल रहा है, लेकिन व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के डर से स्टॉकिस्ट नया माल नहीं मंगा रहे हैं। इसके चलते स्वदेशी माल की मांग ज्यादा बढ़ गई है।

गुलाल व रंगों की बिक्री पर पड़ा है जबरदस्त असर

चीन के रंगों व गुलाल से लोग तौबा कर रहे हैं तो साथ ही होली से संबंधित अन्य आइटम की बिक्री पर भी जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। अब तक पिछली होली की तुलना में इस बार बाजार में करीब 40 प्रतिशत व्यापार कम हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि लोग चाइनीज आइटम से परहेज कर रहे हैं।

इन्हीं की डिमांड ज्यादा हुआ करती थी। चाइनीज से कई तरह की पिचकारी, अलग-अलग क्वालिटी के रंग, गुलाल आते हैं। होली से संबंधित पटाखे भी खूब बिका करते थे। होली का मजा बढ़ाने के लिए चाइना से मुखौटे व बाल सहित कई फैंसी आइटम आती थी। लेकिन अब तक इन आइटम को खरीदने वाले कम ही आ रहे हैं।

बाजार में खरीदी के लिए पहुंचने लगे लोग |  Holi festival

मौसम में आए बदलाव के चलते ग्रामीण अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आते हैं किन्तु इसके बाद भी होली के त्योहार को लेकर बाजार में अच्छी खासी चहल-पहल दिखाई दे रही हैं। बाजार में चारों ओर रंगों और पिचकारियों की दुकानों पर बड़ी संख्या में सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर दिखाई देती है। लोग होली के त्योहार को लेकर रंग-गुलाल, अबीर को खरीदने में लगे हुए हैं।

देसी गुलाल, पिचकारी, रंग की डिमांड बढ़ी

कोरोना वायरस के चलते बाजार में एक साकारात्मक बात यह सामने आई।

इस बार बाजार में देसी रंग, गुलाल व पिचकारी की डिमांड बढ़ी है।

पिछले कई साल से होली पर चाइनीज आइटम की ही डिमांड रहती थी।

इसके चलते देसी आइटम के खरीदार बहुत कम रह गए थे।

दुकानदार भी देसी सामान कम ही लाते थे। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते स्थितियां बदली हैं। वह भी अपनी दुकान एक भी चाइनीज आइटम नहीं लेकर आएं। इस बार स्वदेशी पिचकारियां ही ज्यादा लोगों को पसंद आ रही हैं।

10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बिक रही पिचकारियां | Holi festival

होली त्यौहार पर 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक पिचकारियां बिक रहीं हैं।

कलरफुल बाल 60 से लेकर 100 रुपये तक हैं।

हिंदुस्तानी टोपी व राजस्थानी पगड़ी भी लोगों को खूब भा रही है।

वहीं रंगों की भी अलग-अलग क्वालिटी बाजार में उपलब्ध है।

रंग 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बढ़िया बिक रहा है।

दुकानदार मोंटी ने बताया कि गुलाल रायपुर (मध्यप्रदेश) व हतरस (उतरप्रदेश) से आया है।

पिचकारियां दिल्ली, मुंबई से आई हैं।

हालांकि कलरफुल स्प्रे की डिमांड भी ज्यादा है जो 20 रुपये से लेकर 80 रुपये तक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शेयर बाजारों में सुनामी , सेंसेक्स 2200 , निफ्टी 586 अंक नीचे
येस बैंक और कोरोना वायरस का असर | Share Market

मुंबई (एजेंसी)। येस बैंक और कोरोना वायरस के प्रभाव (Share Market : Sensex and Nifty plummeted) से देश के शेयर बाजार उबर नहीं पा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकार्ड गिरावट, कोरोना वायरस के पैर पसारने और येस बैंक की संकट की खबरों से देश के शेयर बाजारों में सोमवार को सुनामी आ गई।

सेंसेक्स 2200 अंक और निफ्टी करीब 600 अंक का गोता लगा गए।

अपराह्न 1300 बजे के कारोबार में सेंसेक्स 2203.83 अंक अर्थात 5.86 प्रतिशत की गिरावट।

36000 हजार अंक से नीचे आ गया।

फिलहाल सेंसेक्स 35372.79 अंक पर है।

निफ्टी में भी चौतरफा बिकवाली का जोर रहा ।

इसके बाद मामूली सुधार से 36427.44 अंक हो गया। यह स्तर शुक्रवार के बंद की तुलना में करीब 1150 अंक नीचे है। निफ्टी भी कारोबार के प्रारंभ से ही बिकवाली के दबाव में रहा और 332 अंक नीचे 10657.95 अंक पर आ गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 लाल और चार हरे निशान में थे। पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल रही थी और शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर बीएसई का सेंसेक्स 893.99 अंक और निफ्टी भी 289.45 अंक लुढ़क कर क्रमश: 37,576.62 और 10,979.55 अंक पर बंद हुआ।

2020 में 1 जनवरी से लेकर अब तक सेंसेक्स करीब 12.53% गिर चुका है।

1 जनवरी को सेंसेक्स 41,306 अंकों पर था।

9 मार्च को सेंसेक्स 36,128 अंकों पर आ चुका है।

अंकों की बात करें तो सेंसेक्स 5,178 अंक नीचे जा चुका है।

निफ्टी 1,602 अंक नीचे जा चुका है।

1 जनवरी को निफ्टी निफ्टी 12,182 अंकों पर था।

9 मार्च को निफ्टी 10,580 अंकों पर पहुंच चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Madhya Pradesh Government Crisis : दो और विधायकों को भोपाल लाने की कवायद कांग्रेस की जारी
बिसाहूलाल सिंह ने कमलनाथ सरकार के प्रति पूरा समर्थन जताया |

Madhya Pradesh Government Crisis

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में एक सप्ताह से अधिक (Madhya Pradesh Government Crisis) समय से चल रहे सियासी घटनाक्रमों के बीच अब राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस अपने दो और विधायकों को वापस यहां लाने की कोशिश में जुटी हुयी है। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार रात दिल्ली रवाना हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह कल शाम यहां पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास में कमलनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक फोटो भी सामने आया, जिसमें बिसाहूलाल सिंह, मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ दिखायी दिए। अभी दो विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंसाना भी पिछले एक सप्ताह से ‘लापता’ हैं।

डंग ने तो विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भी कथित तौर पर भेज दिया है।

कमलनाथ से मुलाकात के बाद बिसाहूलाल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वे ‘तीरथ’ करने गए थे।

सिंह को राज्य सरकार के एक मंत्री बंगलूर से विमान से यहां लाए हैं।

वहीं एक भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुयी है। वे हाल के दिनों में तीन चार मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मिल चुके हैं। त्रिपाठी का दावा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र मैहर के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री से मिले हैं। उनका कहना है कि उन्हें तो सिर्फ अपने क्षेत्र के विकास से मतलब है फिर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस।

छह विधायकों को विशेष विमान से राज्य सरकार के दो मंत्री लेकर पहुंचे थे।

विधायकों ने प्रलोभन मिलने की बात से इंकार किया था।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को होगा ।

दूसरी ओर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ही दल राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन की कवायद भी कर रहे हैं।

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
एक घर में दो और आतंकवादियों के छिपे होने की रिपोर्ट मिली |

Encounter terrorists in Shopian

श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में (Encounter between security forces and terrorists in Shopian) सोमवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजसुबह शोपियां शहर से आठ किलोमीटर दूर रेबान में राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलबारी शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक आतंकवादी मारा गया है।

उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है।

एक घर में दो और आतंकवादियों के छिपे होने की रिपोर्ट मिली है।

अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के संगम बिजबेहरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

छोटे उद्योगों के लिए प्रक्रिया सरल बना रही है सरकार
गडकरी ने कहा- सरकार हमेशा छोटे उद्योगों के साथ है और उनकी बेहतरी के लिए तत्पर

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया सरल बना रही है। गडकरी ने छोटे उद्योग क्षेत्र में उद्यमियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करने के बाद कहा कि कारोबार अनुकूल बनाने की मुहिम (ईज आफ डूइंग बिजनेस) के तहत छोटे उद्योग के पंजीयन और संचालन संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियायें सरल बनाई गयी है। उद्योगों पर लगे प्रतिबंधों और शर्तों को कम से कम करने के प्रयास चल रहे हैं।

बृहस्पतिवार को देर शाम यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा

सरकार ने छोटे उद्योगों को पूंजी उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठायें हैं।

इससे उन्हें आसान शर्तों और सस्ते ब्याज पर ऋण मिल रहा है।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छोटे उद्योगों को पूंजी बाजार में उतरना चाहिए

सार्वजनिक स्तर पर वित्त जुटाना चाहिए।

सरकार हमेशा छोटे उद्योगों के साथ है और उनकी बेहतरी के लिए तत्पर है।

50 उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया

गडकरी ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देने से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और इसको ध्यान रखकर सरकार की नीतियां तैयार की जा रही है। इनके जरिए छोटे उद्योगों को वित्त, तकनीक, बाजार पहुंच और कौशल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रताप चंद्र षडंगी , सचिव अरुण कुमार पांडा तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। समारोह कुल 50 उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया है जिनमें हरियाणा से सर्वाधिक 11, गुजरात और उत्तरप्रदेश से 6-6, तमिलनाडु से चार, राजस्थान और कर्नाटक से तीन-तीन , मध्यप्रदेश, दिल्ली,पश्चिम बंगाल से दो- दो तथा तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम से एक- एक उद्यमी शामिल है। इसके अलावा विशेष श्रेणी पूर्वोत्तर, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला वर्ग से एक- एक उद्यमी सम्मानित किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

निर्भया : केंद्र की अपील पर सुनवाई 5 मार्च तक टली
गुनाहगारों को तीन मार्च को फांसी दी जानी है | Nirbhaya

नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने देश को (Nirbhaya: Hearing on Center’s appeal postponed till 5 March) दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या काण्ड के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने संबंधी केंद्र एवं दिल्ली सरकार की विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई पांच मार्च तक के लिए मंगलवार को टाल दी। न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली विशेष खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका की सुनवाई पांच मार्च तक के लिए टाल दी कि गुनाहगारों को तीन मार्च को फांसी दी जानी है, इसलिए वह डेथ वारंट के निष्पादन का इंतजार करेगी।

केंद्र सरकार ने उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमे उसने कहा है कि चारों दोषियों को अलग-अलग फांसी नहीं हो सकती।

अलग-अलग समय पर फांसी नहीं दी जा सकती

गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि निर्भया के चारों दोषियों को अलग-अलग समय पर फांसी नहीं दी जा सकती जबकि केंद्र सरकार ने अपनी याचिका में कहा था कि जिन दोषियों की याचिका किसी भी फोरम में लंबित नहीं है, उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। एक दोषी की याचिका लंबित होने से दूसरे दोषियों को राहत नहीं दी जा सकती।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Live: सच्चे चैम्पियन हैं पीएम मोदी: Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए पीएम मोदी का ट्वीट- अतिथि देवो भव

अहमदाबाद (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार सुबह एयरपोर्ट पहुंचे। बतौर राष्ट्रपति अपने पहले दौरे पर भारत आए ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद को सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे लगवाए और नमस्ते ट्रंप की बात कही।

पीएम मोदी ने यहां कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का पूरा परिवार अहमदाबाद आया और सीधा साबरमती आश्रम गया।

पीएम मोदी ने कहा कि ये धरती गुजरात की है लेकिन आज पूरे भारत का नजारा दिख रहा है। अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका-भारत के रिश्ते ऊंचाईयों को छू रहे हैं।

https://www.facebook.com/SachKahoonOfficial/videos/2600098263557527/

राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यक्रम | ‘Namaste Trump’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 20 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप साबरमती आश्रम जाएंगे।

ट्रंप पुननिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम मं शिरकत करेंगे।

सूफी संगीतकार कैलाश खेर समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रपति ट्रंप का संयुक्त संबोधन होगा। स्टेडियम का स्वामित्व रखने वाले गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

हरियाणाा बजट सत्र : आज बेटे पर सवाल दागेंगी नैना चौटाला
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत को विधानसभा में ही देना होगा जवाब

(Haryana Budget Session)

दादरी जिले के बाढड़ा से विधायक हैं नैना चौटाला

अश्वनी चावला/सच कहूँ  चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में आज अजब नजारा देखने को मिलेगा, जब एक माँ अपने ही बेटे को विधानसभा के अंदर सवालों से घेरती नजर आएंगी। हम बात कर रहे हैं नैना चौटाला और दुष्यंत चौटाला। नैना चौटाला सोमवार को विधानसभा में 5 सवाल दागने जा रही हैं, जिसमें से 2 सवालों का जवाब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को देना पड़ेगा। दिलचस्प बात तो यहां पर यह है कि विधानसभा की शुरूआत होने के तुरंत बाद सबसे पहला सवाल नैना चौटाला का ही लगने वाला है और उस सवाल का जवाब भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला देने वाले हैं। हरियाणा विधान सभा में यह पहला मौका है, जब विधायक माँ अपने बेटे को घेरते हुए उससे सवाल पूछने जा रही हैं।

नैना चौटाला ने इस संबंध में स्पष्ट कर दिया है।

दुष्यंत चौटाला उनके बेटे जरूर हैं।

यह रिश्ता विधानसभा के सदन व सरकार के दायरे के बाहर का रिश्ता है।

विधानसभा में वह उपमुख्यमंत्री हैं और उपमुख्यमंत्री को वह हर उस बात पर घेरेंगी।

उनके विधानसभा क्षेत्र को लेकर बात आएगी।

15 स्टार रहित सवालों में 4 सवाल नैना चौटाला के लगने वाले हैं

जानकारी अनुसार बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में कामकाज की शुरूआत प्रश्नकाल से की जाएगी। इसमें यह बात भी खास है कि प्रश्नकाल के दौरान लगने वाले 20 स्टार प्रश्नों में सबसे पहला प्रश्न नैना चौटाला का ही लगने जा रहा है और इस पहले प्रश्न का जवाब भी खुद दुष्यंत चौटाला को ही देना पड़ेगा। (Haryana Budget Session) हालांकि बाकी चार सवाल स्टार रहित प्रश्नों की कैटेगरी में आने वाले हैं, जिसका जवाब सदन में संबंधित मंत्री की तरफ से दिया तो जाएगा, लेकिन उन सवालों पर न हीं सप्लीमेंट्री सवाल हो पाएंगे और न ही उन सवालों के जवाब को खड़े होकर पढ़ने की जरूरत पड़ती है। यहीं पर 15 स्टार रहित सवालों में 4 सवाल नैना चौटाला के लगने वाले हैं। इसमें भी एक सवाल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से पूछा जाने वाला है।

गब्बर व दलाल भी रहेंगे निशाने पर

नैना चौटाला के निशाने पर आज सिर्फ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ही नहीं, बल्कि मनोहर लाल खट्टर सरकार में तेज तर्रार मंत्री अनिल विज भी निशाने पर रहने वाले हैं। अनिल विज को गब्बर के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही कृषि व पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल भी विधायक नैना चौटाला के निशाने पर रहेंगे। (Haryana Budget Session) नैना चौटाला की तरफ से मंत्री अनिल विज से एक सवाल जबकि जयप्रकाश दलाल से 2 सवाल पूछे जाएंगे।

तीनों सवाल भी स्टार रहित कैटेगरी में आएंगे।

इन दोनों मंत्रियों का नैना चौटाला से सदन के अंदर आमना-सामना तो नहीं होगा।

उनकी तरफ से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब जरूर सदर की पटल पर रखा जाएगा।

दुष्यंत घर में बेटा और घर बाहर उपमुख्यमंत्री : नैना चौटाला

बाढड़ा विधानसभा से विधायक नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत उनके बेटे हैं, लेकिन यह माँ-बेटे का रिश्ता घर तक ही सीमित रहता है। घर के बाहर दुष्यंत चौटाला राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री हैं और मैं बाढड़ा विधानसभा से विधायक हैं। मुझे विधायक के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है, इसलिए इस जिम्मेवारी के सामने माँ-बेटे का रिश्ता बाद में आएगा, जबकि विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए मामले पहले आएंगे। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि जब विधानसभा में वह अपने बेटे दुष्यंत चौटाला से सवाल पूछते नजर आएंगी, क्योंकि यह सवाल उनकी विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत ज्यादा जरूरी हैं और अगर वह अपनी सरकार से ही सवाल नहीं करेंगे तो उनकी विधानसभा क्षेत्र का विकास कैसे होगा और वहां के लोगों की परेशानियां कैसे दूर होंगी।

सवाल लगाते समय नहीं सोचा था कि जवाब बेटा ही देगा

नैना चौटाला ने बताया कि जब उन्होंने अपनी विधानसभा के लिए सवाल लगाया था तो उन्हें कभी इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसका जवाब उनका बेटा ही विधानसभा में खड़ा हो कर देगा। उन्होंने कहा कि अगर इस बारे में उन्हें जानकारी भी होती, तब भी वह सवाल लगाने से पीछे नहीं हटती। क्योंकि उन्होंने विधायक के तौर पर अपनी भूमिका को अच्छे ढंग से निभाना है, जिससे कि उनके विधानसभा क्षेत्र का अच्छे ढंग से विकास हो सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

CAA: के खिलाफ जफराबाद मेट्रो के नीचे की सड़क पर प्रदर्शन, सड़क-मेट्रो बंद
हाथों में तिरंगा लेकर सीएए के खिलाफ नारेबाजी | Protest Against CAA

नई दिल्ली (एजेंसी)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के खिलाफ  दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार देर रात अचानक महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों महिलाएं आधी रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरने वाली सड़क पर बैठ गईं और सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। (Protest Against CAA) जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।अब लोग इस मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सेवाएं नहीं ले पाएंगे। यहां पर मेट्रो गेट के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।

बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात

पिंजरा तोड़ आंदोलन की एक सदस्य देवांगना कलिता ने बताया कि जाफराबाद में लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा है।

शनिवार देर रात करीब एक हजार महिलाएं प्रदर्शन करने लगी।

पुलिस ने उनसे सड़क से हटने की अपील की।

भीम आर्मी की ओर से राजघाट तक मार्च निकालने का आह्वान

भीम आर्मी की ओर से भारत बंद के समर्थन में चाँदबाग (मुस्तफाबाद) के प्रदर्शनकारियों ने राजघाट तक मार्च निकालने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग के साथ हौज खास, जाफराबाद, सीलमपुर, मुस्तफाबाद, निजामुद्दीन, इन्द्रलोक समेत दस से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।