Theft - Sach Kahoon Hindi

बेटे की मौत के गम में गांव गया परिवार, पीछे शहर के मकान में हो गई चोरी
हनुमानगढ़। जंक्शन में सिविल लाइंस स्थित एक मकान में परिवार के बेटे की मौत के बाद गांव जाने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मकान के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी मकान नंबर 269, आई ब्लॉक, सिविल लाइंस, जंक्शन ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पड़ोस में एएओ मनोज कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। 23 जुलाई को मनोज कुमार के बेटे का निधन हो गया था। बेटे के निधन के बाद मनोज कुमार उसी दिन सुबह करीब 5 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर पैतृक गांव उत्तरादाबास, तहसील भादरा चले गए थे।

इसके बाद 1 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे आसपास के लोगों से पता चला कि मनोज कुमार के बंद मकान की लाइट जल रही है। इस पर भूपेन्द्र कुमार और अन्य लोगों ने मकान को संभाला तो वहां के हालात देखकर चोरी का पता चला। मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां आदि खुली हुई थीं। भूपेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रथम दृष्टया 23 जुलाई से 1 अगस्त के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। Hanumangarh News

घटना की सूचना मनोज कुमार तथा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का मौका मुआयना किया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मनोज कुमार वर्तमान में बेटे के निधन के कारण अपने पैतृक गांव गए हुए हैं। उन्होंने अपने घर में हुई चोरी के संबंध में चोरी हुए सामान की सूची और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र ईमेल के माध्यम से जंक्शन थाना पुलिस को भेजा है।

मनोज कुमार के वापस मकान पर आने के बाद चोरी हुए सामान का पूरा विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई गायत्री चौधरी को सौंपी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है तथा चोरी हुए सामान और आरोपी के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

Gold News: जमीन में दबे मिले करोड़ों के गहने!
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। जाखल रेलवे स्टेशन पर 10 जून को बीकानेर एक्सप्रेस में हुई करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और राजस्थान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य के चोरीशुदा आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने चोरी का माल राजस्थान के कल्याणपुरा क्षेत्र में मंदिर के पास एक जोहड़ के किनारे जमीन में दबाकर छिपा रखा था। पुलिस शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। Jakhal News

जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड ऋषभ है, जो पहले उसी लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत था, जिसके माध्यम से आभूषणों की ढुलाई की जाती थी। उसे गहनों की आवाजाही, यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार गिरोह ने करीब दो महीने तक रेकी करने के बाद योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन नई दिल्ली से बठिंडा जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के जाखल स्टेशन पर रुकने के दौरान कर्मचारी नरेंद्र सिंह पानी पीने के लिए नीचे उतरा, तभी उसका आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जीआरपी अंबाला की पुलिस अधीक्षक डॉ. नीतिका गहलोत ने बताया कि मामले की जांच के लिए डीएसपी जीआरपी हिसार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ट्रेन गोल्ड चोरी मामले में ऋषभ, गोविंद एवं बबलू नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान में खुदाई कर चोरीशुदा आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी नामजद किया है और शेष माल की बरामदगी के साथ पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Jakhal News

बालाजी मंदिर से आभूषण-नकदी चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा
हनुमानगढ़। टिब्बी थाना पुलिस ने धार्मिक स्थल से आभूषण एवं नकदी चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 2 जुलाई को रमन पूनिया (31) पुत्र घनश्याम पूनिया निवासी वार्ड नंबर 5, चक 6 केएसपी, पंचायत 4 केएसपी ने टिब्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि चक 4 केएसपी स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम मंदिर की देखरेख और रखरखाव का कार्य वह करता है। रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई को अल सुबह करीब 4.30 बजे मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर और दानपात्र के ताले टूटे मिले। सूचना मिलने पर रमन पूनिया सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में तीन युवक मंदिर के ताले तोड़कर चोरी करते हुए दिखाई दिए, वहीं एक मोटर साइकिल संख्या पीबी 55 ई 6448 भी नजर आई।

परिवादी के अनुसार मंदिर का सामान जांचने पर करीब सवा किलो चांदी के सात छोटे एवं एक बड़ा छत्र गायब मिले। इसके अलावा दानपात्र में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई करीब 25 हजार रुपए की नकदी भी चोरी हो चुकी थी। आरोप है कि बदमाश मंदिर में लगे पीओवी बॉक्स भी अपने साथ ले गए। रमन पूनिया ने रिपोर्ट में बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिद उर्फ लाला पुत्र लियाकत अली, नूरनवी पुत्र या अली तथा अर्जुन पुत्र सुभाष नायक निवासी कमरानी, के रूप में हुई है। Hanumangarh News

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सकीना बीबी पत्नी लियाकत अली निवासी कमरानी, चोरी के सामान को छिपाने में सहयोग करती है तथा कथित गिरोह की सदस्य है। परिवादी ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल एवं टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिक उर्फ लाला (30) पुत्र लियाकत अली, नूरनबी (23) पुत्र या अली तथा अर्जुन (26) पुत्र सुभाष तीनों निवासी वार्ड नंबर 3, कमरानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल खालिक उर्फ लाला के खिलाफ पूर्व में चोरी का एक मामला हनुमानगढ़ टाउन थाने में दर्ज है। नूरनबी के विरुद्ध चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं, जबकि अर्जुन के खिलाफ चोरी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा मामले में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कुमार और पवन कुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

बहू, सास और साले पर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप
हनुमानगढ़। एक परिवार ने अपनी बहू, उसकी मां, भाई और मौसी पर घर में छिपाकर रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। गोलूवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव लखासर निवासी सुभाष पुत्र भादरराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र मंगल सिंह का विवाह हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र निवासी रीना कौर के साथ हुआ था। Hanumangarh News

विवाह के बाद उसकी पत्नी ने घर की जिम्मेदारियां और चाबियां बहू को सौंप दी थीं। सोने के जेवरात की सुरक्षा के लिए परिवार ने उन्हें कच्चे मकान में फ्रिज के नीचे जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा रखा था। इस स्थान की जानकारी केवल बहू रीना कौर को दी गई थी। शिकायत के अनुसार करीब 8-9 माह पूर्व सुभाष की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी दौरान रीना कौर की मां सुरजीत कौर और भाई कुलविन्द्र सिंह उसे मायके ले गए। उस समय परिवार को किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ।

परिवार का आरोप है कि नवंबर 2025 में रिश्तेदारी में विवाह समारोह के दौरान जब छिपाकर रखे गए जेवरात देखे गए तो पूरा सोना गायब मिला। बाद में पुत्र के मोबाइल फोन पर गोल्ड लोन से संबंधित ओटीपी आने पर शक गहरा गया। जांच करने पर पता चला कि रानियां स्थित एक फाइनेंस कंपनी में सुरजीत कौर ने सोने की बालियां गिरवी रखकर करीब 1.32 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि गिरवी रखी गई बालियां उसकी पत्नी की थीं। Hanumangarh News

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रीना कौर, उसकी मां सुरजीत कौर, भाई कुलविन्द्र सिंह तथा मौसी छिन्द्र कौर ने फोन पर चोरी की बात स्वीकार करते हुए कुछ जेवर बेच देने की जानकारी दी थी। हालांकि बाद में आरोपियों ने सामान लौटाने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। शिकायत में बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवर चोरी होने का उल्लेख किया गया है।

इनमें सोने की बालियां, अंगूठियां, टोप्स, नथ, कोका, ताबीज, लॉकेट, टीका सहित कई अन्य आभूषण तथा चांदी के हार सेट, कंगन, बाजूबंद, कड़ा, पाजेब, बिछिया और अंगूठियां शामिल हैं। गोलूवाला थाना पुलिस ने सुभाष की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक लालबहादुर चन्द्र को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की सत्यता और चोरी गए जेवरों के संबंध में जांच कर रही है। Hanumangarh News

मकान से सोना-चांदी व घरेलू सामान चोरी
हनुमानगढ़। एक मकान से सोना, चांदी, धार्मिक सामग्री और घरेलू सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टाउन की इन्द्रा कॉलोनी, गली नम्बर 2 निवासी 73 वर्षीय श्यामाकांत पांडे पुत्र कुलदीप पांडे ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि वह पंडिताई का कार्य करते हैं और कुछ समय पूर्व धार्मिक कार्य से बौद्धगया (बिहार) गए हुए थे। Hanumangarh News

इस दौरान उन्होंने अपने मकान का एक हिस्सा सहजीपुरा निवासी रवि पुत्र राजेश कुमार को किराये पर दे रखा था। आरोप है कि रवि ने अपनी ओर से राहुल नामक एक युवक को भी अपने साथ रहने के लिए रख लिया था। परिवादी ने बताया कि उनके मकान के एक कमरे में बड़े बक्से में चांदी, सोने की धार्मिक सामग्री तथा अन्य घरेलू सामान सुरक्षित रखा हुआ था।

12 मई को उनका पुत्र संजीव पांडे मकान की देखरेख के लिए बेंगलुरु से हनुमानगढ़ आया तो सामान गायब मिला। पूछताछ करने पर किरायेदार रवि ने चोरी की जानकारी होने से इनकार किया और राहुल पर शक जताया। परिवादी का आरोप है कि रवि और राहुल ने आपसी मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो सकता है।

शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान में चांदी के 42 सिक्के (कुल 420 ग्राम), चांदी का कमंडल, चांदी का कमरबंद, करीब 5 ग्राम वजन की सोने की राधा-कृष्ण प्रतिमा, पीतल के बड़े और छोटे टोपिये, तांबे के लोटे, गैस सिलेंडर, कूकर, थालियां, प्लेटें तथा अन्य धार्मिक एवं घरेलू सामग्री शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान एएसआई राजवीर सिंह को सौंपा है। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। Hanumangarh News

1 किलो चांदी, सोना और 2 लाख नकदी ले गए चोर
हनुमानगढ़। भादरा कस्बे में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर से करीब एक किलो चांदी, एक तोला सोना और दो लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। मामले में भादरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कयूम खां पुत्र नियामत खां निवासी वार्ड नम्बर 9, बैद जी की बाड़ी, भादरा ने थाने में रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि उसके बड़े भाई इमरान खां विदेश में रहते हैं और उनकी पत्नी व बच्चे भी बाहर गए हुए थे, जिससे घर बंद था। रिपोर्ट के मुताबिक 26 मई को तड़के करीब 2 बजे दो-तीन चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब एक किलो चांदी, एक तोला सोना तथा दो लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। सुबह परिवादी ने घर का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था तथा जेवरात की अलमारी का ताला भी टूटा मिला।

परिवादी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो व्यक्ति दिखाई दिए, जिनमें से एक की पहचान उसने सोहेल के रूप में होने का दावा किया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चोरी गया माल बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजपाल सिंह को सौंपी है। Hanumangarh New

सैलून पर चोरी, ताला तोड़कर नकदी व हजारों का सामान पार
हनुमानगढ़। टाउन क्षेत्र के रूपनगर इलाके में एक सैलून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और हजारों रुपए का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में वार्ड नम्बर 38, रूपनगर निवासी रवि कुमार (25) पुत्र विनोद कुमार धाणक ने बताया कि वह नाई का कार्य करता है तथा उसकी दुकान रूपनगर में स्थित है। रवि कुमार के अनुसार वह 25 अप्रैल की रात अपनी दुकान को अच्छी तरह बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन 26 अप्रैल की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। Hanumangarh News

घटना की जानकारी मिलने पर उसने अपने पिता को मौके पर बुलाया और दुकान का सामान चैक किया। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नाई के काम में उपयोग होने वाला काफी सामान चोरी हो चुका है। चोरी हुए सामान में दो चिमटे, तीन कटिंग मशीनें, पांच छोटी कैंचियां, तीन कटिंग सीटें, 14 छोटे कंघे, मशीनों के 13 छोटे-बड़े कंघे, पांच हेयर क्लिप, तीन रेजर उस्तरे, दो कटिंग ब्रश, दो हेयर कलर, करली हेयर लोशन क्रीम, धागों के चार पीस, डीटैन कैप्सूल का डिब्बा, वैक्स, वैक्स मशीन, हल्दी लेप, स्क्रब, हेयर स्पा, ब्लेंडर कलर, शेविंग क्रीम, तीन तौलिए, दो हेयर ड्रायर मशीनें तथा छह पीस ओ-प्लस थ्री किट फेसियल शामिल हैं।

इसके अलावा दुकान के गल्ले में रखे छह हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई है। रिपोर्ट में रवि कुमार ने रूपनगर निवासी सुमित पुत्र विष्णु वाल्मीकि तथा हिमांशु पुत्र चुन्नीलाल वाल्मीकि पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों आरोपियों ने रात के समय दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। Hanumangarh News

मोबाइल व किराना दुकान में सेंधमारी, हजारों का सामान व नकदी चोरी
सुरेशिया के वार्ड 58 का मामला

हनुमानगढ़। जंक्शन क्षेत्र के सुरेशिया में स्थित मोबाइल फोन व किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपए का सामान व नकदी चोरी कर ली। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गांव सतीपुरा के वार्ड 6, निवासी सौरभ शाक्य पुत्र मुरारीलाल ने परिवाद पेश कर बताया कि वह वार्ड 58, सुरेशिया में शाक्य मोबाइल केयर एवं शाक्य किरयाणा स्टोर के नाम से दुकान संचालित करता है। 1 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। Hanumangarh News

रात के दौरान अज्ञात चोर दुकान के पीछे के गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और मोबाइल फोन व किराना दुकान से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में मोबाइल दुकान से 9 नए कीपैड मोबाइल फोन (आइटेल), 1 जियो कीपैड मोबाइल फोन, 7-8 पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 28 नए चार्जर, 20 नेकबैंड, 20 एयरबड्स, 10 स्मार्ट वॉच, 10 मोबाइल बैटरी, 50 डाटा केबल, 5 मोबाइल रिपेयर मशीन तथा दुकान में लगा वाई-फाई कैमरा शामिल है। इसके अलावा किराना दुकान से 24 सरसों तेल की बोतलें, 5 बीड़ी बंडल, 10 टैल्कम पाउडर, 20 सिगरेट डिब्बियां, 10 साबुन पैकेट, 50 आइसक्रीम डिब्बे, 10 ब्रिक्स आइसक्रीम, 1 कट्टा चावल तथा करीब 4500 रुपए नकद भी चुरा लिए गए।

चोर जाते समय दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर ले गए। अगली सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। प्रार्थी ने आसपास तलाश व पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में 2 अप्रैल को जंक्शन पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे सुरेशिया चौकी भेजा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद भेजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक गुरदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। फेफाना थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय की है जब मकान मालिक परिवार सहित बाहर गया हुआ था। फेफाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फेफाना निवासी राजेश कुमार (59) पुत्र हरीकृष्ण जाट ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी लाजवंती के साथ 26 मार्च को अपने बेटे-बहू से मिलने सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर गया हुआ था।

इस दौरान उनका घर बंद पड़ा था। वह 2 अप्रैल की शाम को वापस अपने घर लौटा तो देखा कि घर की लॉबी का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब अलमारी की जांच की गई तो गोदरेज अलमारी में रखे जेवरात और नकदी गायब मिले। चोरी हुए सामान में दो सोने की चैन (करीब 4.5 तोला), एक बच्चे की सोने की चैन, बच्चे के 11 सोने के घुंघरू, चार चांदी के कड़े, एक चांदी की कटोरी, एक चांदी का चम्मच तथा करीब 40 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

प्रार्थी के अनुसार अज्ञात चोरों ने 31 मार्च या 1 अप्रैल की रात को किसी समय घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार के बाहर होने के कारण चोरी का पता देरी से चला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार को सौंपी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

सूने मकान में घुसकर लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरों की वायर काटकर फरार हुआ आरोपी
हनुमानगढ़। नोहर कस्बे के सेक्टर नंबर 5 स्थित एक सूने मकान में घुसकर अज्ञात नहीं बल्कि पहचान किए गए आरोपी की ओर से चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। नोहर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मकान नंबर 4, सेक्टर 5, नोहर निवासी चेतराम कालेरा (66) पुत्र अमर सिंह कालेरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका रिहायशी मकान एलआईसी ऑफिस के पास स्थित है। वह 28 मार्च को अपने परिवार सहित गांव सोती चला गया था। उसी दिन वह किसी कार्य से बाहर चला गया। प्रार्थी ने बताया कि उसके मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो उसके पुत्र सिद्धार्थ के मोबाइल फोन से जुड़े हुए हैं। Hanumangarh News

28 मार्च की रात करीब 9 बजे अचानक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखनी बंद हो गई। इस पर उसका पुत्र सिद्धार्थ अपने साथी अशोक के साथ तुरंत नोहर स्थित मकान पर पहुंचा। मौके पर पहुंचकर जैसे ही उन्होंने मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो एक व्यक्ति मकान के अंदर से दक्षिण दिशा की दीवार कूदकर एक थैला लेकर भागता दिखाई दिया। अशोक ने उस व्यक्ति की पहचान वसीम पुत्र असलम, वार्ड नंबर 7, खटीक मोहल्ला, नोहर के रूप में की। इसके बाद जब दोनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और सीसीटीवी कैमरों की वायर काटी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत फोन के माध्यम से चेतराम कालेरा को दी गई।

साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

अगले दिन सुबह घर लौटने पर चेतराम कालेरा ने पाया कि आरोपी ने ताला तोड़कर घर में जबरन प्रवेश किया और चोरी की नियत से सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी हुए सामान में टाईमेक्स व टाइटन कंपनी की दो घड़ियां, अलेक्सा इको डॉट (एडेप्टर सहित), मार्शल स्पीकर, सैमसंग की दो टैबलेट (एक की-बोर्ड सहित), संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, हस्ताक्षरशुदा स्टांप, चार्जर, केबल सहित अन्य सामान तथा पूजा घर में रखे 2500 रुपए शामिल हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल कालूराम को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

बंद मकान से 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकदी चोरी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: यहां विद्या नगर स्थित शिवाजी मार्ग की गली नंबर 10 में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। अज्ञात चोर ताले तोडक घर में घुसे और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार मकान मालिक जगपाल पिलानियां का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। आज सुबह पड़ोसियों ने दरवाजों के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की सूचना परिवार को दी गई तो करीब दोपहर को पहुंचे तो उन्होंने बताया कि 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख कैश घर में रखा था जो चोरी हो चुका है। इलाके में हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति

नशे की पूर्ति के लिए दुकान का ताला तोड़ चुराए मोबाइल व अन्य सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: दुकान का ताला तोडकर वहां से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इस घटना में प्रयोग की गई कार व आठ हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चोरी स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है।

जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस थाना शहर सोहना में पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि सोहना की पंजाबी धर्मशाला के निकट एक मोबाइल की दुकान में चोरी हुई है। यह सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-आॅफ-क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वार्ड की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल पर दुकानदार ने पुलिस टीम को चोरी हुए सामान का आंकलन करके शिकायत दी। शिकायत में कहा कि 19/20 अक्टूबर की रात को उसकी मोबाइल की दुकान का ताला तोडकर उसमें रखे मोबाइल फोन व मोबाइल फोन के पार्ट्स आदि चोरी करके ले गए। इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने आरोपी को दो फरवरी 2026 को अंसल मोड़ सोहना से काबू किया। आरोपी की पहचान आबिद (उम्र-25 वर्ष) निवासी जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दो फरवरी 2026 को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। Gurugram News

आरोपी ने पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उसने अपने साथी आरोपी वकील, नजरुद्दीन के साथ मिलकर दुकान का ताला तोडकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद उसके हिस्से में आए फोन व अन्य सामान उसने 20 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई एक कार व आठ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी वकील, नजरूदीन व आबिद के कब्जा से तीन फोन, एक कार व 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– डोईवाला बल्लेवाला क्रशर जोन में आबादी से पैरा मीटर पैमाइश में हो गया बड़ा खेल!

Theft Case: झाड़खेड़ी में 15 माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा नही, एसपी से गुहार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: झाड़खेड़ी गांव में 15 माह पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर पीड़ित अधिवक्ता ने एसपी शामली को प्रार्थना-पत्र दिया है। पीड़ित अधिवक्ता ने घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व गृहमंत्री को पत्र भेजने की बात कही है। Kairana News

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी अवधेश सैनी एडवोकेट ने एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना-पत्र दिया है। बताया कि विगत 09/10 अगस्त 2024 की रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके घर पर धावा बोलकर करीब तीस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली थी। घटना का मुकदमा कैराना कोतवाली पर दर्ज है। पत्र में बताया गया है कि घटना को 15 माह का समय बीत चुका है, लेकिन कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम चोरी की घटना का खुलासा नही कर पाई है।

पुलिस चोरी की घटना में शामिल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है और न ही चोरी किया गया सामान बरामद कर सकी है। घटना के बाद से ही वह और उसका परिवार दहशत के साये में जी रहा है। पत्र में घटना का खुलासा कराकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने तथा चोरी हुआ सामान बरामद कराने की गुहार लगाई गई है। साथ ही, अधिवक्ता ने घटना का शीघ्र खुलासा न होने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व गृहमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– राघा छोटी के पास बारातियों की गाड़ी को चालक द्वारा पलटी मरवाने से दो बारातियों की मौत व छ: घायल, हिसार रेफर