Sarva Karamchari Sangh - Sach Kahoon Hindi

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया रोष प्रदर्शन
‘पालिका एवं अग्निशमन विभाग के कच्चे कर्मियों को पक्का करे सरकार’

कौशल रोजगार निगम को भंग करने की भी मांग

कैथल (सच कहूँ/वर्मा)। नगरपालिका कर्मचारी संघ सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ (Sarva Karamchari Sangh) हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर पालिका एवं फायर के सभी कच्चे कर्मचारियों को विभाग के पे रोल पर लेकर पक्का करने व हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को भंग करने की माँग को लेकर जिला पालिका आयुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम पत्र सौंपा गया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजेन्द्र सिनन्द ने व संचालन जिला सचिव विक्की टाँक ने किया।

सर्व कर्मचारी संघ (Sarva Karamchari Sangh) हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा, सहसचिव ओमपाल, ब्लॉक प्रधान रामकुमार शर्मा व बिजली से सर्कल सचिव सुरेश पाल ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों, बोर्ड, निगम, नगर निगम, परिषद /पालिकाओं, सोसाइटीज व विश्वविद्यालयों से कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम की आड़ में सरकार किसी न किसी बहाने से छंटनी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कौशल रोजगार निगम में कई पदों को खत्म कर दिया गया है। सालों से काम करने वाले कर्मियों पर निगम ने अपनी शैक्षणिक योग्यता थोंप दी है।

निगम रेट निश्चित कर कर्मियों के वेतन कम कर दिए हैं। एक कर्मचारी को दो-तीन पदों का काम देकर 11 महीने के लिए ऑफर लेटर दिए जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र तक देने पर रोक लगा दी गई है। पुरानी वरिष्ठता खत्म कर दी गई है। कर्मचारियों के नियमित होने के अवसर एक सोची समझी साजिश के तहत खत्म कर दिए गए हैं।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत, वरिष्ठ उपप्रधान लकी पुहाल, मुख्य संगठनकर्ता महेंद्र बिड़लान, कैशियर जगदीश कुमार, उपप्रधान सशील कुमार चिटा व गौरव टाँक ने कहा कि सरकार की इस तरह की शोषणकारी नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा और कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाला हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही पालिका व फायर के सभी कच्चे कर्मचारियों को विभाग के पे रोल पर लेकर पक्का नहीं किया व कौशल रोजगार निगम को भंग नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ (Sarva Karamchari Sangh) की महिला विंग की ब्लॉक प्रधान महेन्द्रों देवी, वर्षा रानी, कमला, गंगा देवी, राजौंद से संजीव कुमार व रोहताश, गुहला से पिरथी सिंह व चिंतो देवी, कलायत से अनमोल व सुनील कुमार, कैथल से विजय गिल, सुमेश राणा, सूरज सहोत्रा, रामशरण कल्याण, पंकज कुमार, अमित कुमार, सूखा नौच, दीपू, देशराज व विकास टाँक, फायर से मनोज कुमार, सुल्तान, राजेश,सुरेंद्र व सुभाष समेत सैंकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।