udham singh nagar - Sach Kahoon Hindi

जसपुर में पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज
ऊधम सिंह नगर (एजेंसी)। Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जसपुर कोतवाली के पतरामपुर चौकी की पुलिस टीम शुक्रवार देर रात भोगपुर डाम नंबर-2 गांव में आबकारी अधिनियम के तहत वांटेड चल रहे गैर-जमानती वारंटी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही सुखविंदर सिंह को उसके घर के आंगन से हिरासत में लिया और गिरफ्तारी मेमो तैयार करना शुरू किया, तभी उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर जमा होने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस के मुताबिक, शोर सुनते ही वारंटी की मां शिलो कौर, पत्नी मंजीत कौर, भाई मंगत सिंह, चचेरा भाई संदीप सिंह, राजू सिंह और जगपाल सिंह उर्फ जस्सा मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों और धारदार पाठल से लैस थे। दरोगा गोविंद सिंह मेहता ने जब आरोपियों को कोर्ट का वारंट दिखाकर सरकारी कार्रवाई में बाधा न डालने को कहा तो परिजन और भड़क गए। आरोपियों ने पुलिस टीम को घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसी दौरान शिलो कौर ने पुलिसकर्मियों के हाथ से कोर्ट का वारंट छीनने की कोशिश की, जिससे कागज फट गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दरोगा और सिपाही के साथ अभद्रता की। आरोप है कि संदीप सिंह ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन हमले में वे घायल हो गए। हमलावरों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक नहीं छोड़ी।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि घायल पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए गांव से भागना पड़ा। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथी सुखविंदर सिंह को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली जसपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया।

उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, मारपीट, पुलिस हिरासत से वारंटी छुड़ाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में कच्ची शराब की तस्करी में भी लिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर वारंटी के परिजनों और अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया। पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था और पूर्व में कच्ची शराब बनाने के मामले में यह आरोपी रह चुका है।

भगवानी बाई इन्सां को दिल से सलाम, मरणोपरांत भी कर गई महान काम
ऊधम सिंह नगर (सच कहूँ न्यूज)। गांव धिमरी ब्लॉक की भगवानी बाई इन्सां अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा विराजी। ब्लॉक गदरपुर के गांव धिमरी ब्लॉक की डेरा श्रद्धालु भगवानी बाई इन्सां ने जिला ऊधम सिंह नगर की 7वीं व गांव की दूसरे शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। बीते दिनों उनके मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर डेरा सच्चा सौदा की हैल्पलाईन के तहत मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

जानकारी के अनुसार भगवानी बाई इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जीते जी मरणोपरांत शरीरदान (Body Donation) करने का प्रण लिया हुआ था। उनके मरणोपरांत उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। भगवानी बाई इन्सां का पार्थिव शरीर चकराता रोड नवगांव देहरादून (उत्तराखंड) के देव भूमि मेडिकल कॉलेज आॅफ आयुवेर्दा एंड हॉस्पिटल को दान किया गया।

पार्थिव शरीर को परिजनों, रिश्तेदारोंं, बड़ी संख्या में पहुंची साध-संगत व क्षेत्रवासियों ने ‘भगवानी बाई इन्सां अमर रहे’ और शरीरदान महादान के नारों के साथ काफिले के रूप में विदाई दी। पार्थिव देह वाली फूलों से सजी अर्थी को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, 85 मैंबर जसपाल सिंह इन्सां, 85 मैंबर काबुल इन्सां, 85 मैंबर सतपाल इन्सां, 85 मैंबर सोमपाल इन्सां, 85 मैंबर सुरेश इन्सां ,85 मैंबर शीतल इन्सां, 85 मैंबर महावीर इन्सां, 85 मैंबर मनोज इन्सां के साथ ब्लॉक गदरपुर, ब्लॉक हल्द्वानी, ब्लॉक रुद्रपुर और ब्लॉक बाजपुर से अलग अलग समितियों के जिम्मेवार और गांव के प्रेमी सेवक रमेश सिंह इन्सां और सेवादारों के अलावा गांवों-शहरों की समूह साध-संगत व रिश्तेदार मौजूद थे।

शरीरदान मुहिम से मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ | Body Donation

मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आए डॉक्टर्स ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही मरणोपरांत शरीरदान मुहिम की प्रशंसा करते कहा कि वह पूज्य गुरु जी के बहुत ही ऋणि हैं, जिनकी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालुओं द्वारा इस कलियुग के समय में शरीरदान किया जा रहा है। इस शरीरदान से मेडिकल शिक्षा लेने के लिए डॉक्टर बन रहे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:– एलाइन क्राउटर ने महिला इंडियन ओपन 2023 गोल्फ टूर्नामेंट का जीता खिताब