Amarinder Raja Warring - Sach Kahoon Hindi

Punjab News: ''महिलाओं को 1 जुलाई को मिलेंगे 3 माह के पैसे'' केजरीवाल को कांग्रेस ने घेरा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत पंजाब की महिलाओं को 1 जुलाई को सम्मान राशि के पैसे मिलेंगे। वहीं, कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Raja Warring) ने इस योजना को लेकर सवाल उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर सामान्य वर्ग की महिला को तीन हजार और हर अनुसूचित जाति की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है।" Punjab News

कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर पोस्ट किया है, "1 जुलाई में बस आठ दिन बचे हैं। क्या पंजाब की महिलाओं को पिछले 51 महीनों के बकाया 51,000 रुपये मिलेंगे? बात 3,000 रुपये की नहीं है। बात उन 51,000 की है, जिनका वादा पंजाब की हर पात्र महिला से आप सरकार के सत्ता में आने पर किया गया था। विज्ञापन और प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन पंजाब की महिलाएं अभी भी 2022 में किए गए वादे के पूरा होने का इंतज़ार कर रही हैं। 3,000 रुपये देकर गुमराह न करें। बकाया पूरे 51,000 रुपये का भुगतान करें। पंजाब की महिलाएं जवाबदेही की हकदार हैं, बहाने की नहीं।"

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत सम्मान राशि का ऐलान किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की महिलाओं को 1,500 प्रति माह दिए जाएंगे। इसकी पहली किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तीन महीने (अप्रैल, मई और जून) का एक साथ पैसा 1 जुलाई को ट्रांसफर किया जाएगा। Punjab News

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने संभाला पदभार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने शुक्रवार अपना पदभार संभालते हुये कहा कि पार्टी में अनुशासन कतई बर्दाश्त नहीं होगा और अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अवसर पर आज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर भारत भूषण आशू ने भी अपना पदभार संभाला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी पार्टी मुख्यालय तो आये लेकिन ताजपोशी समारोह में शामिल नहीं हुये। उन्होंने वडिंग को पहले ही बधायी दे दी थी। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ भी समारोह में नहीं आये। समारोह में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और युवा नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

वडिंग ने पत्रकारों से कहा कि वह पार्टी प्रधान सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और उन सभी नेताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें इतनी सी उम्र में पंजाब की अगुवाई करने के काबिल समझा । वह बचपन से राजनीति में आने की इच्छा थी लेकिन इतनी जल्दी यह बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी इसका भान भी न था। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिलना बड़ी चुनौती है और सबकोे साथ लेकर चलना तथा कार्यकतार्ओं के बीच तालमेल बनाना बड़ा काम है जिसे वो मिलकर निभायेंगे । कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच तालमेल गड़बड़ाने के कारण ही कांग्रेस को सत्ता गंवानी पड़ी और 78 सीटों से 18 सीटों पर सिमट गई है। अब चाहे जो भी हो लेकिन अनुशासन कायम रहेगा। पार्टी से बढ़कर कोई नहीं। वडिंग ने कहा कि कांग्रेस की इस हालत के लिये हम ही जिम्मेदार हैं और अब पार्टी को मजबूत बनाने के लिये वरिष्ठ नेताओं की जरूरत है। हम सभी मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी ने पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुंचाया।

वैसे तो कांग्रेस में हरेक को अपनी आवाज बुलंद करने का हक है लेकिन कांग्रेस को कमजोर करने की शर्त पर नहीं। ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई लाजिमी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी के कारण ही आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला । मुख्यमंत्री भगवंत मान को जो फतवा मिला उसके लिये वो बधायी के पात्र हैं लेकिन जो वादे उन्होंने लोगों से किये थे और गारंटी दी गईं वो अभी पूरी नहीं हुई हैं। एक महीने में आप सरकार का प्रदर्शन खास नहीं रहा जिसकी सराहना की जाये। बल्कि आप सरकार ने जिस तरह बदलाखोरी के लिये पुलिस का दुरूपयोग किया उससे सरकार की छवि और बदलाव की बातें बेमानी लगने लगी हैं। डिंग ने कहा कि अब हम कार्यकर्ता के पास जायेंगे तथा उनसे सलाह मशविरा करके पार्टी को मजबूत बनाने के लिये मिलकर काम करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।