Manesar - Sach Kahoon Hindi

Manesar Strike: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी पुलिस की बाइक, हुआ लाठीचार्ज
एक कर्मचारी का सिर फूटा, एक के हाथ पर व एक के मुंह पर चोटें आई

पुलिस के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोष

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Manesar Strike News: एक तरफ तो सोनीपत जिला के खरखौदा में लगे मारूति सुजूकी प्लांट के प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं। दूसरी तरफ यहां आईएमटी मानेसर में अपनी मांगों को लेकर एक दिन पहले हड़ताल पर गए ठेके के कर्मचारियों पर दूसरे दिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कर्मचारी कंपनी गेट पर हड़ताल के लिए एकत्रित हुए थे। इसी बीच पुलिस ने धारा 163 लगे होने पर उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना में एक कर्मचारी का सिर फूट गया तो किसी के हाथ व मुंह पर गहरी चोटें आई। Gurugram News

गुरुवार की सुबह जब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड?ा चाहा। विवाद बढ़ गया और पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। कर्मचारी बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस की लाठी से एक कर्मचारी की सिर फूट गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोष पैदा हो गया। कर्मचारी अब तक तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ही थे, अब वे पुलिस के भी खिलाफ हो गए हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से उनमें रोष है। पुलिस की इस कार्रवाई से इससे कर्मचारियों का विरोध और अधिक बढ़ गया। कर्मचारी पुलिस के खिलाफ भी हो गए। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि अपनी मांगों के पूरा हुए बिना वे काम पर नहीं लौटेंगें।

आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 में रिचा ग्लोबल प्लांट में हड़ताल कर रहे सेंकड़ों कर्मचारियों को पुलिस ने गेट बंद कर घेर लिया है। काफी संख्या में कंपनी के बाहर मौजूद कर्मचारियों ने कुर्सी और बेंचों में आग लगा दी। आग की सूचना पर पास में ही खड़ी मानेसर दमकल विभाग से गाडि?ों को लाकर आग पर काबू पाया गया। हड़ताली कर्मचारियों ने पुलिस की राइडर बाइक को भी आग लगा दी। Gurugram News

कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए डीसी की ओर से मानेसर में धारा 163 भी लगाई गई है। हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून हाथ में नहीं लेना। सबसे पहले यही प्रण कर लो। उन्होंने इस बात का सभी को प्रण भी दिलाया। साथ ही कहा कि पुलिस आपके साथ है। प्रबंधक से वार्ता कराएंगें। जो वेतन की बढ़ोतरी की गई है, उसे कंपनी से लिखित में दिलाएंगें।

होंडा कंपनी के कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल | Gurugram News

वेतन वृद्धि व अन्य कई मांगों को लेकर होंडा कंपनी व कर्मचारियों में गुरुवार को सुलह हो गई। कर्मचारी नेता सौरभ पांडे ने बताया कि जो उनकी मांगें थी, प्रबंधन ने सुनी और उनको मान लिया गया है। सभी कर्मचारी अपनी-अपनी शिफ्ट के हिसाब से काम पर लौट रहे हैं। नियमित तौर पर अब कर्मचारी पहले की तरह से काम करेंगें। कर्मचारियों ने कहा कि वे प्रबंधन से अपनी मांगों को मानने की बात को लिखित में ले रहे हैं, ताकि बाद में किसी भी तरह का विवाद ना रहे। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ तैनात मानेसर के एसएचओ सत्यवान ने बताया कि 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती यहां कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर की गई है। किसी तरह की कोई अशांति नहीं है।

बता दें कि आईएमटी मानेसर में 10 कंपनियों के करीब तीन हजार कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं। गारमेंट एवं आॅटोमोबाइल कंपनियों के इन कर्मचारियों की कई मांगें हैं। ठेके के कर्मचारियों का कंपनियों लंबे समय से शोषण कर रही हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवर टाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं। कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारी चाहते हैं कि उनका न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये हो। हालांकि प्रदेश सरकार ने बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक में न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 15,220 रुपये मासिक करने का निर्णय लिया है। अभी तक वेतन 11274 रुपये है। कुछ कर्मचारी इन वेतन बढ़ोतरी पर हड़ताल खत्म करके चले गए थे, लेकिन कुछ कर्मचारियों को इस वेतन बढ़ोतरी से संतुष्टि नहीं हुई। इसलिए वे हड़ताल पर ही डटे रहे।

यह भी पढ़ें:– Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी

क्रूर पति की दिल दहला देने वाली दरिंदगी, पत्नी की हत्या कर उसके शव के साथ क्या किया ! जानकर विचलित हो जाएंगे
टुकड़े, गर्दन व हाथ-पैर काट अलग-अलग जगह फेंके, धड़ खंडहर में ले जाकर जलाया

गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज) गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली दरिन्दगी का Murder मामला सामने आया है, जिसको देखकर किसी भी रूह कांप सकती है। पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर ना केवल पत्नी की हत्या की, बल्कि उसके दोनों हाथ-पैर काट कर उसकी गर्दन भी धड़ से अलग डाली।

यह भी पढ़ें:– नशेड़ी पति ने पत्नी को पीटा, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

क्रूर पति ने पुलिस से बचने के लिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। सबूत मिटाने के लिए एक जगह शरीर के अंग को जलाने के लिए खंडहरनुमा घर में ले गया। यहां अधजला अंग मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छानबीन कर महिला के शरीर के सभी अंग बरामद कर लिए है।

एक सप्ताह पहले मिला अधजला धड़ | Murder

प्राप्त जानकारी अनुसार आज से एक सप्ताह पहले 21 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र के गांव कुकड़ोला स्थित एक खेत में बने खंडहरनुमा मकान से पुलिस को एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। ये खेत उमेद सिंह नाम के व्यक्ति ने लीज पर लिया हुआ था। उमेद सिंह को किसी ने उसके खेत में बने कमरे के अंदर से धुआं निकलने की जानकारी दी थी।

सूचना मिलने के बाद जब उमेद पुलिस को साथ लेकर कमरे पर पहुंचा तो वहां अधजला शव पड़ा हुआ था। शरीर से दोनों हाथ और गर्दन गायब मिली थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की छानबीन की लेकिन शरीर का कोई दूसरा हिस्सा नहीं मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीमें पहुंची। धड़ को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

धड़ मिलने के ठीक 2 दिन बाद 23 अप्रैल को पुलिस को मानेसर क्षेत्र में 2 पैर व कटे हुए हाथ बरामद हुए। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि जिस महिला का धड़ मिला था, ये उसी के हाथ-पैर हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 26 अप्रैल को खेड़कीदोला क्षेत्र में महिला की गर्दन मिली थी। पुलिस छानबीन में आरोपी जितेन्द्र का सुराग लग गया। गुरुग्राम पुलिस ने जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पति ने हत्या करनी स्वीकारी | Murder

पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी जितेन्द्र गांधी नगर का रहने वाला है। जितेन्द्र गुरुग्राम के औद्योगिक कस्बा मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है और यहीं पर पत्नी के साथ रहता था। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस की टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मानेसर में लगी भीषण आग, 25 एकड़ में फैले कबाड़ और झुग्गियां हुई जलाकर राख
गुरूग्राम (संजय मेहरा)। सोमवार देर रात तेज आंधी से हरियाणा के कई क्षेत्रों में आग लगने की खबर है। गुरूग्राम के आईएमटी मानेसर के सेक्टर छह में आग ने करीब 25 एकड़ में फैली झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में एक महिला की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात 11 बजे की है। तेज हवाओं के साथ आग की लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर करीब 50 से ज्यादा दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि घंटों की मशक्कत करने के बाद काबू पाया जा सका। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | Massive fire breaks out in garbage near sector-6 of Manesar in Gurugram district late last night. 35 fire brigade vehicles present on the spot pic.twitter.com/llofnJIkH8

— ANI (@ANI) April 25, 2022

खड़े दर्जनों वाहन भी जलकर राख

इन लोगों के पास न तो खाने के लिए कुछ है और ना सिर छिपाने के लिए छत। अब कैसे ये लोग चिलचिलाती धूप में बच्चों को छुपा पाएंगे। इस भीषण आग ने न केवल कबाड़ और झुग्गियों को अपनी आगोश में लिया बल्कि वहां खड़े दर्जनों वाहनों को भी जलाकर राख कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।