Heat Stroke - Sach Kahoon Hindi

Heat Stroke: 1 गिलास में लू का इलाज! धूप में निकलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Heat Stroke: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, लू, थकावट, डिहाइड्रेशन और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। लेकिन कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपायों की मदद से हम इस तपती गर्मी से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो गर्मी से बचाव में मदद करते हैं।

पानी और तरल पदार्थों का भरपूर सेवन करें | Heat Stroke

गर्मी में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल शरबत, छाछ और गन्ने का रस जैसे प्राकृतिक पेय लें। यह न केवल प्यास बुझाते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करते हैं।

हल्का और पौष्टिक भोजन करें

गर्मी में भारी और तला-भुना भोजन शरीर को सुस्त बना देता है। ऐसे में खीरा, ककड़ी, टमाटर, तरबूज, खरबूजा जैसे ठंडक देने वाले फल और सब्जियाँ खाएं। दही और छाछ का सेवन जरूर करें, ये पाचन तंत्र को भी मजबूत रखते हैं।

लू से बचने के लिए नुस्खा

लू लगने से शरीर में कमजोरी और बुखार हो सकता है। इससे बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले प्याज का रस कान के पीछे या तलवों पर लगाएं। आम पन्ना (कच्चे आम का शरबत) पीने से भी लू से राहत मिलती है।

ठंडे पानी से स्नान करें

दिन में एक या दो बार ठंडे पानी से स्नान करने से शरीर की गर्मी दूर होती है और थकान कम होती है। चाहें तो नहाने के पानी में गुलाबजल या नीम की पत्तियाँ भी डाल सकते हैं। Heat Stroke

पहनावे पर ध्यान दें

सिंथेटिक और टाइट कपड़े पसीने को रोकते हैं जिससे त्वचा पर दाने या फुंसी हो सकती है। गर्मी में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।

घर को ठंडा रखें | Heat Stroke

दोपहर के समय घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, ताकि गर्म हवा अंदर न आए। खिड़कियों पर गीले परदे लगाना भी असरदार होता है।

यह भी पढ़ें:– HBSE 10th Result 2025: हरियायाणा में 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी, ये जिला पहले स्थान पर

Heat Stroke Symptoms: जिला प्रशासन ने लू-तापघात से बचाव के लिए किया अलर्ट, बरतें आवश्यक सावधानी
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। बढ़ते तापमान व भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आमजन से बचाव रखने की अपील की है। विशेषकर बच्चों, बूढ़ों, गर्भवतियों तथा बीमार व्यक्तियों द्वारा एहतियात बरतने पर जोर दिया गया है। जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी अस्पतालों में लू.तापघात के रोगियों के लिए गाइडलाइन अनुसार बैड आरक्षित रखते हुए वहां कूलर व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, संस्थान में रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट में ओरआरएस, ड्रिपसेट, फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयां रखने के निर्देश दिए हैं। Heat Stroke Symptoms

जिला प्रशासन ने आमजन के लिए जारी अपील में कहा है कि जहां तक संभव हो धूप में न निकलें। निकलें तो शरीर पूर्ण तरह से ढका हो। सफेद या हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़ों का उपयोग करें। लू तापघात से प्राय: कुपोषित बच्चे, बीमार, वृद्व, गर्भवती महिलाऐं और श्रमिक आदि शीध्र प्रभावित हो सकते हैं। इन्हे प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजें तक तेज गर्मी से बचाने के लिए छायादार ठंडे स्थान पर रहने का प्रयास करें। लू के लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।

लू-तापघात से बचाव के लिये ये सावधानियां बरतें

’ बहुत अधिक भीड़ए गर्म घुटन भरे कमरों से बचें। रेल बस आदि की यात्रा अत्यावश्यक होने पर ही करें।

’ बिना भोजन किये बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पी कर ही बाहर निकलें।

’ सड़े-गले फल व बासी सब्जियों का उपयोग हरगिज ना करें।

’ गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को गमछे या तौलिये से ढक कर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्में एवं छतरी का प्रयोग करें।

’ गर्मी मे हमेशा पानी एवं पेय पदार्थो जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, ज्यूस आदि का प्रयोग करते रहें।

’ अकाल राहत कार्यों पर अथवा श्रमिकों के कार्यस्थल पर छाया एवं पानी का पूर्ण प्रबन्ध रखा जावेए ताकि श्रमिक थोडी-थोडी देर में छायादार स्थानों पर विश्राम कर सकें।

’ काबोर्नेटेड सॉफ्ट ड्रिंक से बचें।

लू तापघात के लक्षण | Heat Stroke Symptoms

’ सीएमएचओ डॉ. अजय सिंघला के अनुसार शरीर में लवण व पानी अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापघात निम्नांकित लक्षणों के द्वारा प्रभावी होता है.

’ सिर का भारीपन व सिरदर्द।

’ अधिक प्यास लगाना व शरीर में भारीपन के साथ थकावट।

’ जी मिचलाना, सिर चकराना व शरीर का तापमान बढ़ना (105 एफ या अधिक)।

’ पसीना आना बंद होना, मुंह का लाल हो जाना व त्वचा का सूखा होना।

’ अत्यधिक प्यास का लगनाए बेहोशी जैसी स्थिति का होना।

क्या है लू तापघात | Heat Stroke Symptoms

’ चिकित्सकीय दृष्टि से लू तापघात के लक्षण लवण व पानी की आवश्यकता व अनुपात विकृति के कारण होती है। मस्तिष्क का एक केंद्र जो मानव के तापमान को सामान्य बनाए रखता है, काम करना छोड़ देता है। लाल रक्त कोशिकाएं रक्त वाहिनियों में टूट जाती हैं व कोशिकाओं में जो पोटेशियम लवण होता है वह रक्त संचार में आ जाता है जिससे ह््रदय गति, शरीर के अन्य अंग व अवयव प्रभावित होकर लू तापघात के रोगी को मौत के मुंह में धकेल देते हैं।

लू-तापघात से प्रभावित व्यक्ति का तत्काल ऐसे करें प्राथमिक उपचार

लू तापघात से प्रभावित रोगी को तुरंत छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लेटा दिया जावे एवं हवा करें। व्यक्ति को तुरंत ठंडा पानीए ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी, कच्चे आम का पना जैसे पेय पदार्थ पिलाएं। पानी व बर्फ से शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें फिर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं। सीएमएचओ आॅफिस में कंट्रोल रूम (0154-2445071) गठित किया गया है। Heat Stroke Symptoms

हनुमानगढ में किसानों की जमीन नीलामी के नोटिस को सीएम ने किया स्थगित :राजेंद्र राठौड़

सावधान! हो सकता है गर्म सर्द ! दोपहर में कम से कम निकलें बाहर : सिविल सर्जन
बढ़ती गर्मी-सर्दी से बचाव के लिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है

फाजिल्का (रजनीश रवि)। लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्म शुष्क हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है, जो अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। सिविल सर्जन (civil surgeon) डॉ. सतीश गोयल ने कहा कि लू से बचाव (Heat Stroke) के लिए तरल पदार्थ जैसे लस्सी, पानी, नींबू आदि का अधिक सेवन करना चाहिए, ऐसे समय में कोल्ड ड्रिंक बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। गर्मी और सर्दी से बचाव के लिए लोगों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:–इन चीजों को दोबारा गर्म करके ना खाना, वर्ना पड़ेगा भुगतना बड़ा हर्जाना, पड़ सकता है डॉ के पास जाना

सिविल सर्जन (civil surgeon) ने कहा कि तेज धूप से बचने के लिए दोपहर में कम से कम घर से निकलना चाहिए। यदि दोपहर के समय किसी काम से बाहर जाना पड़े तो किसी ठंडी जगह जैसे किसी पेड़ के नीचे कुछ देर बैठने की कोशिश करें। गर्मी के दिनों में हमेशा हल्के रंग के कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लू लगने का खतरा अधिक होता है, इसलिए गर्मी के दिनों में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में शरीर और पित्त, चक्कर आना, अत्यधिक पसीना और थकान, सिरदर्द और उल्टी, लाल और सूखी त्वचा और कभी-कभी गर्मी के कारण मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति थोड़ा सा काम करने के बाद भी काफी थकान महसूस करता है। गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप में काम करने वाले लोग कई बार हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं, जो जानलेवा हो सकता है, इसलिए चिलचिलाती धूप में चलने से बचें।

लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए केंद्र ने
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तेजी से बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य सरकारों को लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों को भेजें एक पत्र में कहा कि देश के कई भागों में तापमान तेजी से बढ़ने की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग का भी यही अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लू चलेगी।

यह भी पढ़ें:– पंजाब: वसीका नवीस 20,000 रिश्वत लेते गिरफ़्तार

क्या है मामला

पत्र में कहा गया है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकारों को स्थिति पर लगातार निगाह रखनी चाहिए और आम जनता को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। तापमान की प्रतिदिन और सप्ताहिक आधार रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए और नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा होनी चाहिए। मंत्रालय ने आम जनता के लिए एक परामर्श पत्र भी जारी किया है जिसमें लू के बचाव करने के उपाय सुझाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि लू के प्रकोप से बचने के लिए लगातार पानी पीना चाहिए और गर्म हवाओं के सीधे प्रभाव से बचा जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने अस्पतालों में भी लू प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गर्मी की मार, बढ़े उल्टी-बुखार के मरीज
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से लेकर उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में ऐसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार गर्मी भी जल्दी शुरू हो गई है, जिस कारण यह वृद्धि दिख रही है।

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलित होने पर दस्त और रक्तचाप के कम होने की समस्या मरीजों में देखने को मिल रही है। इनमें ज्यादातर ऐसे मरीज हैं, जो दिनभर बाहर धूप में रहकर काम करते हैं। कार्य स्थल तक पहुंचने के लिए गर्मी में पैदल चलते हैं। ऐसे लोगों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है। चिकित्सकों की मानें तो पिछले दो वर्षों में कोविड के कारण समय-समय पर लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर कम निकलते थे। इसलिए इनके मामले कम आए थे। इस वर्ष हालात सामान्य होने के बाद लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकल रहे हैं।

साथ ही पिछले वर्षों की तुलना में लू पहले से चलना भी एक बड़ा कारण है। जिला अस्पताल के डॉ. बृजेश गौड़ ने बताया कि गर्मी के सीजन में लू का वातावरण बन रहा है। आगामी दिनों में धीरे-धीरे गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में गर्मी से संबंधित रोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द, हल्के बुखार के मरीज आ रहे हैं। हालांकि अभी उनकी संख्या अधिक नहीं है। नागरिकों को आने वाले दिनों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी से बचाव रखें। घर से निकलते समय सिर-मुंह को ढककर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

गर्मी लगने पर ओआरएस का घोल बनाकर पिएं। पेय पदार्थों का अधिकाधिक सेवन करें। रात्रि को बना हुआ भोजन सुबह न खाएं। गर्मी लगने का लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें। जिला अस्पताल के डीसी डॉ. चन्द्रमोहन ढालिया ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते ओपीडी में कुछ बढ़ोतरी हुई है। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग दो मेडिसिन वार्ड बने हुए हैं। इनमें 26-26 बेड लगे हुए हैं। अलग से एक और वार्ड निर्धारित किया गया है। यदि मरीज बढ़ते हैं तो उस वार्ड में शिफ्ट किए जाएंगे।

बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

शिशु रोग विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बार गर्मी ज्यादा पड़ने से उल्टी, दस्त के साथ पेट दर्द के बच्चों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न जाने दें। पानी वाले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं। बच्चों को ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बासी खाना खाने से बचें लोग

चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में मसालेदार खाना न खाएं। साथ ही तला हुआ खाना भी खाने से बचना चाहिए। कैफीन वाली चीजों का सेवन न करें। इससे डिहाइड्रेशन बढ़ता है। चाय और कॉफी का इस्तेमाल गर्मियों में करने से बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए ऐसा खाना खाने से बचें। गर्मियों में आइसक्रीम खाने से लोगों को बचना चाहिए। आइसक्रीम की तासीर ठंडी की जगह गर्म होती है, जो शरीर को ठंडा करने की जगह पर गर्म करती है।

बचाव के लिए बरतें यह सावधानी

चिकित्सकों के अनुसार धूप और गर्मी में काम करने वाले और घूमने वाले सावधानी बरतें। लोग तेज धूप में बाहर जाने से बचें। नंगे बदन और धूप में न निकलें। घर से बाहर निकले तो ढीले कपड़े पहनकर निकलें। ताकि शरीर को हवा मिलती रहे। ज्यादा टाइट और गहरे रंग के कपड़े कतई न पहनें। साथ ही सूती कपड़े ज्यादा पहने जो पसीने को आसानी से सोख लेते हैं। ज्यादा देर भूखे रहने से बचें और खाली पेट घर से न निकले। साथ ही तेज गर्मी से आकर एक दम से फ्रिज आदि का ठंडा पानी न पीएं। धूप से बचने के लिए चश्मा एवं टोपी पहनकर बाहर जाएं। साथ ही चेहरे को कपड़े से ढक कर रखें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।