UP News - Sach Kahoon Hindi

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर विवादित टिप्पणी पर सपा ने दी कड़ी चेतावनी
Remarks on Akhilesh Yadav's daughter: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी पर पार्टी प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कड़ा विरोध किया है और चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की टिप्पणियों पर विराम नहीं लगता तो हम भी जवाब देंगे। Uttar Pradesh News

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर की जा रही टिप्पणियों पर कहा कि यह बेहद निंदनीय है। राजनीति सम्मानजनक तरीके से की जानी चाहिए क्योंकि अगर आप निचले स्तर पर जाकर राजनीति करेंगे तो समाजवादी भी वार करेंगे और आप खुद को बचा भी नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम किसी के परिवार पर उंगली नहीं उठाते और न ही हमें यह सब सिखाया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सपा के लोग जवाब देना नहीं जानते हैं। सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध भी कर सकते हैं, लेकिन इस तरह की गंदी राजनीति में हम शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब ऐसा हुआ तो जवाब के लिए तैयार रहना, फिर मत कहना कि हमारे ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। Uttar Pradesh News

वहीं इस मामले को लेकर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अगर इस मामले की गंभीरता से जांच हो जाए तो इसमें सपा के कार्यकर्ता ही निकलेंगे। जल्द ही इसे भी उजागर कर दिया जाएगा। इस तरह की अभद्र टिप्पणी की हम निंदा करते हैं और ऐसे करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ओपी राजभर ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी की बहन-बेटी के लिए इस तरह की बातचीत का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने से खड़े हुए विवाद पर सपा नेता आशुतोष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को भी कुछ जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर भाजपा जैसी पार्टियों से लड़ रहे हैं और फॉर्म में जरूरी चीजें नहीं भर रहे हैं तो यह गलती आपकी ही है। आपको पहले से पता था कि चुनाव आयोग भी आपके साथ नहीं खड़ा है तो आपको और सतर्क रहना चाहिए था। उन्होंने नीति आयोग की बैठक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस बैठक की न तो कोई नीति है और न ही नीयत है। अर्थव्यवस्था की हालत के लिए नीति आयोग ही जिम्मेदार है। इनकी नीतियों के कारण रुपये की कीमत गिरती जा रही है, पड़ोसी के साथ देश के रिश्ते ठीक नहीं हैं, महंगाई कंट्रोल में नहीं है। Uttar Pradesh News

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले फर्जी पेपर लीक गिरोह पर पुलिस का शिकंजा
UP Police Recruitment Exam: लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कथित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देने वाले एक टेलीग्राम चैनल के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों से धनराशि लेकर परीक्षा प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करने वाले चैनल के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित टेलीग्राम चैनल अभ्यर्थियों को कथित रूप से परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का प्रलोभन दे रहा था। इसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन भुगतान की मांग की जा रही थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और चैनल संचालकों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

भर्ती प्रक्रिया की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित सभी प्रश्नपत्र पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित स्थानों पर रखे गए हैं। उन्हें निर्धारित समय पर कड़ी निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने संबंधी दावों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी है। बोर्ड का कहना है कि फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने या किसी प्रकार की धोखाधड़ी में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस भर्ती परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा राज्यभर के अनेक केंद्रों पर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

लीची की मिठास पर मौत का साया! जाल में फंसकर तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे बेजुबान पक्षी
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) क्षेत्र के लीची बागों में फलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए जाल अब बेजुबान पक्षियों के लिए मौत का जाल साबित हो रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में पक्षी इन जालों में फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी मूकदर्शक बने हुए हैं। क्षेत्र के भुम्मा, चुड़ियाला, संभलहेड़ा, मुझेडा टोल प्लाजा के आसपास, कुतुबपुर, खेड़ी सराय सहित कई गांवों में स्थित लीची बागों को ठेकेदारों द्वारा पूरी तरह जालों से ढक दिया गया है। इन जालों का उद्देश्य फलों को पक्षियों से बचाना है, लेकिन यही जाल अनेक पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि भोजन की तलाश में आने वाले पक्षी दिन और रात के समय इन जालों में उलझ जाते हैं। बाहर निकलने की कोशिश में वे घंटों तक तड़पते रहते हैं और अंततः दम तोड़ देते हैं। कई बार सुबह के समय जालों में मृत पक्षी लटके हुए दिखाई देते हैं, जो एक बेहद दुखद दृश्य होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है। पिछले वर्षों में भी सैकड़ों पक्षियों की इसी तरह मौत हुई थी, लेकिन न तो वन विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही प्रशासन ने इस ओर गंभीरता दिखाई। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।

वन्य जीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों का कहना है कि पक्षी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी इस तरह हो रही मौतें बेहद चिंताजनक हैं। उनका मानना है कि फलों की सुरक्षा के लिए ऐसे घातक जालों की बजाय सुरक्षित और वैज्ञानिक विकल्प अपनाए जाने चाहिए, जिससे न तो किसानों को नुकसान हो और न ही पक्षियों का जीवन खतरे में पड़े।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि लीची बागों में लगाए गए जालों की तत्काल जांच कराई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिनसे फसल भी सुरक्षित रहे और बेजुबान पक्षियों का जीवन भी बचाया जा सके।

"क्या फलों की सुरक्षा के नाम पर पक्षियों की बलि देना उचित है?"

यह सवाल अब क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में पक्षियों की कई प्रजातियों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
नोएडा (हि.स.)। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र में 30 मई को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। Noida News

उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। Noida News

नोएडा में आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी
नोएडा। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। Noida Fire News

पहली घटना नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी में सामने आई, जहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट के अंदर लगी थी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोका जा सका।

वहीं, दूसरी घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 गिझोड़ स्थित शताब्दी विहार में हुई, जहां एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भवन के निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्था है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के समय भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। Noida Fire News

Meerut Bribery Case: टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता के चलते मेरठ कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य गिरफ्तार
Meerut Bribery Case: मेरठ। भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने मेरठ में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने छावनी क्षेत्र से जुड़े एक नामित सदस्य को कथित तौर पर रिश्वत स्वीकार करते समय गिरफ्तार किया है। आरोप है कि टेंडर से संबंधित कार्यों को प्रभावित करने के बदले धनराशि की मांग की गई थी। Meerut News

सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने मामले का संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच के बाद विशेष योजना तैयार की। इसके तहत निगरानी रखी गई और आरोपी को कथित रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को कानूनी मानकों के अनुरूप अंजाम दिया गया। बताया गया है कि मामला एक निजी फर्म को आवंटित टेंडर से जुड़ा हुआ है।

शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया था कि टेंडर संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने तथ्यों की जांच की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। Meerut News

अधिकारियों का कहना है कि मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जा सकती है। हाल के दिनों में मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़ी कार्रवाई गौरतलब है कि हाल के समय में मेरठ क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी है।

इसी क्रम में कुछ समय पहले कर विभाग से जुड़े एक मामले में भी कार्रवाई की गई थी, जिसमें कथित रिश्वत लेन-देन के आरोपों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी कार्रवाइयां सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। वहीं, जांच एजेंसियां यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं कि शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हो। Meerut News

"जिस तरह से मेरे भाई की हत्या की गई, आरोपी का भी वही हश्र होना चाहिए।
Uttar Pradesh Crime: गाजियाबाद। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में कहासुनी के बाद एक 17 वर्षीय किशोर की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान सूर्या चौहान के रूप में हुई है। उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की मां और बहन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Ghaziabad News

यह घटना गुरुवार को हुई थी जबकि सूर्या की मौत शुक्रवार को इलाज के दौरान हुई। सूर्या खोड़ा कॉलोनी के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास का छात्र था। उसके बड़े भाई यश द्वारा खोड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई। गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर में नामजद चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरहान, आसिफ और नवाब के रूप में हुई है। फरहान मुख्य आरोपी असद का पिता है। पुलिस की टीमें असद का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।  अपना दुख व्यक्त करते हुए सूर्य की मां सरोज ने आईएएनएस से ​​कहा, "मैं चाहती हूं कि उसे भी मार दिया जाए। जिस तरह उसने मेरे बेटे को मारा, मैं उसके लिए भी वैसी ही सजा चाहती हूं। मैंने 28 मई के बाद से अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देखा है। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। Ghaziabad News

हालांकि, मेरा बड़ा बेटा दिव्यांग है। मुझे उम्मीद थी कि मेरा छोटा बेटा मेरा सहारा बनेगा लेकिन अब उसे भी हमसे छीन लिया गया है।" सूर्या की बहन ने कहा, "हमें शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे इस घटना की जानकारी मिली। हमें एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि किसी ने मेरे छोटे भाई को चाकू मार दिया है और हमें तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। मैं उस समय अपने ससुराल में थी और अपने भाई का चेहरा भी नहीं देख पाई। हमें अभी तक उसका शव भी नहीं मिला है।"

उसने असद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा, "असद ने ही मेरे भाई को चाकू मारा था। मेरे भाई और असद के बीच करीब आठ महीने पहले एक छोटी सी कहासुनी हुई थी लेकिन हमने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस तरह की कोई हरकत करेगा।" उसके अनुसार, असद ने ईद के मौके पर सूर्य को मिलने के लिए बुलाया था। उसने बताया, "हमें लगा कि यह एक आम मुलाकात है और हमने किसी भी तरह की साजिश का कोई शक नहीं किया।

हालांकि, असद अकेला नहीं था; उसके साथ सात-आठ लोग और भी थे। मेरा भाई सिर्फ 17 साल का था। हमारे पिता अब हमारे साथ नहीं हैं और अब हमने अपने भाई को भी खो दिया है। अब हमारे पास कोई नहीं बचा।" इंसाफ की मांग करते हुए उसने कहा, "जिस तरह से मेरे भाई की हत्या की गई, आरोपी का भी वही हश्र होना चाहिए। हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। असद अभी भी फरार है और हम चाहते हैं कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।" Ghaziabad News

एक स्थानीय व्यक्ति ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले, बच्चे के हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।" एक अन्य ने बताया "जो वीडियो सामने आए थे, जिनमें गलियों का सीसीटीवी फुटेज भी शामिल था। उन्हें या तो डिलीट कर दिया गया है या हटा दिया गया है क्योंकि यह पूरा इलाका मुस्लिम-बहुल है और लोगों ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग साझा करने से इंकार कर दिया है।" वहीं, भाजपा नेता रीना भाटी ने कहा, "हम तो बस इतना कह रहे हैं कि खोड़ा नगर पालिका परिषद में हमने पहले कभी इस तरह के बर्ताव का सामना नहीं किया। मुस्लिम समाज के लोगों को भी हमारा साथ देना चाहिए।" Ghaziabad News

संभल में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संभल। जुमे की नमाज के मद्देनजर संभल में हाई अलर्ट है। जामा मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  संभल के एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज पर संभल जिले के महत्वपूर्ण मस्जिद पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिले को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है। Sambhal News

महत्वपूर्ण मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज इलाके में गश्त कर रहे हैं। उम्मीद है जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होगी। शाही जामा मस्जिद कमेटी के सचिव एडवोकेट मशहूद अली फारूकी ने कहा कि जुमे की नमाज पहले जैसी होती रही है, वैसी ही होती रहेगी। कमेटी की ओर से पूरा इंतजाम किया गया है।

उन्होंने सभी से अपील की कि अमन और चैन कायम रखें। यह शहर और देश सबका है। अफवाहों पर ध्यान न दें। मशहूद अली फारूकी ने आगे कहा कि कोई भी फर्जी और भड़काऊ संदेश फॉरवर्ड न करें। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी अच्छी व्यवस्था की है। नमाज अदा करने के लिए पुलिस मुस्तैद है और सहयोग करती रही है।

इस दिन पहले 28 मई को बकरीद के मौके पर संभल में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई थी। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष एडवोकेट जफर अली ने कहा था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण है और कोई परेशानी नहीं है। जफर अली ने कहा था कि अल्लाह से दुआ है कि पूरे देश और संभल में शांति और सुकून कायम रखे। सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं की गई है। हमने अपनी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ी है। Sambhal News

Hamirpur Bridge Collapses: उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 6 मज़दूरों की मौत
Hamirpur Bridge Collapses: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बेतवा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। Hamirpur News

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा परसानी और कंदौर गांवों के बीच उस समय हुआ जब तेज तूफान और खराब मौसम के बीच पुल निर्माण कार्य स्थल पर कई मजदूर विश्राम कर रहे थे। अचानक पुल का स्लैब टूटकर नीचे गिर पड़ा और मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए।

बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान विभिन्न जिलों से आए श्रमिकों के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासन ने आशंका जताई है कि मलबे के नीचे अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए राहत एवं खोज अभियान लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश का दौर चल रहा था। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण एजेंसी से भी जवाब मांगा गया है। Hamirpur News

Transgender Murder Case: ग्रेटर नोएडा चर्चित किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
Transgender Murder Case: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Greater Noida News

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 मई 2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार 26 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। Greater Noida News

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी ग्राम तालिम नगर, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण था।  इस मामले में थाना नॉलेज पार्क पर मुकदमा संख्या 106/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा। Greater Noida News

Jaunpur Encounter: जौनपुर हत्याकांड में संलिप्त इनामी आरोपी के एनकाउंटर में ढेर, परिवार में जगी न्याय की ​उम्मीद
Jaunpur Azad Bind Case: जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में पुलिस द्वारा 1 लाख रुपए के इनामी आरोपी रवि यादव के एनकाउंटर की खबर सामने आने के बाद मृतक के परिवार की प्रतिक्रिया आई है। आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद और मां चांद तारा ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से एनकाउंटर की जानकारी मिली है और प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। Jaunpur Encounter

मृतक की बहन ने कहा कि जब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कई अन्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं और परिवार उनकी गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग पर कायम है। परिवार का कहना है कि इस घटना ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है और जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनकी न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन की कार्रवाई से अब न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। मृतक की मां ने भी कहा कि आरोपी के एनकाउंटर की खबर सुनने के बाद उन्हें उम्मीद जगी है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अब परिवार की नजर इस बात पर है कि बाकी आरोपियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है। इस पूरे मामले ने क्षेत्र में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अपराध पर सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज कर दी है। मृतक परिवार का कहना है कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। Jaunpur Encounter

UP के 75 जिलों में लागू होगी नई योजना, कामकाजी बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद और शिक्षा
लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बाल श्रमिक विद्या योजना का विस्तार अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया जाए। अभी तक यह योजना केवल 20 जिलों में संचालित की जा रही थी। इस फैसले से हजारों कामकाजी बच्चों को शिक्षा और आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।

कामकाजी बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अवसर

बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जाता है जो किसी न किसी रूप में काम कर रहे हैं। सरकार इन बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है, ताकि वे पढ़ाई जारी रख सकें और बाल श्रम से बाहर निकल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन, बेहतर शिक्षा तथा सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सेवामित्र व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवामित्र व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भी इस व्यवस्था का उपयोग बढ़ाया जाए, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में सेवामित्र पोर्टल पर 54,747 से अधिक कुशल कामगार पंजीकृत हैं, जो विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

श्रमिकों के लिए बनेंगे आधुनिक सुविधा केंद्र

राज्य सरकार सभी प्रमुख औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। ये केंद्र केवल श्रमिकों के जुटान स्थल नहीं होंगे, बल्कि उन्हें रोजगार, आवास, परामर्श और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। दूसरे राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

कानपुर में बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण संस्थान

मुख्यमंत्री ने कानपुर में 200 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाले औद्योगिक श्रमिक प्रशिक्षण संस्थान और छात्रावास की स्थापना की घोषणा की। यहां बढ़ई, बिजली मिस्त्री, प्लंबर और अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

रोजगार मेलों से लाखों युवाओं को मिला रोजगार

सरकार के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित 3,030 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 3.74 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 27,555 युवाओं का चयन किया गया, जिनमें से 2,300 युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

विदेश रोजगार के लिए मिलेगा भाषा प्रशिक्षण

सरकार अब जर्मनी और जापान जैसे देशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए विशेष भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करेगी। इसके अलावा रोजगार संगम पोर्टल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित रोजगार मिलान और ऑनलाइन करियर परामर्श सेवाओं को भी मजबूत किया जाएगा।

उद्योग और रोजगार को मिल रहा बढ़ावा

राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार भी तेज हो रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 32,583 कारखानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिससे रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।