Tablets - Sach Kahoon Hindi
गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर गर्ल्स जमालपुर झिंझाना में स्नातक छात्राओं को वितरित किये गए स्मार्टफोन | Kairana News
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल व आरएसएस के जिला प्रचारक कुलदीप | Kairana News
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। सूबे के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई स्मार्टफोन/टेबलेट(Smartphone/Tablet) वितरण योजना के अंतर्गत मंगलवार को गुरुदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर गर्ल्स जमालपुर झिंझाना में स्नातक की उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक कुलदीप सिंह रहे। कॉलेज चेयरमैन शिवकुमार चौहान द्वारा मुख्य अथितियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान युग संचार क्रांति का युग है। युवा स्नातकों को सशक्त बनाने में प्रदेश सरकार की यह योजना महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। आज भारत का युवा तकनीकी के क्षेत्र में दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहा है। वहीं, आरएसएस जिला प्रचारक ने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत युवाओं को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सशक्त युवा भारत को महाशक्ति बनाने में सक्षम है। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज चेयरमैन शिवकुमार चौहान ने किया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसीपल शालिनी शर्मा, सुदर्शन चक्र महाराज, रवि कुमार, रामपाल सिंह, मोंटी चौधरी, अनुज कुमार सैनी, पंकज कुमार, राहुल कुमार, पुष्पा रानी, आसमा चौधरी आदि उपस्थित रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– नेशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
मुख्यमंत्री जी बड़ी मेहरबानी होगी ये टेब वापिस ले लो, बच्चे पढ़ाई से हो रहे है दूर
उझाना की ग्राम पंचायत ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, बच्चो से टेब वापिस लेने की मांग
धमतान साहिब (सचकहूँ/कुलदीप नैन)। जी हां ऐसे ही कुछ वाक्य है जींद (Jind) जिले के गाँव उझाना के ग्रामीणों के ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी …..हमारे बच्चों से टैब वापस ले लो। बच्चे नए-नए एप डाउनलोड करके सारा दिन गेम खेलते हैं। दूसरी असभ्य चीजें देखते हैं। वे सारा दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइटों पर समय बिता रहे है। दूसरी असभ्य चीजें देखते हैं। वह पूरे दिन टैब में लगे रहते हैं। पढ़ने के बजाय और बिगड़ रहे हैं। टैब का सद्पयोग होने के बजाय दुरुपयोग हो रहा है। Dhamtan Sahib News
बच्चो के अभिभावक आए दिन उझाना के सरपँच के पास ऐसी शिकायते लेकर आ रहे है। ग्राम पंचायत ने भी अभिभावकों की इस शिकायत को समझते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम पत्र लिखा है। पत्र में बच्चों से टैब वापस लेने की मांग की गई है। उझाना के सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि गांव में रहने वाले अभिभावकों की शिकायतें उनके पास लगातार आ रही हैं। इसी के चलते ये पत्र लिखा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई ग्राम पंचायते इसी सबंध में मुख्यमंत्री को, शिक्षा विभाग को और गृह मंत्री को पत्र लिख चुकी हैं। Dhamtan Sahib News
बता दें, हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षा के लगभग 8 लाख बच्चों को टैबलेट दिए थे, ताकि वे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हुए तकनीक की दौड़ में पीछे न रह जाएं। जींद जिले में कुल 25805 विद्यार्थी हैं। उनमें से 22494 को टैबलेट दिया गया था। Dhamtan Sahib News
यह भी पढ़ें:– Haryana Nuh Violence: नूंह में स्कूलों को लेकर आई बड़ी अपडेट
सरसा के सात एजुकेशन ब्लॉक में हुआ टैबलेट वितरण कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 499 छात्राओं व 31 पीजीटी शिक्षकों को मिले टैबलेट
जिलाभर में 2079 विद्यार्थियों व 97 शिक्षकों को मिले टैबलेट, 25055 टैबलेट का होना है वितरण
टैबलेट से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा में करेंगे बेहतर प्रदर्शन: डीसी तोमर
सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। वीरवार को जिला के 7 अलग-अलग एजुकेशन ब्लॉक में ई-अधिगम योजना के तहत सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण (Tablet Distribution) के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी गोबिंद कांडा व उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्कूल स्टाफ व बच्चों का धन्यवाद किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 499 छात्राओं को टैबलेट दिए गए। जबकि 31 टैबलेट इन छात्राओं को पढ़ाने वाले पीजीटी अध्यापकों को दिए गए। जिलाभर में 25055 टैबलेट दिए जाने है। इनमें से वीरवार को जिला स्तरीय व खंड स्तरीय कार्यक्रमों में 2176 टैबलेट वितरित किए गए है। जिनमें 2079 विद्यार्थियों व 97 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए।
वहीं जिला के बाकि विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए भी जल्द टैबलेट स्कूलों में पहुंचेगे। वहीं इससे पूर्व रोहतक में हुए मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय टैबलेट वितरण (Tablet Distribution) कार्यक्रम करा लाइव प्रसारण मुख्य अतिथि व बच्चों ने देखा। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश, बीईओ कृष्ण लाल सैनी, डाइट प्रिंसिपल कपिल पुनिया, जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा, डिंग डाइट से विषय विशेषज्ञ परमानंद शास्त्री, चन्द्र प्रकाश, स्कूल प्रिंसिपल जसवीर कौर, कृष्ण लाल सैनी आदि उपस्थित थे।
सरकारी स्कूलों के बच्चों का शिक्षा स्तर ऊंचा उठेगा
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों को टैबलेट देना सरकार का सराहनीय कदम है। टैबलेट (Tablet Distribution) में प्रभावी सॉफ्टवेयर दिया गया है, जिससे विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुरूप तैयारी कर पाएंगे तथा इसमें विषयानुसार पाठ्यक्रम से संबंधित बहुत ही रोचक सामग्री है, जिससे बच्चे आसानी से कहीं पर भी बैठकर पढ़ सकेंगे। टैबलेट के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का शिक्षा स्तर ऊंचा उठेगा और यह उनके बेहतर प्रदर्शन में सहायक बनेगा। उन्होंने बताया कि जिला के सातों खंडों में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच
समाजसेवी गोबिंद कांडा ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस दिशा में निरंतर सराहनीय कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच लाख टैबलेट का वितरण अपने आप में ऐतिहासिक है, जोकि आज तक देश में किसी दूसरी राज्य में नहीं हुआ है। शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच है और यह उसी का परिणाम है कि वे शिक्षा सुधार को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में दस पंखे व पानी की समस्या का समाधान करने के लिए ट्यूबवेल लगवाने की भी घोषणा की।
किस स्कूल में कितने विद्यार्थियों और कितने शिक्षकों को मिले टैबलेट
स्कूल का नाम             विद्यार्थी को टैबलेट मिले              शिक्षकों को टैबलेट मिले            कुल
जीजीएसएसएस सरसा        499                                       31                          530
जीएसएसएस रानियां          379                                       23                          402
जीजीएसएसएस ना. चौपटा   124                                      10                           134
जीजीएसएसएस डबवाली     334                                       10                          344
जीएसएसएस ओढां           128                                       07                          135
जीजीएसएसएस ऐलनाबाद    395                                      10                          405
जीएसएसएस बड़ागुढा        220                                      06                           226
कुल                          2079                                     97                          2176
‘‘सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए टैबलेट उपलब्ध कराए है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती है। टैबलेट के साथ-साथ सरकार ने हमें प्रतिदिन 2 जीबी डाटा उपलब्ध कराया है। जिससे वह आसानी से अपनी पढ़ाई कर पाएगी और उनका खर्च भी नहीं आएगा।
रिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरसा। (फोटो नाम के अनुसार है जी)
‘‘मेरे पास एंड्रॉयड फोन नहीं था। जिस कारण मुझे पढ़ाई करने में टेक्निकल परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब मुझे सरकार से टैबलेट मिल गया है और साथ में उसमें रोजाना 2 जीटी डाटा भी मिलेगा। जिससे उसकी पढ़ाई आसान होगी। जो चैप्टर मुझे समझ नहीं आते थे,अब टैबलेट की मदद से उसे आसानी से समझ पाउंगी और इससे मेरे वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक भी बनेंगे। जिससे मेरा किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला होगा।
ज्योति, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरसा। (फोटो नाम के अनुसार है जी)
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
गुरुग्राम में 192 बच्चों व 8 शिक्षकों को मिले टेबलेट
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वजीराबाद में किया गया कार्यक्रम
सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। हरियाणा की युवा शक्ति को शैक्षणिक प्रक्रिया में डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए वीरवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम वजीराबाद गाँव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने हरियाणा ई-अधिगम योजना के तहत जिले के 192 विद्यार्थियों तथा 8 अध्यापकों को टेबलेट (Tablets) वितरित किए गए।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने स्कूली छात्रों व शिक्षकों को टेबलेट भेंट करने उपरान्त अपने संबोधन में कहा कि आज हरियाणा प्रदेश पूरे देश में ऐसा पहला प्रदेश बन गया है, जो इतनी बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों व शिक्षकों को टेबलेट वितरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह महत्वकांशी टेबलेट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिन उद्देश्यों के तहत हरियाणा सरकार ने इस मिशन का शुभारंभ किया है, विद्यार्थी उसका पूर्ण लाभ उठाएंगे। आने वाले समय में शिक्षा का डिजिटलाइजेशन होने जा रहा है। ऐसे में हमारे विद्यार्थी जितना जल्दी इस डिजिटल सिस्टम में सीखेंगे वे उतना ही बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे। डीसी यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 45 हजार विद्यार्थियों व पीजीटी शिक्षकों को यह टेबलेट (Tablets) वितरित किए जाएंगे।
शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी योजना : इंद्रजीत
गुरुग्राम में आयोजित जिला स्तरीय टेबलेट वितरण कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश में कहा कि ई-अधिगम यानि एडवांस डिजिटल हरियाणा इनिशिएटिव आॅफ गवर्नमेंट विद अडाप्टिव मॉडयूलस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले टेबलेट की ये नई पहल भविष्य में हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
टेबलेट बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम उपयोगी सिद्ध होगा : सिंगला
गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने बच्चों के नाम भेजे अपने लिखित संदेश में कहा कि हरियाणा सरकार का टेबलेट बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज जिन विद्यार्थियों को ये टैबलेट दिए जा रहे हैं, वे उसका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र की यह नई प्रणाली उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर गुरुग्राम की एसडीएम अंकिता चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चों व अभिभावक भी उपस्थित रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।