Pandit Sukhram - Sach Kahoon Hindi

सुखराम की ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद हालत नाजुक
शिमला (एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुखराम की ब्रेन स्ट्रोक के बाद हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और मंडी जोनल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था लेकिन परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गये। उन्हें कांगणी हेलीपोर्ट से एयर लिफ्ट किया गया। सुखराम का दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा है। डाक्टरों की रिपोर्ट अनुसार सुखराम (95)को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसकी रिपोर्ट कल देर रात आई।

सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा ने बताया कि वह मनाली में अपनी बेटी के पास गए हुए थे, वहीं उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। ब्रेन स्ट्रोक के कारण सुखराम कोमा में जा सकते हैं जो पूरे परिवार के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। डॉक्टरों की मेहनत से अब स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने और अन्य मदद के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार का भी आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि गत चार मई की रात को उन्हें मनाली में ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ। मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू लाया गया जहां से कल रात को उन्हें जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। ठाकुर ने भी उनके स्वजन से इस संबंध में बात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना की है। उन्होंने अनिल शर्मा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पंडित सुखराम के इलाज में हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए सरकारी हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह इसी हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचे थे। उनका हेलीकाप्टर में कुल्लू जिला के बंजार जाने का कार्यक्रम था।

सुखराम का हाल जानने के बाद ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ गाड़ी से सड़क मार्ग से बंजार के लिए रवाना हुए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्री सुखराम का बहुत योगदान रहा है। वह वरिष्ठ नेता हैं। स्वजनों ने दिल्ली ले जाने की इच्छा जताई, इसलिए सरकार ने मदद की। उन्होंने सुखराम को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध करवाया। मुख्यमंत्री ने सुखराम के उपचार के संबंध में एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से भी व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।