kaithal - Sach Kahoon Hindi

नहर से पानी चोरी पर सिंचाई विभाग की सख्ती, 14 अवैध कनेक्शन काटे
कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: मुख्य सिरसा ब्रांच नहर से अवैध कनेक्शन के जरिए सिंचाई पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सिंचाई विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग कैथल के मुख्य अधीक्षक नीरज शर्मा के निर्देश पर उपमंडल एसडीओ अखिल कौशिक के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुंड़कों, इंजन व अन्य संसाधनों के माध्यम से नहर से पानी खींचने वाले 14 अवैध कनेक्शन पकड़े गए। एसडीओ ने मौके पर ही सभी अवैध कनेक्शन कटवा दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नहर से छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से पानी लेने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्धारित बंटवारे के तहत सिरसा ब्रांच नहर के माध्यम से हिसार जिले को करीब 1600 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए, लेकिन निर्धारित मात्रा की तुलना में करीब 150 क्यूसेक पानी कम पहुंच रहा है। इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और उन्हें उनके हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा। पानी की इस गंभीर कमी को देखते हुए विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने नहर से पानी चोरी के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नहर से पानी की एक-एक बूंद की चोरी पर नजर रखी जाएगी और अवैध कनेक्शन लगाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ अखिल कौशिक ने कहा कि सिंचाई पानी की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को मांग के अनुसार सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों द्वारा अवैध रूप से सुड़कों के जरिए नहर से पानी खींचा जा रहा था, उनके खिलाफ कनाल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Fraud Alert: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी का झांसा देकर ठगे 4.57 लाख
कैथल (हि.स.)। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का कथित झांसा देकर 14 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाखौली गांव निवासी संजू कुमार के रूप में हुई है। वह पहले से एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में कैथल जेल में बंद था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर इस मामले में पूछताछ की। Kaithal News

पुलिस के मुताबिक, नंदकरण माजरा निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की वर्ष 2018 में राजौंद अस्पताल में नौकरी के दौरान संजू कुमार से पहचान हुई थी। आरोप है कि संजू ने बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए नरेश के रिश्तेदारों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। बाद में उसने प्रत्येक उम्मीदवार से 31,675 रुपये देने की मांग की।

नरेश ने आरोपी की बात पर भरोसा करते हुए अपने 14 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के लिए अलग-अलग तारीखों में Google Pay के जरिए कुल 4,57,450 रुपये उसके खाते में भेज दिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि सभी उम्मीदवारों की 7 जनवरी 2026 को नौकरी लग जाएगी। इसी दिन उसने नरेश के WhatsApp पर कथित ज्वाइनिंग लेटर भी भेजे।

बाद में जांच में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए। किसी भी उम्मीदवार की नौकरी नहीं लगी और आरोपी ने रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पैसे वापस मांगने पर उसे कथित तौर पर धमकी भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद राजौंद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच आर्थिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम कर रही थी। Kaithal News

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में कैथल जेल में बंद था। अदालत की अनुमति के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर इस मामले में गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत भी बताती है। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे देने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक सूचना और भर्ती प्रक्रिया की पुष्टि करना जरूरी है। किसी भी संदिग्ध ज्वाइनिंग लेटर या नियुक्ति संबंधी दस्तावेज की संबंधित विभाग से जांच करानी चाहिए। Kaithal News

Kaithal News: शादी के महज तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
गुहला चीका, (सच कहूँ न्यूज)। कैथल जिले के चीका कस्बे में शादी के महज तीन माह बाद 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका की पहचान करनाल जिले के गांव अलवाला निवासी मीनाक्षी के रूप में हुई है। परिजनों ने पति, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। Kaithal News:

मृतका की मां सरोज ने बताया कि शनिवार रात बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे यहां से घर ले जाए। परिवार ने अगले दिन उसे लेने जाने का निर्णय लिया ही था कि इतने सुबह मीनाक्षी के ससुर का फोन आया कि मीनाक्षी पंखे से लटकी हुई है। मौके पर पहुंचने पर वह मृत मिली।

परिजनों का आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष वाले कहते थे कि अगर हमारे लड़के की शादी पंजाब में करते तो बहुत सारा दहेज मिलता। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। Kaithal News:

Kaithal News: फर्जी अफसर बन डेयरियों में वसूली करता था वैटनरी डॉक्टर एसीबी जांच में खुलासा
कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए वैटनरी सर्जन डॉ. अंकुर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को फूड सेफ्टी अधिकारी बताकर शहर की डेयरियों और दूध विक्रेताओं पर छापेमारी करता था और कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली करता था। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Kaithal News

एसीबी के मुताबिक डॉ. अंकुर अपनी पहचान और प्रभाव का इस्तेमाल कर दुकानदारों को यह विश्वास दिलाता था कि वह फूड सेफ्टी विभाग का अधिकारी है। इसके बाद दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच के नाम पर दबाव बनाकर रुपये मांगता था। पैसे देने से इनकार करने वालों को टीम के साथ रेड कराने और कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। Kaithal News

डेयरी संचालक की शिकायत पर बिछाया गया था जाल

मामले का खुलासा सोंगरी गांव निवासी डेयरी संचालक राममेहर की शिकायत पर हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक ऋण के लिए भैंसों का हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डॉ. अंकुर से संपर्क किया था। सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने के बदले डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 28 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके अन्य कारनामों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। Kaithal News

नाबालिग बेटों की जमीन हड़पने के आरोप में मां गिरफ्तार
कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: कलायत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चों की पैतृक जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का हस्तांतरण और विक्रय कराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गांव चौसाला निवासी पुष्पा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पीएसआई अमन के नेतृत्व में एएसआई सुभाष सिंह की टीम ने शनिवार को महिला को गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता पवन ने बताया कि उसके भाई सतीश कुमार का एक अक्टूबर 2022 को निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद पैतृक भूमि उत्तराधिकार के अनुसार उनकी पत्नी पुष्पा और दोनों नाबालिग पुत्रों आदित्य तथा तेजेंद्रपाल के नाम दर्ज हुई थी। आरोप है कि पुष्पा ने नरेश, भूपेंद्र (नंबरदार), गौरव शर्मा (वकील) और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने दोनों नाबालिग बच्चों के फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर पारिवारिक हस्तांतरण की वसीका पंजीकृत करवाई गई और राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल भी मंजूर करा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उक्त जमीन को लगभग 46.96 लाख रुपये में एक अन्य व्यक्ति के पक्ष में बेच दिया। पूरी प्रक्रिया सुनियोजित साजिश के तहत की गई और नाबालिग बच्चों के हितों की अनदेखी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Fraud: बर्तन बेचने आई महिला ने ठगे महिलाओं से सोने-चांदी के गहने
कैथल, (सच कहूँ न्यूज)। सीवन कस्बे में पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का झांसा देकर सात महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला तीन दिनों तक लगातार महिलाओं के संपर्क में रही और उन्हें अपने विश्वास में लेकर करीब 72 तोले चांदी और 5 तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। सीवन निवासी संतोष की शिकायत पर सीवन थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kaithal News

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपने साथ एक छोटे बच्चे को भी लेकर आई थी। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि महिला ने उन्हें कुछ सुंघा दिया था, जिसके बाद वे बेसुध हो गईं और इसी दौरान वह गहने लेकर चली गई। शिकायत में संतोष ने बताया कि 21 जुलाई को एक महिला बर्तन बेचने के बहाने उनके घर पहुंची थी।

उसने महिलाओं को लालच दिया कि पुराने बर्तन देकर नए बर्तन ले सकते हैं। उसकी बातों में आकर महिलाओं ने पुराने बर्तन दे दिए और नए बर्तन ले लिए। अगले दिन वही महिला दोबारा उनके घर आई और कहा कि पुराने चांदी के गहने देने पर वह नए गहने देगी। इस पर महिलाओं ने उसे चांदी के आभूषण दे दिए। 23 जुलाई को महिला फिर उनके घर पहुंची। Kaithal News

उसने कहा कि यदि उनके पास सोने के आभूषण हैं तो वह उनका डिजाइन लेगी और बदले में एक लाख रुपये देगी। महिला की बातों में आकर सात महिलाओं ने अपने सोने और चांदी के गहने उसे सौंप दिए। आरोप है कि महिला ने अगले दिन वापस आने की बात कही, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ।

सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध महिला

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने सीवन के अन्य मोहल्लों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस को महिला की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसके आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीवन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एएसआई गुरदीप को सौंपी है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। Kaithal News

Honesty: कैथल के सतबीर इन्सां ने नकदी से भरा पर्स लौटाया
कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी लगातार मानवता और ईमानदारी की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कैथल के गांव पाड़ला निवासी सतबीर इन्सां ने सड़क पर मिला नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। Kaithal News

जानकारी के अनुसार, सतबीर इन्सां ड्राइवर हैं। उन्हें ट्रक मार्केट में एक पर्स मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें 8 हजार रुपये नकद के अलावा हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मिले। दस्तावेजों में उपलब्ध जानकारी के आधार पर सतबीर इन्सां ने पर्स के असली मालिक का पता लगाया। पर्स उत्तर प्रदेश निवासी नाथी राम का था। उन्होंने तुरंत नाथी राम से संपर्क कर बुलाया और उनका पर्स सुरक्षित वापस सौंप दिया। अपना पर्स और उसमें रखी नकदी व सभी दस्तावेज सही-सलामत वापस पाकर नाथी राम ने खुशी जताई। उन्होंने सतबीर इन्सां की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका तथा पूज्य गुरु जी का आभार व्यक्त किया। Kaithal News

Fraud Alert: पैरालाइज से पीड़ित व्यक्ति के बैंक खातों से साइबर ठगों ने ठगे 1.68 लाख
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग शुरू कराने का झांसा देकर एक पैरालाइज्ड व्यक्ति के बैंक खातों से 1 लाख 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता उस समय चला, जब पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के लगातार मैसेज आने लगे। मामले की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kaithal News

पाई गेट, पूंडरी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पैरालाइज से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। चार दिन पहले उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उनके मोबाइल में नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू कर देगा, जिससे उन्हें घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

आरोपी ने बातचीत के दौरान पीड़ित से बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके मोबाइल पर अलग-अलग समय पर कई ओटीपी आए, जो आरोपी ने पुछ लिए। कुछ देर बाद विनोद कुमार के मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि आरोपी उनके खातों से 1 लाख 68 हजार रुपये निकाल चुका था। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News

Kaithal News: डेरा सच्चा सौदा कैथल के श्रद्धालुओं ने राजकीय विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को दिया बल
Tree Plantation: कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ब्लॉक कैथल की जोन-6 की साध-संगत ने पौधरोपण अभियान के तहत 25 पौधों का रोपण किया। यह अभियान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरसोला बस्ती परिसर में आयोजित किया गया। सेवादारों ने बताया कि यह पौधरोपण अभियान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करना है। Kaithal News

विद्यालय की इंचार्ज पुष्पा ने इस पहल की सराहना करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में बच्चों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण प्रदान करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे। पौधरोपण अभियान में विक्रम इन्सां, राजेंद्र इन्सां, जसवंत इन्सां  सहित अन्य सेवादार शामिल रहे। Kaithal News

विधायक ने की एसडीएम को झुनझुना पकड़ाने की कोशिश, कहा- इसे पकड़ो और बजाते रहो
कैथल सच कहूँ/कुलदीप नैन। गुहला चीका से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने एसडीएम को बच्चों के खेलने वाला झुनझुना देने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे पकड़ो और जाकर बजाते रहो। सोमवार को विधायक देवेंद्र हंस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चीका बीडीपीओ परिसर में बनी दुकानों की लंबाई और किराया बढ़ाने के विरोध में चीका बीडीपीओ पहुंचे। यहां विधायक गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह पर भड़क गए। एसडीएम को झुनझुना देने और कहासुनी का 24 सेकेंड का वीडियो सामने आया।

वीडियो में विधायक देवेंद्र हंस कह रहे हैं, भाई, इससे कुछ भी नहीं होने वाला। तभी विधायक पास खड़े व्यक्ति की जैकेट से एक बच्चों के खेलने वाला झुनझुना निकालते हैं और एसडीएम को देने लगते हैं। इस पर एसडीएम कहते हैं, ‘विधायक जी, आप इसे अपने पास रखिए। वीडियो में दिख रहा है कि जब एसडीएम झुनझुना पकड़ने से मना कर देते हैं तो विधायक कहते हैं, “इसे पकड़ो और जाकर बजाते रहो। आपसे कुछ नहीं होता। एसडीएम हंसते हुए पीछे हट जाते हैं। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच करवाई गई थी। जिसमें सामने आया कि कोई गड़बड़ी नहीं की और काम नियमों के अनुसार हो रहा है।

विधायक ने लगाए आरोप

विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने व दुकानों की लंबाई बढ़ाने की एवज में भारी भरकम राशि ली गई। शहर की प्राइम लोकेशन शहीद ऊधम सिंह चौक पर चीका का बीडीपीओ आॅफिस बना हुआ है। इस परिसर के पिहोवा व पटियाला रोड की तरफ दुकानें बनी हुई हैं। पहले पिहोवा रोड की तरफ बनी 8 दुकानों की लंबाई 10 फीट के आसपास थी। विधायक ने आरोप लगाया कि दिसंबर महीने में सरकार से मंजूरी लिए बिना दुकानों की लंबाई बढ़ाई गई। निर्माण कार्य छुट्टी वाले दिन किया गया। इस संबंध में जब लोगों ने शिकायत दी तो गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को जांच का जिम्मा दिया गया। एसडीएम ने अपनी जांच में निर्माण कार्य को गलत ठहराते हुए निर्माण रोकने के आदेश सुना दिए। इसके बाद शहर के लोगों ने उन्हें इस बारे में सूचना दी। देवेंद्र हंस ने कहा कि जब वे एसडीएम से मिलने गए तो मामले की जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कैथल में 12वीं के छात्र पर चाकुओ से हमला, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर, दो गिरफ्तार
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal Crime News: स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र पर पांच छह अज्ञात आरोपियों ने रास्ता रोककर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके कमर और अन्य जगहों पर कई चाकू मारे। जैसे ही छात्र ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठे हुए, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। घटना शेरगढ़ गांव की है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी। टीम मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल पहुंचाया व परिजनों को सूचना दी। छात्र को घाव ज्यादा होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार प्यौदा रोड गली नंबर 13 का रहने वाला छात्र अंकित गांव शेरगढ़ के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। जैसे ही छात्र स्कूल से कुछ दूरी पर निकला, बाइक सवार 5 से 6 अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्राथमिक जांच में सिर्फ यही पता चला है कि आरोपियों में से कोई भी स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी नहीं था

पुलिस की ओर से छात्र के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर स्कूल के अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज भी है। छुट्टी के समय यहां पर काफी युवकों की भीड़ हो जाती है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि यहां पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

दो आरोपी गिरफ्तार, बहन से छेड़छाड़ के शक में किया था हमला | Kaithal

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अंकित पर इसीलिए हमला किया क्योंकि उन्हें शिकायत मिली थी कि वह उनकी बहन को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं तीतरम थाना प्रभारी रामबीर ने कहा कि घायल युवक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– ‘खुशहाल जीवन के लिए नशे से दूरी, बेहद जरूरी’

पूंडरी विधायक सहित हरियाणा के 40 विधायकों ने किया संसद भवन का दौरा
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विधानसभा के 40 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को देश की राजधानी में पुराने और नए संसद भवन का भ्रमण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा भी शामिल रहे। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की।

विधायक सतपाल जांबा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमने लोकतंत्र के इस सर्वोच्च मंदिर की भव्यता और गरिमा को करीब से देखा। विशेष रूप से नए संसद भवन की आधुनिक संरचना और भारतीय संस्कृति पर आधारित उत्कृष्ट कलाकृतियों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान, संसद सत्र के तहत लोकसभा की कार्यवाही को देखने का अवसर मिला। इस दौरान हमने देश के नीति-निर्माण की प्रक्रिया और सदन के अंदर होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा।

इसके अलावा संसद परिसर स्थित आर्ट गैलरी और लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया। आर्ट गैलरी में देश के इतिहास और संवैधानिक विकास से जुड़ी कलाकृतियों ने उनका ध्यान आकर्षित किया, जबकि लाइब्रेरी में उन्होंने भारत के विधायी और राजनीतिक इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण साहित्य और दस्तावेजों को देखा। इसके बाद भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से भी शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके लिए एक यादगार क्षण रहा।