Mohali Attack - Sach Kahoon Hindi

मोहाली हमले के दो आरोपी नोएडा के सेक्टर 10 स्थित झुग्गियों से गिरफ्तार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मोहाली हमला को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पंजाब पुलिए ने इस हमले के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह दोनो आरोपी नोएडा के सेक्टर-10 से पकड़े गए हैं। पंजाब पुलिस ने नोएडा पुलिस से मदद मांगी थी दोनो राज्यों की पुलिस ने आॅप्रेशन चलाकर मोहाली हमले के दोनो ओरापियों को गिरफ्तार किया है। अब इन दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस अपने राज्य में लेकर गई है। पंजाब पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 10 स्थित झुग्गियों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कल ही पंजाब पुलिस ने आरपीजी हमले की गुत्थी सुलझायी थी

पंजाब पुलिस ने पिछली नौ मई को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि कनाडा में बसा गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हमले का मास्टरमाइंड था। पुलिस महानिदेशक वी के भावरा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लांडा ने सोमवार शाम को मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर पर आतंकवादी हमला करवाने के लिए आरपीजी, एके-47 और लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपराधियों का स्थानीय नेटवर्क प्रदान किया था। लांडा (33), जो कि तरन तारन का निवासी है और 2017 में कनाडा भाग गया था, पाकिस्तान के वांछित गैंगस्टर हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा का करीबी है। रिन्दा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) में शामिल हो गया था।

श्री भावरा ने बताया कि पुलिस ने हमले की योजना बनाने और हमलावरों को स्थानीय लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निशान सिंह (मूल रूप से तरन तारन निवासी), जगदीप सिंह कंग (मोहाली निवासी), अमृतसर निवासी कंवरजीत सिंह उर्फ कँवर बाठ (40); तरन तारन निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंबो (41) अमृतसर निवासी बलजीत कौर उर्फ सुखी (50) और अनन्त दीप सिंह उर्फ सोनू (32) के तौर पर हुई है। उन्होंने आगे बताया कि इनके पास से दो कारें बरामद की गई हैं। पुलिस ने हाल ही में आरपीजी की स्लीव भी बरामद की थी।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि निशान सिंह को फरीदकोट पुलिस ने 11 मई को शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया था और वह 16 मई, 2022 तक पुलिस रिमांड पर है। उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक के अनुसार लांडा ने इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी हमला करने के लिए निशान और उसके एक अन्य साथी जिसकी पहचान चढ़त सिंह निवासी खेमकरन के तौर पर हुई है, उसने सोमवार को सुबह इंटेलिजेंस दफ्तर की रेकी में जगदीप ने मदद की थी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को चढ़त और उसके दो सहयोगियों, जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी, ने लगभग शाम 7.42 बजे इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी हमला किया था।

डीजीपी भावरा ने बताया कि पहले चढ़त सिंह ने दो हमलावरों को छुपने के लिये जगह मुहैया करवायी थी और बाद में उनको निशान के हवाले कर दिया था, जिसने 27 अप्रैल, से सात मई तक अमृतसर में कंवरजीत बाठ और बलजीत कौर की रिहायश पर उनके छिपने का प्रबंध किया था। उन्होंने बताया कि निशान ने लांडा के निदेर्शों पर कुल्ला -पट्टी रोड पर निर्धारित स्थान से आरपीजी भी प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि बलजिन्दर रैंबो, जो कि एनडीपीएस मामलों में पकड़ा गया था और नशे का आदी है, ने निशान के निदेर्शों पर चढ़त और उसके दो साथियों को एके -47 की खेप पहुंचायी थी। उन्होंने बताया कि अनंत दीप, जो कि निशान का जीजा है, लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने में मदद करता था। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से चढ़त सिंह, जो हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है और इस समय पैरोल पर है, और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोहाली हमला: हमारे पास सुराग है, जल्द मामला हल कर लिया जायेगा: भावरा
नई दिल्ली, पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी के भावरा ने खुफिया विभाग के मोहाली स्थित हेडक्वार्टर में हुए धमाके के बारे में कहा है कि इस मामले को हल करने के लिये पुलिस की ओर से पूरे प्रयास जारी हैं, हमारे पास सुराग है और जल्द ही इसे हल कर लेंगे। भावरा ने मंगलवार को मोहाली खुफिया मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘जांच जारी है और जब भी कुछ सामने आयेगा, सार्वजनिक किया जायेगा। हमले के बारे में सारी जानकारी आपको दी जायेगी। रात में हुये हमले के दौरान कमरे में कोई नहीं था, इसीलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने इस हमले को बड़ी चुनौती करार देते हुुये कहा कि मामला चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, वह इसे हल कर लेंगे। गौरतलब है कि हालात की समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ आज बैठक की और घटना की तह तक जाने के लिये जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी राज्य के शांत माहौल को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जायेगी। राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्यभर में गड़बड़ी पैदा करने की लगातार कोशिश कर रही हैं लेकिन उनके घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकेंगे।

मोहाली हमला: मान ने हमले की तह तक जाने के पुलिस को दिए निर्देश

पंजाब पुलिस की इंटेलीजेंस विंग के मोहाली मुख्यालय पर सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड हमले को गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरी घटना की जांच करने के निर्देश दिये ताकि इसकी तह तक पहुंचा जा सके।

पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये मंगलवार को मान ने दो टूक शब्दों में कहा कि राज्य के अमन चैन तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती । कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्य में गड़बड़ी पैदा करने के लिये लगातार प्रयास कर रही हैं लेकिन यह जान लें कि वे अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं हो सकतीं।

बैठक में पुलिस महानिदेशक ने मान को बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है ताकि पुलिस इस घटना की तह तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जायेगा और कड़ी सजा दिलाई जायेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरार्वृत्ति न हो सके।

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ए वेनू प्रसाद ,डीजीपी वीके भावरा ,एडीजीपी आरएन ढोके ,एडीजीपी (इंटेलीजेंस) एसएस श्रीवास्तव भी मौजूद थे। ज्ञातव्य है कि पंजाब पुलिस की इंटेलीजेंस विंग के मोहाली मुख्यालय पर कल रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया जिससे भवन की खिडकियों के शीशे टूट गये। तेज धमाके से चारों ओर दहशत फैल गयी। उसके बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दोषियों की तलाश जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।