Mundka Fire - Sach Kahoon Hindi

मुंडका आग हादसा: मृतकों की पहचान के लिए 20 परिवारों ने दिए रक्त के नमूने
नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी में मुंडका इलाके में भीषण अग्निकांड में लापता लोगों के करीब 20 परिवारों ने घटनास्थल से मिले 27 शवों की पहचान के लिए अपने रक्त के नमूने दिए हैं। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि परिवारों में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गए आठ पीड़ितों के शवों का दावा किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई है, जो चार मंजिला इमारत में काम करते थे।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. एस.के. अरोड़ा ने बताया, ‘घटनास्थल से मिले 27 शव में से आठ शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, वैज्ञानिक पहचान करने के लिए हमने डीएनए मिलान के लिए सदस्यों के रक्त के नमूने लिए हैं।’ डॉ. अरोड़ा ने बताया कि शवों का दावा करने वालों सहित करीब 20 परिवारों ने डीएनए परीक्षण के लिए अपने रक्त के नमूने दिए। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सभी 27 परिवार सोमवार तक अपने रक्त के नमूने उपलब्ध करा देंगे।

डीएनए मिलान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मृतक की डीएनए पहचान के लिए रक्त के नमूनों का मिलान दांत और फीमर की हड्डी (जांघों में पाई जाने वाली) से किया जाएगा। डॉक्टरों ने बताया कि दोहरे उपाय से डीएनए की पहचान में बेहतर परिणाम सुनिश्चित होंगे। इसी बीच, एम.एस. अरोड़ा ने कहा कि डॉक्टरों को पीड़ित परिवारों को समझाने और शवों की पहचान करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि डीएनए मिलान के जरिए सभी शवों की पहचान की प्रक्रिया पांच से सात दिनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम को इमारत के मालिक मनीष लकड़ा को गिरफ्तार किया है, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुंडका अग्निकांड: इमारत का मालिक मनीष लाकड़ा गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो दिन पहले भीषण अग्निकांड में स्वाहा हुई मुंडका की चार मंजिला इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान मनीष को दबोच लिया गया। पुलिस ने कहा,‘मुंडका का रहने वाला मनीष इमारत के टॉप फ्लोर पर रहता था। आग लगने की घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस टीम ने दिल्ली और हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी।आखिरकार उसके ठिकाने का पता चल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली अग्निशमन विभाग को 13 मई की शाम करीब 4:40 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और इसके साथ ही पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी मौके पर उपलब्ध कराई गई ।आग इमारत की पहली मंजिल में लगी, जहां एक सीसीटीवी कैमरे और राउटर निर्माण कंपनी का कार्यालय था। इमारत में स्थित एक गोदाम में परफ्यूम और देसी घी होने की वजह से आग ने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त इमारत में करीब 200 लोग थे। कंपनी के मालिकों हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुंडका आग: 27 शवों में से सात की हुई पहचान
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके (Mundka Fire) में शुक्रवार को लगी भीषण आग में जिन 27 लोगों की मौत हो गयी थी उनमें से सात की पहचान की गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने मुंडका के चार मंजिला इमारत से निकाले गए शवों को कल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा था, जहां उनकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 में से सात शवों की पहचान की गयी है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में लाए गए शव बुरी तरह से झुलसी हुई हालत में थे। Mundka Fire

उन्होंने कहा, ‘27 शवों में से सात की पहचान कर ली गई है, अन्य की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। पहचान प्रक्रिया के लिए अब भी आ रहे परिजन यहां पहुंच रहे हैं। इस बीच, अस्पताल ने उन लोगों को सही जानकारी प्रदान करने के लिए एक हेल्प डेस्क की स्थापना की है। यह डेस्क जिनके परिवार के सदस्य लापता या घायल और अस्पताल में भर्ती हैं उनके लिए है। गौरतलब है कि चार मंजिला इस इमारत में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गयी थी और अन्य 12 घायल हो गये थे। अभी भी 29 लोग लापता हैं। पुलिस के मुताबिक इमारत की पहली मंजिल में सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई राउटर बनाने वाली एक फर्म का कार्यालय था, जिसके मालिकों को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

दिल्ली में कब-कब लगी आग

12 मार्च 2022: गोकुलपुरी की झुग्गियों में आग से सात लोगों की मौत

06 अक्तूबर 2021: आनंद पर्वत इलाके में घर में आग से जुड़वा बच्चों समेत मां की मौत

30 जून 2021: फर्श बाजार में सिलेंडर ब्लॉस्ट से एक ही परिवार के चार की मौत

07 दिसंबर 2019: आनाज मंडी में आग लगने से 43 की मौत, 17 झुलसे

13 जुलाई 2019: शाहदरा की झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में आग से तीन की मौत

05 जुलाई 2019: शाहदरा स्थित दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवा निदेशालय भवन की छठी मंजिल पर आग

12 फरवरी 2019: करोलबाग के अर्पित पैलेस में आग से 17 लोगों की मौत

23 मई 2019: नेहरू पैलेस की एक इमारत में पांचवीं मंजिल पर भीषण आग

24 मार्च 2019: एम्स के ट्रामा सेंटर में भीषण आग

11 जनवरी 2019: कीर्ती नगर के फर्नीचर बाजार में भीषण आग

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुंडका हादसा: पिड़ितों का दर्द: कोई तो बता दे मेरी बहन जिंदा है या नहीं
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग गई थी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये जबकि 29 लोग लापता हैं। लापता होने वालों में 24 महिलायें और पाँच पुरुष शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंडका की इमारत में आपातकालीन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। एक बार आग लगने के बाद लोग बड़ी संख्या में इमारत में फंस गए और आग और धुएं की चलते उनकी मौत हो गई। वहीं आग में जान गंवाने वालों और घायलों को संजय गांधी हस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में अपनों को खाने वाले या घयलों के परिजन जब संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो उनके जख्म और भी ज्यादा गहरे हो गए। जब अस्पताल के बाहर अपनों को तलाशते लोगों का कहना था कि उन्हें ये तक नहीं पता कि उनके परिजन कहां है।

अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों का कहना था कि हमें यह भी नहीं पता कि हमारे लोग अब कहां है और किस हाल में। एक पीड़ित ने कहा कि मेरा भाई भर्ती है, लेकिन वह कहां है ये नहीं पता है। एक व्यक्ति ने कहा कि मेरी बहन की सहेली ने कूदकर जान बचाई। उसने हमें बताया कि आपकी बहन वहां फंसी हुई है। जब हमने अस्पताल जाकर पता किया तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस्माइल को अब तक ये नहीं पता है कि उसकी बहन जिंदा है या आग में जलकर मर गई। बहन की तलाश में उन्होंने 15 घंटे तक आसपास के हर अस्पताल का कोना-कोना छान मारा। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका में हुए भीषण हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा कर प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया और मामले की मजिस्ट्रेट से जाँच के आदेश दिए।

क्या है मामला

गौरतलब है कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग गई थी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये जबकि 29 लोग लापता हैं। लापता होने वालों में 24 महिलायें और पाँच पुरुष शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी भीषण आग के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, “हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 34, 120, 304 और 308 के तहत मामला को दर्ज कर लिया है।” उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने घटनास्थल पर तलाशी ली।

दिल्ली में कब-कब लगी आग

12 मार्च 2022: गोकुलपुरी की झुग्गियों में आग से सात लोगों की मौत

06 अक्तूबर 2021: आनंद पर्वत इलाके में घर में आग से जुड़वा बच्चों समेत मां की मौत

30 जून 2021: फर्श बाजार में सिलेंडर ब्लॉस्ट से एक ही परिवार के चार की मौत

07 दिसंबर 2019: आनाज मंडी में आग लगने से 43 की मौत, 17 झुलसे

13 जुलाई 2019: शाहदरा की झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में आग से तीन की मौत

05 जुलाई 2019: शाहदरा स्थित दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवा निदेशालय भवन की छठी मंजिल पर आग

12 फरवरी 2019: करोलबाग के अर्पित पैलेस में आग से 17 लोगों की मौत

23 मई 2019: नेहरू पैलेस की एक इमारत में पांचवीं मंजिल पर भीषण आग

24 मार्च 2019: एम्स के ट्रामा सेंटर में भीषण आग

11 जनवरी 2019: कीर्ती नगर के फर्नीचर बाजार में भीषण आग

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दु:खद: दिल्ली के मुंडका में भीषण आग, 26 लोग जले जिंदा
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 26 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, उन्हें शाम के करीब 4:40 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की एक बड़ी घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इसमें आगे भी इजाफा होने की संभावना है। बचाव अभियान जारी है क्योंकि घटनास्थल पर कई क्योंकि बचाव अभियान के दौरान और लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग एक गोदाम में लगी है। हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है।

आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, ”दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कटरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में लगी आग, 4 मरे,20 घायल

कश्मीर के रियासी जिले में स्थित कटरा से श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम चार यात्रियों के मारे जाने की आशंका है जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस कटरा से जम्मू की ओर जा रही थी, तभी नोमेन से कुछ किलोमीटर दूर उसमें आग लग गई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा,“कटरा में बस दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद अभी जम्मू-कश्मीर के रिआसी की डिप्टी कमिश्नर बबीला रकवाल से बात की। हताहतों के बारे में जानकारी ली गई और घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को आर्थिक व अन्य हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।” पुलिस ने कहा,“हादसे में चार लोगों के जिंदा जल जाने, जबकि 23 के घायल होने की आशंका है।” पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आकर बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जम्मू संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) टीमों को मौके पर भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।