Amritsar - Sach Kahoon Hindi

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा
चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर मंडी में चल रही खरीद व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, पनसप के चेयरमैन सरदार प्रभबीर सिंह बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) रोहित गुप्ता, एसडीएम-1 अलका कालिया, डीएफएससी हरवीन कौर तथा खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

भगतांवाला मंडी में खरीद का जायजा लेने के उपरांत मार्केट कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के लिए वचनबद्ध है और मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब को केंद्रीय भंडार के लिए 122 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है और खराब मौसम के बावजूद राज्य इस लक्ष्य को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी मंडियों में खरीद के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और वे स्वयं मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि बीती शाम तक राज्य की मंडियों में 61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से लगभग 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। किसानों के खातों में 24 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है और अब तक 7109 करोड़ रुपये की राशि किसानों को जारी की जा चुकी है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को खरीदे गए गेहूं की समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तिरपाल और क्रेट्स की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और किसी भी किसान या आढ़ती को कोई दिक्कत न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित गुप्ता ने बताया कि बीती शाम तक जिला अमृतसर की मंडियों में 2,64,603 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 2,41,535 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला*
अटारी (अमृतसर)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अमृतसर के अटारी क्षेत्र में एक व्यापक विकास अभियान की शुरुआत करते हुए 137 किलोमीटर लंबी 121 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 57.80 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा के साथ अपनी रणनीतिक स्थिति के बावजूद लंबे समय से उपेक्षित क्षेत्रों में अब निवेश, बेहतर संपर्क और नई आर्थिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस पहल को बेहतर शासन और सीमा सुधारों के साथ रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार कांटेदार तार को सीमा वाले तरफ करके किसानों के लिए बिना रुकावट खेती हेतु लाखों एकड़ जमीन को खोलने, नशों के खतरे को जड़ से खत्म करने और 2027 में पंजाब को विकास के नाम पर जनादेश स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले पंजाब को काला दौर भी देखना पड़ा, जब नशों के कारोबार ने पंजाब में पैर पसार लिए। सत्ता में बैठे लोगों ने इसे संरक्षण देकर राज्य में नशों के कारोबार को फलने-फूलने के लिए अपने अधिकार का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि काले दिनों के दौरान राज्य सरकार के वाहनों का उपयोग राज्य के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में नशों की सप्लाई के लिए किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने प्रदेश की तरक्की और खुशहाली को पटरी से उतार कर पंजाब और हमारी युवा पीढ़ियों के रास्ते में कांटे बोए। इन नेताओं के हाथ प्रदेश के खिलाफ इस अपराध से रंगे हुए हैं और इतिहास इन्हें पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने के लिए कभी माफ नहीं करेगा। इन पार्टियों ने युवाओं की नसों में नशे का जहर भरकर प्रदेश की पीढ़ियों को तबाह कर दिया, जिसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कितनी हास्यास्पद बात है कि जो लोग नशों से पंजाब को तबाह करने के जिम्मेदार हैं, वही लोग अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिए झूठे दावे कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन सरकारों ने कभी प्रदेश और लोगों की परवाह नहीं की, बल्कि सिस्टम को तबाह कर दिया, जिससे युवाओं में विदेश जाकर बसने का रुझान पैदा हुआ। प्रदेश से नशों की कुरीति को जड़ से उखाड़ने के लिए ‘आप’ सरकार ने कड़े प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि नशों की समस्या प्रदेश पर एक कलंक थी और इस अभिशाप को मिटाने के लिए ‘आप’ सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान शुरू किया, जिसके तहत नशों की सप्लाई लाइन को तोड़कर इस घिनौने अपराध में शामिल तस्करों को सलाखों के पीछे डाला गया। आम लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग से हर स्तर पर नशों के अभिशाप का सफाया किया जा रहा है और इस अभियान को आम लोगों के सहयोग से जन आंदोलन में बदल दिया गया है। ‘आप’ सरकार ने इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डालकर और नशा तस्करों पर शिकंजा कसकर नशों के कारोबार की रीढ़ तोड़ दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली दल की तथाकथित ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल प्रदेश को लूटने के बाद वे पंजाब को किससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? लोगों ने अकालियों को कई बार चुना, लेकिन वे गद्दार साबित हुए और उन्होंने हमेशा प्रदेश और लोगों की पीठ में छुरा घोंपा। जब पूरा किसान समुदाय अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा था, तो अकालियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी कुर्सी बचाने के लिए मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों पर समर्थन भी किया था।

उन्होंने कहा, “अकालियों ने अपने निजी सियासी हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया, जिसके लिए लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और उनके किए गए पापों के लिए उचित सबक सिखाएंगे। लोगों ने अकालियों को बार-बार चुना, लेकिन वे गद्दार साबित हुए और हमेशा पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस पवित्र धरती ने संतों, महापुरुषों, शहीदों, महान खिलाड़ियों और जरनैलों को पैदा किया है, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि पिछली सरकारों के संरक्षण में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने इस प्रदेश को अपना ठिकाना बनाया। युवाओं को पथभ्रष्ट करने के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उन्हें अपने पापों का भुगतान करना होगा। प्रदेश की पीढ़ियों को बर्बाद करने वाले इन नेताओं को अपनी बदनीयती की कीमत चुकानी होगी और ‘आप’ सरकार उनके बुरे कामों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित कराएगी।”

उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि यह परिवार अंग्रेजों की कठपुतली बनकर रहा और देश के लिए लड़ने वाले देशभक्तों के खिलाफ अंग्रेजों का साथ देने के लिए उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी गई थी। इस परिवार ने 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग कत्लेआम के दोषी जनरल डायर को इस घिनौनी घटना के बाद रात के खाने पर बुलाकर सम्मानित किया था। ऐसे काम उनकी देशविरोधी और पंजाब विरोधी मानसिकता और दोगले चरित्र का प्रत्यक्ष प्रमाण है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सिर्फ इतना ही नहीं, इस परिवार ने जनरल डायर को श्री हरिमंदिर साहिब में सिरोपा और माफी दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता और बादल के पूर्वजों का संदिग्ध चरित्र इतिहास के पन्नों पर अंकित है। इस परिवार के हाथ देशभक्तों के खून से रंगे हुए हैं और राष्ट्रवादियों की पीठ में छुरा घोंपने में इन गद्दारों की भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सरकार द्वारा 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, बंद किए गए टोल प्लाजा से रोजाना 70 लाख रुपये की बचत और बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। आप सरकार द्वारा सत्ता संभालते समय सिंचाई के लिए सिर्फ 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन आज 71 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है और धान के अगामी के सीजन तक इसे 90 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को सेहत कार्ड जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश का हर परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार है। इस योजना के तहत 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहले ही सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लगभग 1.65 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिल चुका है। लोगों को इन कार्डों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “प्रदेश के इतिहास में पहली बार धान के सीजन के दौरान ट्यूबवेलों को आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी गई है। किसानों को अब पहली बार सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली मिल रही है, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने का एक-एक पैसा पूरी समझदारी से इस्तेमाल किया जा रहा है। मांवां धियां सतिकार योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये और बाकी वर्गों की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की सहायता दी जाएगी।” उन्होंने कहा, “आप सरकार द्वारा प्रदेश भर में लिंक सड़कों की मरम्मत के लिए एक व्यापक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। पंजाब में 43,000 किलोमीटर लिंक सड़कें हैं और उनकी मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए व्यापक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। मरम्मत के साथ-साथ अगले पांच सालों के लिए इन सड़कों का रखरखाव भी किया जाएगा।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों के टैक्स का सारा पैसा प्रदेश के लोगों का है और यह उनकी भलाई पर खर्च किया जा रहा है। करदाताओं का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के जरिए लोगों के पास वापस आ रहा है। चाहे ‘आप’ सरकार ने अपनी सभी गारंटियां पूरी कर ली हैं, लेकिन आगे बढ़ने के प्रयास जारी रहेंगे। दूसरी सियासी पार्टियां अपने मंचों पर सत्ता हड़पने की चालें चल रही हैं, लेकिन इस मंच से हम शिक्षा, सेहत, बिजली, खेती और समग्र विकास की बात करते हैं।”

सीमावर्ती किसानों के लिए बड़ी राहत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आप सरकार के ठोस प्रयासों के कारण भारत सरकार ने कांटेदार तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के 300 मीटर के भीतर स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे लाखों एकड़ जमीन पर बिना किसी प्रतिबंध के खेती की जा सकेगी।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इससे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, फाजिल्का और फिरोजपुर के किसानों को बहुत फायदा होगा। एसडीएम को सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस फैसले को समय पर लागू करने के लिए 300 मीटर के क्षेत्र को सुचारू रूप से चिह्नित किया जा सके।”

अमृतसर में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने पाकिस्तान-आधारित तस्करों से जुड़े सीमा पार अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि मॉड्यूल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो कारतूसों के साथ छह आधुनिक पिस्तौल (दो ग्लॉक, चार .30 बोर) बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी और विदेशी हैंडलर के निर्देश पर गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने में शामिल थे। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस थाना इस्लामाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

अमृतसर से सहरसा जा रहे गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग
अमृतसर/सरहिंद। पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब गरीब रथ एक्सप्रेस (अमृतसर-सहरसा) में अचानक आग लग गई। ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सरहिंद जीआरपी के एसएचओ रतन लाल के अनुसार, ट्रेन के एक डिब्बे से यात्रियों ने धुआं निकलता देखा और तत्काल इसकी सूचना ट्रेन चालक व गार्ड को दी। चालक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तुरंत रोका। कुछ ही मिनटों में डिब्बे में तेज आग भड़क उठी। यात्रियों को शीघ्रता से निकालने के लिए रेलवे स्टाफ ने आपात प्रक्रिया शुरू कर दी।

फायर ब्रिगेड और रेलवे पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। टीमों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से कोच को नुकसान पहुँचा है, लेकिन किसी भी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल जांच के आदेश

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि यह घटना विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक वजह का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यात्रियों की जान बचाने में कर्मियों की सराहना

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रेन चालक, गार्ड और रेलवे पुलिस दल की तत्परता की सराहना की, जिनके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक ट्रेन से रवाना किया गया।

यातायात पर अस्थायी प्रभाव

आग लगने की घटना के कारण मुख्य रेलमार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। रेलवे प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक प्रभावित कोच को सेवा से बाहर रखा जाएगा।

अमृतसर एयरपोर्ट पर जल्द मिलेगी ये सुविधा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। अमृतसर में श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पर्यावरण समिति की बैठक में भाग लेने के बाद जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि जल्द ही हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्रीमती साहनी ने कहा कि वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही यह सुविधा आम जनता को उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में अमृतसर शहर के 450वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ये आयोजन बहुत बड़े स्तर पर होंगे, इसलिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां भी आयोजनों में भाग लेने के लिए आएंगी, इसलिए इन यात्रियों के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर की जाने वाली तैयारियों पर भी आयोजकों के साथ चर्चा की गई।

जिला उपायुक्त ने कहा कि अमृतसर हवाई अड्डे को टर्मिनल में विस्तारित करने का मुद्दा भी बैठक का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। यदि इसका विस्तार किया जाता है तो अमृतसर हवाई अड्डा एनआरआई और पर्यटकों के लिए पंजाब का प्रवेश द्वार साबित हो सकता है। पिछले कुछ समय में यहां यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, इसलिए इसके टर्मिनल का विस्तार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसका क्षेत्रफल 40 हजार वर्ग मीटर है और इसकी क्षमता 1600 पर्यटकों की है, लेकिन पर्यटकों की लगातार बढ़ती आमद के कारण इसमें 10 हजार वर्ग मीटर का क्षेत्रफल जोड़ने और पर्यटकों की क्षमता करीब 2000 करने की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा पर्यावरण सलाहकार समिति की बैठक में हवाई अड्डे के पास पक्षियों की आमद को नियंत्रित करने पर भी चर्चा की गई।

भारत-पाक सीजफायर के बाद अमृतसर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में ड्रोन-आधारित सीमा पार तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार को चक बाला (थाना अजनाला के अंतर्गत) गाँव के पास सतर्क स्थानीय लोगों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हमारी टीमों ने कृषि क्षेत्रों से हथियारों और विस्फोटकों की एक खेप बरामद की।जब्त की गई सामग्री में चार मैगजीन के साथ दो .30 कैलिबर पिस्तौल, 30 जिÞंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, दो लीवर डेटोनेटर , रिमोट कंट्रोल डिवाइस और चार्जर, कमांड मैकेनिज्म , आठ बैटरियाँ, ब्लैक बॉक्स और 972 ग्राम आरडीएक्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विमान अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस अपने नागरिकों के जीवन की सुरक्षा, सीमा पार से खतरों को बेअसर करने और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हम अपने सुरक्षा भागीदारों और समुदाय के साथ मिलकर लगातार काम करना जारी रखेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब सुरक्षित, संरक्षित और किसी भी शत्रुतापूर्ण मंसूबों के खिलाफ लचीला बना रहे।”

अमृतसर सीमा पर आतंकवादी साजिश नाकाम, हथियारों, गोला-बारूद और ग्रेनेड का बड़ा जखीरा बरामद
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सीमा पार के आतंकवादी गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता में अमृतसर जिले के भरोपाल गांव के पास हथियारों, गोला-बारूद और ग्रेनेड का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खुफिया शाखा की विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम भरोपाल गांव के पास एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल और छह मैगजीन तथा 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार, गोला-बारूद पुलिस को सौंप दिया गया है।

अमृतसर में साढ़े चार किलोग्राम हेरोइन के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग दो अभियानों में सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 4.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपियों को पकड़ा और एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से उनके संबंध उजागर किए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों के पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिए गए सिंडिकेट के एक प्रमुख संचालक गुरदीप उर्फ ​​रानो से भी संबंध थे। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को ड्रग मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अमृतसर में तीन तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन, हथियार बरामद
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल (एसएसओसी ) ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे विदेश से नियंत्रकों द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी दांडे, अमृतसर ग्रामीण और बलजीत सिंह निवासी छपा, तरनतारन के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने 17 दिसंबर, 2024 को पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर ग्रेनेड हमला किया था। पुलिस ने इनके पास से अब तक 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 01 हैंड ग्रेनेड और 02 पिस्तौल बरामद की हैं। डीजीपी यादव ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अमृतसर से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान 27 दिसंबर से शुरू
अमृतसर (एजेंसी)। पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए, एयर इंडिया एक्सप्रेस 27 दिसंबर से श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर से दो नए उड़ान मार्ग शुरू करने जा रही है। ये नई सेवाएँ अमृतसर को बेंगलुरु और बैंकॉक से जोड़ेगी। फ्लाई अमृतसर पहल के वैश्विक संयोजक समीप सिंह गुमटाला और संयोजक (भारत) योगेश कामरा ने बताया कि एयरलाइन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बेंगलुरु से उड़ान सुबह 5:55 बजे रवाना होगी और 9:20 बजे अमृतसर पहुँचेगी। वापसी की उड़ान शाम को 11:30 बजे रवाना होगी और 2:45 बजे बेंगलुरु पहुँचेगी। इसी तरह, अमृतसर से उड़ान सुबह 10:40 बजे रवाना होगी और शाम पांच बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। बैंकॉक से वापसी की उड़ान शाम छह बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

गुमटाला ने बताया कि दोनों मार्ग बोइंग 737 मैक्स 8 विमान का उपयोग करते हुए सप्ताह में चार बार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होंगे। यह विकास 27 अक्टूबर, 2024 को थाई लायन एयर द्वारा बैंकॉक के डॉन मुआंग हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानों के हाल ही में लॉन्च किए जाने के बाद हुआ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों के जुड़ने से, अमृतसर अब बैंकॉक के लिए कुल आठ साप्ताहिक कनेक्शन प्रदान करेगा, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और लचीलापन मिलेगा। घरेलू मोर्चे पर, इंडिगो एयरलाइंस वर्तमान में अमृतसर से बेंगलुरु के लिए एक दैनिक सेवा संचालित करती है। मौजूदा पीक विंटर सीजन के दौरान, इंडिगो ने 31 जनवरी, 2025 तक दूसरी दैनिक उड़ान जोड़ी है।

गुमटाला ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों की शुरूआत से क्षमता में और वृद्धि होगी, यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और संभावित रूप से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के माध्यम से किराए में कमी आएगी।

गुमटाला ने जोर देकर कहा कि इन नई उड़ानों के शुरू होने से पंजाब में आने वाले पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व एशिया से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और बेंगलुरु से घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक पहुंच के साथ इस क्षेत्र को आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘अमृतसर पहले से ही कुआलालंपुर (मलेशिया एयरलाइंस, एयर एशिया, बाटिक एयर) और सिंगापुर (स्कूट) से सीधी उड़ानों के साथ दक्षिण पूर्व एशिया से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। ये वाहक बैंकॉक, आॅस्ट्रेलिया और कई अन्य वैश्विक गंतव्यों के लिए निर्बाध वन-स्टॉप कनेक्शन प्रदान करते हैं। कामरा ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ानें वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में अमृतसर की स्थिति को और मजबूत करती हैं। उन्होने कहा,‘ये विकास फ्लाईअमृतसर पहल के अमृतसर को वैश्विक विमानन और पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप हैं। उन्होंने राज्य सरकार से सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया, जिसमें पंजाब के प्रमुख शहरों से हवाई अड्डे को सीधे जोड़ने के लिए पनबस और पीआरटीसी मार्गों पर इंटरसिटी बस सेवाएं शुरू करना शामिल है।

अमृतसर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियारों की खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियारों की खेप को सौंपने के लिए दूसरे आॅपरेटिव का इंतजार कर रहे अमृतसर के घरिंडा के पास नूरपुर पधरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (मेड इन आॅस्ट्रिया), दो तुर्किये 9 मिमी पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल के साथ-साथ 10 राउंड शामिल हैं। उन्होनें बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ , अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

अमृतसर में दो तस्कर गिरफ़्तार, भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार बरामद
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने ड्रग तस्करी को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को दो तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके पास से सात किलो हेरोइन, पांच पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मैगजीन बरामद की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए लोगों से पूछताछ में इनका पाकिस्तान लिंक का पता चला। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।