Career Counseling - Sach Kahoon Hindi
प्रोग्राम की अवधि 10 दिन बढ़ाई गई | Dial Future
हेल्पलाइन के जरिए भी जारी रहेगी कॅरियर काउंसलिंग
जयपुर। राजस्थान के सभी सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में गत 28 जून से संचालित किए जा रहे ‘डायल फ्यूचर’ (Dial Future) कार्यक्रम की विद्यार्थियों के लिए उपयोगिता और आवश्यकता के बारे में मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी समयावधि को 10 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के लिए 5 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब 15 जुलाई कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती जाहिदा खान की मंशा और मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं के लिए संकाय और विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान के लिए यह विशेष ‘कॅरिअर काउंसलिंग’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसका शुभारम्भ गत 27 जून को शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती खान द्वारा किया गया था। Dial Future
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि ‘डायल फ्यूचर’ के तहत राज्य के सभी सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में पथ प्रदर्शक के रूप में चयनित शिक्षक विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही विभाग के तहत सभी जोन में कार्यरत हेल्पलाइन के जरिए भी विद्यार्थियों को फोन के माध्यम से गाइड किया जा रहा है। इन दोनों व्यवस्थाओं की समयावधि अब 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर एवं सभी जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगामी दिनों में ‘डायल फ्यूचर’ कार्यक्रम के तहत अपने क्षेत्राधिकार में कम से कम 5-5 स्कूलों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। Dial Future
ऐसे चल रही कॅरियर काउंसलिंग | Dial Future
‘डायल फ्यूचर’ और ‘फयूचर स्टेप्स’ (भविष्य की राह) इनिशिएटिव के तहत राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक का ‘पथ प्रदर्शक’ के रूप में चयन किया गया है, जो वर्तमान में मौके पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग के तहत जयपुर जोन (जयपुर एवं भरतपुर संभाग), कोटा जोन (कोटा एवं उदयपुर संभाग), जोधपुर जोन (जोधपुर एवं पाली संभाग) तथा बीकानेर जोन (बीकानेर, चुरू एवं अजमेर संभाग) में हेल्पलाइन गत 30 जून से संचालित की जा रही है। प्रत्येक हेल्पलाइन पर 5 अनुभवी शिक्षक कॅरियर काउंसलिंग कर रहे हैं।
इन फोन नंबर पर मिल रहा गाइडेंस | Dial Future
‘डायल फ्यूचर’ कार्यक्रम में फोन पर कॅरियर गाइडेंस के लिए शिक्षा विभाग के बीकानेर, कोटा, जयपुर और जोधपुर जोन के तहत वर्तमान में 20 नंबरों पर गाइडेंस दिया जा रहा है। बीकानेर जोन (बीकानेर, चूरू एवं अजमेर संभाग) में हेल्पलाइन नम्बर 97733-19741/42/43/44/45, कोटा जोन (कोटा एवं उदयपुर संभाग) में 97733-19746/47/48/49/50, जयपुर जोन (जयपुर एवं भरतपुर संभाग) में 97733-19751/52/53/54/55 तथा जोधपुर जोन (जोधपुर एवं पाली संभाग) में 97733-19756/57/58/59/60 पर सम्पर्क कर दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आगामी क्लास में स्ट्रीम और सब्जेक्ट चयन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!
शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग पर सेमिनार आयोजित
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सरसा के सभागार में मंगलवार को महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल व आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसलिंग (Career Counseling) के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सीए पलक मेहता ने शिरकत की और महाविद्यालय की छात्राओं को चार्टर्ड अकाउंटेंट में करियर बनाने संबंधी जानकारी दी। सेमिनार के दौरान उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सीए पलक मैहता ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए प्रतिभागी को पूरी लगन व चाह से पढ़ाई करनी होती है। Career Counseling
चार्टर्ड अकाउंटेंट बहुत ही प्रतिष्ठा और मेहनत का कोर्स और काम दोनों ही होता है। उन्होंने कहा कि सीए में करियर बनाने के लिए आपको तीन एग्जाम क्लियर करने होंगे। सीपीटी (एंट्रेंस एग्जाम),आईपीसीसी (इंटरमीडिएट एग्जाम) और फाइनल सीए एग्जाम। इस सेमिनार के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गीता मोंगा इन्सां तथा आइक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. रिशु तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को भविष्य में रोजगार हेतु जागृत किया। सेमिनार के दौरान मंच संचालन महाविद्यालयय की प्रोफेसर पूनम धमीजा ने किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग तथा प्लेसमेंट सेल के सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में ‘कैरियर काउंसलिंग‘ कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों ने जानी चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारियां व चुनौतियां
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बच्चों को भविष्य में अपने कैरियर के चयन (Career Counseling) हेतु शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा में एक कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रोग्राम का संचालन दिल्ली से आईसीएआई की सीए प्रिया बांसल द्वारा किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य वक्ता प्रिया बांसल ने वाणिज्य संकाय में बच्चों के कैरियर से संबंधित सभी आशंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने संबंधी सभी तरह की जानकारियां प्रदान की। Career Counseling
उन्होंने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए क्या-क्या तैयारियां करनी पड़ती हैं, कितना खर्च होता है। किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है तथा कैसे इन चुनौतियों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि सीए बनने के लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, टेंनिंग तथा फाइनल परीक्षा को किस तरह से पास किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए अन्य संकायों से तुलनात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा के प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां व प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने प्रिया बांसल को विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी मार्गदर्शन हेतु उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।