National Dengue Day - Sach Kahoon Hindi
Dengue Day : डेंगू के बारे में जागरुकता जरुरी
– Dengue Day –
आज देशभर में डेंगू दिवस (Dengue Day) मनाया गया है। इस दिवस की महत्ता जागरुकता के कारण है। बेशक हर वर्ष अगस्त से लेकर नवम्बर तक डेंगू के मरीज बड़ी संख्या में मिलते हैं परंतु बाकी महीनों अंदर ही मरीज मिल रहे हैं। रोग इतना घातक है कि सीधा लीवर पर असर करता है। जिस कारण मौत होने के आसार बन जाते हैं। एडीज नाम के मच्छर कारण यह बीमारी फैलती है। तसल्ली वाली बात यह हे कि जागरुकता के साथ इस बीमारी से बचना आसान है और सस्ता है। असल में घरों के आसपास सफाई न रखने के कारण यह बीमारी पनपती है। सफाई को सभ्याचार में शामिल करना जरुरी है।
सफाई स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए। अच्छी बात है कि केन्द्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत महानगरों-शहरों को सफाई के लिए सम्मानित किया जाता है। शहरों की दर्जाबंदी भी होती है। इस तरह केन्द्रीय पंचायत मंत्रालय गांवों को भी सफाई के आधार पर सम्मानित करता है। अगर केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की उक्त स्कीमों को पूरी दृढ़ता के साथ लागू किया जाए तो यह डेंगू की रोकथाम में बड़ी भूमिका निभाएंगी, सफाई का जिम्मा सिर्फ केन्द्रीय या प्रदेश सरकारों के स्वास्थ्य विभाग तक सीमित रखने की बजाय अन्य विभागों को सरगर्म होने की जरुरत है। इस अभियान में लोगों की भागीदारी भी अति आवश्यक है। लोग खुद भी सफाई रखें और अपने घरों के आसपास पानी न खड़ा होने दें।
National Dengue Day: कूलर, फ्रिज, एसी की ट्रे की नियमित रूप से करें सफाई: सीएमओ
राष्ट्रीय डेंगू दिवस: स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली
पानी जमा न होने दें और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें सीडीओ | Ghaziabad News
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। National Dengue Day: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के प्रति जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिला एमएमजी चिकित्सालय से रैली को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भवतोष शंखधर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शंभू दयाल कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के अलावा ठाकुरद्वारा गर्ल्स कॉलेज, एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज और गुरु नानक इंटर कॉलेज, लोहियानगर की छात्राओं के साथ ही स्कूल बैंड पार्टी एवं स्कूल की ओर से नामित स्वास्थ्य शिक्षिकाओं ने भाग लिया। Ghaziabad News
रैली के आयोजन का उद्देश्य जन-जन तक डेंगू से बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी पहुंचाना था। रैली में चिकित्सक दल, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि, फील्ड मॉनिटर, मलेरिया विभाग, क्षय रोग विभाग, आईडीएसपी एवं एनसीडी सेल के चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने भी भाग लिया। रैली के शुभारंभ अवसर पर सीडीओ अभिनव गोपाल ने कहा – डेंगू से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और घर के अंदर व घर के आसपास साफ पानी का जमाव न होने दें। पानी की टंकी आदि अच्छे से ढकी हुई हों ताकि मच्छर प्रजनन को नियंत्रित किया जा सके। सीएमओ डा. भवतोष शंखधर ने रैली में शामिल छात्राओं और कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर (एडीज) साफ पानी में पनपता है। घर के अंदर इसकी संभावना ज्यादा रहती है। Ghaziabad News
एडीज मच्छर के प्रजनन के लिए फ्रिज और एसी की ट्रे, कूलर और गमले ज्यादा सुविधाजनक होते हैं। इसलिए कूलर को हर सप्ताह पानी निकालकर साफ करें और अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही फिर से पानी भरें। यदि किसी कारणवश सफाई करने में दे रही हो रही है तो उसमें थोड़ा मिट्टी का तेल अवश्य डाल दें। सीएमओ ने रैली में शामिल कैडेट्स और छात्राओं से अपील की कि कार्यक्रम में मिली जानकारी अपने सहपाठियों और परिजनों से भी शेयर करें। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य विभाग की मदद करें।
जागरूकता रैली जिला एमएमजी अस्पताल से प्रारंभ होकर जीटी रोड से हापुड़ मोड़ होते हुए नवयुग मार्केट स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान जिला एमएमजी के सीएमएस डा. राकेश, एसीएमओ डॉ. चरण सिंह, डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता, एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ . शिवि अग्रवाल, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. सुरूचि सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा और सहायक मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:–  बैंक से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी एक दिन के रिमांड पर
बुखार होने पर अपने रक्त की तुंरत करवाएं जांच: डॉ. संजीव
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नारायणगढ़(सच कहूँ/सुरजीत)। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नागरिक अस्पताल में किया गया। जिसमें प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सिद्धु तथा एचएमओं डॉ. सोमा चक्रवर्ती द्वारा जानकारी दी गई। डॉ. संजीव सिद्धू ने कहा कि राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का बुखार होने पर अपने रक्त की जांच करवायें। सप्ताह में एक दिन सुखा दिवस मनायें, घर के कूलर, पानी की टंकी, होदी, फ्रिज की ट्रे को सप्ताह में एक दिन खाली करके सुखायें।
अपने शरीर को सोते समय ढक कर सोये एवं मच्छरदानी का प्रयोग करें। डेंगू बुखार की जांच एवं उपचार की सुविधा जिले के अधीन सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डेंगू का वाहक एडीज मच्छर रूके हुए साफ पानी में पैदा होता है और दिन के समय काटता है। पानी को जमा न होने दें। आस-पास सफाई रखें, कूलर का पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखा कर पानी भरें।
डेंगू से बचाव के लिए क्या करें
पानी के बर्तन ढककर रखें, अनुपयोगी सामग्रियों जैसे कूलर, ड्रम, टंकी, बाल्टी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे तथा फूलदान आदि में पानी जमा न होनें दें, इन्हें प्रति सप्ताह खाली करें और दोबारा से उपयोग से पूर्व उन्हें अच्छी तरह से सुखाएं। नल के आस-पास भी पानी इकट्ठा न होने दें। जमा पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ इंजन का तेल डालें। आस-पास सफाई रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी अस्तीन के कपड़े पहनें। घर के दरवाजों व खिड़कियों में जाली लगाये। इस अवसर पर डॉ. सोमा चक्रवर्ती ने भी डेंगू के विषय में जानकारी दी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
डेंगू व चिकनगुनिया के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
नागरिक अस्पतालों में आने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य कर्मियों ने किया जागरूक
सच कहूँ/विनोद शर्मा फतेहाबाद। राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day) के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को डेंगू व चिकनगुनिया के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा हम सब ने यह ठाना है, हर रविवार को सुखा दिवस के रूप में मनाएंगे, डेंगू को भगाएंगे, इस नारे को संकल्प के साथ लें, के साथ रैली निकालकर विद्यार्थियों ने आमजन को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों मे आए हुए मरीजों को डेंगू व चिकनगुनिया के प्रति जागरूक किया गया तथा विभिन्न ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण मिशन कमेटी के माध्यम से भी ग्रामवासियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।
इस मौके पर नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों व उपस्थित लोगों को बताया कि डेंगू रोग लोगों के स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को अपने कूलर, टंकी, गमले, टैंक, हौदी, घड़े इत्यादि ढक कर रखने के लिए जागरूक करें। हर रविवार को ड्राई डे मनाए और कूलरों को अच्छे से साफ कर व सुखाकर ही दोबारा पानी से भरें। इस मौके पर डॉ. मेजर शरद तुली, डॉ. विष्णु मितल, सुशील कुमार, रवि कम्बोज, कमला रानी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
वर्ष:                डेंगू केस
वर्ष 2015          189
वर्ष 2016          38
वर्ष 2017          419
वर्ष 2018          56
वर्ष 2019          29
वर्ष 2020          35
वर्ष 2021          993
वर्ष 2022:       अब तक कोई केस नहीं
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।