Vaishno Devi - Sach Kahoon Hindi

वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 40 घायल
जम्मू (सच कहूँ न्यूज)। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों (Jammu Bus Accident) को ले जा रही एक बस के मंगलवार तड़के जम्मू के बाहरी इलाके में झज्जर कोटली के समीप जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 40 अन्य घायल हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को लेकर बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। बस आज तड़के झज्जर कोटली पहुंची, इसी दौरान चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और करीब 40 लोग घायल हो गये। पुलिस और स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य को डंसल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने भी हादसे की पुष्टि की है।

नयी दिल्ली से कटरा के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी
जम्मू (एजेंसी)। देश भर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे (Indian Railways) दो जून से 30 जुलाई तक नयी दिल्ली से कटरा के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की यात्रा सुलभ बनाने के लिए नयी दिल्ली से जम्मू में कटरा तक तीन विशेष ट्रेनें दो जून से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी। विपरीत दिशा में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को शाम साढ़े छह बजे रवाना होगी।

एसी कोच वाली विशेष ट्रेन का सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर में ठहराव होगा।

उन्होंने बताया कि एक अन्य (Indian Railways) विशेष ट्रेन नयी दिल्ली-उधमपुर-नयी दिल्ली (04075/04076) स्पेशल ट्रेन एक जून से 30 जुलाई तक चलेगी। यह नयी दिल्ली से प्रत्येक गुरुवार को रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:55 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार शाम सात बजे उधमपुर से रवाना होगी और सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला, कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशनों पर रुकेगी।

नयी दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक और साप्ताहिक विशेष ट्रेन तीर्थयात्रियों को राहत देगी जो तीन जून से 25 जुलाई तक चार फेरे लगाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने यूनीवार्ता को बताया कि वर्तमान में सप्ताह के दिनों में, 35,000 से 40,000 तीर्थयात्री प्रतिदिन कटरा पहुंच रहे हैं और सप्ताहांत में हर वर्ष यह आंकड़ा अधिक हो जाता है।

जम्मू: माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में लगी आग
जम्मू (एजेंसी)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के कटरा कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में शाम भीषण आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग पिछले दो दिनों से जारी है और यह पहाड़ी के प्रमुख हिस्सों में तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा, ‘पुलिस दल, सीआरपीएफ के जवान, श्राइन बोर्ड के जवान और दमकलकर्मी पानी की बौछारों और अन्य अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं।

इस दौरान, बैटरी कार सेवा को भी नए ट्रैक से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी निवारक उपाय कर रहे हैं। इस बीच श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया, ‘पारंपरिक रास्ते से यात्रा सुचारू रूप से जारी है। नए ट्रैक पर भी आग पर काबू पा लिया गया है। कटरा के सूत्रों ने कहा कि यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था और तीर्थयात्रियों को एहतियात के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी भवन के आधार शिविर कटरा शहर में रुकने के लिए कहा गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।