Assam floods - Sach Kahoon Hindi

Assam Floods: असम में बाढ़ से तबाही के बीच जे.पी. नड्डा का दौरा, केंद्र ने हरसंभव सहायता का किया ऐलान
गुवाहाटी (एजेंसी)। Guwahati News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बुधवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए राज्य को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए किसी भी तरह के संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित बिहुबोर और नेपाली खुती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से बातचीत की और जमीनी हालात का जायजा लिया।

प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, "भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मैं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम के सभी लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि राहत कार्यों के लिए धन या संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। केंद्र सरकार राज्य को पूरी वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है।"

नड्डा ने बताया कि केंद्र सरकार की टीमें पहले से ही बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही हैं, ताकि पुनर्वास और पुनर्निर्माण का काम तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया में पूरी तरह सक्रिय है।

शिवसागर जिले के बिहुबोर और नेपाली खुती क्षेत्रों में आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और बड़ी संख्या में लोगों का पशुधन भी नष्ट हुआ है। बाढ़ के कारण सड़कें और अन्य सार्वजनिक ढांचा भी प्रभावित हुआ, जिससे कई परिवारों को राहत शिविरों और अस्थायी आश्रयों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों में रह रहे विस्थापित परिवारों से मुलाकात की तथा उनके घर, घरेलू सामान, फसल और आजीविका को हुए नुकसान की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

गौरतलब है कि असम सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों और नुकसान के आकलन का अभियान चला रही है। राज्य सरकार ने क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों, पशुधन और आजीविका के नुकसान के लिए मुआवजा एवं वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही क्षतिग्रस्त सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की मरम्मत का काम भी जारी है।

केंद्र सरकार के इस आश्वासन से राज्य में चल रहे पुनर्वास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है, ताकि बाढ़ प्रभावित हजारों परिवारों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके।

Assam Floods: बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का बड़ा अभियान, 9 टन से ज्यादा राहत सामग्री पहुंचाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: भारतीय वायुसेना द्वारा असम और नागालैंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान लगातार जारी है। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद वायुसेना राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई है। मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने बताया कि पिछले 10 दिनों के दौरान उसके हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ में फंसे 458 लोगों को सुरक्षित बचाकर निकाला है।

वायुसेना जहां एक ओर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाब रही है, वहीं इस आपदा में लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचा रही है। वायु सेना के मुताबिक, अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में हवाई मार्ग से 9 टन से अधिक आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई है। वायुसेना के अधिकारी व जवान, राहत अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर से लगातार दुर्गम और जलमग्न क्षेत्रों में उड़ान भर रहे हैं। ये वे प्रभावित क्षेत्र हैं जहां सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो चुका है। इन अभियानों के जरिए फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

भारतीय वायुसेना का यह अभियान भारतीय सेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय में चलाया जा रहा है। सभी एजेंसियां मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। वायुसेना ने भरोसा दिलाया कि जब तक आवश्यकता रहेगी, राहत और बचाव अभियान पूरी क्षमता के साथ जारी रहेगा, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

गौरतलब है कि मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक आपदा आई है। यहां कई जगहों पर इस आपदा में लोगों की जान गई है व गंभीर नुकसान हुआ है। आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों को बीते दिनों राज्यसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनकी स्मृति में मौन रखा गया था। मौन के माध्यम से राज्यसभा ने देशभर में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता और संवेदना का संदेश दिया।

असम बाढ़ : राहुल ने नेताओं, कार्यकर्ताओं से की लोगों की मदद करने की अपील
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूँ।’ उल्लेखनीय है कि असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के 27 जिलों में 6.6 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कम से कम 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।