CNG Price Hike - Sach Kahoon Hindi

CNG Price Hike: सीएनजी इतने रुपये प्रति किलो बढ़ी, नई कीमत जानें
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी से वाहन चलाने वालों को अब पहले की तुलना में अधिक खर्च करना होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। सीएनजी के दाम में यह बदलाव क्षेत्र की प्रमुख शहरी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में सीएनजी का नया भाव 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पहले 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम था। CNG Price Today

सीएनजी की कीमत बढ़ने से ऑटो-रिक्शा चालकों की लागत पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। चालकों का कहना है कि सीएनजी केवल ऑटो में ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में कारों और बसों में भी इस्तेमाल होती है। ऐसे में ईंधन महंगा होने का प्रभाव परिवहन व्यवस्था से जुड़े कई लोगों और आम यात्रियों पर पड़ सकता है।

कुछ ऑटो चालकों का कहना है कि ईंधन की लागत बढ़ने के बावजूद उन्हें मौजूदा किराये में ही यात्रियों को सेवा देनी पड़ती है। ऑनलाइन बुकिंग से लेकर सामान्य ऑटो सेवा तक किराये में तत्काल बदलाव नहीं होने के कारण बढ़ा हुआ खर्च वाहन चालकों के लिए चुनौती बन सकता है। CNG Price Today

निजी वाहन मालिकों पर भी बढ़ेगा खर्च

CNG Price Hike: सीएनजी कार चलाने वाले लोगों के मासिक ईंधन बजट पर भी इस बढ़ोतरी का असर पड़ सकता है। नियमित रूप से लंबी दूरी तय करने वाले वाहन मालिकों के लिए प्रति किलो बढ़ी कीमत का असर महीने के कुल खर्च में साफ दिखाई दे सकता है। ऑटो चालकों ने सीएनजी के साथ-साथ रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि ईंधन की लागत बढ़ने से परिवहन महंगा होता है और इसका असर धीरे-धीरे दूसरी वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

सीएनजी की नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में इसका मूल्य 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यानी उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले 3.89 रुपये प्रति किलो अधिक भुगतान करना होगा। सीएनजी की कीमत में इस बदलाव के बाद ऑटो, टैक्सी और निजी सीएनजी वाहनों से सफर करने वाले लोगों की नजर अब संभावित किराया बढ़ोतरी पर भी रहेगी। CNG Price Today

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन, 2 दिन में दूसरी बार महंगी हुई गैस
CNG Price Hike: नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान आम जनता को अब एक और बड़ा झटका लगा है। कई शहरों में CNG के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। इस बार CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में अब CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। खास बात यह है कि सिर्फ 2 दिनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे।

लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ने वाला है। ऑटो, टैक्सी और CNG से चलने वाले निजी वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। वहीं परिवहन लागत बढ़ने से घरेलू बजट पर भी असर साफ दिखाई दे सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर भी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120-130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसके चलते कई देशों में ईंधन महंगा हुआ है।

सरकार के मुताबिक अमेरिका में ईंधन की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत, पाकिस्तान में 60 प्रतिशत और बांग्लादेश में 16 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जबकि भारत में यह बढ़ोतरी लगभग 3 प्रतिशत ही रही है। वहीं विपक्ष ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार को पेट्रोल-डीजल पर वैट और अन्य टैक्स में कटौती करनी चाहिए, ताकि किसानों और आम लोगों को राहत मिल सके। खासकर बुवाई के इस मौसम में बढ़ती ईंधन कीमतें किसानों की लागत और मुश्किलें दोनों बढ़ा सकती हैं।

आमजन को एक ओर झटका, सीएनजी हुई महंगी
नई दिल्ली (एजेंसी)। महंगाई की मार के बीच इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जनता को एक ओर झटका दे दिया है। कंपनी ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दाम (CNG Price Hike) में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी कर दी है। कंपनी द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, इस वृद्धि के साथ राजधानी में सीएनजी के दाम 75.61 रुपये प्रति किलो हो गए हैं और दामों में की गयी बढ़ोतरी आज से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 78.17 रुपये प्रति किलो तथा गुरुग्राम में इसकी कीमत 83.94 रुपये किलो हो गई है। गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों में दूसरी बार सीएनजी की कीमत बढ़ी है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़े थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।