Jammu Kashimr - Sach Kahoon Hindi

Samba Police: सांबा पुलिस का बड़ा एक्शन, 113 ग्राम चिट्टे के साथ दो कुख्यात ड्रग तस्कर गिरफ्तार
सांबा (एजेंसी)। Samba News: जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत सांबा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के विजयपुर और बारी ब्राह्मणा थाना क्षेत्रों में चलाए गए दो अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने दो कुख्यात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 113.03 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ (चिट्टा), एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और नकदी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना पुलिस ने राख बरोटियन के निकट तारापुर रोड पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान रामगढ़ की ओर से आ रहे एक संदिग्ध पैदल यात्री को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 53.03 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, एक वजन करने वाली मशीन तथा 1,300 रुपए नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद पुत्र गुलान कादिर निवासी राख बरोटियन, तहसील विजयपुर, जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ विजयपुर थाना में एफआईआर संख्या 98/2026 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि शब्बीर अहमद क्षेत्र का एक कुख्यात ड्रग तस्कर है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में बारी ब्राह्मणा थाना पुलिस ने निहालकी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। यह व्यक्ति सुखानी तालाब क्षेत्र से शन्नी कारथोली नहर की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गुर्हा मोड़, तहसील विजयपुर, जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है। इस संबंध में बारी ब्राह्मणा थाना में एफआईआर संख्या 149/2026 दर्ज की गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सांबा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ उसकी 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी। पुलिस लगातार ऐसे अभियानों को तेज कर रही है ताकि ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके और युवाओं को नशे के खतरे से बचाया जा सके।

जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुछ भागों में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गयी। सूत्रों के अनुसार भूकंप के झटके सुबह साढ़े दस बजे कुछ सेकेंड के लिए महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सतह से 50 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से जानमाल और सम्पति को किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है।

क्यों आता है भूकंप

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट, क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है। ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है।

कैसे मापा जाता जाता है भूकंप की तिव्रता

भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।

क्या होता है रिक्टर स्केल

भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है देश को

दरअसल भूकंप को लेकर देस को चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग के अनुसार इसमें जोन-5 से जोन-2 तक शामिल है। जोन 5 को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है और इसी तरह जोन दो सबसे कम संवेदनशील माना जाता है।

भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्या हो सकता है असर

0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।

2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।

3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।

4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।

5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।

6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।

7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।

8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।

9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं। अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।