Goods Train - Sach Kahoon Hindi

Goods Train Fire: डीएफसी कॉरिडोर पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना लाइनपार क्षेत्र के रूपसपुर के निकट बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का विशाल गुबार छा गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में पहुंची चार दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बुधवार शाम करीब चार बजे डीएफसी मालगाड़ी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

इधर दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन प्रयासों से आखिरकार आग को नियंत्रित कर लिया गया। वहीं सामान्य रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात हुआ प्रभावित
झांसी (एजेंसी)। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में मंगलवार सुबह सीपरी पुल के निकट एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये। घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम सहित आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि दुर्घटना के कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- मुस्तरा और वीरांगना लक्ष्मीबाईझांसी -करारी दोनों दिशाओं में अप और डाउन की दोनों लाइनों पर यातायात बाधित हुआ। हालांकि इस दुर्घटना में जानमाल को किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पटरी से उतरे डिब्बों को पटरी से हटाने और रूके हुए यातायात को फिर से सुचारू करने के लिए काम शुरू किया।

इस दुर्घटना के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गये। इसके कारण मार्ग बाधित होने के कारण यातायात को सुचारू करने और पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने , यह दोनों ही काम तेजी से किये गये। दो डिब्बों को दुर्घटनास्थल से हटा भी दिया गया है और कई गाडियों को निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है और जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा या जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी। तेजी से किये गये काम के चलते अपलाइन पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया और लखनऊ-इंटरसिटी ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया। इस बीच वीरांगना लक्ष्मीबाईझांसी-आगरा गाड़ी संख्या 11807 को निरस्त कर दिया गया।

इसके अलावा इन गाडियों के मार्ग मे बदलाव कर दिया गया

गाड़ी सं 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर , गाड़ी सं 00761 रेनिगुंटा झ्र निजामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर , गाड़ी सं 12803 विशाखापटनम झ्र निजामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा , गाड़ी सं 18237 कोरबा झ्र अमृतसर का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा , गाड़ी सं 12707 तिरुपति झ्र निजामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा , गाड़ी सं 18477 पुरीझ्र योगनगरी ऋषिकेश का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा , रेलवे में लोगो की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये ,जिसमें वीरांगना लक्ष्मी बाई झॉंसी :- 1072; -ग्वालियर :-1072 ,ललितपुर ;-7897997404, उरई :- 1072 (च)-बांदा:- 1072।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फर्रुखाबाद कानपुर रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद कानपुर रेलखंड पर मंगलवार को तड़के एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इज्जत नगर मंडल स्थित कानपुर अनवरगंज, फर्रुखाबाद रेलखंड पर कानपुर देहात जिले के चौबेपुर स्टेशन के समीप तड़के लगभग साढ़े चार बजे यह घटना हुई। कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही एक मालगाड़ी के इंजन से 12वें तथा 13वें डिब्बे पटरी से उतर गये। इसके बाद चालक ने मालगाड़ी खड़ी कर रेल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल से सीनियर डीओएम डा हरीश अपनी टीम के साथ घटनास्थल चौबेपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गये। इसके अलावा कासगंज रेलवे स्टेशन से दुर्घटना सहायता ट्रेन चौबेपुर घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गयी। रेल अधिकारियों के मुताबिक घटना स्थल चौबेपुर स्टेशन का रेल मार्ग साफ होने तक फर्रुखाबाद एवं कानपुर के मध्य गुजरने वाली वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों का यातायात फिलहाल प्रभावित रहेगा। इससे इस रूट पर सुबह के समय गुजरने वाली रेलगाड़ियों के विलंब से चल रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।