Lawrence Bishnoi - Sach Kahoon Hindi

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस इंटरव्यू मामले की नए सिरे से होगी जांच हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार
कहा-गैंगस्टर को स्टूडियो जैसी सुविधा दी

नई दिल्ली (एजेंसी)। Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस के जेल से दिए गए इंटरव्यू के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने कहा कि एसआईटी ने जो कैंसिलेशन रिपोर्ट दायर की है, वह पुलिस और गैंगस्टर के बीच सांठगांठ को लेकर संदेह पैदा करती है। अदालत ने लॉरेंस के 2023 में बठिंडा जेल में रहने के दौरान निजी चैनल को दिए इंटरव्यू की नए सिरे से जांच करने का आदेश भी दिया है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, ‘पुलिस ने अपराधी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल की अनुमति दी और इंटरव्यू के लिए स्टूडियो जैसी सुविधा दी, जो अपराध को महिमामंडित करता है। इससे अपराधी तथा उसके सहयोगियों के जबरन वसूली सहित दूसरे अपराधों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।’

अदालत ने इस मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निचले स्तर के अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। न्यायमूर्ति अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और लपिता बनर्जी की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि निलंबित अधिकारियों में केवल दो राजपत्रित अधिकारी थे, जबकि बाकी जूनियर कर्मचारी थे। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के जरिये अपराधी या उसके सहयोगियों से अवैध रिश्वत मिलने का संकेत मिलता है। यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध बनता। इसलिए, मामले में आगे की जांच की जरूरत है।

बता दें कि इस मामले में हाल ही में पंजाब पुलिस ने दो उप-अधीक्षक रैंक के अधिकारियों सहित 7 पुलिसवालों को निलंबित कर दिया। हालांकि, अदालत ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रभारी शिव कुमार की भूमिका पर चिंता व्यक्त की है। जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन वे एक्सटेंशन पर बने रहे। अदालत ने रिमांड और पूछताछ के लिए लॉरेंस को बार-बार खरड़ में सीआईए में स्थानांतरित करने के पीछे के तर्क पर भी सवाल उठाया और राज्य को अतिरिक्त हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि हमने अपने पिछले आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि निचले स्तर के अधिकारियों को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अदालत ने पंजाब जेल के भीतर लॉरेंस के साक्षात्कार के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से हलफनामा न दिए जाने पर भी सवाल उठाया।

अदालत ने पूछा कि डीजीपी ने यह क्यों कहा कि पंजाब की जेल में कोई साक्षात्कार नहीं हुआ और इसमें शामिल अधिकारियों पर आपराधिक साजिश अधिनियम की धारा 120-बी क्यों नहीं लगाई गई? विशेष पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने स्वीकार किया कि लॉरेंस का एक साक्षात्कार मोहाली के खरड़ में हिरासत के दौरान हुआ था, जबकि दूसरा राजस्थान में हुआ था। इन निष्कर्षों के बाद, सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। Lawrence Bishnoi

यह भी पढ़ें:– Telangana Weather: तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार

लॉरैंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के तीन साथी शूटर काबू
बठिंडा पुलिस ने टारगेट किलिंग को योजना को किया नाकाम

हुंडई वरना कार व जिंदा कारतूस सहित तीन पिस्तौल भी बरामद | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा काऊंटर इंटैलीजैंस (सी.आई.) ने जिला पुलिस के साथ सांझे आॅपरेशन में गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ से संबंधित तीन शूटरों को गिरफ्तार कर राज्य में संभावित टारगेट किलिंग की योजना को नाकाम कर दिया है। उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रैस ब्यान में दी गई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ कनू निवासी नई बस्ती मौड़ मंडी, रघुवीर सिंह व कुलविन्दर सिंह उर्फ बिट्टू दोनों निवासी गांव कोट शमीर, बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे में से 3 पिस्तौल, जिनमें एक 9 एमएम पिस्तौल व दो .32 बोर के पिस्तौल शामिल हैं, सहित 6 जिन्दा कारतूस व 6 मैगजीन बरामद करने के अलावा उनकी हुंडयी वरना कार भी जब्त कर ली है।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि लॉरैंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के साथी बठिंडा, मोहाली व आसपास के क्षेत्रों में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते सीआई बठिंडा व बठिंडा पुलिस की टीमों ने शूटरों को पकड़ने के लिए सांझे आॅपरेशन दौरान मौड़ चौक में नाका लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तीनों आरोपियों को उस समय काबू किया, जब वह अपनी हुंडयी वरना कार में मौड़ से बठिंडा आ रहे थे व उनके कब्जे में से तीन पिस्तौल सहित गोली-सिक्का बरामद हुआ है।

इस मॉड्यूल के दो और संचालकों की हुई पहचान | Bathinda News

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि आरोपी करनदीप कनू सीधे तौर पर लॉरैंस बिश्नोई के संपर्क में था व आरोपियों से बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए किया जाना था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगामी जांच जारी है। और जानकारी देते एआईजी सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दो और संचालकों की पहचान की है, जिनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी बठिंडा से दीपक पारीक ने बताया कि इस संबंधी थाना मौड़ में वीरवार को मामला दर्ज किया गया है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– Congress: कांग्रेस का हरियाणा विधानसभा को लेकर बड़ा दावा, कहा-इतनी सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Lawrence Bishnoi: पटियाला में पुलिस ने राजपुरा से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्तौल समेत 15 कारतूस और एक कार बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी और सुबीर सिंह उर्फ सुबी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि लाडी 2017 में पंचकुला में मीत बाउंसर की हत्या में शामिल शूटरों में से एक था और सितंबर 2020 से जमानत पर रिहा हुआ था। Patiala News

गिरफ्तार किए गए गुर्गों को विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने संभाला था, जो फरार आतंकवादी गोल्डी बराड़ का सहयोगी था। गोल्डी ढिल्लों जनवरी 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों अपराधियों को प्रतिद्वंद्वी गिरोह द्वारा हाल ही में खरड़ में अपने गिरोह के सदस्य की हत्या के प्रतिशोध में दो लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा गया था। Patiala News

यह भी पढ़ें:– वोट डालते हुए वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी
ईलाज के लिए फरीदकोट अस्पताल में करवाया भर्ती

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की सोमवार देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। लारेंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार चढ़ा हुआ है और बुखार न टूटने के बाद उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है।

डॉक्टर्स की चुनी हुई टीम लगातार बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के आसपास है और उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल लॉरेंस की हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा के बीच फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। लॉरेंस के आसपास सुरक्षा कड़ी की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके चलते पुलिस दिन-रात उस पर निगरानी बनाए हुए है।

बता दें कि लॉरेंस (Lawrence Bishnoi) को बीते माह ही दिल्ली से बठिंडा जेल में शिफ्ट किया गया था। एनआईए और फिर गुजरात की पुलिस उससे पूछताछ के लिए साथ ले गई थी। दिल्ली में होते हुए उसे जान से मारने के इनपुट्स मिले। जिसके बाद दिल्ली जेल प्रशासन ने उसे दोबारा पंजाब की बठिंडा जेल भेजने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल की थी। रिमांड खत्म होने के बाद बीते माह उसे बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई मुख्य आरोपी है। लॉरेंस के कहने पर ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की प्लानिंग की गई। जिसमें विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और जेल में ही बंद जग्गू भगवानपुरिया ने साथ दिया। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– उफ…अंबाला में छतों को छू रही बरसाती आफत, न जानें कब मिलेगी राहत!

Goldy Brar: Sidhu Moose Wala मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट
गोल्डी बरार का कबूलनामा, ‘हां, मैं मरवाया सिद्धू मूसेवाला, सलमान खान को भी नहीं छोड़ूंगा’

Goldy Brar Confession Of Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मशहूर गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ा कबूलनामा किया है। उसने कहा कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। मूसेवाला की हत्या के लिए उसके पास अपने कारण थे। गोल्डी बरार यहीं नहीं रुके। Goldy Brar

उन्होंने आगे कहा कि अब उनका अगला टारगेट सलमान खान हैं। जैसे ही उसे सलमान खान को मारने का मौका मिलेगा, वह उसे जरूर मारेगा। आपको बता दें कि गोल्डी बरार दुनिया के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने नोटिस जारी किया है।

गोल्डी बरार ने मूसेवाला को क्यों मारा? Goldy Brar

गोल्डी बरार ने इंटरव्यू में बताया कि आखिरकार उसने मूसेवाला को क्यों मारा। उन्होंने कहा कि ‘मूसेवाला बहुत घमंडी और बिगड़ैल था। उसके पास बहुत ज्यादा पैसा था। इससे वह अहंकारी हो गया।’ गोल्डी बराड़ ने आगे कहा कि मूसेवाला के पास बहुत पैसा और ताकत है। इन सबका वह दुरुपयोग कर रहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “मूसेवाला ने भी हमें बहुत नुकसान पहुंचाया था। उसने कई बड़ी गलतियां की थीं। उसकी ये गलतियां माफ करने योग्य नहीं थीं।

गोल्डी बरार ने खालिस्तान और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को लेकर क्या कहा? Goldy Brar

इसके साथ ही गोल्डी बरार ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तान के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने दाऊद इब्राहिम के बारे में कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश पर बमबारी की, उनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। बराड़ ने कहा कि वह पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से बात करता था। बराड़ के मुताबिक रिंदा ने उनके और मूसेवाला के बीच एक समझौता कराया था। इसके साथ ही गोल्डी बरार ने यह भी बताया कि इसमें ड्रग डीलिंग शामिल नहीं है।

Lawrence Bishnoi से जुड़ी बड़ी ख़बर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Gangster Lawrence Bishnoi News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की मंडोली जेल से बठिंडा की जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान का खतरा था जिस कारण ये कदम उठाया गया। लॉरेंस बिश्नोई को बख्तरबंद गाड़ी में पंजाब ले जाया जाएगा।

क्या है मामला

मंडोली जेल प्रशासन ने कोर्ट में एक एप्लीकेशन दाखिल की थी कि जिसमें कहा गया कि यदि दिल्ली की जेल में लॉरेंस बिश्नोई को रखा जाएगा तो गैंगवॉर होने की आशंका है। इसके अलावा लॉरेंस से जुड़े लोग भी एक्टिव हो सकते हैं। इन्हीं आशंकाओं से बचने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली से पंजाब ले जाने का फैसला लिया गया है। बठिंडा जेल में गैंगस्टर संपत नेहरा भी बंद है। संपत नेहरा को लॉरेंस का करीबी बताया जाता है।

Lawrence Bishnoi gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शूटर चढ़े गुरुग्राम पुलिस के हत्थे
पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को देना था अंजाम

संजय कुमार मेहरा

Gurugram। Goldy Brar-Lawrence Bishnoi gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) व गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) गिरोह के 10 शूटर को बंधक बनाकर डकैती करने की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा है। इनमें से 7 एक जगह से और 3 दूसरी जगह से गिरफ्तार किए गए। इनकी योजना थी कि पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देंगे।

सात आरोपियों में शामिल राकेश कुमार उर्फ अनिल (24) हरजोत सिंह उर्फ लीला (23), अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी (20) प्रिंस उर्फ गोलु (18), जोगिन्द्र उर्फ जोगा (31), संदीप उर्फ दीप (23) व सिंदरपाल उर्फ बिट्टू (33) को मेहंदवाड़ा भौंडसी से काबू किया गयो। इनसे पूछताछ के बाद इन्ही के 3 अन्य साथियों धर्मेद्र उर्फ धर्मा (27) दीपक उर्फ दिलावर (26) व भरत पुत्र करण (24) को गुरुग्राम के राजीव चौक के निकट देवीलाल स्टेडियम के पास से अवैध हथियारों समेत काबू किया गया। Lawrence Bishnoi

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सभी कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय शूटर हैं । गुरुग्राम में डकैती व अपहरण की बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। डकैती व अपहरण की वारदात को अंजाम देने के लिए इन्होंने योजना बनाई थी कि जोगिन्द्र उर्फ जोगा पुलिस इंस्पेक्टर बनेगा। अन्य सदस्य भी पुलिस की वर्दी पहनेंगे और वारदात को अंजाम देंगे। योजना के अनुसार इन्हें एक व्यक्ति का अपहरण करके फिरौती के रूप में करोड़ों रुपये ऐंठने की वारदात को अंजाम देना था। पकड़े गए 7 आरोपियों के खिलाफ भौंडसी थाना में और 3 के खिलाफ सदर थाना गुरुग्राम में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों से पुलिस की डे्रस समेत कई सामान बरामद | Lawrence Bishnoi

गुुुरुवार को यहां पत्रकार वार्ता में एसीपी वरुण दहिया ने कहा कि सभी आरोपियों ने यह भी कबूला है कि वे विदेश में बैठे गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व वीरू के इशारे पर ही वारदात करते हैं। गुरुग्राम में की जाने वाली इस वारदात को अंजाम देने के लिए ये पुलिस की वर्दी, बेल्ट, जूते आदि लेकर आए थे।

ये विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ आदि से लगातार संपर्क में थे। उन्हीं के निर्देश पर गुरुग्राम से एक व्यक्ति का अपहरण करके उससे करोड़ों रुपये की फिरौती वसूल करनी थी। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 पिस्टल, 28 जिन्दा कारतूस, 2 गाडिय़ां (1 स्कॉपियो व 1 होंडा सिटी), 1 डंडा, 1 टॉर्च व 7 पुलिस की ड्रेस बरामद की गई हैं। होंडा सिटी गाड़ी इन्होंने दिल्ली से चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, धमकी देने, अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के हरियाणा के विभिन्न जिलों भिवानी, पंचकूला, सिरसा, अम्बाला, गुरुग्राम सहित मोहाली (पंजाब), राजस्थान में कई केस दर्ज हैं।

हरियाणा व पंजाब के रहने वाले हैं सभी आरोपी | Lawrence Bishnoi

जोगेंद्र उर्फ जोगा मूलरूप से गांव गांव बड़दूनई जिला भिवानी का निवासी, हरजोत सिंह उर्फ लीला गांव बदरकलाई जिला मोगा पंजाब का, सिन्दरपाल उर्फ बिट्टू गांव कलवानु जिला पटियाला का, संदीप उर्फ दीप गांव सिसाय हिसार का, अजय इशरवालिया उर्फ पंजाबी गांव इशरवाल जिला भिवानी का रहने वाला है।

लॉरेंस बिश्नोई समर्थित रंगदारी गिरोह का पदार्फाश, तीन गिरफ्तार
मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) समर्थित एक जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान जीरकपुर निवासी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी, चंडीगढ़ निवासी मोहित भारद्वाज और चंडीगढ़ निवासी अर्जुन ठाकुर के रुप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में एक विस्तृत जांच और खुफिया जानकारी एकत्र करने के बाद, स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल, मोहाली ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई शुरु की थी, जिसके कारण जबरन वसूली रैकेट चलाने में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने आरोपी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी के पास से 14.78 लाख रुपए नकद और अन्य आरोपियों के पास से मोबाइल फोन से साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति आॅनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म ‘डायमंड एक्सचेंज’ का इस्तेमाल करके पीड़ितों को आॅनलाइन गेमिंग में शामिल होने के लिए राजी कर रहे थे और भारी मुनाफा कमाने के लिए मामूली फीस पर सट्टा लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ मुनाफा कमाने के बाद निश्चित रुप से पीड़ित सट्टेबाजी में पैसा लगाना शुरु कर देता है और फिर, आरोपी व्यक्ति क्रेडिट पर लाखों रुपए की पेशकश करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार जब पीड़ित ने क्रेडिट का लाभ उठाया, तो आरोपी उस व्यक्ति से भारी शुल्क लेते थे।

एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर अश्विनी कपूर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति एसएएस नगर के सेक्टर 69 में किराए के फ्लैट से काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि आरोपी व्यक्तियों ने मोहाली और चंडीगढ़ में नाइट क्लब, बार मालिकों और व्यवसायियों से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें:– नकब लगाकर उड़ाई मिनी बैंक शाखा से पच्चीस हजार की नकदी

Lawrence Bishnoi: मारा जा सकता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई! प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
मंडोली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को मंडोली जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बिश्नोई को मंडोली जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

एनआईए की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने अपने दुश्मनों की बताई हिट लिस्ट   | Gangster  Lawrence Bishnoi

आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। बिश्नोई ने बताया कि उसने गोगी गैंग को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से 2 जिगाना पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। गैंगस्टर बिश्नोई ने साथ ही केंद्रीय एजेंसी को बताया कि उसकी हिटलिस्ट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए थे। बिश्नोई इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है।

एनआईए की पूछताछ में जारी की टॉप 10  की हिट लिस्ट | Lawrence Bishnoi

बिश्नोई ने अधिकारियों की पूछताछ में अपने टॉप 10 हिट लिस्ट नामों का भी खुलासा किया। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टॉप पर हैं। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर दूसरे नंबर पर है।

बिश्नोई के टारगेट की टॉप 10  हिट लिस्ट  | Lawrence Bishnoi

1-सलमान खान

2-शगुनप्रीत (सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर)

3-मनदीप धालीवाल (लक्की पटियाल का गुर्गा)

4-कौशल चौधरी (गैंगस्टर)

5-अमित डागर (गैंगस्टर)

6-सुखप्रीत सिंह बुद्धा (बमबिहा गैंग का सरगना)

7-लक्की पटियाल (गैंगस्टर)

8-रम्मी मसाना (गौंडर गैंग का गुर्गा)

9-गुरप्रीत शेखो (गैंगर गैंग का गुर्गा)

10-भोलू शूटर, सनी लेफ्टी, अनिल लठ (विक्की मुद्दु खेड़ा के हत्यारे)

लॉरेंस ने एनआईए  की पूछताछ में ये बातें कही | Lawrence Bishnoi

विक्की मद्दुखेड़ा के हत्या से  लॉरेंस ग़ुस्से मे  था।   इस हत्या का बदला लेने के लिए अक्टूबर -2021 में मूसेवाला के गांव में तीन शूटर भेजे थे। इसी दौरान बिश्नोई  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भी संपर्क में था। मूसेवाला की हत्या के लिए बिश्नोई ने बराड़ को 50 लाख रुपये दिए थे। लॉरेंस ने एनआईए  की पूछताछ में ये बातें कही। केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ में बिश्नोई ने इस बात का भी खुलासा भी किया कि भरतपुर, फरीदकोट और अन्य जेलों में रहने के दौरान उसने राजस्थान, चंडीगढ़ और अंबाला में कारोबारियों से पैसे भी उगाहे थे।

पूर्व में  बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वह सलमान खान को मरवाना चाहता है। राजस्थान में हिरण शिकार मामले का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने ये बात कही थी। इस दौरान बार-बार बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की बातें कही थी। उसने कहा कि अभी तक तो वह गुंडा बना ही नहीं है। जब सलमान खान की हत्या करवाएगा, तब गुंडा बनेगा। उसने यह भी कहा कि अगर सलमान खान बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल गुरु जम्भेश्वर धाम मुक्तिधाम में जाकर माफी मांग ले तो उसे माफ किया जा सकता है।

लॉरेन्स बिश्नोई की हिट लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन गैंग के निशाने पर
एनआईए की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने अपने दुश्मनों की बताई हिट लिस्ट

नई दिल्ली(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi ) ने केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। बिश्नोई ने बताया कि उसने गोगी गैंग को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मदद से 2 जिगाना पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। गैंगस्टर बिश्नोई ने साथ ही केंद्रीय एजेंसी को बताया कि उसकी हिटलिस्ट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए थे। बिश्नोई इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है।

एनआईए की पूछताछ में जारी की टॉप 10  की हिट लिस्ट

बिश्नोई ने अधिकारियों की पूछताछ में अपने टॉप 10 हिट लिस्ट नामों का भी खुलासा किया। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टॉप पर हैं। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर दूसरे नंबर पर है।

बिश्नोई के टारगेट की टॉप 10  हिट लिस्ट  | (Gangster Lawrence Bishnoi)

1-सलमान खान

2-शगुनप्रीत (सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर)

3-मनदीप धालीवाल (लक्की पटियाल का गुर्गा)

4-कौशल चौधरी (गैंगस्टर)

5-अमित डागर (गैंगस्टर)

6-सुखप्रीत सिंह बुद्धा (बमबिहा गैंग का सरगना)

7-लक्की पटियाल (गैंगस्टर)

8-रम्मी मसाना (गौंडर गैंग का गुर्गा)

9-गुरप्रीत शेखो (गैंगर गैंग का गुर्गा)

10-भोलू शूटर, सनी लेफ्टी, अनिल लठ (विक्की मुद्दु खेड़ा के हत्यारे)

लॉरेंस ने एनआईए की पूछताछ में ये बातें कही | (Gangster Lawrence Bishnoi)

विक्की मद्दुखेड़ा के हत्या से लॉरेंस ग़ुस्से मे था। इस हत्या का बदला लेने के लिए अक्टूबर -2021 में मूसेवाला के गांव में तीन शूटर भेजे थे। इसी दौरान बिश्नोई  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भी संपर्क में था। मूसेवाला की हत्या के लिए बिश्नोई ने बराड़ को 50 लाख रुपये दिए थे। लॉरेंस ने एनआईए  की पूछताछ में ये बातें कही।

केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ में बिश्नोई ने इस बात का भी खुलासा भी किया कि भरतपुर, फरीदकोट और अन्य जेलों में रहने के दौरान उसने राजस्थान, चंडीगढ़ और अंबाला में कारोबारियों से पैसे भी उगाहे थे।

पूर्व में  बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वह सलमान खान को मरवाना चाहता है। राजस्थान में हिरण शिकार मामले का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने ये बात कही थी। इस दौरान बार-बार बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की बातें कही थी। उसने कहा कि अभी तक तो वह गुंडा बना ही नहीं है। जब सलमान खान की हत्या करवाएगा, तब गुंडा बनेगा। उसने यह भी कहा कि अगर सलमान खान बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल गुरु जम्भेश्वर धाम मुक्तिधाम में जाकर माफी मांग ले तो उसे माफ किया जा सकता है।

एनआईए ने यूपी के छह जिलों समेत 9 राज्यों के 324 ठिकानों पर मारे गए छापे में मिले अहम सुराग
लखनऊ (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। पंजाब के लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश (यूपी) के अंडरवर्ल्ड और माफियाओं के बीच अपनी गहरी पैठ बना ली है। हथियारों की सप्लाई, फरारी के दौरान वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक हाइडआउट हों या फिर सुपारी किलिंग और गैंगवॉर में दुश्मनों को निपटाने की बात ज्यादातर मामलों में लॉरेंस गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। गैंगस्टर लॉरेंस ने वेस्ट यूपी के कुख्यात और पूर्वांचल के बाहुबली नेता के जरिए वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक अपने हाइड आउट और सप्लाई चेन बना ली है।

यह भी पढ़ें:– बहुत ही दर्दनाक हादसा : गुयाना में सोते-सोते आग में जली 20 छात्राएं, बढ़ सकता है आंकड़ा

एनआईए ने यूपी के छह जिलों समेत 9 राज्यों के 324 ठिकानों पर मारा छापा

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर यूपी के छह जिलों समेत 9 राज्यों के 324 ठिकानों पर की गई एनआईए की छापेमारी में अहम जानकारियां सामने आई हैं। एनआईए ने यूपी के छह जिलों लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, मेरठ और बागपत में छापेमारी की थी। अयोध्या और लखनऊ में एनआईए ने जिस विकास सिंह के यहां छापेमारी की थी, वह पूर्वांचल के दो बाहुबली नेताओं का काफी करीबी है। एनआईए ने उससे पूछताछ भी की थी। दरअसल, 9 मई -2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस मुख्यालय में हुए आरपीजी अटैक के बाद एजेंसियों की जांच में उसका अयोध्या कनेक्शन सामने आया था।

इस हमले में शामिल दो आरोपियों को अयोध्या, सुल्तानपुर में शरण देने की बात सामने आई थी। आरोपियों में से एक नाबालिग और अयोध्या का ही रहने वाला है। इसे कुछ माह पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। नाबालिग को विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कई बार अयोध्या के हिस्ट्रीशीटर औरव लोकल नेता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया था। वहीं दूसरे आरोपी दीपक रंगा को नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था।

अयोध्या में बाहुबली विधायक की हत्या के लिए डाला था डेरा

यूपी के बाहुबली विधायक  की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) के लोग कई दिनों तक विधानसभा चुनाव -2022 से पहले अयोध्या में डेरा डाले रहे थे। इनमें लॉरेंस का भतीजा सचिन बिश्नोई, मूसेवाला हत्याकांड में शामिल कपिल पंडित और अन्य लोग थे। गैंग के लोगों को अयोध्या के एक हिस्ट्रीशीटर और लोकल नेता का पूरा सपोर्ट मिला हुआ था। इन लोगों के रुकने, रहने का इंतजाम इन दोनों के द्वारा ही किया गया था। इन दोनों के अयोध्या में होने, वहां के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूद रहने, चुनाव प्रचार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साक्ष्य भी एजेंसी को मिले हैं।

अतीक-अशरफ और  अजीत हत्याकांड में  कनेक्शन!

मुख्तार गैंग के करीबी गैंगस्टर अजीत सिंह की लखनऊ में हुई सनसनीखेज हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। दरअसल हत्याकांड को अंजाम देने वालों में लॉरेंस गैंग का शूटर राजन जाट उर्फ कुणाल भी शामिल था। राजन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में भी लॉरेंस कनेक्शन सामने आ रहा है। क्योंकि हमलावरों के पास से जो जिगाना पिस्टल बरामद हुई है, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ट्रेडमार्क हथियार  है।

असलहों की सप्लाई जनपद बुलंदशहर से | (Lawrence Bishnoi)

एनआईए के अभियान के बाद ये साफ हो गया है कि लॉरेंस गैंग आपराधिक के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों में भी बड़े पैमाने पर शामिल रहा है। इससे पूर्व  भी एनआईए ने बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। शाहबाज पर लॉरेंस गैंग को हथियार, गोला बारूद सप्लाई करने का आरोप लगे है। शाहबाज के जरिए सप्लाई किए गए हथियारों से ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी की गई थी। दरअसल, शाहबाज का पिता कुर्बान अंसारी बड़ा हथियार सप्लायर था।

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते हथियार लाकर बेचता था। सिद्दू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल एके-47 शाहबाज के के जरिए ही लॉरेंस गैंग को बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह रायफल आठ लाख रुपये में बेची गई थी। कुरबान और उसके भाई रिहान को 19 अगस्त 2016 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाइयों से 10 ऑटोमेटिक विदेशी पिस्टल और 157 कारतूस बरामद हुए थे।

सहारनपुर से 2021 में गिरफ्तार हुआ था सात लाख का इनामी

सात लाख के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला पढेड़ी लॉरेंस गैंग के करीबीको भी जुलाई 2021 में यूपी के सहारनपुर के सरसावा टोल से लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवाल्वर रानी के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह सहारनपुर के बड़गांव में छिपा हुआ था। इसी तरह मेरठ में हुए प्रयाग हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनी काकरान और अतुल जाट के भी लॉरेंस गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई थी। दरअसल, प्रयाग की हत्या में इस्तेमाल कार और हथियार लॉरेंस गैंग दीपक बॉक्सर ने ही उपलब्ध कराई थी। दीपक बॉक्सर का नाम हाल ही में तिहाड़ जेल में हुए टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में भी सामने आया है।

लॉरेंस बिश्नोई: लॉरेंस बिश्नोई से होगी एनआईए पूछताछ, पटियाला हाउस कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है। (Lawrence Bishnoi In NIA Remand) बिश्नोई इस समय पंजाब की बठिंडा जेल में बंद है। कोर्ट ने एनआईए को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में सबूत पेश करने को कहा है। लॉरेंस बिश्नोई को मंगलवार (18 अप्रैल) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसकी 7 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें:– अन्नपूर्णा माउंट से गिरकर भारतीय पर्वतारोही अनुराग की मौत, बलजीत कौर लापता

हत्याकांड को लेकर पूछताछ हो सकती है

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एनआईए अतीक अहमद हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से पूछताछ कर सकती है। अतीक अहमद की हत्या में प्रयुक्त हथियार के संबंध में बिश्नोई से पूछताछ की जा सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।